Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi

रत्नागिरी के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi

महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है रत्नागिरी, जो पुणे के पास स्थित एक सर्वविदित लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अरब सागर के तट पर बसा यह खूबसूरत शहर,जो कि एक बंदरगाहों का शहर भी है। यहां पर आपको मनोरम समुद्रतट, शानदार ऐतिहासिक स्मारक तथा भव्य मंदिरों का दर्शन होगा। सह्याद्रि पर्वतमाला की पहाड़ियों में गिरा हुआ यह पर्यटन स्थल, अपनी ऐतिहासिक स्मृतियों को समेटे हुए एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जिसका समुद्र तटों का आकर्षण सभी आकर्षण पर भारी है।

यहां पर स्थित तटों के आकर्षण के अलावा प्राचीन मंदिरों की खूबसूरत वास्तुकला तथा स्थापत्य कला के प्रतीक सुंदर स्मारक तथा किले सभी पर्यटकों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ती है। रत्नागिरी आम के राजा के रूप में जाने वाला अल्फांसो आम का घर भी है। इस सुन्दर स्थान को यहां की खूबसूरत पहाड़िया तथा आकर्षक समुद्रतट और सुंदर वास्तुकलाओं से निर्मित ऐतिहासिक धरोहर इस स्थान को महाराष्ट्र के शीर्ष स्थानों की सूची में शामिल करता है।

Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi
Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi

Table of Contents

रत्नागिरी का इतिहास – Ratnagiri History in Hindi

रत्नागिरी अपनी कला एवं संस्कृति में मराठाओं के इतिहास की झलकियों को संजोए एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है। रत्नागिरी 1818 में अंग्रेजों के अधीन होने से पहले 1731 ईस्वी तक सतारा के राजा के अधिकार में था। बीजापुर के राजपरिवार ने रत्नागिरी में एक किले का भी निर्माण करवाया था। रत्नागिरी में ही विनायक दामोदर सावरकर और म्यानमार के अंतिम शासक की थिबू को कैद करके रखा गया था।

रत्नागिरी के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi

Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi : महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल रत्नागिरी, सह्याद्री की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा है। रत्नागिरी के अनेक पर्यटक स्थलों में इतिहास की झांकियां और उसकी प्राचीनता सहज ही दिखाई देती है। अरब सागर तट पर बसा यह शहर अपने शांत मंदिरों, खूबसूरत समुद्र तटों और ऐतिहासिक स्मारकों के रूप में विविध आकर्षण प्रदान करने वाला लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

हालांकि सूर्यास्त के समय अद्भुत दृश्यो के साथ मांडवी बीच रत्नागिरी के सभी पर्यटक आकर्षण स्थलों पर हावी है। यहाँ खुले समुद्र और खाड़ी का मनोरम दृश्य दिखाता ऐतिहासिक जयगढ़ लाइट हाउस पर्यटको का मन मोह लेती है। यह शहर अपने बेहद स्वादिस्ट अल्फांसो आमों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। तो यदि आप रत्नागिरी पर्यटन स्थल की यात्रा कारना चाहते हैं तो आइए जानते हैं यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

मांडवी बीच रत्नागिरी की खूबसूरत जगह – Mandavi Beach Ratnagiri Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal In Hindi

रत्नागिरी से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित यह बीच काफी भीड़भाड़ वाला स्थान है। इस खूबसूरत बीच पर काली रेत मिलती है, जो काफी कम बीच पर देखने को मिलती है। इस बीच से अरब सागर का बहुत ही रोचक दृश्य दिखाई देता है इसके साथ साथ ही यहां पर पहाड़ों का बहुत मनोरम दृश्य भी दिखाई पड़ता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बीच एक शानदार स्थान है जहां से सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही अद्भुत और सुंदर दिखाई देता है। इस स्थान को रत्नागिरी का गेटवे ऑफ रत्नागिरी भी कहा जाता है।

Mandavi Beach In Ratnagiri Tourism
Mandavi Beach In Ratnagiri Tourism

इस खूबसूरत बीच के पश्चिम में रत्नादुर्ग किला स्थित है तथा इसके दक्षिण में स्थित है अरब सागर। आप तट पर पानी में होने वाले रोमांचक खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों को काफी रोमांचित करती है। पर्यटक यहां पर होने वाले इन स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भरपूर आनंद लेते हैं। इस तट पर स्थित काली रेत इस स्थान को और बीचों से अलग करती है। वीकेंड पर यहां पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है इसलिए यह स्थान रत्नागिरी के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है।

गणपतिपुले रत्नागिरी में घूमने की जगह – Ganpatipule Ratnagiri Tourist Place In Hindi

यह स्थान रत्नागिरी के कोंकण तट पर स्थित है जो महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। भगवान गणेश के 400 साल पुराने मंदिर के लिए विख्यात है यह स्थल, जो यहां का प्रमुख आकर्षण भी है। इस मंदिर की भव्यता और शिल्पकला अद्वितीय है यहां पर विराजमान गणपति की मूर्ति पश्चिम दिशा की तरफ है जिस कारण से इसे पश्चिम देवता के नाम से भी प्रसिद्धि मिली है। यहां पर बनी यह गणपति की मूर्ति सफेद रेत से बनी हुई है जो इस मंदिर का प्रमुख आकर्षण है।

Ganpatipule In Ratnagiri Tourism
Ganpatipule In Ratnagiri Tourism

यहां का गणपति पुले बीच सफेद रेत के कारण आकर्षण का केंद्र है। गणपतिपुले बीच पर आप कई वाटर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। यहां के इस भव्य मंदिर के दर्शन के बाद आप यहां के बीच की सुंदरता का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यहां पर होने वाले पानी के कई एक्टिविटी और खेल का आनंद पर्यटकों अत्याधिक रोमांचित करती है। इस बीच की प्राकृतिक सुंदरता निश्चित ही आपका भी मन मोह लेगी।

जयगढ़ किला रत्नागिरी की लोकप्रिय जगह – Ratnagiri Tourist Places in Hindi Jaigad Fort

सोमेश्वर नदी के पास बसा हुआ यह एक खूबसूरत किला जो लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और महाराष्ट्र की प्राचीन वास्तु कला का एक अद्भुत उदाहरण है। इस शानदार किले से आप रत्नागिरी के खूबसूरत प्रकिर्तिक नजारे को देख सकते है। यह शानदार किला अरब सागर के तट पर स्थित हैं जिससे आप को अरब सागर का सुंदर दृश्य दिखाई पड़ता है। यह स्थान रत्नागिरी का एक प्रमुख और ऐतिहासिक स्थल है। यह किला पुरातत्व सर्वेक्षण के द्वारा एक संरक्षित स्मारक है जो की इतिहास प्रेमियों के लिए प्रमुख स्थान है।

Jaigad Fort In Ratnagiri Tourism
Jaigad Fort In Ratnagiri Tourism

जयगढ़ किले के पास एक गणेश जी का मंदिर भी है तथा यहां पर स्थित जयगढ़ लाइटहाउस की सुंदरता देखते बनती है। प्राचीन समय में इस लाइटहाउस का प्रयोग किया जाता था जिसकी मदद से अरब सागर में आने वाले जहाज अपनी सही दिशा तय कर पाते थे। यह लाइट हाउस कच्चे लोहे से निर्मित है। इस लाइटहाउस से अरबसागर तथा चारों तरफ का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है जो कि बेहद मनोरम है जिससे पर्यटक आकर्षित होकर इस स्थान पर आते हैं।

भाटये बीच रत्नागिरी की खूबसूरत जगह – Bhatye Beach Beautiful Tourist Places Ratnagiri Tourism In Hindi

भाटये अद्भुत बीच महाराष्ट्र के भाटे जिले में स्थित है इस बीच से सह्याद्रि पर्वत मालाओं के सुंदर और मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। भाटये बीच की लंबाई लगभग 1.5 किलोमीटर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक है। बीच पर सुंदर चांदी सा चमकता हुआ रेत तथा नीला पानी यहां के सूर्यास्त को एक अद्भुत रूप प्रदान करता है। इस तट के एक छोर पर गणेश जी का मंदिर स्थित है जहां पर आप इस सुंदर मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।

Bhatye Beach In Ratnagiri Tourism
Bhatye Beach In Ratnagiri Tourism

भाटये बीच पर आप ऊंट की सवारी तथा घोड़े की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। यह तट रत्नागिरी बस स्टैंड से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित है। इस बीच की प्राकृतिक सुंदरता तथा आसपास का आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां का नजारा बहुत ही मनोरम है इसी वजह से यह रत्नागिरी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है,जहां पर आना सैलानी काफी पसंद करते हैं। तो आप अपनी रत्नागिरी की यात्रा में इस अद्भुत बीच को अवश्य शामिल करें।

मरीन एक्वेरियम और संग्रहालय रत्नागिरी की लोकप्रिय जगह – Marine Aquarium And Museum Ratnagiri Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

इस शानदार मरीन संग्रहालय की स्थापना 1985 में की गई थी। जिसकी स्थापना रत्नागिरी के समुद्री जैविक अनुसंधान केंद्र ने कराई थी। इस शानदार संग्रहालय में व्हेल मछली के कंकाल भी रखे गए हैं जिसकी लंबाई 55 फीट है तथा इसका वजन लगभग 5000 किलोग्राम है। इस फिश एक्वेरियम में आपको शेर मछली, ट्रिगर मछली, सागर कछुए, स्टारमछली, समुद्री सांप तथा अन्य दुर्लभ समुद्री जीव देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको विभिन्न मछलियों के अलावा अनेक तरह के शंख भी देखने को मिलेंगे जो बेहद ही आकर्षक लगते हैं।

Marine Aquarium And Museum In Ratnagiri Tourism
Marine Aquarium And Museum In Ratnagiri Tourism

इस इक्वेरियम संग्रहालय को और भी विकसित किया जा रहा है। यहां अनेक तरह के रंग बिरंगी मछलियों को भी रखा जा रहा है, जिससे यह स्थान पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। मरीन एक्वेरियम और संग्रहालय रत्नागिरी के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है जो पर्यटकों का एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है।

रत्नादुर्ग किला रत्नागिरी का मशहूर स्थल – Ratnagiri Fort Ratnagiri Tourist Place In Hindi

रत्नादुर्ग किला ऐतिहासिक और भव्य किला रत्नागिरी में अरब सागर के किनारे पर स्थित है। 120 एकड़ के विशाल क्षेत्र परिसर में फैला हुआ है यह अद्भुत किला जिसका इस्तेमाल पहले वॉच टावर के रूप में किया जाता था जहां से समुद्री डाकू के ऊपर नजर रखी जाती थी। यह किला लगभग 1000 मीटर चौड़ा 1300 मीटर ऊंचा है जिस को तीन भागों में बांट दिया गया और इसे ऊपरी किला, मध्य पेथ किला और पारकोट का नाम दिया गया। जिसमें प्रेतशिला अब लगभग खंडहर दिखाई देता है तथा पारकोट में स्थित है। लाइट हाउस जो सूर्यास्त के समय अरब सागर का एक विहंगम दृश्य पर्यटकों देखने का अवसर प्रदान करता है।

Ratnagiri Fort In Ratnagiri Tourism
Ratnagiri Fort In Ratnagiri Tourism

इस किले से दिखने वाला समुद्र का नीला नीला जल तथा आस पास का हरा भरा मनमोहक वातावरण तथा इस किले की स्थापत्य कला आकर्षण का केंद्र है। इस किले में भगवती देवी का एक मंदिर स्थित है जहां नवरात्रि में त्यौहार मनाया जाता है। किले में गणेश जी और हनुमान जी का भी मंदिर स्थित है। इस किले की अद्भुत संरचना के कारण इतिहास प्रेमियों के लिए यह बहुत ही प्रमुख स्थान है।

मार्लेश्वर मंदिर और झरना रत्नागिरी का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल – Marleshwar Temple And Waterfall Best Place To Visit In Ratnagiri In Hindi

किवन्दतियो के अनुसार यह मंदिर भगवान परशुराम द्वारा बनाया गया था जो भगवान शिव जी को समर्पित है। इस मंदिर की एक रोचक और आश्चर्यजनक बात यह है कि इस मंदिर में शिवलिंग से एक सर्प लिपटा रहता है और अभी तक किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। इस विख्यात मंदिर को त्रंयंबकेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पास ही एक झरना स्थित है जो पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण है।

Marleshwar Temple And Waterfall In Ratnagiri Tourism
Marleshwar Temple And Waterfall In Ratnagiri Tourism

रोमांच पसंद तथा ट्रैकर्स के लिए यह स्थान बहुत ही शानदार स्थल है। भगवान शिव को समर्पित यह विशाल मंदिर जंगल के बीच स्थित है जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ से दिखने वाला यह सुंदर दृश्य तथा पहाड़ियों से गिरते झरने आपका मन रोमांचित कर देते हैं। इस भव्य मंदिर से आसपास के सुन्दर वातावरण का दर्शन पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

थीबा पैलेस रत्नागिरी का लोकप्रिय स्थल – Thiba Palace Ratnagiri Tourist Place In Hindi

रत्नागिरी के प्रमुख आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक आकर्षण स्थल है यह थीबा पैलेस। यह ऐतिहासिक विरासत एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है जिसकी वास्तुकला बेहद ही रमणीक है। कथना अनुसार यह पैलेस अंग्रेजो के द्वारा बर्मा के राजा को घर में नजरबंद करने के लिए बनाया गया था जिसकी संरचना तीन मंजिला की गई थी। इसकी खिड़कियों पर अत्यधिक नक्काशीदार संरचनाएं बनाई गई है जो बेहद आकर्षक लगती हैं।

Thiba Palace  In Ratnagiri Tourism
Thiba Palace In Ratnagiri Tourism

थीबा पैलेस रत्नागिरी बस स्टैंड से लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। थीबा पैलेस की भव्यता और वास्तुकला को देखने के लिए पर्यटन दूर-दूर से आते हैं। इस किले के ऊपर से प्रकिर्त का बहुत ही आकर्षक नजारा दिखाई देता है। यहां से समुद्र तथा पहाड़ियों पर हरे भरे पेड़ पौधे बहुत ही मनमोहक लगते हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

इसे भी देखेमहाराष्ट्र के खूबसूरत पर्यटन स्थल (Maharashtra Tourism In Hindi)

धुतपापेश्वर मंदिर रत्नागिरी का दर्शनीय स्थल – Dhutpapeshwar Temple Ratnagiri me ghumne ki jagah

मृदानी नदी के तट पर स्थित है यह सुंदर मंदिर जो शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मंदिर के चारों तरफ का असाधारण प्राकृतिक सौंदर्य बहुत ही आकर्षक लगता है। मंदिर के दोनों तरफ विशाल पर्वत स्थित है तथा एक तरफ निर्मल नदी बहती है जो इस मंदिर के आकर्षण को और बढ़ा देती है। इस स्थल के पास मृदानी नदी से निकलने वाला झरना बहता रहता है जो इस स्थल की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। प्रकृतिक प्रेमियों के लिए यह स्थान एक वरदान है जहां से प्रकृति का अप्रतिम रूप दिखाई देता है जिसके वजह से पर्यटक यहां वर्ष भर आते रहते हैं।

Dhutpapeshwar Temple In Ratnagiri Tourism
Dhutpapeshwar Temple In Ratnagiri Tourism

लोकमान्य तिलक संग्रहालय रत्नागिरी का खूबसूरत पर्यटन स्थल – Lokmanya Tilak Museum Ratnagiri Tourist Place In Hindi

यह संग्रहालय बाल गंगाधर तिलक की याद में बनवाया गया था, उनके जन्म स्थान पर यह संग्रहालय बनवाया गया है। इस संग्रहालय के निर्माण में अद्भुत वास्तुकला की संरचना दिखाई देती है जो बेहद आकर्षक है। इस संग्रहालय में लोकमान्य तिलक जी की एक मूर्ति भी स्थापित की गई है। इस संग्रहालय में उनके जीवन से संबंधित जानकारियां तथा फोटो उपलब्ध है।

Lokmanya Tilak Museum In Ratnagiri Tourism
Lokmanya Tilak Museum In Ratnagiri Tourism

यह संग्रहालय रत्नागिरी बस स्टेशन से सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बाल गंगाधर तिलक जी के स्मृति चिन्हों को संरक्षित रखने के लिए सरकार ने उनके घर को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित करा दिया। इसका कार्यभार भारत के पुरातत्व विभाग द्वारा संभाला जाता है। यह संग्रहालय एक ऐतिहासिक महत्व रखता है इस वजह से ही यह रत्नागिरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

रत्नागिरी के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places In Ratnagiri

  • काजिरभाटी बीच
  • मिरया बीच
  • धूतपापेश्वर मंदिर
  • श्री कनकादित्य मंदिर
  • केसोप बीच
  • वायंगणी बीच
  • पावस गणेशगुले
  • पूर्णगढ़ किला
  • गुहागर बीच
  • श्री वायंगानेश्वर क्षेत्रपाल मंदिर
  • रणपार बीच

रत्नागिरी के प्रमुख स्ट्रीट फूड – Street Food of Ratnagiri in Hindi

रत्नागिरी को हापुस आम का घर कहा जाता है। अल्फांसो आम के लिए प्रसिद्ध इस शहर में आपको मैंगो शेक, आम का शरबत, वडापाव, भेलपुरी, ड्राई फिश, आम रस, कच्चे आम का शरबत प्रमुखता से मिलेगा जो पर्यटकों को काफी लोग आते हैं।  हालांकि रत्नागिरी में व्यंजनों की विविधता अन्य राज्यों से कही ज्यादा है जिनमे कोल्हापुरी, माल्वानी और नागपुरी भोजन प्रसिद्ध है। मिसल पाव, साबूदाना खिचड़ी, थाली पीठ, पूरन पोळी, कोल्हापुरी मटन, साबूदाना वडा और भरली वांगी जैसे स्वादिस्ट वयंजन भी काफी लोकप्रिय है।

रत्नागिरी आने के लिए आदर्श समय – Best Time To Visit Ratnagiri in Hindi

वैसे तो यहां पर हर समय में सैलानी यहां के लिए पर्यटन को आते रहते हैं,पर अक्टूबर से लेकर फरवरी तक कि यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहाँ का मौसम सालभर खुशनुमा और पर्यटन के अनुकूल होता है। हालांकि बरसात के मौसम में यहाँ भारी बारिष होती है इसलिए इस समय यहाँ पर्यटक कम आते है। यदि आप यहां के आम का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यहां के आम के फेस्टिवल को ध्यान में रखते हुए मई के महीने में आना होगा।

रत्नागिरी पहुंचने के मार्ग – How To Reach Ratnagiri in Hindi

रत्नागिरी को पर्यटक तीनों मार्गों के माध्यम से पहुंच सकते हैं,तो आइए जानते हैं यहां पहुंचने के लिए तीनों मार्गों के बारे में कुछ जानकारी।

रेल मार्ग द्वारा – Reach Ratnagiri By Train in Hindi

यदि आप रेल मार्ग का चयन करते हैं तो,रेल मार्ग द्वारा आप रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं,जहां से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर रत्नागिरी बस स्टैंड भी स्थित है। जहां से आसानी से आप अपने गंतव्य स्थान पर जा सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा – Reach Ratnagiri by Road in Hindi

सड़क मार्ग के द्वारा रत्नागिरी आसानी से पहुंचा जा सकता है, यहां पहुंचने के लिए सबसे सामान्य और सुविधा पूर्ण मार्ग सड़क मार्ग हैं। जिसके द्वारा आप यहां पर आ सकते हैं।

वायु मार्ग द्वारा – Reach Ratnagiri By Flight in Hindi

रत्नागिरी यदि आप वायु मार्ग के द्वारा जाना चाहते हैं तो यहां के सबसे पास का एयरपोर्ट लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एअरपोर्ट है,जो रत्नागिरी से कुछ ही दूर स्थित है,जहां आप आसानी से और जल्दी से वायु मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं। तो यहां पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग का इस्तेमाल कर यहां पर पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र के सभी शहरों से रत्नागिरी के लिए अच्छी बसे उपलभ्ध है। आप amazon से किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते है।

रत्नागिरी क्यों प्रसिद्ध है?

सहयाद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ रत्नागिरी अपने सबसे लम्बे समुद्र तट, अत्यधिक बंदरगाह और अल्‍फांसो आम के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

रत्नागिरी शब्द का अर्थ क्या है?

रत्नागिरी शब्द का अर्थ है ‘गहने की पहाड़ी’

रत्नागिरी जिले का ऐतिहासिक महत्व क्यो है?

स्वातंत्र्यवीर सावरकर का कार्यस्थल और लोकमान्य तिलक का जन्मस्थान होने के कारण रत्नागिरी जिले का अपना अलग ही ऐतिहासिक महत्व है।

मांडवी बीच, थीबा पैलेस और गणपतिपुले मंदिर जैसे और बहुत से पर्यटन स्थलो और धार्मिक स्थलों के साथ रत्नागिरी महाराष्ट्र का दूसरा सबसे अधिक पर्यटन वाला शहर है। आज हमने जाना रत्नागिरी के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल (Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi) के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट की जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *