देवभूमि ऋषिकेश के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi – Best Places To Visit In India

Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi : उत्तराखंड राज्य का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल ऋषिकेश, एक प्राचीन शहर होने के साथ-साथ हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। पवित्र गंगा नदी के तट पर यह शहर हिमालय की तलहटी में बसा हुआ है। यह लोकप्रिय शहर अत्यंत लौकिक और अनुपम सौंदर्य समेटे हुए हैं। इस पवित्र और प्राचीन स्थल की अनेकों कथाएं पुराणों से जुड़ी हुई है।

कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन से निकला विष भगवान शिव ने इसी स्थल पर ग्रहण किया था। कथनानुसार प्रसिद्ध लक्ष्मण झूले का संबंध भी यहां प्रचलित है। जिसके अनुसार ,राम जी ने वनवास के समय गंगा नदी को पार करने के लिए इस लक्ष्मण झूले का सहारा लिया था। जिसे लक्ष्मण जी ने स्वयं श्री राम जी के गंगा जी को पार करने के लिए बनाया था।

Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi
Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

यह एक विश्व प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां पर वर्ष भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह एक ऐसा पवित्र स्थल है जहां पर पर्यटक धार्मिक स्थल, अद्भुत वातावरण, के साथ साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस पवित्र स्थल को वर्ल्ड योग कैपिटल भी माना जाता है। जिस वजह से यहां विदेशो से भी लोग आते रहते हैं।

Table of Contents

देवभूमि ऋषिकेश के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi – Best Places To Visit In India

ऋषिकेश एक ऐसी पवित्र स्थली है जो यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां की लोकप्रियता और सुंदरता देखने के साथ साथ एडवेंचर और योग क्रियाएं सीखने के लिए लोग विदेशों से भी पर्यटन के लिए आते रहते हैं। ऋषिकेश में ऐसे अन्य कई स्थान हैं, जो आकर्षण का केंद्र है और वह आने वाले सैलानियों का मन मोह लेती है। ऋषिकेश के आस पास घूमने के लिए पर्यटकों के लिए नैनीतालमसूरी, देहरादून, हरिद्वार, रानीखेत जैसे अनेकों स्थल मौजूद है। तो आइए जानते हैं देवभूमि ऋषिकेश के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में। जहां की यात्रा आपको एक अलग ही आकर्षण और रोमांच का अनुभव करायेगी।

राम झूला ऋषिकेश का मुख्य पर्यटन स्थल – Ram Jhula Rishikesh Tourist Places In Hindi

गंगा नदी के ऊपर ही बना हुआ यह पुल लक्ष्मण झूला से भी बड़ा पुल है, जो स्वर्ग आश्रम और विश्व आनंद आश्रम को एक साथ जोड़ता है। 1983 में इस पुल का निर्माण हुआ था। स्वर्ग आश्रम और शिवानंद आश्रम के बीच बने होने के कारण इसको शिवानंद झूला भी कहा जाता है। इस झूले पर जब लोग चलते हैं तो, यह पुल झूलता हुआ प्रतीत होता है। ऋषिकेश के प्रमुख स्थान पर बने होने के कारण यह पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है। इस पुल से दिखने वाला आसपास का नजारा अद्भुत और मनोरम है।

Ram Jhula Rishikesh Tourist Places In Hindi
Ram Jhula Rishikesh Tourist Places In Hindi – Rishikesh Tourism

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश का प्रमुख पर्यटन स्थल – Lakshman Jhula Rishikesh Me ghumne Ki Jagah

पौराणिक कथाओं और कथना अनुसार राम जी को रावण के युद्ध करने के पहले,पवित्र गंगा नदी को पार करना था। तब लक्ष्मण जी ने यह नदी पार करने के लिए रस्सी के सहारे यह पुल बनाया था। जूट की रस्सी से बने इस पुल को 1889 ईसवी में लोहे के मजबूत तारों से सस्पेंशन ब्रिज में बदल दिया गया था। परन्तु बाढ़ में बह जाने के कारण पुनः 1939 में इसे दोबारा से बनाया गया।

Lakshman Jhula In Rishikesh Tourism
Lakshman Jhula In Rishikesh Tourism

पुल के पश्चिमी किनारे पर भगवान लक्ष्मण जी का मंदिर में स्थापित है, तथा दूसरी तरफ भगवान श्री राम जी का मंदिर है। इस पुल को पार करने के बाद यह रास्ता बद्रीनाथ की तरफ चला जाता है,और दाहिनी तरफ मुड़ने पर यह रास्ता स्वर्ग आश्रम को जाता है। गंगा नदी पर बने इस पुल से आप अद्भुत और मनोरम दृश्य देख सकते हैं। आप नदी और पहाड़ों का भव्य रूप एक साथ देख सकते हैं।यह ऋषिकेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

नीरगढ़ झरना ऋषिकेश में घूमने वाली जगह – Neergarh Waterfall Places to Visit In Rishikesh

यह ऋषिकेश का बहुत ही महत्वपूर्ण झरना है यहां पर लगभग 3 झरने स्थित है और एक ऊंची पहाड़ी के ऊपर ही दिनों स्थित है। सबसे नीचे वाले झरने पर आपको बहुत सारे टूरिस्ट देखने को मिलेंगे यहां पर सालाना हजारों टूरिस्ट और लोकल लोग आते हैं और झरने पर बहुत सी वाटर एक्टिविटी करते हैं। सबसे नीचे वाले झरने पर आपको अधिक लोग इसलिए देखने को मिलेंगे क्योंकि यह सबसे सेफ झरना माना जाता है।

Neergarh Waterfall In Rishikesh Tourism
Neergarh Waterfall In Rishikesh Tourism

इस वाटरफॉल से ऊपर की तरफ ट्रैकिंग करने पर आपको लगभग आधा किलो मीटर ऊपर एक दूसरा वाटरफॉल दिखाई देगा जहां पर जाकर भी आप आनंद ले सकते हैं।यहां पर झरने तक जाने के लिए पक्की सड़क बनाई गई है इसलिए आपको अधिक समस्या का सामना नहीं करना होता। यह सड़क केवल सबसे नीचे वाले झरने तक ही जाती है अगर आप ऊपर ऊपर वाले जनों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पैदल ही जाना होगा।

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में घूमने वाली जगह – Triveni Ghat Rishikesh Tourist Places In Hindi

ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है या त्रिवेणी घाट। यह ऋषिकेश का एक लोकप्रिय घाट है, जहां सुबह के समय गंगा नदी में डुबकी लगाते लाखों लोग यहां दिखाई दे जाते हैं। त्रिवेणी घाट को हिंदू धर्म की तीन प्रमुख पवित्र नदियों का संगम माना जाता है। घाट के किनारे बनी शिवजी की मनमोहक प्रतिमा जिसमे शिव जी की जटा से गंगा जी को निकलते देखकर मन रोमांचित हो उठता है।

Triveni Ghat Rishikesh Tourist Places In Hindi
Triveni Ghat Rishikesh Tourist Places In Hindi – Rishikesh Tourism

वहीं दूसरी तरफ श्री कृष्ण जी की विशाल मूर्ति है,जिसमे वो अर्जुन को गीता का उपदेश दे रहे हैं। वही शाम को बोलने वाली गंगा आरती घाट का मुख्य आकर्षण होती है। शाम को होने वाली गंगा आरती के लिए शाम 6 से लेकर 7:00 बजे तक का समय सुनिश्चित है। यह की भव्य आरती में भाग लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

वशिष्ठ गुफा ऋषिकेश का प्रमुख धार्मिक स्थल – Vashishta Gufa Best Tourist Places In Rishikesh

देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है यह वशिष्ठ गुफा, जो ऋषिकेश से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है। यह स्थल गूलर के पेड़ों के बीच स्थित है। इस पवित्र स्थान पर एक शिवलिंग भी स्थापित है। बहुत ही शांत और सुखद वातावरण होने के कारण यह स्थान ध्यान के लिए प्रमुख माना जाता है।

पवित्र गंगा नदी के किनारे ऊंची पहाड़ियों से होते हुए नीचे जाने पर यह प्राकृतिक गुफा मौजूद है। यह गुफा हजारों साल पुरानी है ,तथा गुफा का तापमान गर्मी के मौसम में भी सामान्य रहता है। कथना अनुसार इसे ऋषि वशिष्ठ जी ने तलाशा था, और उन्हीं के नाम पर इस गुफा का नाम वशिष्ट गुफा रखा गया। यह गुफा आज भी साधना और ध्यान के लिए प्रसिद्ध स्थल है।

स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश की धार्मिक जगह – Swarg Ashram Rishikesh Tourist Places In Hindi

गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित यह आश्रम ऋषिकेश से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित है। बहुत ही आकर्षक और भव्य बना हुआ यह स्वर्ग आश्रम,पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां इस आश्रम के पास आपको दुकानें और स्टोर पर भी दिखाई देंगे। इस आश्रम का आकर्षण पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लाता है इसिलिय स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश के सबसे मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची में से एक है।

Swarg Ashram Rishikesh Tourist Places In Hindi
Swarg Ashram Rishikesh Tourist Places In Hindi – Rishikesh Tourism

नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश का प्रमुख मंदिर – Neelkanth Mahadev Temple Rishikesh Tourist Places In Hindi

नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश के प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक स्थल है। किवनद्तियों के कथना अनुसार, शिव जी नी समुद्र मंथन के समय निकला हुआ विश उसी स्थान पर ग्रहण किया था। यह भव्य और विशाल मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह नीलकंठ महादेव मंदिर लगभग 5500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस भव्य और विशाल मंदिर में आकर एक दिव्य अनुभूति होती है।

यहां पर भगवान शिव की एक विशाल कलाकृति है जिसमें भगवान शिव जी को विश् पीते दिखाया गया है। इस भव्य मंदिर के सामने की पहाड़ी पर भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती जी का भी मंदिर स्थापित है। मंदिर की भव्यता और सुंदरता तथा इसकी शिल्पकला लोगों को आकर्षित करती है, जिससे पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। मंदिर के परिसर में एक पानी का झरना भी है। यह मंदिर ऋषिकेश से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

भरत मंदिर ऋषिकेश में देखने वाली जगह – Bharat Mandir Tourist Places In Rishikesh In Hindi

श्री राम जी के छोटे भाई भरत जी को समर्पित किया गया यह मंदिर 12 वीं शताब्दी में बनाया गया था। ऋषिकेश के सबसे प्राचीन मंदिरों में इस मंदिर का भी नाम आता है। जिसे आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर त्रिवेणी घाट के पास स्थित है, तैमूर ने आक्रमण करके इस मंदिर को छतिग्रस्त कर दिया था, पर आज भी मंदिर की बहुत सी महत्वपूर्ण चीजें यहां पर संरक्षित रखी गई हैं।

इस भव्य मंदिर के अंदर गर्भ गृह में भगवान विष्णु की प्रतिमा शालिग्राम पत्थर पर बहुत ही प्रभावी ढंग से उकेरी गई है। आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा बनवाए गए इस मंदिर में उनके द्वारा बनाया गया श्री यंत्र भी यहां रखा हुआ है। इस मंदिर की भव्यता और कला दृश्यात्मक है। जो मन को शांति प्रदान करती है,तथा आनंदित करती है। मंदिर में सुबह 5:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। इसके पश्चात शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मंदिर में प्रवेश और दर्शन किया जा सकता है।

कैलाश निकेतन मंदिर ऋषिकेश में देखने योग्य पर्यटन स्थल – Kailash Niketan Temple Rishikesh Tourist Places In Hindi

ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक प्रमुख और लोकप्रिय स्थल है यह कैलाश निकेतन मंदिर। लक्ष्मण झूले के पास बना यह मंदिर एक विशाल इमारत जैसा प्रतीत होता है। इस मंदिर की विशालता और भव्यता, हर मंदिरों से इस को अलग करती है। इस मंदिर में सभी देवी और देवताओं की मूर्तियों का दर्शन किया जा सकता है।

Kailash Niketan Temple Rishikesh Tourist Places In Hindi
Kailash Niketan Temple Rishikesh Tourist Places In Hindi – Rishikesh Tourism

मंदिर के सबसे ऊंची मंजिल पर पहुंचने के बाद ऋषिकेश के एक अद्भुत और अलौकिक सौंदर्य का दर्शन होता है। यहां से प्रकृति का नजारा बेहद मनोरम दृश्य होता है। यहां की सबसे निचली मंजिल में ,मां गंगा की आरती होती है। इस भव्य मंदिर के दर्शन और वहां की शिल्पकला को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां पर स्थापित देवी और देवताओं की मूर्तियां बहुत ही रमणीय लगती हैं।

ऋषि कुंड ऋषिकेश में देखने योग्य पर्यटन स्थल – Rishi Kund Rishikesh Tourist Places In Hindi

त्रिवेणी घाट के पास स्थित एक पवित्र और लोकप्रिय तालाब, जिसमें भगवान राम और सीता जी को समर्पित एक प्राचीन मंदिर स्थापित है। कहा जाता है यह ऋषि कुंड ऋषियो के तपोबल से उत्पन्न हुआ था। जो गंगा यमुना और सरस्वती जी के पवित्र जल से भरा हुआ है। इस तालाब का मुख्य आकर्षण है कि, ठंडी के मौसम में इस तालाब का जल गर्म रहता है। यह ऋषिकेश का लोकप्रिय और प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश में देखने वाली जगह – Paramarth Niketan Ghat Rishikesh Ka Prasidh Dharmik Sthal

ऋषिकेश का एक विख्यात और लोकप्रिय स्थल परमार्थ निकेतन आश्रम, जो स्वामी विशुद्धानंद द्वारा स्थापित किया गया था। यह ऋषिकेश का सबसे प्राचीन आश्रम है। घाट पर आसपास कई प्राचीन मंदिर स्थित है, गंगा आरती का भी आयोजन होता है। यहां पर आश्रम के आसपास आपको हस्तशिल्प की कारीगरी वाले सामान भी मिल जाते हैं। आश्रम में रहने के लिए फ्री की सुविधा भी उपलब्ध है और शुल्क देकर भी आप यहां रह सकते हैं।

आश्रम की बनी हुई आकर्षक झांकियां और उसमें जीवंत सी लगने वाली मूर्तियां बेहद रमणीय प्रतीत होती हैं। यहां का आकर्षण और योग केंद्र, तथा शांति विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। ऋषिकेश के सबसे ज्यादा पर्यटन वाले स्थलो में से, यह एक ऐसा स्थान है जहां पर सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी पर्यटन कोआते हैं। इसके आसपास बने कई प्राचीन मंदिरों में भी आप जाकर उसका दर्शन कर सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं।

ऋषिकेश मनोरम और आकर्षक पर्यटन स्थलों के अलावा, अपनी रोमांचकारी एक्टिविटी के लिए भी विश्व विख्यात और लोकप्रिय है। तो यदि आप रोमांच के शौकीन हैं, और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ रोमांचक एक्टिविटीज के बारे में।

ऋषिकेश में करने योग्य एडवेंचरस एक्टिविटी – Famous Adventure Activities In Rishikesh Tourism In Hindi

अगर आप स्ट्रेस फ्री आउटिंग और एडवेंचर एक्टिविटी को पसंद करते है और आप इसका भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आप ऋषिकेश में इनका लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश में विशेष रूप से एडवेंचर एक्टिविटी के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।

ऋषिकेश में बंगी जम्पिंग – Bungee Jumping In Rishikesh Tourism in Hindi

यदि आप बंजी जंपिंग के शौकीन हैं और पहाड़ों की ताजी हवाएं तथा ऊंचाइयों के रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो ऋषिकेश में बंजी जंपिंग का भरपूर आनंद ले सकते हैं। एडवेंचर का स्वर्ग कहा जाने वाला ऋषिकेश वास्तव में विशाल झूलों, फ्लाइंग फॉक्स और बंजी जम्पिंग जैसे एडवेंचरस एक्टिविटी के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय है। आपके जीवन को रोमांचकारी अनुभव देने वाले स्थान मुख्य शहर से लगभग 18 की.मी. दूर स्थित है। भारत का सबसे ऊंचा बंजी जम्पिंग स्पॉट ऋषिकेश में ही है जो 83 मीटर ऊँचा है।

Bungee Jumping in Rishikesh Tourism
Bungee Jumping in Rishikesh Tourism

ऋषिकेश में राफ्टिंग – River Rafting In Rishikesh Tourism in Hindi

ऋषिकेश जाएं और राफ्टिंग का मजा ना लें तो आपकी यात्रा अधूरी है। इनके लिए यहां लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट तथा राम झूला में रिवर राफ्टिंग का मजा आप ले सकते हैं। यहां पर रिवर राफ्टिंग का एक अलग ही मजा और रोमांच होता है जिसका आनंद स्ट्रेस फ्री आउटिंग के लिए यहां पर आने वाले हर पर्यटक उठाते हैं।

River Rafting in Rishikesh Tourism
River Rafting in Rishikesh Tourism

ऋषिकेश में कैंपिंग – Camping In Rishikesh Tourism in Hindi

यहां पर आकर आप कैंपिंग का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां पर कैंपिंग की भी व्यवस्था है, जहां पर पर्यटक आकर कैंपिंग करते हुए तथा यहां के स्थलों के दर्शन करते हुए अपने इन यादगार पलों को समेटते हैं। पर्यटक कैंपिंग करते हुए यहां के आकर्षण का पूरा लुत्फ उठाते हैं।

Camping In Rishikesh Tourism in Hindi
Camping In Rishikesh Tourism

ऋषिकेश में एडवेंचरस एक्टिविटी के लिए समय और शुल्क – Timings and charges for adventure activities in Rishikesh Tourism

  • व्हाइट वाटर राफ्टिंग – फरवरी से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 1000 रुपये
  • कैंपिंग – अक्टूबर से जून के बीच होने वाली गतिविधी, 1500 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बंजी जंपिंग – सितंबर से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 3550 रुपये
  • ज़िपलाइन – अक्टूबर से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 1800 रुपये
  • फ्लाइंग फॉक्स – अक्टूबर से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 1800 रुपये
  • रिवर्स बंजी जंपिंग – फरवरी से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 1500 रुपये
  • पैराग्लाइडिंग – ऋषिकेश से 45 किमी दूर देहरादून में फरवरी से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 3500 रुपये
  • कयाकिंग – सितंबर से जून के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 3000 रुपये
  • कुंजापुरी सनराइज ट्रेक – अक्टूबर से मार्च के बीच होने वाली गतिविधी, प्रति व्यक्ति लगभग 1200 रुपये
  • माउंटेन बाइकिंग – अक्टूबर से फरवरी के बीच होने वाली गतिविधी जहाँ आप खुद का साधन भी ले सकते है
  • रॉक क्लाइम्बिंग – नवंबर से फरवरी के बीच होने वाली गतिविधी विभिन्न संस्थानों द्वारा कराई जाती है

ऋषिकेश के कुछ अन्य पर्यटन स्थलRishikesh Tourist Places In Hindi

  • बीटल्स आश्रम
  • मैगी प्वाइंट
  • पटना वॉटरफॉल
  • मधुबन आश्रम
  • गीता भवन
  • झिलमिल गुफा
  • गणेश गुफा
  • हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा
  • राजाजी नेशनल पार्क कौड़ियाला

ऋषिकेश घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

दो दिन और एक रात रुककर आप ऋषिकेश के साथ हरिद्वार के खूबसूरत नजरो का आनंद लेने के लिए पर्याप्त है। अगर आप प्रकृति के अद्भुत दृश्यों से भरपूर ऋषिकेश के आसपास के टूरिस्ट प्लेसो का विजिट करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 3 से 4 दिन की आवश्यकता और होगी।

हरिद्वार से ऋषिकेश कितनी दूर है?

हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है। आप हरिद्वार से बस या ऑटो लेकर आप ऋषिकेश आसानी से पहुंच सकते है।

ऋषिकेश क्यू प्रसिद्ध क्या है?

ऋषिकेश को दुनिया की योग राजधानी ‘के नाम से जाना जाता है। ध्यान और योग सीखने दुनियाभर से पर्यटक यहाँ आते हैं। इसके अलावा भारत का सबसे पवित्र तीर्थस्थल ऋषिकेश अपने विख्यात आश्रमों और शान्त वातावरण के लिए भी विश्वप्रसिद्ध है। Rishikesh Tourism अपने योग के लिए बहुत ही खास है।

ऋषिकेश घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rishikesh In Hindi?

यदि आप ऋषिकेश की यात्रा करना चाहते हैं तो ऋषिकेश घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च और अप्रैल का होता है। लेकिन आप अगर राफ्टिंग और जंपिंग जैसा एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तब आपके लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा समय रहता है । क्योंकि इस समय तापमान 19 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रहता है। मार्च और अप्रैल में गर्मी के वजह से लोग शाम के समय पर्यटन का आनंद उठाते हैं। तो यदि आप गर्मी से बचना चाहते हैं तो आपके लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा समय है।

ऋषिकेश का प्रसिद्ध भोजन क्या है? – Famous Food Of Rishikesh In Hindi

कई पकवानों से बनी एक डिश रास उत्तराखंड और ऋषिकेश का प्रसिद्ध भोजन है। आलू के गुटके, अरसा मिठाई, आलू टमाटर का झोल, स्वीट स्नैक गुलगुला, सिंगोरी, बावड़ी भट्ट की चुरानी, कुमाउनी रायता और आलू के गुटके जैसे स्वादिष्ट व्यंजन उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध भोजन है। उत्तराखंड यात्रा के दौरान ऋषिकेश में कई तरह के भारतीय व्यंजनो के स्वाद का लुप्त उठाना न भूले।

ऋषिकेश कैसे पहुंचे – How To Reach Rishikesh In Hindi

यदि आप ऋषिकेश आना चाहते हैं तो यहां आप तीनों मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग – How To Reach Rishikesh In Hindi By Flight

ऋषिकेश के निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। जो ऋषिकेश से लगभग मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित है। लगभग हर बड़े शहरों से यहां के लिए फ्लाइट उपलब्ध है।

रेल मार्ग – How To Reach Rishikesh In Hindi By Train

ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन मौजूद है,जहां आप रेल मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं। अभी ऋषिकेश के लिए दिन में लगभग 4 या 5 ट्रेनें चलती हैं।
पर ऋषिकेश के पास हरिद्वार रेलमार्ग काफी अच्छा है, जिसके माध्यम से भी आप यहां पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग – How To Reach Rishikesh In Hindi By Road

सड़क मार्ग के द्वारा ऋषिकेश पहुंचना बहुत ही आसान और अच्छा विकल्प है। प्रकिर्तिक सुंदरता और हरे भरे पहाड़ो के बीच से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से आप ऋषिकेश आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश के साथ साथ हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, मसूरी, रूद्रपुर, रामनगर और हल्द्वानी जाने के लिए दिल्ली लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों से सीधा बस आपको मिल जाएगी।

बाइक और कार से ऋषिकेश जाना बहुत आसान है आप दिल्ली से हाइवे पकड़ सकते हैं और सीधा ऋषिकेश आप जा सकते हैं और अपने मन के अनुसार रास्ते का इंज्वॉय कर सकते हैं। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “देवभूमि ऋषिकेश के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi )” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –

1 thought on “देवभूमि ऋषिकेश के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi – Best Places To Visit In India”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *