Kerala Tourism

केरल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Kerala In Hindi

प्रकृति की गोद में स्थित केरल की यात्रा करने पर आपका हर दिन सुहाना और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। यहाँ आपको समुद्र तटों, मनमोहक बैकवाटर, अद्भुत वाटरफाल्स, खूबसूरत पहाड़िया, दुर्लभ जीवो वाला अभयारण्य और प्राचीन किले देखने को मिलेंगे। तो यदि आप केरला जाना चाहते हैं तो हम इस पोस्ट के माध्यम से केरल की कुछ विशेषताएं, केरल घूमने का अच्छा समय, केरल का प्रसिद्ध भोजन, केरल कैसे पहुंचे और केरल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Best Tourist Places In Kerala In) के बारे में बतायगे।

Best Tourist Places In Kerala In Hindi
Best Tourist Places In Kerala In Hindi

Table of Contents

केरल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Kerala In Hindi

Best Tourist Places In Kerala In : दक्षिण भारत में सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं और अरब सागर के बीच बसा केरल अपने समुद्र तटों, बेकवाटर, वाटरफाल्स और बाँधों के लिए दुनियाभर के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र है। केरल अपने समुद्र तट की सुंदरता, शांत वातावरण, शानदार प्राकतिक दृश्य और पहाड़ियों का मनमोहक सौंदर्य के लिए भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। इसके साथ ही यहाँ आपको वन्य जीवन और लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट, तीर्थ स्थल और संग्रहालय आपको मंत्र्मुघ्द कर देगी जिस वजह से ही केरला पर्यटकों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इन विभिन्न आकर्षक स्थलों के कारण ही यह केरल राज्य स्वर्ग का अनुभव कराती है।

केरल एक ऐसा खूबसूरत राज्य है जहाँ कि संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य की पहचान देश विदेश तक लोकप्रिय है। यहां की खूबसूरती और सुंदरता हर्षित करती है। यहां का अनूठा रोमांच जो हर जगह से खुद को अलग करता है। यहां पर आपको सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति की अनुपम सुंदर के दर्शन होंगे। प्रकृति के मनोरम दृश्य के अलावा यहां पर आपको शानदार किले और पैलेस की शिल्प कला, यहां के रोचक स्थान और बैक वाटर,यहां के आकर्षक जलप्रपात जो आने वाले पर्यटकों को लुभाती है।

Kerala Tourism
Kerala Tourism

WHO और यूनिसेफ द्वारा विश्व के पहले शिशु सौहार्द राज्य का दर्जा प्राप्त केरल में शिशुओं की मृत्यु दर सबसे कम है और यहाँ पुरषो की तुलना में स्त्रियों की संख्या ज्यादा है। साक्षरता दर की दृस्टि से मिजोरम के बाद केरल का दूसरा स्थान है यहाँ की साक्षरता दर 89.9 है।

केरल के प्रमुख समुद्र तटBeaches In Kerala Tourism

  1. अलाप्पुज्हा
  2. चावाक्कड़
  3. बेय्पोरे
  4. बेकल
  5. कन्वातीर्था
  6. चोवारा
  7. चेराई
  8. किज्हुन्ना
  9. कप्पिल
  10. कप्पदकिज्हुन्ना

केरल के प्रमुख बेकवाटर- Backwaters In Kerala Tourism

  1. अलाप्पुज्हा (कैनाल, कोच्ची क्रुज)
  2. चंद्रगिरी फोर्ट एवं रिवर
  3. अश्तामुद्दी
  4. कोल्लम
  5. चितारी
  6. कुम्बलंगी
  7. मन्नानाम
  8. कव्वायी, पय्यानुर
  9. कुत्तानद
  10. कुमारकोम

केरल के प्रमुख वाटरफाल्स Waterfalls In Kerala Tourism

  1. अद्यांपारा
  2. अत्तुकड़
  3. अथिराप्पाली
  4. अरुविक्कुज्ही
  5. धोनी इन पलक्कड़
  6. चेथलायम
  7. चीयाप्पारा
  8. कीज्हर्कुथ
  9. कन्थान्पारा
  10. कलाक्कायम

केरल के प्रमुख हिल्स Hills In Kerala Tourism

  1. अगस्थ्यकूदम
  2. चेम्बर पीक
  3. चारलकुन्नु
  4. अम्रिथामेदु
  5. इको पॉइंट इन मुन्नार
  6. धोनी, पलक्कड़
  7. देविकुल्लम हिल्स
  8. ग्राम्पी
  9. गावी
  10. एडक्कल केव्स
  11. हिल्स ऑफ़ मुन्नार

केरल के प्रमुख किले – Forts In Kerala Tourism

  1. बेकल फोर्ट
  2. बस्तिओं बंगला
  3. अन्जेंगो फोर्ट, वर्कला
  4. किलिमनूर पैलेस
  5. होसदुर्ग फोर्ट
  6. चंद्रगिरी फोर्ट
  7. मत्तनचेरी डच पैलेस
  8. कृष्णापुरम पैलेस
  9. कोयिक्कल पैलेस
  10. नीलाम्बुर कोविलाकम

केरल के प्रमुख अभयारण्य – sanctuary’s In Kerala Tourism

  1. अरलम
  2. चिन्नार
  3. चिम्मोन्य
  4. बेगुर
  5. इदुक्की
  6. एराविकुल्लम
  7. चूलान्नुर
  8. मुठुन्गा
  9. कुमारकोम
  10. कदलुंदी

केरल का पर्यटन स्थल मुन्नारKerala Tourism in Hindi Munnar 

रोमांच से भरा हुआ केरला का एक शानदार और आकर्षक लोकप्रिय स्थल,जो पर्यटकों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यदि आप प्रकृति के सौंदर्य का दर्शन करना चाहते हैं,यहां की संस्कृति क्यों जानना चाहते हैं,तो मन्नूर एक शानदार जगह है आपके लिए। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां जो नील कुंजरी झाड़ी से लगी हैं, जिसके नीले फूल पहाड़ों को नीले रंग से सजा देते हैं। यहां की शांतिपूर्ण पहाड़ियां, हरे-भरे घास के मैदान, यहां की झील में बोटिंग का आनन्द, रंग बिरंगे फूलों और पेड़ों से सजा यहां का गार्डन, जिसे देखकर लगता है कि स्वर्ग ही धरती पर उतर आया है। जिसकी वजह से यह लोकप्रिय और विख्यात पर्यटन स्थल है।

Munnar in Kerala Tourism
Munnar in Kerala Tourism

मुन्नार के कुछ और प्रमुख पर्यटन स्थल – Munnar Tourist Places

  • मुन्नार का टी म्यूजियम
  • मरायूर डाल मेंस
  • एराविकुलम नेशनल पार्क
  • मुन्नार का रोज गार्डन
  • अट्टुकड़ झरना
  • खूबसूरत इको पॉइंट
  • टॉप स्टेशन

केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम या तिरुअनंतपुरम – Trivandrum Tourist Places In Kerala In Hindi

अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता समेटे,सुखद और शांत वातावरण से ओतप्रोतकेरल राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम, जो दुनिया भर के पर्यटकों कोआकर्षित करती हैं। यहां पर आपको सागर की अठखेलियां करती लहरें तथा नारियल के वृक्ष,हरी-भरी मनमोहक घाटियां,अप्रतीम खूबसूरती और सौंदर्य प्रकट करते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए अद्भुत मंदिर, जिनकी। वास्तुकला विख्यात है।

Trivandrum in Kerala Tourism
Trivandrum in Kerala Tourism

यहां के संग्रहालय जिनमें दुर्लभ कलाकृतियां, मनमोहक हस्तकला वाली वस्तुएं और,आकर्षक नक्काशी देखने को मिलेंगे। यहां पर आप नौकायन और वाटर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं । रोमांच के शौकीन लोग यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहां के आकर्षण बीच,जहां का मनोरम दृश्य दर्शकों को आनंदित करता है। इन सब शानदार स्थलों के कारण ही तिरुवंतपुरम केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से बहुत ही लोकप्रिय स्थल है।

Trivandrum के कुछ अन्य पर्यटन स्थल – Trivandrum Tourist Places

  • नेपियर म्यूजियम
  • वैली लैगून
  • अगस्त्यकर्कम पर्वत
  • कुथीरमालिका पैलेस
  • कोवलम बीच
  • चाचा नेहरू बाल घर
  • विधानमंडल परिसर
  • विहंजजाम गुफा मंदिर

केरल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वर्कला बीच – Kerala ka Prasidh Paryatan sthal Varkala Beach

दक्षिण केरल का एक मात्र ऐसा बीच जहां पर समुद्र के निकट चट्टाने पाई जाती हैं। यह स्थल भूवैज्ञानिक स्मारक तथा भू विरासत स्थल के रूप में घोषित है । यह केरल के सबसे विख्यात लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से आता है। किवंदतीयो के अनुसार यहां के पवित्र जल में डुबकी लगाने से सभी अशुद्धताओ और पापों से आत्मा को मुक्ति मिलती है,इसलिए इसको पापनासम के नाम से भी जाना जाता है।

Trivandrum in Kerala Tourism
Trivandrum in Kerala Tourism

यहां बीच की सुंदरता के अलावा भी यहां के प्रसिद्ध मंदिर, जनार्दन स्वामी मंदिर और शिवगिरी मठ प्रमुख आकर्षण केंद्र है। दक्षिण के बनारस के रूप में जाने जाने वाला यह जनार्दन स्वामी मंदिर ,जो भगवान विष्णु को समर्पित है । अपने आकर्षक दृश्य,प्रसिद्ध मंदिर,रोमांचित करने वाली समुद्र से सटी चट्टाने, जिसके वजह से यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है । यहां का प्राकृतिक नजारा अद्भुत है। इसलिए केरल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

वर्कला बीच के कुछ अन्य प्रमुख स्थल- Varkala Beach Tourist Places

  • एदवा बीच
  • तिरुवम्मबाडी बीच
  • शिवगिरी मठ
  • अजेंगो को किला
  • वर्कला टनल

केरल की सबसे खुबसूरत जगह अलेप्पी – Kerala ki Sabse Khubsurat Jagah Alleppey

केरल के लक्षद्वीप के किनारे बसा आलेप्पी एक शांति परिवेश और खूबसूरत पर्यटक स्थल है। मनमोहक बैकवॉटर, लैगून और समुद्री बीच के कारण इसे पूर्व का वेनिस भी कहते हैं। आप यहां नावो की रेस, समुद्री उत्पादों और प्रसिद्ध कोइस उधोग का अनुभव ले सकते हैं। हाउसबोट परिभ्रमण के लिए एलेप्पी दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुवा है।

Trivandrum in Kerala Tourism
Alleppey in Kerala Tourism

यहां ताड़ के पेड़ों से घिरा अल्लेप्पी बीच आपको रोमांचित कर देगा। झीलों की भूलभुलैया वाला एलेप्पी बैकवाटर्स, दुर्लभ और पक्षियों की अनेक प्रजाति वाला कुमारकोम पक्षी अभ्यारण, चावल के कटोरे के नाम से विख्यात कुट्टनाद पर्यटन स्थल, वेम्बनाड झील, 100 फीट से लंबी डोंगी जैसी नाव वाला नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस, भगवान श्री कृष्ण को समर्पित अम्बालापुझा श्री कृष्ण मंदिर और सर्व धर्म समभाव को दर्शता रेवी करुणाकरण संग्रहालय यहां के कुछ मुख्य पर्यटक स्थल है। यहां पर होने वाली पारंपरिक नावदौड़ पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण केंद्र में है। यहां पर आने वाले पर्यटक लगभग सभी हाउसबोट पर सैर अवश्य करते हैं, जिसका आनंद उनको रोमांचित करता है।

अलेप्पी के कुछ अन्य पर्यटन स्थल – Alleppey Tourist Places

  • रेवी करुणाकरण संग्रहालय
  • पाथिरमानल द्वीप
  • करमादिक्कुट्टन
  • एडथुआ चर्च
  • विजय बीच पार्क
  • कयाकिंग
  • सेंट मैरी फोरने चर्च
  • मुल्लाक्कल राजेश्वरी मंदिर
  • थोटापल्ली बीच

केरल में घूमने की जगह वायनाड – Kerala me Ghumne ki Jagah Wayanad

वायनाड केरल का एक लोकप्रिय और शानदार पर्यटन स्थल है जहां पर सैलानियों की भीड़ हमेसा बनी रहती है। यहां पर आपको ऐतिहासिक गुफाएं रोमांचित करेंगी। यहां के विख्यात मन्दिर और मस्ज़िद हर धर्म के लिए आकर्षण का केंद्र है । यहां पर आप प्रकृति की सुन्दरता जो की अद्भुत अनुभूति कराती है और राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Green Wayanad in Kerala Tourism
Green Wayanad in Kerala Tourism

यहां पर आपको देखने के लिए आकर्षक झील दर्शनीय मन्दिर और मस्ज़िद, पक्षी अभ्यारण्य, सुन्दर पहाड़ियों का मनोरम दृश्य, चर्च की सुन्दरता,और जैन मंदिर,, तथा एडवेंचर के लिए पार्क का समावेश मिलेगा, जिस वजह से ये पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय स्थल है। यहां पर देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को रोमांच और शानदार पर्यटन का आनन्द मिलता है। जिस वजह से यह स्थल केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल मे से एक है।

वायनाड के कुछ और पर्यटन स्थल के बारे में – Wayanad Tourist Places

  • ई 3 पार्क
  • सीता देवी मन्दिर
  • पुलियारमला जैन मन्दिर
  • कालेपेट्टा
  • थिरुनेली मन्दिर
  • मुथंगा अभ्यारण
  • चेथलायम वॉटर फॉल
  • हेरिटेज संग्रहालय
  • नीलिमाला व्यूप्वाइंट
  • बाणासुर पहाड़ी
  • लक्किडी व्यू प्वाइंट

केरल का पर्यटन स्थल कुमारकोम – Kerala Me Ghumne Ki Jagah Kumarkom In Hindi

केरल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल जहां पर आप प्रकृति की खूबसूरती और मनमोहक वातावरण का आनंद ले सकते हैं । मानसून के समय यहां आप प्रकृति को बदलते हुए देख सकते हैं । यहां की झील और चारों तरफ के सुंदर द्वीप, खूबसूरत झीलें प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको आकर्षक जलप्रपात पिकनिक स्पॉट के रूप में मौजूद है।

Kumarkom in Kerala Tourism
Kumarkom in Kerala Tourism

कुमारकोम में आप प्रकृति के आकर्षण के अलावा तैराकी, नौकायन, विंड सर्फिंग, स्कीइंग और पैरासेलिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी का लुफ़्त ले सकते हैं। कुमारकोम बैकवाटर की आकर्षिकता को देखने के लिए आप हाउसबोट के सहारे नहरों, नदियों, झीलों और आसपास का सुंदर दृश्यों का दर्शन भी कर सकते हैं। यदि आप ट्रैकिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां के रबड़ के बागों के बीच बहने वाली धाराओं में इस रोमांच का आनन्द ले सकते हैं।

कुमारकोम पर घूमने लायकअन्य स्थल – Kumarkom Tourist Places

  • वेम्बनाड झील
  • अरुवीक्कूजही जलप्रपात
  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य
  • कुमारकोम बीच
  • कुमारकोम बैक वाटर

केरल में घूमने लायक जगह कोच्चि – Kerala ka Prasidh Paryatan sthal Kochi 

केरल का एक आकर्षक पर्यटन स्थल कोच्चि या कोचीन जो दर्शनीय और आकर्षक पर्यटन स्थल है । अरब सागर की रानी के नाम से जाना जाने वाला या शहर जहां का आकर्षण पर्यटकों को अपनी तरफ लुभाता है। कोच्चि के भव्य दर्शनीय मंदिर, ऐतिहासिक पैलेस और शानदार म्यूजियम तथा आकर्षक बीच दर्शको को रोमांचित और हर्षित करते हैं। अपनी अद्भुत संस्कति के कारण केरल के प्रमुख लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कोच्चि का प्रमुख स्थान है।

Kochi in Kerala Tourism
Kochi in Kerala Tourism

यहां पर पर्यटक लाखों की संख्या में आते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए लोकप्रिय मरीन ड्राइव, खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल, दर्शनिये झील, ऐतिहासिक पैलेस, सुंदर म्यूजियम, तीर्थ स्थल, भव्य मंदिर, मनोरम पार्क, यहां के जलप्रपात, जैसे अनेकों स्थान कोच्चि को एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं।

कोच्ची के कुछ प्रमुख आकर्षण केंद्र – Kochi Tourist Places

  • मट्ठन चेरी पैलेस
  • फोर्ट कोच्चि
  • जेविश सिनागोग
  • चीनी मत्स्य पालन जाल
  • वेलिंगडन द्वीप
  • वीरनपुझा झील और बैक वाटर
  • मंगलवनम पक्षी अभयारण्य
  • बोलगटी पैलेस
  • सांता क्रूज बेसिलिका
  • सनसेट क्रूज़
  • वास्कोडिगामा स्क्वायर
  • प्रिंस स्ट्रीट
  • फोक लोर म्यूजियम

केरल में घूमने की प्रमुख जगह पूवर आइसलैंड – Kerala me ghumne ki Jagah Poovar Island

नैयर नदी के बीच में स्थित एक छोटा सा शहर पूवर आइसलैंड जहां का शांत वातावरण और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य प्रकृति प्रेमियों को अपनी तरफ खींच ले आता है। यह केरल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध है। लोग यहां पर शांत वातावरण और प्रकृति की सुंदरता के दर्शन लिए आते हैं।

Poovar Island in Kerala Tourism
Poovar Island in Kerala Tourism

यहां के शानदार रिजॉर्ट पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र हैं। यहां पर सूर्यास्त का मनोरम दृश्य, नौकायन द्वारा यहां का खूबसूरत नजारा और जंगल के मनोरम फूलों की आकर्षकता,एक मनोरम अनुभूति प्रदान करता है। यदि आप ऊंट की और घोड़े की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां पर आप इस इस का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।

केरल में घूमने की प्रमुख जगह पेरियार नेशनल पार्क – Kerala me ghumne ki Jagah Periyar National Park

पेरियार नेशनल पार्क केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक होने के अलावा भारत के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व में से एक है। यहां की शोभा बढ़ाती एक मानव निर्मित झील जहां बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यदि आप वन्यजीवों में रुचि रखते हैं, तो यह नेशनल पार्क आपके लिए एक वरदान है। यहां पर आपको वन्य जीवन की कई प्रजाति देखने को मिलेगी। यहां पर आप जीप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां का समृद्ध जंगल और विलुप्तप्राय जीव पर्यटकों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां की जैविक विविधता और पहाड़ी सुंदरता बहुत ही मनोरम है।

Periyar National Park in Kerala Tourism
Periyar National Park in Kerala Tourism

केरल में घूमने की प्रमुख जगह त्रिशूर – Kerala ka Prasidh Paryatan sthal Trisur In Hindi

केरल राज्य के केंद्र में स्थित एक लोकप्रिय स्थान,जो पर्यटन के क्षेत्र में केरल का महत्वपूर्ण स्थल है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है। यहां पर कई मंदिर और चर्च स्थित है। यहां पर आपको देखने के लिए, चिड़ियाघर, चर्च, बैक वाटर जैसी कई चीजें हैं जो आकर्षित करती हैं। यह शहर अपनी सांस्कृतिक संपन्नता के अलावा अपने मनोरम झरनों और समुद्री तटों के लिए भी विख्यात है। यहां पर पर्यटन के लिए देश और विदेश से लोग आते रहते हैं।

Trisur in Kerala Tourism
Trisur in Kerala Tourism

त्रिशूर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Trisur Tourist Places

  • बाइबल टावर
  • राम बीच
  • वाडक्कुनाथन मंदिर
  • तिरुवंबदी श्री कृष्ण मंदिर
  • परमेक्कवु मंदिर
  • अथिरापल्ली फॉल्स
  • चिड़ियाघर
  • केरल कलामंडलम

केरल घूमने का अच्छा समयBest Time to Visit Kerala In Hindi

वैसे तो वर्ष भर लोग केरल घूमने आते हैं पर केरल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के बाद सितंबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस समय यहाँ की प्रकिर्तिक सुंदरता अपने चरम पर होती है और इसी समय यहां लाखों की मात्रा में पर्यटक आते हैं और यहां के पर्यावरण और प्रकृति तथा रोमांच का आनंद उठाते हैं ।

केरल कैसे पहुंचे – How to Reach Kerala In Hindi

हवाईमार्ग

यदि आप हवाई मार्ग से केरल जाना चाहते हैं तो तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में 2 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। इसके आलावा केरल में कोझीकोड में भी एक हवाई अड्डा स्थित है जो कि भारत सभी बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा है।

रेल मार्ग

रेल मार्ग से आना चाहते हैं तो बता दे, कि कोच्चि रेलवे स्टेशन जो कि सभी बड़े स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। जहां आप आसानी से रेल मार्ग से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग

केरल सड़क मार्ग के द्वारा भी सभी राज्यों से बहुत ही अच्छे से जुड़ा हुआ है जिससे आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं। भारत के सभी प्रमुख बड़े शहरों से पुणे के लिए अच्छी और सस्ती बसे रेड बस के माध्यम से उपलभ्ध है।

केरल का प्रसिद्ध भोजनFamous Food Of Kerala In Hindi

केरल अपनी लजीज मसालेदार मांसाहारी व्यंजन और समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है,लेकिन यहां पर अनेक शाकाहारी व्यंजन भी बहुत ही लाजवाब मिलते हैं। “सद्या” यहां का एक प्रसिद्ध और पौष्टिक व्यंजन है। पुट्टु कड़ाला करी (एक शाकाहारी व्यंजन) मालाबार बिरियानी (कई मसालों मांस और बासमती चावल के साथ बनाई जाती है) इसके अलावा यहां का , इडली सांभर, परिप्पू करी, केरला स्टाइल प्रान करी, करीमीन पोलिचथू, नादान बीफ, फिश मोली, मालाबार पराठा, पलाड़ा पयसम अप्पम, जैसे अनेक स्वादिष्ट व्यंजन है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “केरल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल या Best Tourist Places In Kerala In Hindi” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

1 thought on “केरल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Kerala In Hindi”

  1. नमस्कार सर, मैं ब्रजेश सैनी हिंदी कंटेंट राइटर हूं आपकी वेबसाइट देखी ,मुझे पसंद आई, सर मैने कई वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल पर बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। सर आपके साथ काम करना चाहता हूं।9919397452

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *