औली हिल स्टेशन के 10 रोमांचक पर्यटन स्थल – Famous Places To Visit In Auli In Hindi

Famous Places To Visit In Auli In Hindi : उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित हिमालय की आकर्षक पहाड़ियों में बसा हुआ औली हिल स्टेशन एक छोटा सा स्थान जिसे औली बुग्याल के नाम से भी जाना जाता है। गढ़वाली भाषा में बुग्याल का अर्थ होता है पर्वतीय मार्ग वाला मैदान अर्थात घास से घिरा हुआ मैदान है। यह एक लोकप्रिय स्कीइंग स्थल है। हरे भरे देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ यह स्थान अपने प्राकृतिक वातावरण तथा वनस्पति और जीवो के लिए तथा अपने साहसिक गतिविधियों के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है। औली को  भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढका हुआ यह स्थान पर खूबसूरत और मनोरम दिखाई देने वाला हिमालय की पहाड़ियों का दृश्य यहां की साहसिक गतिविधियों और रोमांच को और भी अधिक बढ़ा देता है। मुख्यता स्कीइंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए यह स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां की केबल कार की सवारी बेहद ही रोमांचक और एशिया की सबसे ऊंची तथा लंबी केबल कार की सवारी होने के कारण बहुत ही लोकप्रिय हो रही है। इस केबल कार की सवारी पर लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है।

Famous Places To Visit In Auli In Hindi
Famous Places To Visit In Auli In Hindi

3 किलोमीटर के विस्तृत मैदान में फैला यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार एक बहुत ही अच्छा स्किन ग्राउंड माना जाता है। औली के इस मैदान पर अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाता है जिसका आयोजन भारत के शीतकालीन खेल महासंघ के द्वारा किया जाता है। यहां पर स्कीइंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है तथा 14 दिन की ट्रेनिंग के बाद आपको सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।

अपनी रोमांचक गतिविधियों के कारण प्रसिद्धि प्राप्त करने वाला यह स्थान अपने अन्य प्राकृतिक और खूबसूरत वातावरण के अलावा और भी कई मुख्य और आकर्षक स्थल के कारण एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल बन चुका है। औली के आस पास घूमने के लिए पर्यटकों के लिए नैनीतालमसूरीदेहरादून, हरिद्वार, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश जैसे अनेकों स्थल मौजूद है।

Table of Contents

औली हिल स्टेशन के 10 रोमांचक पर्यटन स्थल – Famous Places To Visit In Auli In Hindi

दंत कथाओं के अनुसार प्रसिद्ध आदि गुरु शंकराचार्य के द्वारा स्थान का दौरा 8वीं शताब्दी में किया गया था। उसी दौरान उन्होंने यहां पर जोशीमठ मंदिर की स्थापना किया था जिस कारण से यह एक धार्मिक स्थान भी है। सर्दियों के समय में इस ढलान वाले स्थान पर लगभग 3 मीटर गहरी बर्फ की चादर बिछ जाती है। यहां के अद्भुत नंदा देवी तथा दूनागिरी जैसे विशाल पर्वत चोटियों का दिखने वाला मनोरम दृश्य पर्यटकों मंत्रमुग्ध करता है। तो आइए जानते है औली के 10 रोमांचक पर्यटन स्थल के बारे में –

नंदा देवी हिल, औली हिल स्टेशन उत्तराखंड – Nanda Devi Hill Places To Visit In Auli In Hindi

समुद्र तल से 7817 मीटर की उचाई पर स्थित नंदा देवी सबसे ऊंचे हिल स्टेशन की सूची में भारत में पहला स्थान रखता है। यहाँ स्थित नन्दादेवी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विरासत में शामिल किया है। इस उद्यान में वनस्पतियों और जैव विविधता का आनन्द देखने को मिलता है। इस उद्यान रोडोडेंड्रोन, देवदार, पहाड़ी घास, शंकुधारी जैसे ऊँचे पेड़ो के लिए विश्वप्रसिद्ध है।

Nanda Devi Hill In Auli Hill Station

त्रिशूल पीक, औली हिल स्टेशन उत्तराखंड – Trisul Mountain Places To Visit In Auli In Hindi

 समुद्र तल से 7120 मीटर ऊँचा त्रिशूल पीक तीन हिमालय पर्वत चोटियो को मिलाकर बनता है जो पश्चिमी कुमायूँ की खूबसूरती का प्रमुख कारण है। रूपकुंड ट्रेक और कौसानी से इस चोटी को देखा जा सकता है। आप यहाँ जीप सफारी का आंनद हिमालय की अद्भुत खूबसूरती को देखने के लिए कर सकते है। यहाँ आते समय रैनकोट और गर्म कपडे जरूर लाये।

Trisul Mountain In Auli Hill Station

गुरसों बुग्याल, औली हिल स्टेशन उत्तराखंड– Gorson Bugyal In Auli Tourist Places In Hindi

ओक के पेड़ों और शंकुधारी वन से घिरा गुरसों बुग्याल हरे भरे घास का एक बड़ा भूभाग है जो लगभग 3056 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध छत्तरकुंड से ट्रेक करके यहाँ पहुंच सकते हैं। ट्रैकिंग के शौकीनों लोगो के लिए यह एक आदर्श पर्यटन स्थल है। मानसून में हरे-भरे जंगल और सर्दियों के दौरान बर्फ के एक कंबल से ढके पहाड़ो को देहने देश विदेश से भारी संख्या में आते है।

चिनाब झील, औली हिल स्टेशन उत्तराखंड – Chenab Lake In Auli Tourist Places In Hindi

औली हिल स्टेशन में हरे भरे जंगल और देवदार और ओक के पेड़ों के बीच स्थित चिनाब झील एक सुंदर और क्रिस्टलीय पानी की झील है। जोशीमठ को पार करके और ऊंची चढ़ाई चढऩे के बाद इस झील के पास पहुंचकर इसके आस-पास के सुरम्य दृश्यों को देखकर आप निश्चित ही मंत्र्मुघ्द हो जायँगे।

Chenab Lake In Auli Hill Station

औली में स्कीइंग – Skiing In Auli Uttarakhand In Hindi

पूरे वर्ष बर्फ से ढका होने के कारण औली को छोटा स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है जो अपनी स्कीइंग के लिए विश्वप्रसिद्ध है। समुद्र तल से 2-3 हजार मीटर ऊँचे इस हिल स्टेशन को स्कीइंग ग्राउंड में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यहां पर आने के बाद यहां की स्क्रीन का आनंद हर कोई लेता है। एक प्रोफेशनल हो या फिर शौक में करने वाला स्कीयर यहां आने के बाद आपको यहां के इस स्कीइंग का आनंद अवश्य लेना चाहिए।

Skiing In Auli Hill Station

औली हिल स्टेशन में रोपवे – Ropeway In Auli Uttarakhand In Hindi

औली हिल स्टेशन में बना एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा और लंबा रोपवे पहाड़ों का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। औली का यह प्रमुख आकर्षण जो लगभग 4 किलोमीटर का सबसे लंबा तथा सबसे ऊंचा दूसरा रोपवे है इस रोपवे का सफर आपको अवश्य ही रोमांचित कर देगा। पहाड़ों का मनोरम दृश्य और नीचे घाटों की सुंदरता के साथ यह रोपवे जोशीमठ से होकर औली तक का एक रोमांचक सफर बनती है।

Ropeway In Auli Hill Station

औली हिल स्टेशन में ट्रैकिग – Trekking In Auli Uttarakhand In Hindi

औली में कुछ ढलानें बहुत ही बेहतरीन है जहाँ आप ट्रैकिग का भरपूर मजा ले सकते है। यहाँ 2000 से 3000 मीटर तक के चोटियों के लिए बहुत से ट्रैक मौजूद है। औली से ट्रैकिंग करके हिमालय की कामेत, दुनागिरि, जोशीमठ, नंदादेवी जैसी खूबसूरत चोटियों पर पहुंच सकते है। यहाँ तपोवन, गोर्सन, टाली जैसे छोटे ट्रेकिंग रेंज भी है। हरे-,भरे घास के मैदानों में ट्रैक करने के लिए गर्मियों का समय बेहद ही अच्छा और आकर्षक समय होता है यदि आप ट्रेकिंग के शौकीन है तो गर्मियों के समय में ही औली की ट्रेकिंग का आनंद अवश्य लें।

Trekking In Auli Hill Station

औली की आर्टिफिशियल झील – Artificial Lake In Auli Tourist Places In Hindi

मुख्यतह इस झील का निर्माण सर्दियों में बर्फबारी कम होने के दौरान स्कीम तथा सर्दियों के खेलों में बर्फ उत्पादन के लिए किया गया था औली की यह झील दुनिया की सबसे ऊंची आर्टिफिशियल झील है आकर्षक पहाड़ों की ढलानों के बीच बनाई गई यह अद्भुत झील तथा उसके आसपास अतरंगी और रंग-बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं। गर्मियों के समय में यह झील औली का मुख्य आकर्षण केंद्र होता है।

Artificial Lake In Auli Hill Station

औली हिल स्टेशन में कैंपिंग – Camping In Auli Uttarakhand In Hindi

कैंपिंग करना दुनिया के लगभग हर पर्यटकों की लोकप्रिय गतिविधि है। खुले आसमान और चमचमाते तारों के नीचे कैंपिंग करना हर किसी को एक रोमांचकारी अनुभव देता है तथा औली में कैंपिंग करना पर्यटकों की एक लोकप्रिय तथा प्रमुख गतिविधि है। यहाँ बर्फ से घिरे हिमालय की चोटियों के खूबसूरत दृश्यों के बीच कैंपिंग करना एक अलग ही दुनिया की अनुभूति कराता है।

Camping In Auli Hill Station

औली में हिमालय के पहाड़ों का खूबसूरत दृश्य – Beautiful view of Himalayan mountains in Auli Uttarakhand In Hindi

हिमालय की अद्भुत चोटियों तथा अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के वजह से तथा हरे-भरे जंगल और चरागाह औली को एक बेहद ही आकर्षक और मनोरम रूप प्रदान करते हैं यहां से दिखाई देने वाली त्रिशूल चोटी, नंदा देवी चोटी, चौखंबा चोटी, हाथी पर्वत आश्चर्यजनक दृश्य आपकी यात्रा को सुखद और यादगार बनाता है।

औली जाने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Visit Auli In Hindi

यदि आप औली का पर्यटन करने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि मानसून का समय छोड़कर बाकी किसी भी समय आप यहां का पर्यटन कर सकते हैं क्यू की मानसून के समय यहाँ भूस्खलन का खतरा ज्यादा होता है। स्कीइंग का आनंद तथा रोमांच और खेलों का अनुभव लेने के लिए दिसंबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा समय होता है इस समय यहां के पर्वत पर से ढके होते हैं तथा बर्फबारी भी देखने को मिलती है। इस समय यह जगह को एक मोटी बर्फ की चादर से ढक देता है जो इस स्थान को स्वर्ग की अनुभूति कराता है।

गर्मियों के समय में भी यहां का मौसम बेहद ही सुहावना होता है इस समय यहां का हरा भरा मैदान और खूबसूरत जंगल और पहाड़ों का दृश्य बेहद ही अद्भुत और आकर्षक दिखाई देता है जिस कारण से गर्मियों में भी यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ होती है।

औली का तापमान – Auli temperature

औली का तापमान वर्षभर ठंडा रहता है तो यदि आप औली की यात्रा करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं यहां के तापमान के बारे में कि कौन से महीने में कितना तापमान रहता है।

  • जनवरी के समय में यहां का तापमान लगभग 5 डिग्री से लेकर -4 डिग्री तक रहता है।
  • फरवरी में लगभग 8 डिग्री से -3 डिग्री सेल्सियस
  • मार्च में 9 डिग्री से लेकर -1 डिग्री
  • अप्रैल में 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस
  • मई में 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर लगभग 5 डिग्री सेल्सियस
  • जून में 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस
  • जुलाई में 19 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस
  • अगस्त में 19 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस
  • सितंबर में 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस
  • अक्टूबर में 16 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस
  • नवंबर में 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस
  • दिसंबर में 8 डिग्री सेल्सियस से -2 डिग्री सेल्सियस 

औली में रुकने के लिए स्थान – Place To Stay In Auli In Hindi

औली में रुकने के लिए कई सारे होटल और रिजॉर्ट बने हुए हैं जहां पर आप अपनी सुविधानुसार रुक सकते हैं। जिनमें से कुछ प्रमुखऔली रिजॉर्ट, द क्लिफटॉप क्लब,औली इकोनेचर रिजॉर्ट, यात्रा होम स्टे, द्रोणागिरी जैसे कई होटल और रिजॉर्ट उपलब्ध है।

औली कैसे पहुंचे – How To Reach Auli In Hindi

यदि आप औली का पर्यटन करने जा रहे हैं तो यहां पहुंचने के मार्गों के बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। यहां पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधा अनुसार हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग का चयन कर सकते हैं। तो आइए हम बताते हैं यहां पहुंचने के बारे में इन मार्गों के बारे में कुछ जानकारी

हवाई मार्ग द्वारा – How To Reach Auli By Flight In Hindi

यदि आप औली आने के लिए हवाई मार्ग का चयन करते हैं तो बता दे कि यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जौली ग्रांट एयरपोर्ट है। यह एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहां से औली लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां से आप टैक्सी अब बस के द्वारा आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा – How To Reach Auli By Train In Hindi

रेल मार्ग से यदि आप औली पहुंचना चाहते हैं तो यहां का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। जो लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित है जहां से आप टैक्सी अथवा बस के द्वारा यहां पर पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – How To Reach Auli By Road In Hindi

सड़क मार्ग द्वारा औली आना सबसे अच्छा और सुगम मार्ग है सड़क मार्ग से अच्छी तरह से यह जुड़ा हुआ है। जहां पर निरंतर राज्य परिवहन की बस और प्राइवेट वाहन भी चला करते हैं जिसके द्वारा आप भी यहां के खूबसूरत परिदृश्य और वातावरण का दर्शन करते हुए जोशीमठ पहुंच सकते हैं। 16 किलोमीटर लगभग दूर स्थित औली पहुंचने के लिए आप रोपवे तथा बस या टैक्सी के द्वारा सफर करके भी पहुंच सकते हैं। दिल्ली और उत्तराखंड के सभी शहरों से औली के लिए अच्छी और सस्ती बसे रेड बस के माध्यम से भी उपलभ्ध है।

औली में कब तक बर्फ रहती है?

औली में स्थित पहाड़ो पर बर्फ की चादर नवम्बर से मार्च तक रहती है इसिलिय स्कीइंग करने वाले दुनिया भर से लोग यहाँ स्थित स्कीइंग ग्राउंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने आते है।

औली क्यों प्रसिद्ध है?

भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला औली स्कीइंग के साथ साथ खूबसूरत नंदा देवी चोटी, त्रिशूल चोटी, बुग्याल ट्रैक, बर्फ से ढके आकर्षक पर्वतों और रोपवे के रोमांच, ट्रेकिंग, कैंपिंग जैसे बहुत से एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है।

निष्कर्ष –

त्रिशूल चोटी, बुग्याल ट्रैक, नंदा देवी चोटी जैसे प्रकिर्तिक सौंदर्य से परिपूर्ण औली उत्तराखंड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जहाँ आप कैंपिंग,ट्रेकिंग रोपवे स्कीइंग जैसे रोमांचक गतिविधयों का मजा ले सकते है। आज हमने जाना औली के 10 रोमांचक पर्यटन स्थल – Famous Places To Visit In Auli In Hindi के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट की जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *