Best 10 Tourist Places In Mahabaleshwar In Hindi : महाराष्ट्र के सतारा जिला में स्थित, एक अप्रतिम सौंदर्य से ओतप्रोत हिल स्टेशन जिसकी मंत्रमुग्ध करने वाली सुंदरता और दृश्य, दुनिया भर के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1353 मीटर की ऊंचाई पर स्थित और 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
महाबलेश्वर अंग्रेजों के समय में ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। क्योंकि यह स्थान अपने मनमोहक दृश्य, खूबसूरत वादियों तथा घने जंगलों और सुहावने मौसम के कारण सैलानियों के लिए एक बहुत ही विख्यात पर्यटन स्थल है। इसे पांच नदियों की भूमि भी कहा जाता है जिसका अर्थ है महान शक्ति के देवता। महाबलेश्वर में 30 से अधिक खूबसूरत स्थल मौजूद है जहां पर आप यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में यहां की हरी भरी घाटिया, मनमोहक झरने, जंगलो का प्राकृतिक खुशनुमा वातावरण पर्यटकों की सारी थकान को दूर कर देते हैं। महाबलेश्वर में सावित्री, गायत्री, कोएना, वीणा और कृष्णा नाम की पांच नदियां बहती हैं। यहां के सुंदर दृश्य और नजारे सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
महाबलेश्वर का अर्थ है भगवान की महान शक्ति, जो ईश्वर की शक्ति को दर्शाता है,इसकी सुंदरता को देखकर ही मन आनंदित होता है। ऊंचे ऊंचे और घने पहाड़ों के बीच घिरा हुआ यह स्थान, प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बहुत ही आदर्श स्थान है। महाबलेश्वर के पास ही औरंगाबाद, मुंबई, नासिक, पुणे जैसे और भी खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है।
महाबलेश्वर के खूबसूरत पर्यटन स्थल – Best 10 Tourist Places In Mahabaleshwar In Hindi – Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah Mahabaleshwar
यदि आप ऐसे किसी सुहावने स्थान पर जाने का सोच रहे हैं तो महाबलेश्वर आपको एक यादगार यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। यहां की सुंदरता निश्चित ही आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता के अलावा धार्मिक स्थल भी है, जो आपकी यात्रा को शांति और प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ता है। तो आइए जानते हैं Best 10 Tourist Places In Mahabaleshwar In Hindi के बारे में जो Maharashtra Tourism में एक विशेष स्थान रखता है।
महाबलेश्वर मंदिर महाबलेश्वर का प्रमुख धार्मिक स्थल – Mahabaleshwar Temple In Mahabaleshwar Tourism In Hindi
महाबलेश्वर मंदिर सुरभि शताब्दी के दौरान बना एक बहुत ही आकर्षक और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मराठाओं की विरासत का जीता जगता आदर्श उदाहरण है। यह मंदिर जो भगवान शिव को समर्पित है महाबलेश्वर शहर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो की एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है। मराठा विरासत का एक बेमिसाल उदाहरण ,यह भव्य और आलीशान मंदिर, जिसकी वास्तुकला,और दीवारों पर पत्थरों पर उकेरी गई नक्काशीदार चित्रकारिता तथा स्थापत्य शैली का एक अद्भुत उदाहरण है। यह भव्य मंदिर, जिस में स्थित 6 फुट लंबा शिवलिंग प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
महाबलेश्वर मंदिर में और भी भगवान स्वयंभू शिव के सामान स्थित हैं । यहां की भव्यता और शांति मन और आत्मा को एक अप्रतिम आनंद की अनुभूति प्रदान करता है। हर वर्ष यहां लाखों की संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। यहां पर भगवान शिव का त्रिशूल, रुद्राक्ष, हर तथा डमरु भी है। यहां की दीवारों पर भगवान नंदी और भगवान काल भैरव की नक्काशी भी की गई है, जो मंदिर की सुंदरता और भव्यता को और भी निखारता है। इसीलिए यह स्थान महाबलेश्वर शहर के पर्यटन स्थलों में से सबसे प्रमुख स्थान है।
एलीफेंट हेड पॉइंट महाबलेश्वर में घूमने की जगह – Elephants Head Point Mahabaleshwar Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
महाबलेश्वर के सर्व प्रमुख लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है यह एलिफेंट हेड प्वाइंट। एक चट्टान की संरचना जो कि हाथी की सर की रुप में दृश्य होती है, जिसके इस संरचना के कारण ही इसका नाम एलिफेंट हेड प्वाइंट रखा गया। मानसून के समय में यह जगह बहुत ही मनोरम हो जाती है। इस समय इसकी सुंदरता और भी निकल जाती है। इसके चारों तरफ की हरियाली और शानदार पर्वत श्रृंखला के खूबसूरत दृश्य बहुत ही मोहक लगते हैं। यहां का आकर्षक दृश्य और सुंदर रॉक संरचना तथा खूबसूरत हरी-भरी वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती है ,जिसके वजह से यहां वर्ष भर पर्यटक आते रहते हैं।
पंचगनी हिल स्टेशन महाबलेश्वर में देखने लायक जगह – Panchgani Hill Station Maharashtra Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi
महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन स्थल पंचगनी हिल स्टेशन जहां आपको प्रकृति की अनुपम सुंदरता और विविधता झीलों झरनों और घाटियों की अप्रतिम सुंदरता स्वर्ग सी प्रतीत होती है। पंचगनी नाम ही प्रतीत होता है की यह स्थान 5 तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। यहाँ हिल स्टेशन के अलावा यहां टेबल लैंड, सिडनी प्वाइंट, पारसी प्वाइंट, लिंगमाला फॉल्स, राजपुरी की गुफाएं, प्रतापगढ़ किला, कमल गढ़ किला और अन्य शानदार पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।
यह स्थान अंग्रेजों के समय अंग्रेजों का ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था। नयनों को आनंदित करने वाला यहां का मनोरम दृश्य और सुहावने मौसम की वजह से यह स्थल अंग्रेजों के समय से पसंदीदा स्थल है। यहां पर अन्य कई स्थल भी हैं जिनकी सुन्दरता पर्यटकों को आकर्षित करती है जिससे यह स्थल एक लोकप्रिय और विख्यात पर्यटन स्थल है।
आर्थर सीट महाबलेश्वर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Arthur Seat In Mahabaleshwar Tourism In Hindi
महाबलेश्वर से 13 किलोमीटर की दूर स्थित है यह आर्थर सीट,इसे बिंदुओं की रानी भी कहा जाता है। किवन्नदातियों और लोक कथाओं के अनुसार आर्थर माल्ट नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को इस सावित्री नदी में नौका दुर्घटना में खो खो देने के कारण यहीं पर बैठकर नदी को देखा करता था। इस वजह से इस स्थान का नाम आर्थर सीट रखा गया। यहां से एक बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
आर्थर सीट का नदी तथा पहाड़ियों और हरे-भरे घनी हरियाली का दृश्य बहुत ही रमणीय दृश्य होता है जिसके वजह से पर्यटक यहां पर अपना कीमती समय व्यतीत करने आते हैं। इसे सुसाइड प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है।सावित्री नदी ब्रह्मा तथा आर्यना नदी की घाटियां एक आकर्षक और खूबसूरत दृश्य दिखाती हैं। जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। अपनी खूबसूरती के कारण ही या पर्यटकों में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
वेन्ना झील महाबलेश्वर में घूमने की जगह – Venna Lake Mahabaleshwar Me Ghumne Ki Jagah
महाबलेश्वर में सैलानियों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र वेन्ना झील, क्योंकि एक बेहद ही मनमोहक और खूबसूरत झील है। यह झील मानव के द्वारा निर्मित की हुई झील है। जिसका निर्माण 1942 ईस्वी में हुआ था। सतारा के शासक महाराजा अप्पासाहेब द्वारा इसका निर्माण कराया गया था। यह झील लगभग 28 एकड़ के क्षेत्र में फैली है, जिसका निर्माण महाबलेश्वर शहर में पानी की आवश्यकता की पूर्ति के उद्देश्य के लिए बनवाया गया था। पर यह झील अब पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है।
यहां पर सैलानी नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। यदि आप खुद सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह विकल्प भी यहां पर आसपास की जगहों पर मौजूद है। यहां पर इस प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ पर्यटकों के लिए रोमांच के लिए भी बहुत कुछ है जिसके वजह से यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
तपोला महाबलेश्वर का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल – Tapola Mahabaleshwar Me Ghumne Ki Jagah
महाबलेश्वर की विहंगम घाटियों के बीच स्थित एक छोटा सा गांव तपोला, यहां पर प्रकृति की सुंदरता अद्भुत है। जिस वजह से इसे छोटा कश्मीर भी कहा जाता है। इस स्थान के विलक्षण दृश्य और यहां पर स्थित किलों तथा जंगल के खूबसूरत नजारे आप के मन को आनंद से ओतप्रोत कर देती हैं। यदि आप रोमांच के शौकीन हैं तो कई साहसिक खेल का भी आनंद आप ले सकते हैं तथा कई रोमांचक गतिविधियां करने का आनंद उठा सकते हैं।
यहां पर आप जंगल ट्रैकिंग तथा वासोटा किले की ट्रैकिंग कर सकते हैं, जो आपको एक अलग रोमांच का आनंद देगा। यह के अद्भुत और आकर्षक दृश्य तथा रोमांचक गतिविधियां जरूर ही आपके मन मस्तिष्क पर एक अमिट छाप छोड़ेंगे। इसलिए आपको अपनी महाबलेश्वर की लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल करना चाहिए।
और पढ़े – महाराष्ट्र के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल
प्रतापगढ़ किला महाबलेश्वर में देखने लायक जगह – Pratapgad Fort Best Place To Visit In Mahabaleshwar In Hindi
महाबलेश्वरहिल स्टेशन के पास में ही स्थित है यह किला, जिसकी ऊंचाई जमीन से लगभग 3500 मीटर है। जिसका निर्माण शिवाजी महाराज ने 1656 में करवाया था। किले को दो भागों में बांटा गया है, निचला किला तथा ऊपरी किला । ऊपरी किला जिसमें भगवान महादेव का मंदिर है तथा और भी कई इमारतें मौजूद है। निचला खिला जिसमें भवानी मंदिर स्थित है ,कहा जाता है जहां पर शिवाजी महाराज प्रार्थना और पूजा किया करते थे। जिले में एक सांस्कृतिक पुस्तकालय भी मौजूद है ,जो यहां इस किले की विरासत को बताता है। इस किले के अंदर चार झील भी स्थित हैं, जो इस किले की सुंदरता को और बढ़ाते हैं।
मानसून के दौरान यह झीलें किले से बाहर को बहते हैं, जिसका दृश्य काफी लुभावना लगता है। यहां पर एक हस्तशिल्प केंद्र भी स्थित है,जो यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत ही लुभाते हैं तथा अपनी और आकर्षित करती हैं। यहां पर शिवाजी की एक प्रतिमा भी मौजूद है जो 17 फीट लंबी है, यह कांस्य की बनी हुई प्रतिमा है, जिसे जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1957 में बनवाया गया था। यह स्थान इतिहास तथा प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही अद्भुत है।
लॉडविक प्वाइंट महाबलेश्वर में घूमने की अच्छी जगह – Lodwick Point Best Place To Visit In Mahabaleshwar In Hindi
महाबलेश्वर से 5 किलोमीटर दूर स्थित है यह स्थान, जहां से एलीफेंट हेड पॉइंट तथा प्रतापगढ़ जिले का एक शानदार दृश्य दिखाई देता है। यह लॉडविक प्वाइंट ऐसा अनूठा केंद्र बिंदु है, जो दोनों स्थान का बहुत ही शानदार और अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता हैं। इस स्थान का नाम पहले सिडनी प्वाइंट था, जिसे बाद में लॉडविक पॉइंट के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन ब्रिटिश सेना के जनरल लॉडविक ने 1824 में इस चोटी पर सबसे पहले चढ़ाई की थी,जिन के सम्मान के लिए उनके बेटे ने यहां पर 25 फीट ऊंचा स्तंभ बनवाया। जो संगमरमर की बनी हुई है जिस के निचले हिस्से पर लॉडविक की आकृति बनाई गई है।
इस बिंदु तक पहुंचने के कारण लॉडविक के सम्मान में इस स्थान का नाम लॉडविक पॉइंट रखा गया। इस स्थान से बहुत ही मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। किस स्थान पर जाते समय दोनों तरफ की खूबसूरत घाटियां एक रोमांच पैदा करती हैं। यह महाबलेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है,जहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ पर्यटन के लिए आती है।
और पढ़े – मायानगरी मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल
लिंगमाला फॉल्स महाबलेश्वर का प्रसिद्ध वाटर फाल्स – Lingmala Waterfall Mahabaleshwar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
महाबलेश्वर का एक पसंदीदा पर्यटन स्थल लिंगमाला झरना, जो एक विस्मित करने वाला झरना है। इसकी सुन्दरता आगंतुकों को लुभाती है, लगभग 600 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ इस का जल ,प्रकृति सुंदरता का एक अनुपम रूप प्रदर्शित करता है। खूबसूरत झरना हरी-भरी वादियों से घिरा हुआ है, जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाता है।
इतनी ऊंचाई से जब ऊपर से पानी की बूंदे नीचे को आती है,तो यह पारदर्शी लकीरों से दिखाई देती हैं। और जब इस पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो यह इंद्रधनुष की छोटा सा बिखेरता है। जो बहुत ही आकर्षक दृश्य उत्पन्न करता है। इस स्थान से चाइना मैन फॉल्स तथा सुंदर धोबी फॉल्स का भी सुंदर नजारा दिखाई देता है। यह आगंतुकों के लिए एक बहुत ही शानदार स्थल है।
पंचगंगा मंदिर महाबलेश्वर का प्रमुख धार्मिक स्थल – Panchganga Temple Mahabaleshwar Tourist Places in Hindi
महाबलेश्वर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल पंचगंगा मंदिर, यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक अपना स्थान रखता है। महाबलेश्वर के शानदार और भव्य मंदिरों में से एक है यह मंदिर,ऐसा माना जाता है की इसी मंदिर से पांच नदियों का उद्गम होता है। यादवों के राजा राजा देव सिंह के द्वारा 13 वी शताब्दी में इसका निर्माण करवाया गया था। इस मंदिर में गोमुखी के आकार का एक पत्थर का कुंड है, जहां से कृष्णा ,सावित्री ,कोयना, वीणा और गायत्री नदियों का उद्गम होता है। इस प्रसिद्ध मंदिर से पर्यटक अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
यहां से भव्य नदियों का दर्शन तथा आसपास के हरे भरे वातावरण पर पहाड़ियों का दृश्य,तथा मंदिर की शांति यहां पर आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही आनंद प्रदान करता है। यह मंदिर ऐसे केंद्र बिंदु पर स्थित है जहां से हम नदियों घाटियों और पहाड़ियों के दर्शन का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां से दिखने वाले सुंदर नजारे पर्यटक का मन मोह लेते हैं। यहां पर मंदिर के आसपास हस्तशिल्प की कारीगरी से किए गए सामान भी मिलते हैं जिसे आप यहां पर अपने यादगार के तौर पर ले सकते हैं, हस्त कारीगरी और हस्तशिल्प की वस्तुएं आपको देखने को मिलेगा।
विल्सन प्वाइंट महाबलेश्वर घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल – Wilson Point Mahabaleshwar Tourist Places In Hindi
महाबलेश्वर से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान सबसे ऊंचा स्थान है,जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटक आते हैं। महाबलेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है यह पर्यटन स्थल। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां से आप प्रकृति का अनुपम सौन्दर्य और दिव्य दर्शन का नजारा ले सकते हैं।
यहां से सूर्योदय की अलौकिक छटा देखते बनती है, हरी-भरी घनी पहाड़ियां और वादियों जब सूर्य की किरणों से आच्छादित होती हैं तो इस स्थान से यह अद्भुत नजारा देखने पर मन में एक अमिट छाप छोड़ देता है। इसी कारण यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय का नजारा देखने के लिए सुबह और शाम के समय में पर्यटकों की भीड़ यहां पर उमड़ पड़ती है। यदि आप प्रकृति के सौंदर्य का दर्शन करना चाहते हैं,और सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत नजारे देखने चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए एक उत्तम स्थान है।
महाबलेश्वर के प्रसिद्ध व्यंजन – Local Food Of Mahabaleshwar In Hindi
- महाबलेश्वर के सबसे पसंदीदा में से एक है स्ट्रॉबेरी। जिस से बनी चिक्की यहां की सबसे अच्छी मिठाई मानी जाती है। ताजा और अच्छी स्ट्रॉबेरी यहां पर मिलती है जिसको आप आइसक्रीम मिल्क शेक के रूप में भी खा सकते हैं। आप चाहे तो इसे सादा भी खा सकते हैं।
- महाबलेश्वर में मिल्क शेक अनेक शब्दों और स्वादिष्ट रूप में उपलब्ध है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह मिल्कशेक पसंद आता है। यहां पर मिल्क शेक में आप, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, तथा ब्लूबेरी मिल्क शेक फ्लेवर का आनंद ले सकते हैं।
- महाराष्ट्रीयन थली महाबलेश्वर में एक लोकप्रिय लंच है। ज्यादातर जगहों पर यह आपको आसानी से मिल जाएगी।
- चिक्की जो मूंगफली और गुड़ की बनती है ,यहां की सबसे स्वादिष्ट और लोकप्रिय मिठाई है,पर यह पर चॉकलेट से बनी तथा स्ट्रॉबेरी से बनी चिक्की,तथा काजू की चक्की भी मिलती है। इसके अलावा यहां पर पूरन पोली, चन्ना, भारली वांगी, चिकन लॉलीपॉप, तथा महाबलेश्वर का स्ट्रीट फूड वडापाव जोकि महाराष्ट्र का भी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, यह सब यहां के प्रसिद्ध व्यंजन है।
महाबलेश्वर जाने का सबसे अच्छा समय क्या है? – Best Time To Visit Mahabaleshwar In Hindi
वैसे तो पश्चिमी घाट के समीप होने से यहां पर वर्ष भर बहुत ही सुहावना मौसम बना रहता है। लेकिन अक्टूबर से लेकर जून तक का समय यहां का सबसे अच्छा समय है क्योंकि उसके बाद के समय में वर्षा का आगमन हो जाता है, इस समय यहां की पहाड़ियां बेहद ही खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं पर लोगों में सीजन में जाना थोड़ा कम लोकप्रिय है। पर इस समय में आप होटलों में ठहरने के लिए अच्छी सौदेबाजी कर सकते हैं,जिससे आपको वहां रहने के लिए थोड़ा कम खर्च उठाना पड़ेगा।
महाबलेश्वर कैसे पहुंचे – How To Reach Mahabaleshwar In Hindi
महाबलेश्वर आप फ्लाइट से या रेलवे मार्ग से सीधे नहीं पहुंच सकते हैं। क्योंकि यहां पर कोई एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन मौजूद नहीं है। इसलिए यहां पर पहुंचने के लिए हम कुछ जानकारियां आपको दे रहे हैं। जिससे आपको यहां पहुंचना काफी आसान और मददगार साबित होगा।
हवाई मार्ग से महाबलेश्वर – How To Reach Mahabaleshwar By Flight In Hindi
महाबलेश्वर के सबसे पास का एयरपोर्ट पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट है जो छोटे बड़े सभी एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ है। यहां से महाबलेश्वर जाने के लिए बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट और ट्रेन की टिकट बुक कर सकते है।
रेल मार्ग से महाबलेश्वर – How To Reach Mahabaleshwar By Train In Hindi
महाबलेश्वर के सबसे पास का रेलवे स्टेशन विंहेरी और वाड्रा स्टेशन है यह महाबलेश्वर हिल से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। परंतु यह रेलवे स्टेशन कुछ ही शहरों से जुड़ा हुआ है, इसलिए आपको यहां कहीं दूर से पहुंचने के लिए पुणे रेलवे स्टेशन या मुंबई रेलवे स्टेशन पर पहुंचना ज्यादा अच्छा होगा। यहां से आप सरकारी बस या प्राइवेट वाहन के द्वारा महाबलेश्वर पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग द्वारा से महाबलेश्वर – How To Reach Mahabaleshwar By Road In Hindi
सड़क मार्ग के द्वारा महाबलेश्वर अच्छे से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग द्वारा यहां पर पहुंचने के लिए बहुत से प्राइवेट बसें और प्राइवेट वाहन तथा टैक्सिया चलती हैं,और यदि आप अपनी निजी वाहन या बाइक से आना चाहते हैं तो यहां आसानी से पहुंच सकते हैं और यहां के सड़कों की हालत काफी अच्छी है। भारत के सभी प्रमुख बड़े शहरों से महाराष्ट्र के लिए अच्छी बस सेवा उपलभ्ध है।
महाबलेश्वर क्यों प्रसिद्ध है?
महाबलेश्वर अपने हरी भरी घाटिया, मनमोहक झरने, जंगलो का प्राकृतिक खुशनुमा वातावरण, मनमोहक दृश्य, खूबसूरत वादियों तथा घने जंगलों और सुहावने मौसम के कारण सैलानियों के लिए एक बहुत ही विख्यात पर्यटन स्थल है। यहाँ भगवान शंकर का ज्योतिर्लिंग होने के कारण ये हिन्दुओ की आस्था का केंद्र भी है।
महाबलेश्वर में कौन सा ज्योतिर्लिंग है?
हेमाडंत स्थापत्य शैली की वास्तुकला से 16 वीं शताब्दी में बना महाबलेश्वर मंदिर के अंदर 500 साल पुराना और महालिंगम कहा जाने वाला स्वयंभू लिंगम हैं। रुद्राक्ष के आकार दिखने वाला यह शिवलिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में श्रेष्ठ है।
महाबलेश्वर कौन से राज्य में स्थित है?
महाराष्ट्र के सतारा जिला में स्थित महाबलेश्वर, एक अप्रतिम सौंदर्य से ओतप्रोत हिल स्टेशन जिसकी मंत्रमुग्ध करने वाली सुंदरता और दृश्य, दुनिया भर के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “महाबलेश्वर के खूबसूरत पर्यटन स्थल (Best 10 Tourist Places In Mahabaleshwar In Hindi)” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद
इसे भी देखे –
- गोवा के 10 बेहतरीन पर्यटक स्थल TOP 10 TOURIST PLACE IN GOA
- तमिलनाडु में घूमने के शीर्ष 10 पर्यटन और दर्शनीय स्थल
- पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगह की जानकारी
- देवभूमि उत्तराखण्ड में घूमने की अद्भुत सुंदरता वाली जगह
good