Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi

दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड – Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi – Famous Places In Ranchi Tourism

आज हम जानते है झारखण्ड के सबसे प्रसिद्ध दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड – Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi, के बारे में जो चारो तरफ से हरे भरे जंगलो और पहाड़ो से घिरा होने के कारण एक अद्भुत प्रकिर्तिक नजारा प्रस्तुत करता है। यह जलप्रपात Jharkhand Tourism में एक विशेष स्थान रखता है जहाँ पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मानाने और बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनन्द लेने आते है। तो आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते है दशम फॉल कहां स्थित है?, शम फॉल घूमने कब जाना चाहिए? दशम जलप्रपात में क्या सावधानी बरतनी चाहिए? के साथ साथ दशम जलप्रपात रांची के बारे में अन्य जानकारी –

Dassam Fall | Ranchi | Jharkhand Tourism अधिक ऊंचाई की वजह से इस झरने के गिरते समय 10 धाराएं बनती है इन्ही धाराओं की वजह से इस जलप्रपात का नाम दशम जलप्रपात (Dassam Fall) पड़ा।
Dassam Fall | Ranchi | Jharkhand Tourism : अधिक ऊंचाई की वजह से इस झरने के गिरते समय 10 धाराएं बनती है इन्ही धाराओं की वजह से इस जलप्रपात का नाम दशम जलप्रपात (Dassam Fall) पड़ा।

दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड – Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi

Dassam Fall : दशम जलप्रपात झारखण्ड के रांची जिले में तमारा गांव के पास मुख्य शहर से लगभग 34 किमी दूर स्थित है। इस जगह को दाशम गढ़ के नाम से भी जाना जाता है। 144 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने का स्रोत कांची नदी (कचनी) है। दशम शब्द मुण्डारी भाषा के दा:सोम के आधार पर है जिसमें दा: का अर्थ है पानी और सोम का अर्थ है जमाव।

हलाकि कुछ लोगो का कहना है की अधिक ऊंचाई की वजह से इस झरने के गिरते समय 10 धाराएं बनती है इन्ही धाराओं की वजह से इस जलप्रपात का नाम दशम जलप्रपात (Dassam Fall) पड़ा। इस झरने का जल बहुत ही साफ और पारदर्शी होता है।

दशम जलप्रपात की प्रकिर्तिक सुंदरता बेहद ही अद्भुत और मनमोहक है। दशम जलप्रपात को अपने बड़ी और खूबसूरत झील के लिए भी जाना जाता है। इस झील में आप बोटिंग, तैराकी जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते है। पलास, बेर, कुसुम, साल, सिद्धा, केंदू जैसे पेड़ो के घने जंगलो बीच स्तिथ ये झरना और साथ में बहती नदी की कलकल की मधुर ध्वनि आपके मन को शान्त और प्रफुल्लित कर देगी। हिमालय की घाटियों का सा अनुभव कराने वाला यह स्थल चारों तरफ से जंगल की सुंदरता से घिरा हुआ बेहद रमणीय दृश्य प्रस्तुत करता है।

दशम जलप्रपात रांची, झारखण्ड | Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi : दशम जलप्रपात झारखण्ड के रांची जिले में तमारा गांव के पास मुख्य शहर से लगभग 34 किमी दूर स्थित है।
दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड | Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi : दशम जलप्रपात झारखण्ड के रांची जिले में तमारा गांव के पास मुख्य शहर से लगभग 34 किमी दूर स्थित है।

दशम फॉल क्षेत्र की विशेष जानकारी – Special information of Dassam Fall Ranchi area In Hindi

दशम फॉल का यह छेत्र लाह उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। इस छेत्र में पूरे झारखण्ड का 36% लाह का उत्पादन पलास, बेर, साल, सिद्धा, केंदू, कुसुम जैसे पेड़ो पर किया जाता है। दशम फॉल के आस पास के छेत्र में मुख्य रूप से मुण्डा समुदाय के आदिवासी लोग ही रहते है।  इस आदिम जनजाति के लगभग 35% लोगो ने धर्म परिवर्तन करकें ईसाई धर्म अपना लिया है लेकिन इसके पश्चात भी इनकी वेश-भूसा और रहन-सहन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता। यहाँ के लोग मुण्डारी भाषा के साथ साथ टूटी फूटी हिंदी भी बोलते है।

दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड
दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड

दशम जलप्रपात में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर आप दशम जलप्रपात घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां जाने से पहले वहां की कुछ सावधानियों को विशेष रूप से जान लेना चाहिए जो आपकी यात्रा को सुरछित बना देंगे। दशम जलप्रपात बहुत ऊंचाई से गिरता है इसलिए झरने के आसपास काफी खतरनाक गड्ढे बने होते हैं जो चट्टानों के कटने से बनते हैं। पानी से ढके होने के कारण यह गड्ढे दिखाई नहीं पड़ता जो कई बार दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। साथ ही में आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप जलप्रपात के तेज बहाव में न नहाए। झरने के थोड़ा आगे बढ़ने के बाद जहां पानी थोड़ा शांत होता है वहां आप स्नान कर सकते हैं।

दशम जलप्रपात के पास अन्य पर्यटन स्थल – Tourist Places Near Dassam Fall Ranchi In Hindi

दशम फॉल घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Dassam Fall Ranchi In Hindi

यदि आप रांची के पास स्थित खूबसूरत दशम फॉल घूमने के लिए जाना चाहते है तो हम आपको बता दे की यहाँ घूमने के लिए सर्दियों का समय आदर्श माना जाता है। जनवरी से अप्रेल के बीच यहाँ पानी का स्तर सामान्य रहता है जो देखने में काफी खुबसूरत लगता है। मानसून के मौसम में बारिश के कारण पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे यह झरना एक भयानक रूप ले लेता है इस समय झरने से गिरते जलधारा की ध्वनि काफी दूर से आसानी से सुनी जा सकती है। मानसून के समय में भी आप यहाँ पर बने View Point से दशम फॉल के अद्भुत नज़ारे को देख सकते है।

दशम जलप्रपात कैसे पहुंचे? – How To Reach Dassam Fall In Hindi

फ्लाइट से –

यदि आप फ्लाइट से जाते है तो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी द्वारा Dassam Fall पहुंच सकते है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से Dassam Fall लगभग 31 किलोमीटर दूर है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

ट्रेन से –

दशम जलप्रपात ट्रेन से जाने के लिए आपको रांची जंक्सशन पहुंच कर दशम जलप्रपात के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। रांची जंक्सशन से दशम जलप्रपात लगभग 26 किलोमीटर दूर तमारा गांव के पास स्थित है। आप Amazon से किफायती कीमत पर ट्रेन की टिकट बुक कर सकते है।

बस से –

बस से टैगोर हिल जाने के लिए आप रांची के बिरसा मुंडा बस टर्मिनल उतर सकते है जो दशम जलप्रपात से लगभग 24 किलोमीटर दूर है।

दशम जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?

दशम जलप्रपात रांची, झारखण्ड | Dassam Fall | Ranchi

दशम जलप्रपात झारखण्ड के रांची जिले में तमारा गांव के पास मुख्य शहर से लगभग 34 किमी दूर स्थित है।

दशम जलप्रपात क्यों जाएं ?

Dassam Fall | Jharkhand Tourism

चरो तरफ से पहाड़ो से घिरे हरे भरे वातावरण, पहाड़ी सुंदरता वाले पतरातू घाटी में आप शांति और सुकून के साथ प्रकिर्तिक सौंदर्य का आनंद लेने जा सकते है।

आशा करता हूँ दशम जलप्रपात रांची झारखण्ड – Dassam Fall Ranchi Jharkhand Tourism In Hindi के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। Dassam Fall Ranchi या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *