Batasia Loop Information in Hindi

बतासिया लूप दार्जिलिंग का प्राकृतिक आदर्श | Batasia Loop Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

Batasia Loop Information in Hindi : भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित बतासिया लूप एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो दार्जिलिंग के सबसे सुरम्य ट्रेन रुट में एक है और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। हरा भरा यह ट्रेन रुट एक प्राकृतिक आदर्श है जो पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है और यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य की खोज करने और घूमने के लिए एक पर्याप्त विकल्प प्रदान करता है। बतासिया लूप से आप कंचन जंघा के बर्फीली और खूबसूरत चोटियों के अद्भुत दृश्यों को भी देख सकते है।

यदि आप श्रुबरी नाइटिंगेल पार्क बतासिया लूप दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके मन में बतासिया लूप कहां स्थित है?, बतासिया लूप घूमने कब जाना चाहिए? बतासिया लूप दार्जिलिंग कैसे पहुंचे? बतासिया लूप दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन? आदि जैसे कुछ सवाल जरूर होंगे। तो इस पोस्ट को अन्त तक पढ़िएगा जो आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

Table of Contents

बतासिया लूप दार्जिलिंग का प्राकृतिक आदर्श | Batasia Loop Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

बतासिया लूप शहर से 5 किमी दूर स्थित एक विशाल प्राकृतिक रूप से हरा-भरा ट्रेन मार्ग है। अपनी बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्य के लिय ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कंचन जंगा की बर्फीली चोटियों का मनमोहक नजारा देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे। दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे की चढ़ाई को कम करने के लिए इस सर्पिल रेलवे को बनाया गया था। उसका प्रमुख उद्देश दार्जिलिंग को नेविगेशन के लिए आसान बनाना और अन्य शहरो से जोड़ना है। भारत की आज़ादी के बाद गोरखा सैनिकों के बलिदान और उनके साहस के लिए उनकी याद में 1995 में इस लूप के बीच एक वॉर मेमोरियल बनाया गया है।

दार्जिलिंग से हिमालयन रेलवे लाइन को कम ऊंचाई वाली करने के लिए बतासिया लूप बनाया गया था, यह एक रेलवे लाइन है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह जाना जाता है, बतासिया लूप में बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए जाते हैं, अगर आप दार्जिलिंग में जाकर ट्रेन में सफर करते हैं तो भी बतासिया लूप से होते हुए आप गुजरेंगे तथा यह सफर आपके लिए बहुत ही आनंदमय होगा, इसके अलावा बहुत से लोग यहां पर घूमने के लिए भी जाते हैं, आप भी इनमें से एक हो सकते हैं, अगर आप दार्जिलिंग जा रहे हैं, तो दार्जीलिंग के मशहूर बतासिया लूप में आपको जरूर जाना चाहिए।

Batasia Loop | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
Batasia Loop | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

दोस्तों बतासिया लूप पर जो ट्रेन चलती है वह गोल घेरे में चलती है, यह जगह केवल टूरिस्ट लोगों के लिए है तथा देखने में काफी लाजवाब प्रतीत होती है, यहां पर आसपास आपको हरे भरे पेड़ पौधे मिलेंगे, तथा ऊंचाई पर स्थित होने के कारण ट्रेन से नीचे का नजारा लाजवाब प्रतीत होता है, बतासिया लूप के बीच में बाग बगीचे हैं, जिससे कि यहां का नजारा और भी खास दिखने लगता है, यहां पर आपको पुराने समय की स्टीम इंजन वाली ट्रेन भी देखने को मिल जाएगी, यह स्थान फोटोग्राफी के लिए लाजवाब माना जाता है, इसलिए अगर आप फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो भी आपको दार्जिलिंग घूमते वक्त बतासिया लूप में जरूर आना चाहिए।

दार्जिलिंग के बतासिया लूप खुलने और बंद होने का समय – Darjeeling Batasia Loop Timing In Hindi

दोस्तों अगर आपको बहुत जरूरी जानकारी दूं तो आपको बता दूं कि बताशा लोग सुबह 5:00 बजे से रात को 8:00 तक ही खुला रहता है। आप केवल इसी समय के बीच में ही यहां पर ट्रेन के माध्यम से यात्रा कर सकते हैं इसके अलावा अगर आप रात्रि को आते हैं तो आपकी यहां पर एंट्री अलाउड नहीं है। शाम के समय सूर्यास्त का नजारा Batasia Loop से देखने में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है।

बतासिया लूप दार्जिलिंग की एंट्री फीस – Batasia Loop Darjeeling Entry Fees In Hindi

दोस्तों कई लोगों का सवाल होता है कि ट्रेन की टिकट कितने की रहती है तो आपको बता दूं कि यहां पर टिकट का प्राइस हमेशा चेंज होता रहता है (मौसम के अनुसार), 12 साल से छोटे बच्चों के लिए टिकट फ्री रहती है। इसके अलावा बतासिया लूप में घूमने के लिए 15 रूपये/व्यक्ति एंट्री फीस देना पड़ता है। लेकिन एक बात ध्यान रखिए कि अगर आप भारतीय नहीं है तो आपको अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं, सार्क देशों के लोगों को फिर भी काफी सहायता मिल जाती है तथा सार्क देशों के लोगों को भारतीयों के समान ही पैसे देने पड़ते हैं।

Batasia Loop Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
Batasia Loop Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

बतासिया लूप के पास दार्जलिंग में घूमने की जगह – Places to visit in Darjeeling near Batasia Loop In Hindi

बतासिया लूप दार्जिलिंग के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है जो दार्जिलिंग शहर के बहुत करीब है। इसके पास बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थित है जहाँ आप घूमने के लिए जा सकते है। तो आइए जानते है बतासिया लूप के पास दार्जलिंग में घूमने की जगह के बारे में –

टाइगर हिल दार्जिलिंग  – Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

टाइगर हिल दार्जीलिंग से 12 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 2530 मीटर ऊंचे इस पहाड़ी पर पर्यटक सूर्योदय का खूबसूरत नजारे देखने के लिए आते हैं। सूरज की पहली किरण कंचनजंघा पर पड़ते ही प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस समय चोटी का गुलाबी और ऑरेंज रंग एक मनोरम दृश्य प्रकट होता है।

घूम का शिखर और बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ आप विश्व धरोहर में शामिल भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे का आनंद ले सकते है। सेंचल वन्यजीव अभयारण्य इसी के पास स्थित है।

Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi
Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध एडवेंचर रोपवे – Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग पर्यटन स्थल दुनिया भर में सबसे अधिक हरे भरे और खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय रहा है। दार्जिलिंग में हरे भरे पहाड़, घाटियां, चाय के बागान और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को रोपवे से घूमते हुए देखना हर पर्यटक का सपना होता है। रोपवे में घूमना ज़िंदगी का एक खूबसूरत और यादगार पल आप कैमरे में कैद के सकते है। दार्जिलिंग यात्रा के दौरान यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने के रोपवे का आनंद जरूर उठाए।

Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi
Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जलिंग – Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग में सबसे प्रसिद्ध घूमने वाली जगह हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान 4 नवंबर 1954 में लोगो के खेल हितो और रुचि को बढ़ावा देने के व हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता पर लोगों को शिक्षित करने लिए शुरू किया गया था। अपने कौशल को विकसित करने के लिए दुनिया भर से पर्वतारोही इस संस्थान में आकर अपनी प्रतिभा से दुनिया में अलग मुकाम हासिल करते है। इस संस्थान में खोज और बचाव, साहसिक कार्य, अग्रिम व बुनियादी पर्वतारोहण जैसे मुख्य पाठ्यक्रम चलाते है।

Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling In Hindi
Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourism In Hindi

नाइटेंगल पार्क दार्जलिंग – Nightingale Park Darjeeling

नाइटेंगल पार्क दार्जिलिंग में सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध करने वाले हिल स्टेशन में बना है। ‘द श्रॉबरी’ के रूप में यह पार्क ब्रिटिश शासनकाल मे सर थॉमस टार्टन के बंगले के एक निजी आंगन हुवा करता था। अब सार्वजनिक पार्क के रूप में विख्यात इस पार्क से आपको कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का बेहद अद्भुत प्राकृतिक सुंदरताऔर भव्य दृश्यों का नजारा देखने को मिलता है। यह पार्क अपने मनोरम और शांत वातावरण से पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। यहाँ भगवान शंकर एक विशालकाय मूर्ति और साथ ही एक म्यूजिकल फव्वारा भी बना है। 

Nightingale Park Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
Nightingale Park Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

रॉक गार्डन दार्जलिंग – Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

रॉक गार्डन पर्यटकों के लिए हरी चाय के बागानों से घिरा एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है जो हिमालय की सुंदर पहाड़ियों के बीच दार्जिलिंग से 10 किलोमीटर की दूर है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है। इसे प्राकृतिक रूप से बारबोटी गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। घाटियों, पहाड़ियों, गार्डन और ढालूदार रास्तों के कारण आस-पास का वातावरण अत्यंत शांत और मन को प्रसन्नचित कर देता है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है।

Rock Garden Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
Rock Garden Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

इसे पढ़ना ना भूले – शिमला की कुछ खूबसूरत और ठंडी जगह की जानकारी और फोटो

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जलिंग – Singalila National Park Darjeeling In Hindi

सिंगालीला राष्ट्रिय उद्यान समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर दार्जिलिंग के प्रसिद्ध सिंगालीला रेंज में स्थित है। यह अपने उष्णकटिबंधीय आद्र जलवायु घने जंगल, कुंवारी रोडोडेंड्रॉन वनों, अल्पाइन घाटी,पवर्तों और घाटियों से घिरे होने के कारण एक शानदार पर्यटन स्थल हैं।

इस राष्ट्रिय उद्यान मे पैंगोलिन, चिंकारा, हिरण, क्लाउडेड तेंदुआ, ब्लैक पैंथर, पैंगोलिन, हिमालयन ब्लैक बीयर जैसी लुप्त प्रजातियों और ऑर्किड की दुर्लभ प्रजातियों को आप देख सकते है। पहाड़ी एक्टिविटी और ट्रेकिंग के लिए यह उद्यान बहुत ही मशहूर है।

Singalila National Park Darjeeling Tourism In Hindi
Singalila National Park Darjeeling Tourism In Hindi

संदकफू ट्रेक दार्जलिंग – Sandakphu Track Darjeeling In Hindi

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक संदकफू ट्रेक दुनिया की पाँच सबसे ऊँची चोटियों में से चार का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं। समुद्र तल से 3611 मीटर ऊंचे इस ट्रेक पर हरे भरे जंगल , बर्फ से ढकी चोटिया और घाटी के चारो और खिलने वाले फूल के मनमोहक दृश्यों के प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते है। यहाँ घूमने के लिए पार्क और पर्वतीय नजारा पर्यटनो को अपनी और आकर्षित करते है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग में रूचि रखने वालो के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

Sandakphu Track Darjeeling Tourism In Hindi
Sandakphu Track Darjeeling Tourism In Hindi

पदमाजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क दार्जलिंग –

जानवरो के लिए स्वर्ग माना जाने वाला पदमाजा नायडू जूलॉजिकल पार्क पशु प्रेमियों और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए हमेसा से लोकप्रय पर्यटन स्थल रहा है। जवाहर पर्वत पर 7000 फीट (2133.5 मी.) की ऊँचाई पर स्थित यह उद्यान भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे ऊँचा प्राणी उद्यान है। 

पेड़ों की टहनियों पर लेटे हुए स्नो लैपर्ड्स, खेलते रेड पांडों के रोचक नज़ारे,हिमालयन टॉहर, नीली भेंड़, कस्तूरी मृग, याक और घोरॉल जैसे सुन्दर और दुर्लभ प्रजाति के जंतु देखकर आप आनंदित हो जायगे। लाल पांडाओं, तिब्बतन वुल्फ़ और हिम तेंदुआ जैसी संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र भी बनाया गया हैं जिससे इनको संरछित किया जा सके।

Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Darjeeling Tourism In Hindi
Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Darjeeling Tourism In Hindi

तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग

दार्जलिंग में तीस्ता नदी में राफ्टिंग करना एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहाँ रोमांचक गतिविधियों में से एक है। तीस्ता से नीचे उतरते ही पहाड़ों की ढलान के साथ घने जंगल ,वनस्पति ,कलिम्पोंग पहाड़ी क्षेत्रों ,पानी में तैरत खूबसूरत मछलियां, झाग वाले व्हाइट वाटर और ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राफ्टिंग करना ज़िन्दगी का शानदार अनुभव प्रदान करती है। अक्टूबर से अप्रैल तक ही यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग होती है। जोखिम अधिक होने की वजह से गाइड की निगरानी में ही राफ्टिंग करायी जाती है।

Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River
Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River

दार्जिलिंग का दर्शनीय स्थल घूम मोनेस्ट्री – Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

धूम मोनेस्ट्री दार्जीलिंग से 8 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इगा चोलिंग नामक बौद्धों का प्राचीन मठ दर्शनीय स्थलों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण इस मठ में भगवान बुद्ध की पंद्रह फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। यहां तिब्बती नववर्ष और दलाई लामा की जयंती को होने वाला उत्सव लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ का घूम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है। पर्यटकों का नवीनतम आकर्षण मनोरंजन पार्क गर्ग वर्ल्ड और बालसन घाटी एक भव्य दृश्य दिखने को मिलता है।

Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में कहाँ रुके – Where To Stay In Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में रुकने के लिए कई अच्छे होटल और लॉज का ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। यहां कुछ प्रमुख होटलों का नाम है जिनको आप अपने बजट और आवश्यकताओं के हिसाब से एक होटल चुन सकते हैं और अपने दार्जिलिंग के सैर यात्रा को अधिक सुखद बना सकते हैं। कृपया होटल की वेबसाइट पर जांच करें और यहाँ जाने से पहले रूम का रिजर्वेशन करें।

  • लिटिल तिब्बत रिज़ॉर्ट
  • मेयर्स होटल
  • विक्टोरिया थियेटर
  • मैगनोलिया रेजीडेंसी
  • मायफेयर दार्जिलिंग
  • लिटिल सिंगामरी होमस्टे
  • शांगरी-ला रीजेंसी
  • होटल विला एवरेस्ट
  • ग्लेनरियस वेनू
  • वेलमॉंट सुमिट
  • विंध्यवासिनी

बतासिया लूप दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Batasia Loop Darjeeling In Hindi

दोस्तों यहां पर घूमने के लिए अप्रैल से जून के महीने सबसे सही रहते हैं, देशभर में इस समय पर भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन दार्जिलिंग के इलाकों में तापमान काफी सुहावना होता है, अगर आप अधिक सर्दियों में आते हैं तो आपका घूमना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इस समय बतासिया लूप नामक जगह पर बहुत अधिक ठंड पड़ती है।

सर्दियों में यहां पर तापमान 1 से 2 डिग्री के करीब पहुंच जाता है, लेकिन अगर आप घूमने के सबसे सही समय अप्रैल से जून के बीच में आते हैं तो तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहता है, जो काफी सुहावना होता है, इससे अधिक गर्मी यहां पर पड़ती ही नहीं। बरसात के मौसम में भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण यहां पर्यटकों की संख्या कम रहती है। हनीमून मनाने वाले सैलानियों की भारी भीड़ दिसम्बर से जनवरी तक रहती है।

बतासिया लूप दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन – Batasia Loop Darjeeling Food In Hindi

दार्जिलिंग में आमतौर पर रेस्तरां बंगाल के होते हैं इसके सिवा आपको यहां देश विदेश के प्रसिद्ध व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। यहां का प्रमुख भोजन चावल, नूडल्स, बंगाली थाली ,आलू दम काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा स्नैक्स में मोमोज, पकोड़े, नानवेज मोमोज, स्टफिंग मोमोस काफी लोकप्रिय है।

बतासिया लूप दार्जिलिंग का प्राकृतिक आदर्श | Places to visit in Darjeeling

बतासिया लूप दार्जिलिंग कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Batasia Loop Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग के पास के शहरों से फ्लाइट ट्रेन और बस सुविधा से आप आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। 88 किमी दूर बागडोगरा यहां निकटतम एयरपोर्ट है। बागडोगरा एयरपोर्ट देश के मेट्रो शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा है। यदि आप ट्रेन से सफर करना पसन्द करते हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

यहां से 85 किमी दूर स्थित इस स्टेशन पर उत्तर पूर्वी राज्यों को जाने वाली सभी ट्रेन रुकती हैं। यदि आप बस से दार्जिलिंग जाना चाहते हैं तो सिलीगुड़ी का तेनसिग नोर्गे बस टर्मिनल यहां का सबसे नजदीकी बस अड्डा है यहाँ पहुंचकर आप बतासिया लूप टैक्सी या ऑटो से आसानी से पहुंच सकते है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

दार्जिलिंग घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

Batasia Loop Information in Hindi

दार्जिलिंग और सिक्किम दोनों जगह घूमने के लिए 6-7 दिन काफी है। जिसमे दार्जलिंग हिल स्टेशन को देखने के लिए 3 – 4 दिन और गंगटोक के लिए 2-3 दिन भी काफी हैं।

दार्जिलिंग घूमने में कितना खर्च होगा?

दार्जिलिंग की एक सप्ताह की यात्रा में आपको 15,000 से 20,000 तक खर्च करना चाहिए जिसमें एक 3 स्टार होटल में आपका आवास, दर्शनीय और पर्यटन स्थल, टैक्सी का किराया और भोजन भी शामिल है।

निष्कर्ष –

Batasia Loop एक शांति और प्राकृतिक सौंदर्य की खोज के लिए एक अद्वितीय पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता है। आशा करता हूँ बतासिया लूप दार्जिलिंग का प्राकृतिक आदर्श (Batasia Loop Information in Hindi) के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। दार्जिलिंग या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *