Famous Places Chamba in Himachal in Hindi

Top10] चंबा पर्यटन की सम्पूर्ण जानकारी – Famous Places Chamba in Himachal in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में आपको उत्तराखण्ड राज्य में स्थित टिहरी गढ़वाल पर्यटन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। यदि आप टिहरी गढ़वाल के लोकप्रिय पर्यटन स्थल, टिहरी गढ़वाल इतिहास, टिहरी गढ़वाल कैसे पहुंचे, टिहरी गढ़वाल जाने का अच्छा समय आदि के बारे में जानना चाहते है तो Famous Tehri Garhwal Tourism In Hindi पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े।

Table of Contents

चंबा पर्यटन की सम्पूर्ण जानकारी – Famous Places Chamba in Himachal in Hindi

Famous Places Chamba in Himachal in Hindi : भारत का एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल जो हिमाचल प्रदेश में रावी नदी के किनारे बसा हुआ है जिसे दूध और शहद की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इस खूबसूरत स्थल के पर्यटन के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। खूबसूरत भव्य मंदिर, पहाड़ी वादियों का आकर्षण, खूबसूरत, हरे-भरे मैदान चंबा को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाती है।

Famous Places Chamba in Himachal in Hindi
Famous Places Chamba in Himachal in Hindi

चंबा को पांगी जिसे पीरपंजाल के नाम से भी जाना जाता है तथा धौलाधार श्रेणी और जास्कर रेंज जैसे तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्राकृतिक समृद्ध से भरपूर यह स्थान वन्य जीवन के साथ-साथ पर्यटकों को अपनी खूबसूरत आकर्षण शानदार परिदृश्य तथा हरे भरे वातावरण से अपनी और आकर्षित करता है जिस कारण से यह पर्यटकों में एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर स्थित प्राचीन मंदिर, गुफाएं, धौलाधार का मनमोहक दृश्य, पीरपंजाल के खूबसूरत और आकर्षक नजारे तथा पहाड़ों की खूबसूरती किसी भी पर्यटक का मन मोह लेती है।

जम्मू कश्मीर तथा लाहौल और कांगड़ा से चारों तरफ से गिरा हुआ यह खूबसूरत शहर अपने आप में एक अद्भुत और खूबसूरत स्थल है। यहां पर आने वाले पर्यटक अपने कीमती समय में से जो समय निकालकर यहां आते हैं यहां पर आने के बाद वह इस मनमोहक दृश्य और स्थलों को देखकर अवश्य ही एक यादगार और खूबसूरत अनुभव लेकर जाते हैं। चंबा की बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक 5 झीलें तथा यहां पर स्थित पांच वन्यजीव अभयारण्य चंबा की खूबसूरती को और भी अधिक लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाती है।

चंबा का इतिहास – Chamba History In Hindi

कोलियन जनजाति को यहां का शुरुआती शासक के रूप में जाना जाता है जो औदुम्बरा के साथ शासन सत्ता में थे। लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में चौथी शताब्दी में यहां पर राणाओं, ठाकुरों के द्वारा द्वारा भी शासन किया गया था। राजपूतों को भी यहां पर शासन करते बताया गया है। माना जाता है कि राजा साहिल बर्मन ने अपनी बेटी चंपावती के नाम पर इसका शहर का नाम चंबा रखा और उसे अपनी राजधानी भी बनाया था जो भरमार पर लगभग 920 ईसवी में राज करते थे।

Famous Places Chamba in Himachal in Hindi
Famous Places Chamba in Himachal in Hindi

भारत में मुगल शासन काल के दौरान अकबर तथा औरंगजेब ने भी चंबा में अधिकार करने की कोशिश की थी परंतु अपने मुगल जीवनशैली की छाप छोड़ने में शाहजहां यहां सफल रहा। अंग्रेजों के शासन काल के समय में लगभग 1800 के दशक में चंबा अंग्रेजों के अधिकार में आ गया परंतु जब भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ उस समय भारत की स्वतंत्रता के बाद चंबा का भी स्वतंत्र भारत में विलय हो गया। लगभग 996 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जहां के पहाड़ों के बीच स्थित अद्भुत वातावरण और मनमोहक परिदृश्य पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

चंबा के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places of Chamba in Himachal In Hindi

खूबसूरत चंबा शहर में पर्यटन के लिए कई ऐसे खूबसूरत स्थल हैं जो आपका मन मोह लेंगे। आइए जानते हैं यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जो आपकी यात्रा को बेहद ही यादगार और शानदार बना देंगे। चंबा आपने खूबसूरत झीलो मंदिरों तथा खूबसूरत पहाड़ी वातावरण, हरे भरे मैदानों का आकर्षण तथा प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

चमेरा झील चंबा – Chamera Lake Chamba in Himachal In Hindi

प्राकृतिक समृद्धता से भरपूर चमेरा झील एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह कृतिम झील डलहौजी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो एक बांध द्वारा निर्मित जलाशय है। चमेरा झील 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षक स्थल है। रावी नदी द्वारा भरा जाने वाला यह झील ग्रामीणों के लिए पानी की आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।

Chamera Lake Chamba in Himachal
Chamera Lake Chamba in Himachal

मणिमहेश झील चंबा – Manimahesh Lake Chamba in Himachal In Hindi

चंबा जिले के भरमौर उपखंड में लगभग 4080 मीटर की ऊंचाई पर स्थित झील पीर पंजाल श्रेणी में स्थित है। भगवान शिव का निवास कहा जाने वाला कैलाश पर्वत मणिमहेश झील के पास ही स्थित है। यह झील ट्रेकिंग के प्रिय लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां पर यात्रा करने के बीच में मनमोहक पहाड़ी वादियां तथा हरे भरे वातावरण पर्यटकों को आनंदित और सुकून देते हैं जिस वजह से यह पर्यटकों में एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

Manimahesh Lake Chamba in Himachal
Manimahesh Lake Chamba in Himachal

लक्ष्मी नारायण मंदिर चंबा- Lakshmi Narayan Temple Chamba in Himachal In Hindi

चंबा के प्रमुख आकर्षण तथा प्रमुख मंदिरों में से एक लक्ष्मी नारायण मंदिर यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर चंबा का सबसे पुराने मंदिरों में से एक प्रमुख और बड़ा मंदिर है। भव्य आकार में बनाया गया यह विष्णु मंदिर जिसमें भगवान विष्णु तथा शिव जी की 6 मूर्तियां स्थापित हैं। इस मन्दिर के बीच में संगमरमर से बना भगवान् विष्णु की एक खूबसूरत प्रतिमा भी स्थापित है।

Lakshmi Narayan Temple Chamba in Himachal
Lakshmi Narayan Temple Chamba in Himachal

चामुंडा देवी मंदिर चंबा – Chamunda Devi Temple Chamba in Himachal in Hindi

राजा उम्मेद सिंह द्वारा सन 1762 ईस्वी में बनाया गया चामुंडा देवी मंदिर एक बेहद ही खूबसूरत परिदृश्य पर्यटकों के सामने पेश करता है। विशाल छतों वाला यह मन्दिर पूरी तरह लकड़ी से बना हुआ है। यह भव्य मंदिर लाहला और पाटीदार जंगल के बीच में स्थित है। युद्ध की देवी के रूप में प्रसिद्ध मां काली को समर्पित सात सौ साल पुराने इस मंदिर के पीछे भगवान शिव को समर्पित एक गुफा भी स्थित है। बानेर नदी के तट पर बने इस मंदिर तक जाने के लिए 400 सीढियां है जो पत्थरों को काट कर बनाई गई है।

Chamunda Devi Temple Chamba in Himachal
Chamunda Devi Temple Chamba in Himachal

हरि राय मंदिर चंबा – Hariraya Temple Chamba in Himachal in Hindi

चंबा के प्रमुख मंदिरों में से एक यह भगवान शिव को समर्पित हरि राय मंदिर एक बेहद ही खूबसूरत वास्तुकला का प्रतीक तथा एक भव्य मंदिर है जिसकी खूबसूरती देखते बनती है। इसमें विराजित भगवान विष्णु की आकर्षक मूर्तियों को खूबसूरती से सजाया गया है। इसमें 6 घोड़ों के रथ पर सवार उनकी मूर्ति की वास्तु शैली शिकारा शैली से बनाई गई है। इस खूबसूरत मंदिर के प्रवेश द्वार पर गंगा और यमुना जी की खूबसूरत मूर्तियां बनी हुई है।मंदिर में अन्य मूर्तियां भी स्थापित हैं जिनमें भगवान शिव, अरुण, वरुण तथा नंदी की मूर्तियां स्थापित हैं।

सुई माता मंदिर चंबा – Sui Mata Temple Chamba in Hindi

राजा वरमन के द्वारा अपनी रानी सुई की याद में बनवाया गया यह मंदिर चंबा के साहो जिले में स्थित है। यहां पर अप्रैल तथा मई के महीने में वार्षिक मेले का भी आयोजन किया जाता है जिस दौरान यहां उत्सव में काफी भीड़ होती है। यह मंदिर अपने लोगों के लिए अपना जीवन बलिदान देने की याद में सुई को समर्पित है। यह मन्दिर शाह दरबार पहाड़ी के ऊपर बना है जहा से नीचे का अद्भुत नजारा और प्रकिर्तिक सुन्दरता देखकर पर्यटक मंत्र्मुघ्ध हो जाते है।

Sui Mata Temple Chamba
Sui Mata Temple Chamba

वज्रेश्वरी मंदिर चंबा – Vajreshvari Temple Chamba in Himachal in Hindi

यह मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना बताया जाता है जो मां वज्रेश्वरी को समर्पित एक खूबसूरत और भव्य मंदिर है। जिन्हें बिजली की देवी के रूप में भी जाना जाता है तथा इन्हें पार्वती जी का उग्र रूप माना जाता है। इस मंदिर की खूबसूरत नक्काशी तथा यहां की जटिल शिल्प कला इस मंदिर की भव्यता को और भी आकर्षक बनाते हैं जो शिखर शैली की वास्तुकला के द्वारा बनाया गया है।

Vajreshvari Temple Chamba in Himachal
Vajreshvari Temple Chamba in Himachal

यह मंदिर एक खूबसूरत स्थापत्य शैली को दर्शाता है। मंदिर की दीवारों को खूबसूरत नक्काशी के द्वारा मूर्तियों को सजाया गया है तथा इनकी दीवारों पर छोटे-छोटे अट्ठारह शिलालेख भी स्थित है। भगवान विष्णु के साथ मां दुर्गा को शेर पर बैठे हुए भी यहां पर दिखाया गया है। यहां पर स्थित भगवान विष्णु के 3 मुख हैं जिनमें मानव, सूअर और सिंह का रूप दर्शाया गया है।

अखंड चंडी महल चंबा –  Akhand Chandi Mahal Chamba in Hindi

टिबीगोन कला तथा वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है यह खूबसूरत महल जिसे चंबा पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। खूबसूरत सफेद संगमरमर से बना हुआ यह महल जिसे राजा उम्मेद सिंह के द्वारा 18वीं शताब्दी के दौरान बनवाया गया था। इस मंदिर को बाद में ब्रिटिश तथा मुगल बादशाहों के द्वारा पुनर निर्मित भी किया गया। इस महल में अंग्रेजी शासन तथा मुगल वास्तुकला की भी छाप दिखाई देती है यहां पर हरे रंग की एक शब्द भी स्थित है।

Akhand Chandi Mahal Chamba
Akhand Chandi Mahal Chamba

हिमाचल एम्पोरियम चंबा – Himachal Emporium in Chamba in Hindi

हस्तनिर्मित वस्तुओ का स्वर्ग कहा जाने वाला हिमाचल एम्पोरियम सुरारा मोहल्ला में राजा उमेद सिंह द्वारा बनवाये गये रंग महल में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह एम्पोरियम 10 बजे से दोपहर 1 तक और 2 बजे से शाम 5 तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

Himachal Emporium in Chamba
Himachal Emporium in Chamba

कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य चंबा – Kalatop Sanctuary in Chamba In Hindi 

30.69 वर्ग किमी में फैला कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य हिमांचल प्रदेश का एक लोकप्रिय अभ्यारण्य है। देवदार और खज्जियार के जंगलो से घिरा यह स्थान वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।

Kalatop Sanctuary in Chamba
Kalatop Sanctuary in Chamba

चंबा की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय क्या है? – Best time to visit Chamba Himachal in Hindi

यदि आप चंबा की यात्रा का मन बना रहे हैं तो बता दें कि मार्च से जून तक का समय यहां के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस समय में यहां का तापमान बेहद ही सामान्य और सुखद रहता है। यदि आप बर्फ वाले स्थान के प्रिय हैं तो आप यहां पर दिसंबर के समय में भी यात्रा कर सकते हैं इस समय यहाँ बर्फबारी होती है।

चंबा कैसे पहुंचे? – How to Reach Chamba in Hindi

चंबा हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय स्थल है स्थल है जो सभी मार्गो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। छोटा शहर होने के बाउजूद यहां बसे, टैक्सी आसानी से मिल जाते है।

हवाई जहाज से चंबा कैसे पहुंचे – How To Reach Chamba By Flight In Hindi

यदि आप यहां जाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग करते हैं तो बता दें कि यहां के सबसे पास का हवाई अड्डा पठानकोट हवाई अड्डा है जो लगभग यहां से 120 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा यहां अमृतसर 220 किलोमीटर, कांगड़ा लगभग 170 किलोमीटर तथा चंडीगढ़ लगभग 400 किलोमिटर जैसे हवाई अड्डे भी मौजूद हैं जहां पर पहुंचकर आप आसानी से टैक्सी अथवा बस के द्वारा चंबा पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से चंबा कैसे पहुंचे – How To Reach Chamba By Train In Hindi

पठानकोट रेलवे स्टेशन यहां का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है जो लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित है। जहां से आप बस अथवा टैक्सी के द्वारा आसानी से चंबा पहुंच सकते हैं।

बस से चंबा कैसे पहुंचे – How To Reach Chamba By Bus In Hindi

सड़क मार्ग के द्वारा चंबा बहुत ही अच्छे से जुड़ा हुआ है जिससे आप यहां पर आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां आने के लिए आप यहां की नियमित बसें अथवा अपने प्राइवेट वाहन के द्वारा आसानी से आ सकते हैं। दिल्ली, हरियाणा और हिमांचल के सभी शहरों से चंबा के लिए अच्छी और सस्ती बसे रेड बस के माध्यम से भी उपलभ्ध है।

चंबा क्यों प्रसिद्ध है?

खूबसूरत झीलों, हरे भरे जंगलो, हस्तनिर्मित उत्पादों और हिमालयी प्रकिर्तिक सुंदरता के लिए भारत ही नहीं पुरे विश्व में प्रसिद्ध है।

चंबा में कौन सा प्रसिद्ध मंदिर है?

चंबा में स्थित मां काली को समर्पित चामुंडा देवी मंदिर हिन्दुओ के लिए एक प्रमुख मंदिर है। भारत के कोने कोने से लोग यहाँ दर्शन के लिए आते है।

निष्कर्ष –

चमेरा झील, मणिमहेश झील, लक्ष्मी नारायण मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, वज्रेश्वरी मंदिर, हिमाचल एम्पोरियम, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य जैसे आध्यत्म और प्रकिर्तिक सौंदर्य से परिपूर्ण चंबा हिमाचल प्रदेश ही नहीं भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आज हमने जाना चंबा पर्यटन की सम्पूर्ण जानकारी – Famous Places Chamba in Himachal in Hindi के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट की जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

1 thought on “Top10] चंबा पर्यटन की सम्पूर्ण जानकारी – Famous Places Chamba in Himachal in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *