Best 10 Tourist place In Jharkhand In Hindi

झारखंड के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi

भारत का एक राज्य जो आकर्षक घने जंगल और खूबसूरत वातावरण के लिए विख्यात है। यह के ऐतिहासिक मंदिर, सुंदर पहाड़ और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले खूबसूरत झरने तथा उद्यानों से सजा यह एक सुंदर सा राज्य है। प्रकृति के प्रेमियों के लिए यह स्वप्न नगर सा दिखने वाला प्रकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत यह राज्य, पर्यटन का प्रमुख स्थल है।

Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi

यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के अलावा गुफाओं की सुंदर चित्रकारी, मंदिरों की आकर्षक शिल्पकला , समुद्री तट के मनोरम दृश्य,राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्यजीवों के दर्शन,पर्यटक को में प्रमुखता से आकर्षण का विषय रहता है। झारखंड आने वाले सैलानी यहां के अद्भुत मनोरम प्राकृतिक वातावरण के अलावा, गुफाओं की सुंदर चित्रकारी तथा मंदिरों की सुंदर वास्तु कला, वन्यजीवों का दर्शन ,खूबसूरत आकर्षक झीलों का मनोरम दृश्य की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।

Table of Contents

झारखंड का इतिहास – Jharkhand History In Hindi

झारखण्ड के हजारीबाग में गुफाओं में बने कुछ चित्रों से झारखण्ड के इतिहास को लगभग 5000 साल पुराने होने की पुस्टि होती है। इतना प्राचीन इतिहास कारण चेरो वंश, नागवंशी राजवंश, मुगल वंश आदि जैसे बहुत से राज वंशो का शासन भी रहा है। सबसे अंत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने चेरो राजवंश को पराजित कर झारखण्ड को अपने आधीन कर लिया। सं 2000 में झारखंड राज्य का निर्माण किया गया जो पहले दक्षिणी बिहार का हिस्सा हुवा करता था।

झारखंड के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi

Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi : झारखंड अपने सुंदर पहाड़ो, खूबसूरत झरनो, उद्यानों, गुफाओं की सुंदर चित्रकारी जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। तो यदि आप झारखंड आना चाहते हैं तो आइए जानते हैं यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में जहां का आकर्षण निश्चित ही आपको अपनी तरफ खींच कर ले जाएगा। तो आइये जानते है झारखंड के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमना चाहिए।

रांची झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल – Ranchi Jharkhand Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

झारखंड के प्रमुख और लोकप्रिय आकर्षणों में से एक पर्यटन स्थल रांची, जिसे झरनों का शहर भी कहा जाता है। यह स्थल समुद्र तल से लगभग 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यहां के झरनों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को लुभाता है। यहां का रोमांचक दृश्य जो चित्त को रोमांचित करती है, उसके अलावा हरे-भरे जंगल, अनूठी वास्तुकला से बने मंदिर, धुंध भरे पहाड़, और शांत वातावरण रांची को एक शानदार पर्यटन स्थल बनाते हैं।

Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi
Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi

रांची के प्रमुख पर्यटन स्थल Jharkhand Tourism In Hindi

देवघर झारखंड का धार्मिक स्थल – Deoghar Jharkhand Ka Dharmik Sthal In Hindi

झारखंड के लोकप्रिय स्थल में शामिल देवघर,जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिग में एक ज्योतिर्लिंग को समाहित किए हुए आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। देवघर भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में अपने आध्यात्मिकता और रहस्यवाद के लिए प्रतीक है। “देवघर” का शाब्दिक अर्थ है देवी-देवताओं का घर। खूबसूरत शहर देवघर अपने विभिन्न भव्य मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। ज्योतिर्लिंग मन्दिर के अलावा भी यहां पर अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल भी मौजूद है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

भगवान बैद्यनाथ धाम के नाम से विख्यात यह हिंदू धर्म के मंदिर का आकर्षण दर्शकों को लुभाता है। देवघर शहर को हिंदू ग्रंथों में केतकीवन हरितकी वन याहरितकी वन के नाम से जाता है। देवघर हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। भगवान शिव के उपासक श्रावण महीने में दुनिया भर से इस शहर में आते हैं। मयूरकाशी नदी के किनारे पर बसा देवघर आध्यात्मिक और शांतिप्रिय लोगो के लिए एक आदर्श स्थल बना हुवा है।

तपोवन गुफाएँ और पहाड़ी, झारखंड

देवघर में घूमने लायक आकर्षण स्थल Jharkhand Tourism In Hindi

जमशेदपुर झारखंड टूरिज्म में घूमने लायक जगह – Jamshedpur Jharkhand Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

झारखंड के सबसे मुख्य पर्यटन में से एक ,यह शहर जमशेदपुर स्टील सिटी के नाम से विश्वविख्यात है। यह शहर, जिसका नामकरण जमशेदजी टाटा के नाम पर हुआ। यहां पर घूमने के लिए ऐसे कई शानदार पर्यटन स्थल स्थित है, जो आपको बेहद आकर्षक और रोमांचक लगेंगे। यहां पर आपको वाइल्डलाइफ के दर्शन, खूबसूरत पार्कों का रोमांच,भव्य मंदिरों के दर्शन वाटर एक्टिविटी, मनोरम झरने और झील, मनोरम घने जंगल, मंत्रमुग्ध करने वाली पहाड़ी नजारे और अन्य कई आकर्षक स्थल देखने को मिलेंगे।

डिमना लेक, झारखंड

जमशेदपुर के मशहूर पर्यटन स्थल – Jharkhand Tourism In Hindi

  • जूलॉजिकल पार्क
  • दलमा वन्य जीव अभ्यारण
  • हुडको झील
  • प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर
  • गोल पहाड़ी मंदिर
  • जुबली झील
  • डिमना लेक
  • जयंती सरोवर

हजारीबाग झारखण्ड का फेमस टूरिस्ट प्लेस – Hazaribagh Jharkhand Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

मनमोहक प्राकृतिक वातावरण और सुखद मौसम के लिए प्रसिद्ध , लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह शहर, जहां पर हजारों उद्यान और दर्शनीय नजारे आप का मन मोह लेंगी। स्वस्थ जलवायु और वातावरण के लिए विख्यात या शहर लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, आकर्षक झरने, भव्य मंदिर तथा वन्यजीव अभयारण्य पर्यटकों के लिए निश्चित ही ना भूलने वाली यात्रा का अनुभव प्रदान कराती है।

हजारीबाग झील, झारखंड

Hazaribagh me ghumne ki Jagah In Jharkhand Tourism

  • हजारीबाग झील
  • कनेरी पहाड़
  • हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य
  • सूर्य कुंड
  • निर्मल महतो पार्क
  • बिना सिर वाली प्रतिमा की पूजा किए जाने वाला राज रप्पा मंदिर
  • संस्कृति संग्रहालय कला

शिखरजी झारखंड का दर्शनीय स्थल – Shikharji Jharkhand Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

झारखंड राज्य के सबसे ऊंचे पर्वत पारसनाथ पहाड़ी पर समुद्र तल से लगभग 1350 मीटर स्थित यह स्थल सम्मेद शिखरजी जिसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां पर ही 24 जैन तीर्थंकरों में से 20 जैन तीर्थ तीर्थंकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की थी। इसलिए यह जैन धर्म के लोगों का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।

बोकारो स्टील सिटी झारखण्ड में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल – Bokaro Steel City Jharkhand Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal In Hindi

इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध बोकारो, स्टील सिटी भी कहा जाता है। इस्पात उद्योग के लिए विश्वविख्यात होने के कारण यहां पर देश-विदेश से पर्यटक आते रहते हैं। इसके अलावा भी यहां अनेक दर्शनीय स्थल हैं, जिससे लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां के शानदार मंदिर, मानव निर्मित झील, आकर्षक उद्यान भी और अन्य कई रोमांचक स्थल लोगों का आकर्षण केंद्र है। पर्यटक यहां मार्केटिंग और पिकनिक का भी लुफ्त उठाते हैं।

तेनुघाट बांध, झारखंड

Bokaro me ghumne ki Jagah In Jharkhand Tourism

  • राम मंदिर
  • अय्यप्पा मंदिर
  • तेनुघाट बांध
  • गरगा बांध
  • सिटी पार्क
  • लुगूबरु घंटा बड़ी
  • जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान
  • बोकारो सिटी सेंटर
  • श्री कालिका महारानी मंदिर
  • पुपुनकी आश्रम
  • लक्ष्मी मार्केट
  • डुंडी बागबाजार

नेतरहाट झारखण्ड का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल – Netarhat Jharkhand Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi

छोटा नागपुर की रानी के नाम से जाने जाना वाला प्रमुख स्थल नेतरहाट जहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का मनोरम दृश्य पर्यटकों को लुभाता है। यदि आप भीड़भाड़ से दूर और शांति का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए एक खूबसूरत स्थल है। यहां का मैगनोलिया सनसेट पॉइंट का आकर्षण लोगों को लुभाता है, गर्मियों के मौसम में यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त अनूपम और दिव्य छटा बिखेरता है।

इसके अलावा आप यहां के वन्य अभयारण्य और खूबसूरत झरनों का आनंद भी ले सकते हैं। जंगल का अद्भुत और सुंदर प्राकृतिक नजारा लोगों को मनोनीत करता है। यहां के चीड़ के जंगलों में मौसम बेहद सुहावना लगता है । शहर से ठंडा होने के कारण यहां पर सुखद अनुभूति होती है।

घाघरी वॉटरफॉल, झारखंड

नेतरहाट में घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल – Jharkhand Tourism In Hindi

धनबाद झारखण्ड में देखने लायक जगह – Dhanbad Jharkhand Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

झारखण्ड राज्य में उत्तर पूर्व का एक ऐसा सुंदर सा शहर,जो खूबसूरत जंगल और शानदार पहाड़ी के बीच में बसा हुआ है। कोयला राजधानी के रूप में विख्यात यह शहर अपने आकर्षक झील के नजारे, सुंदर डैम, लोकप्रिय पार्क, आकर्षक मंदिर, गांव का विलक्षण प्राकृतिक सौंदर्य से पर्यटकों को अनायास ही अपनी तरह आकर्षित करती हैं। धनबाद शहर की महत्वपूर्ण नदी दामोदर के खूबसूरत किनारे आपको मन्त्रमुघ्ध कर देंगे।

कल्याणेश्वरी मंदिर, झारखंड

Dhanbad Mein Ghumne Ki Jagah In Jharkhand Tourism –

  • भटिंडा फाल्समैथन डैम
  • तोपचाची झील
  • बिरसा मुंडा पार्क
  • पंचेत बांध
  • शक्ति मंदिर
  • लिलोरी चरण मंदिर
  • पनरागांव
  • कल्याणेश्वरी मंदिर
  • हीरापुर दुर्गा मंदिर
  • पारसनाथ मन्दिर
  • धनबाद चर्च
  • वासुकी नाथ मंदिर
  • बेतला नेशनल पार्क

बेतला नेशनल पार्क झारखण्ड में घूमने की अच्छी जगह – Betla National Park Best Place To Visit In Jharkhand In Hindi

यदि आप प्रकृति के सौंदर्य, वन्यजीवो की विविधता और आकर्षक रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं,तो स्वागत है आपका बेतला नेशनल पार्क में। यह उद्यान निश्चित ही आपको आनंदित और रोमांचित करेगा। बेतला उद्यान पहले टाइगर रिजर्व की संख्या में भी माना जाता है, भारत के चुनिंदा उद्यानों में गिना जाने वाला यह पार्क काफी लोकप्रिय है। इस नेशनल पार्क के अलावा भी यहां पर और आकर्षण के केंद्र हैं।

बेतला नेशनल पार्क, झारखंड

बेतला नेशनल पार्क में घासों की 17, 49 तरह के स्तनधारी, पौधों की 970 प्रजातियां, पक्षियों की 174, और लगभग 180 प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं। इस पार्क में कुछ खास वनस्पतियां जैसे बांस पलामू, पलाश, और साल भी पाई जाती हैं। यहां की आवाज टावर से आप प्रकृति के मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं, यहां और भी छोटे और बड़े झरने हैं, जो यात्रा को सफल बनाते हैं।

यहां का नया किला और पुराना किला काफी लोकप्रिय है। यहां पर बेतला नेशनल पार्क की विविधता विभिन्न प्रजतियों और असंख्य जीव-जंतुओं तथा खूबसूरत पक्षियों और जलीय जीवो का दर्शन आने वाले पर्यटकों को बेहद रोमांचक लगता है।

दशम जलप्रपात झारखंड का प्रसिद्ध वाटर फाल्स – Dassam Falls Famous Waterfall Jharkhand Tourism In Hindi

झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करने पर दशम जलप्रपात का सौंदर्य और उसकी चर्चा अवश्य आ जाती है। पिकनिक डेस्टिनेशन के लिए मशहूर यह वाटरफॉल पर्यटकों मै बेहद पसंदीदा स्थल है। सुवर्णरेखा नदी की सहायक नदी पर स्थित है यह वाटरफॉल, जो तैमारा गांव के निकट स्थित है।

दशम जलप्रपात, झारखंड

यह रांची जिले का एक छोटा सा गांव है, लगभग डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से गिरने से इस जलप्रपात का निर्माण होता है। झारखंड के पहाड़ों की आकर्षिता देखनी है तो यह जगह सबसे अच्छी है, हिमालय की घाटियों का सा अनुभव कराने वाला यह स्थल चारों तरफ से जंगल की सुंदरता से घिरा हुआ है,जो बेहद रमणीय दृश्य प्रस्तुत करता है।

घाटशिला झारखंड का प्रमुख दर्शनीय स्थल – Ghatshila Jharkhand Ka Pramukh Darshaniya Sthal In Hindi

झारखंड की आकर्षक जगहों में से एक घाटशिला एक शानदार जगह, जो कि एक धार्मिक शहर है। पर्यटक को में लोकप्रिय यह जगह स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित है। यहां की हरी-भरी घाटियां और झील बहुत ही सुंदर दिखाई देती हैं। यह की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है।

पंच पांडव, झारखंड

घाटशिला में घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल – Jharkhand Tourism In Hindi

  • फूल डूंगरी हिल
  • बुरुडीह झील
  • झनती झरना
  • धारा गिरी जलप्रपात
  • फूलडूगरी पहाड़ी
  • पंच पांडव
  • बिंदा मेला

झारखंड घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jharkhand Tourism In Hindi

झारखंड की यात्रा के लिए सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस समय आप यहां की यात्रा बिना किसी परेशानी के आराम से कर सकते हैं। इस समय का मौसम पर्यटन के अनुकूल और ठंडा रहता है, जो पर्यटन के लिए काफी सुहावना होता है।

झारखंड पर्यटन में कहां रुके – Where To Stay In Jharkhand Tourism In Hindi

झारखंड एक खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर, और ऐतिहासिक स्थलों का खजाना है और यहाँ पर कई पर्यटन स्थल हैं जिन्हें आप झारखण्ड के प्रमुख शहरो में रुककर आसानी से देख सकते हैं। कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं:

  • रांची में स्थित चाणक्य बीएनआर होटल
  • जमशेदपुर में स्थित द सोंनेट
  • होटल कैपिटल हिल
  • देवघर में स्थित वैष्णवी क्लार्क्स इन
  • होटल महादेव पैलेस

झारखंड का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Jharkhand In Hindi

अपनी खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा यह राज्य अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। झारखंड के प्रमुख और स्थानीय भोजन में दाल, रोटी, चावल, तरकारी, मिठाइयां, अरसा रोटी, मीठा खाजा, ठेकुआ, लिट्टी, धुस्का के अलावा मुख्य रूप से चिलका रोटी, हंडिया, लिकर आफ झारखंड, झारखंड का मालपुआ, पीठा धनिए की चटनी मशहूर व्यंजन है। यहां के स्वादिष्ट भोजन ओर मिठाइयों का स्वाद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

झारखंड कैसे पहुंचे – How To Reach Jharkhand In Hindi


झारखंड पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार तीनों मार्गों में से किसी भी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप वायु मार्ग से आना चाहते हैं तो यहां पर छह मुख्य एयरपोर्ट मौजूद हैं जिनमें चाकुलिया हवाई अड्डा, देवघर एयरपोर्ट, रांची का बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रमुख एयरपोर्ट शामिल है।

यदि आप रेल मार्ग से जाना चाहते हैं तो जान लें कि झारखंड में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जो की सभी बड़े शहरों से जोड़ती हैं। झारखंड सड़क मार्ग से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है,, सभी राज्यों से यह अच्छी तरह से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। तो यहां पहुंचने के लिए आप निश्चित ही अपनी सुविधा के अनुसार किसी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

झारखंड में क्या प्रसिद्ध है?

झारखण्ड का बेतला, दलमा सेंचुरी और हजारीबाग नेशनल पार्क वाइल्ड लाइफ व पक्षियों और जानवरों को देखने और इन्हें कैमरे में भी कैद करने लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा झारखण्ड पंचघाघ वॉटरफॉल, दशम वॉटरफॉल, देवघर, पतरातू डैम, बेतला नेशनल पार्क, घाघरी वॉटरफॉल आदि जैसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

झारखंड का खूबसूरत शहर कौन सा है?

झारखंड की राजधानी रांची झारखंड में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है क्योंकि यहाँ कुछ बेहतरीन झरनों, खूबसूरत पहाड़ो, प्राचीन संग्रहालयों और बांधों के साथ एक शांत दृश्य प्रस्तुत करता है। रांची को “पूर्व का मैनचेस्टर” भी कहा जाता है।

झारखंड में कौन सी झील है?

जुबिली झील, हजारीबाग झील, हुडको झील, डिमना झील, खंडोली झील, जैसी प्रमुख झीलों के साथ झारखंड में कुल 13 खूबसूरत झीलें हैं।

झारखंड में कौन कौन सी एडवेंचर एक्टिवटी कर सकते है?

पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, कैनोइंग, रॉक क्लाइम्बिंग, माउंटेन बाइकिंग और कयाकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिवटी के लिए जंगलो और पहाड़ियों से घिरा झारखंड एक प्रमुख केंद्र है।

झारखण्ड के प्रमुख जलप्रपात कौन कौन से है?

झारखण्ड को अपने खुबसूरत झरनो के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल माना जाता है। यहाँ निम्नलिखित 25 जलप्रपात मुख्य है – 1. जोन्हा जलप्रपात 2. हेसातु जलप्रपात 3. दशम जलप्रपात 4. गोवा जलप्रपात 5. सुनुआ जलप्रपात 6. तमासीर जलप्रपात 7. हिरनी जलप्रपात 8. मालूद जलप्रपात 9. हुंडरू जलप्रपात 10. बुढ़ाघाघ जलप्रपात 11. हेपाद जलप्रपात 12. मिरचइया जलप्रपात 13. नागफेनी जलप्रपात 14. गौतम घाघ जलप्रपात 15. घाघरी जलप्रपात 16. केलाघाघ जलप्रपात 17. प्रेमाघाघ जलप्रपात 18. सुगाकाटा घाघ जलप्रपात 19. सदनीघाघ जलप्रपात 20. उसरी जलप्रपात 21. गुरसेंधु जलप्रपात 22. रजरप्पा जलप्रपात 23. गूंगाझझ जलप्रपात 24. पंचघाघ जलप्रपात 25. बालचौरा जलप्रपात

निष्कर्ष –

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “झारखंड के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi)” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *