Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची झारखण्ड – Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand – Famous Ranchi Zoo Information In Hindi

आज हम Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand पोस्ट के माध्यम से प्रकिर्तिक सम्पदा और अनेक दुर्लभ जीव जन्तुओ से परिपूर्ण झारखण्ड राज्य की शान कहे जाने वाले रांची के लोकप्रिय पार्क के बारे में बतायंगे। यदि आप बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची झारखण्ड घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके मन में बिरसा जूलॉजिकल पार्क कहां स्थित है?, बिरसा जूलॉजिकल पार्क घूमने कब जाना चाहिए? बिरसा जूलॉजिकल पार्क कैसे पहुंचे? बिरसा जूलॉजिकल पार्क के खुलने का समय क्या है? आदि जैसे कुछ सवाल जरूर होंगे। तो इस पोस्ट को अन्त तक पढ़िएगा जो आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

तो आइए जानते है बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची के बारे में जो Jharkhand Tourism और रांची में घूमने की जगह में एक विशेष स्थान रखता है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची झारखण्ड - Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand - Famous Ranchi Zoo Information In Hindi
बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची झारखण्ड – Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand – Famous Ranchi Zoo Information In Hindi

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची झारखण्ड – Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand – Bhagwan Birsa Biological Park Information in Hindi

बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखण्ड राज्य के रांची से 20 किलोमीटर दूर ओरमांझी गांव में स्थित एक प्रसिद्ध चिड़ियाघर है। सपही नदी के तट पर स्तिथ इस जूलॉजिकल पार्क की स्थापना सं 1994 ई. में हुई थी। यह खूबसूरत चिड़ियाघर (बिरसा जूलॉजिकल पार्क) भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है। इस पार्क को रांची चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है और अगर आप जीव प्रेमी हैं तो आपको इस चिड़ियाघर के बारे में जरूर जानना चाहिए। 104 हेक्टेयर में फैला यह पार्क प्राणी उद्यान (81 हेक्टेयर) और वनस्पति उद्यान (23 हेक्टेयर) दो छेत्रो में बटा हुवा है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है।

यहां पर 81 हेक्टेयर में जूलॉजिकल पार्क है और बाकी के 23 हेक्टेयर में बोटेनिकल गार्डन है। इस जूलॉजिकल पार्क में स्तनधारी जीवजन्तुओ की 23 प्रजातियां, पक्षीयो की 33 प्रजातियां और सरीसृपो की लगभग 15 प्रजातियां देखने को मिल जायगी। जूलॉजिकल पार्क में आपको लगभग हर प्रकार के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आपको शेर, चीते, भालू, हाथी जैसे जीव मिल जाएंगे। इसी के साथ-साथ आपको पक्षियों की कुछ खास किसमें भी मिलेंगी जो कि केवल दूसरे देशों में पाई जाती हैं। यहां पर आपको दरियाई घोड़े जैसे जानवर भी मिलेंगे जो कि दूसरे देशों से यहां पर लाए गए हैं।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क में बहुत ही खूबसूरत कलाकृतियां बनाई गई है जो कि आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर घास के कुछ पौधों को मिलाकर एक हाथी की आकृति बनाई गई है जो कि बिल्कुल असली जैसी लगती है। यहां पर एक हथिनी और हथनी का छोटा बच्चा बनाया गया है जिसके आसपास देखने के लिए बहुत से लोग इकट्ठे हो जाते हैं। इस जूलॉजिकल पार्क में हर प्रकार की प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध है।

Famous Ranchi Zoo Information In Hindi
Famous Ranchi Zoo Information In Hindi

इस पार्क के गार्डन सेक्शन में भी आपको बहुत सी चीजें देखने को मिलती हैं। जब आप बॉटनिकल गार्डन की तरफ जाएंगे तो वहां पर आपको एक खूबसूरत झील भी देखने को मिलेगी। जहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं अगर आप झील में नाव में घूमना चाहते हैं, तो इसका शुल्क केवल ₹25 हैं। इसके अलावा इस पार्क में प्राथमिक उपचार पेटी, पेयजल, विकलांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर, शौचालय, गाइड , कैंटीन सुविधा, दिशा निर्देश बोर्ड जैसी मुलभुत सुभिधा मौजूद है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखण्ड के खुलने का समय – Birsa Biological Park Ranchi opening time

प्रकिर्तिक सुंदरता से ओत प्रोत झारखण्ड के इस प्रसिद्ध पर्यटन बिरसा जूलॉजिकल पार्क में आप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। यह पार्क हर सोमवार को बन्द रहता है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखण्ड में प्रवेश शुल्क – Birsa Biological Park Jharkhand entry fee

बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखण्ड घूमने के लिए कुछ मामुली शुल्क लगाया गया है। बच्चों के लिए यहां पर एंट्री फीस केवल ₹10 है और व्यस्क लोगों के लिए ₹20 है। हैंडीकैप और 3 साल से छोटी उम्र वाले बच्चों की इंट्री बिल्कुल फ्री होती हैं। इसके अलावा इस पार्क में बने झील में नौका विहार करते है तो उसके लिए आपको केवल ₹25 देना होगा।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची के पास अन्य पर्यटन स्थल – Ranchi me ghumne ki jagah Near Birsa Biological Park In Hindi

Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand
Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand

बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखण्ड घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Birsa Biological Park Jharkhand In Hindi

रांची की यात्रा के लिए सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस समय आप यहां की यात्रा बिना किसी परेशानी के आराम से कर सकते हैं। इस समय का मौसम पर्यटन के अनुकूल और ठंडा रहता है, जो पर्यटन के लिए काफी सुहावना होता है। लेकिन आप यदि बिरसा जूलॉजिकल पार्क (रांची चिड़ियाघर) घूमने जा रहे है तो आप कभी भी जा सकते है। शाम के समय जाने पर आपको घूमते हुए बहुत से दुर्लभ जानवर देखने को मिल जायगें। इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए यहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की भीड़ लगी रहती है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क कैसे पहुंचे? – How To Reach Birsa Biological Park In Hindi

फ्लाइट से –

यदि आप फ्लाइट से Birsa Biological Park जाते है तो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से बिरसा जूलॉजिकल पार्क लगभग 27 किलोमीटर दूर है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

ट्रेन से –

बिरसा जूलॉजिकल पार्क ट्रेन से जाने के लिए आपको रांची जंक्सशन पहुंच कर बिरसा जूलॉजिकल पार्क के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। रांची जंक्सशन से बिरसा जूलॉजिकल पार्क लगभग 21 किलोमीटर दूर और हटिया रेलवे स्टेशन से 28 किलोमीटर दूर स्थित है।

बस से –

बस से बिरसा जूलॉजिकल पार्क जाने के लिए आप रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड / रांची बस स्टैंड उतर सकते है जो बिरसा जूलॉजिकल पार्क (रांची चिड़ियाघर) से रांची-रामगढ़ राजमार्ग पर लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

बिरसा जूलॉजिकल पार्क कितने क्षेत्र में है ?

बिरसा जैविक उद्यान 104 हेक्टेयर में फैला हुवा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहाँ पर्यटक विभिन्न प्रजाति के दुर्लभ जिव जन्तुओ को देखने आते है। यह पार्क प्राणी उद्यान (81 हेक्टेयर) और वनस्पति उद्यान (23 हेक्टेयर) दो छेत्रो में बटा हुवा है

बिरसा जूलॉजिकल पार्क की स्थापना कब हुई?

सपही नदी के तट पर स्तिथ बिरसा जूलॉजिकल पार्क की स्थापना सं 1994 ई. में हुई थी। इस जूलॉजिकल पार्क में स्तनधारी जीवजन्तुओ की 23 प्रजातियां, पक्षीयो की 33 प्रजातियां और सरीसृपो की लगभग 15 प्रजातियां देखने को मिल जायगी।

आशा करता हूँ बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची झारखण्ड – Birsa Biological Park Ranchi Jharkhand के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखण्ड या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे – 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *