देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Deoghar Best Tourist Places In Hindi

Deoghar Best Tourist Places In Hindi : भारत का एक राज्य झारखण्ड जो आकर्षक घने जंगल और खूबसूरत वातावरण के लिए विख्यात है। यहाँ के ऐतिहासिक मंदिर, सुंदर पहाड़ और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले खूबसूरत झरने तथा उद्यानों से सजा यह एक सुंदर सा राज्य है। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो के बारे में बात करेंगे जो Jharkhand Tourism में विशेष स्थान रखता है।

यदि आप देवघर घूमने जा रहे है तो आपको इस पोस्ट को अन्त तक पढ़ना चाहिए। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, देवघर घूमने का अच्छा समय क्या है, देवघर कैसे पहुंचे अदि जानकारी देंगे।

Deoghar Best Tourist Places In Hindi

Table of Contents

देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – देवघर में घूमने की जगह – Deoghar Best Tourist Places In Hindi – Deoghar Jharkhand me ghumne ki jagah

Deoghar Best Tourist Places In Hindi : भारत के प्रमुख राज्य झारखंड का एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल देवघर जहां पर भगवान 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थित है यहां की सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद ही यादगार अनुभव प्रदान करते हैं। सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती है। अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आकर्षण के कारण इस शहर को झारखंड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

यह भारत के प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है जिसे वैदिक काल के शहर के रूप में जाना जाता है। जिसका ज्ञान हमें भारतीय पुस्तकों तथा लिपियों की जानकारी के द्वारा इस शहर के विकास का ज्ञान प्राप्त होता है। यदि आप झारखंड के इस खूबसूरत शहर के पर्यटन के लिए जाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जो निश्चित ही आपकी यात्रा को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगी।

झारखंड के लोकप्रिय स्थल में शामिल देवघर जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिग में एक ज्योतिर्लिंग को समाहित किए हुए आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। देवघर भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में अपने आध्यात्मिकता और रहस्यवाद के लिए प्रतीक है। “देवघर” का शाब्दिक अर्थ है देवी-देवताओं का घर। खूबसूरत शहर देवघर अपने विभिन्न भव्य मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। ज्योतिर्लिंग मन्दिर के अलावा भी यहां पर अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल भी मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।

भगवान बैद्यनाथ धाम के नाम से विख्यात यह हिंदू धर्म के मंदिर का आकर्षण दर्शकों को लुभाता है। देवघर शहर को हिंदू ग्रंथों में केतकीवन हरितकी वन याहरितकी वन के नाम से जाता है। देवघर हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। भगवान शिव के उपासक श्रावण महीने में दुनिया भर से इस शहर में आते हैं। मयूरकाशी नदी के किनारे पर बसा देवघर आध्यात्मिक और शांतिप्रिय लोगो के लिए एक आदर्श स्थल बना हुवा है।

बैद्यनाथ धाम मंदिर देवघर का धार्मिक स्थल – Baidya Nath Dham Temple Deoghar Ka Dharmik Sthal In Hindi

इस प्रसिद्ध मंदिर को बाबा धाम मंदिर के नाम से भी प्रसिद्धि प्राप्त है क्योंकि यह हिंदू समाज के लिए एक प्रमुख स्थान रखने वाला मंदिर है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख स्थान रखने वाला या ज्योतिर्लिंग मंदिर हिंदू धर्म के लिए एक प्रमुख और महत्वपूर्ण मंदिर है तथा यह भारत के 51 शक्तिपीठों में से भी एक प्रमुख पीठ है जिस कारण से इस स्थल की प्रसिद्धि और लोकप्रियता बहुत ही अधिक है।

यह स्थल देवघर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है तथा यह भगवान शिव के सबसे प्रमुख और पवित्र स्थलों में से एक है। इस स्थान पर भारत के विभिन्न शहरों से बहुत अधिक संख्या में भक्तों का आवागमन होता रहता है जिस कारण से यह देवघर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। राजा पूरणमल ने इस वैद्यनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण सन 1596 में करवाया था। यहां पर मंदिर परिसर की केंद्र में बाबा मंदिर स्थित है तथा अन्य परिसरों में 12 और भी मंदिर स्थापित है।

Baidya Nath Dham Temple Deoghar Ka Dharmik Sthal In Hindi
Baidya Nath Dham Temple Deoghar Ka Dharmik Sthal In Hindi

राजा पूरणमल गिद्धौर के महाराजा के वंश के थे। हर वर्ष सावन के समय पर यहां पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां पर श्रद्धालु अपने श्रद्धा भाव से किस स्थान पर दर्शन के लिए आते हैं। देवघर का एक प्रमुख तथा भव्य खूबसूरती वाला एक प्रमुख मंदिर है। इसकी अविस्मरणीय सुंदरता सावन के महीने में और भी अधिक निकल जाती है। तो यदि आप देवघर जाए तो अपने लिस्ट में यह स्थान अवश्य शामिल करें।

त्रिकूट पर्वत रोपवे देवघर का प्रमुख पर्यटन स्थल – Trikut Parvat Ropeway Deoghar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

यदि आप रोमांचक गतिविधियों के शौकीन हैं तो यह स्थान आपके लिए एक उत्तम स्थान है। देवघर में स्थित यह त्रिकूट पर्वत आपको ट्रैकिंग तथा रोपवे जैसे रोमांचक और आकर्षक गतिविधियों के लिए एक प्रमुख स्थान है। देवघर का यह प्रमुख पर्यटन स्थल शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल है। यहां का रोमांच आपको बेहद ही उत्साहित करेगा तथा रोचक गतिविधियों के साथ-साथ यहां की आकर्षक और सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

यहां पर रोपवे की सवारी के आकर्षक रोमांच के अनुभव के लिए आपको सिर्फ 130 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। यहां पर ट्रेकिंग की रोमांच का भी अनुभव आप ले सकते हैं। जहां पर लगभग 2 घंटे की ट्रैकिंग पर्यटकों के लिए बेहद ही रोमांचक और यादगार अनुभव प्रदान करती है। सैलानियों के लिए यह उनका एक प्रमुख गंतव्य है। यहां पर सैलानी अपनी रोमांचक गतिविधियों तथा साहसिक अनुभव को लेने के लिए यहां पर काफी अधिक मात्रा में यहां पर आते हैं। तो यदि आप उनको जब गतिविधियों के शौकीन हैं तो आप उस स्थान पर अवश्य आएं ।

Trikut Parvat Ropeway Deoghar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
Trikut Parvat Ropeway Deoghar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

नौलखा मंदिर देवघर का प्रमुख मंदिर – Naulakha Temple Deoghar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

यह प्रसिद्ध नौलखा मंदिर देवघर के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक मुख्य पर्यटन स्थल है जहां पर भगवान कृष्ण तथा राधा को समर्पित इस मंदिर में आपको खूबसूरत वास्तुकला का अनूठा सौंदर्य देखने को मिलेगा। रानी चारूसीला के द्वारा 1940 में इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया गया था जो पश्चिम बंगाल के पथरिया घाट की रानी थी। इस मंदिर की स्थापना करवाने में 9 लाख का व्यय हुआ था जिस कारण से इस मंदिर का नाम नौलखा मंदिर रखा गया। स्थापत्य कला का यह अनूठा मंदिर भगवान कृष्ण तथा राधा जी को समर्पित वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है।

यह प्रसिद्ध मंदिर देवघर के करनीबाद में स्थित है,भक्ति तथा प्रेम के लिए जाने जाने वाला एक सुंदर और खूबसूरत दर्शनीय स्थल है तथा यह देवघर के ऐतिहासिक स्थलों में से भी एक प्रमुख स्थल है, स्थापत्य कला का यह एक जीता जागता उदाहरण है जहां पर उस में प्रयोग की गई वास्तुकला बेहद ही अनूठी और अनुपम है जिस कारण से इस मंदिर की सुंदरता बेहद ही लोकप्रिय है तथा इसे एक प्रमुख स्थान बनाती है। यह मंदिर देवघर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

Naulakha Temple Deoghar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
Naulakha Temple Deoghar Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

तपोवन पहाड़ियां और गुफाएं देवघर का दर्शनीय स्थल – Tapovan Hills and Caves Best Places To Visit In India

भारत के प्रमुख शहर झारखंड के इस शहर देवघर में पर्यटन के लिए आए हैं तथा पिकनिक स्पॉट तथा ट्रैकिंग स्थल और प्रकृति की खूबसूरत सुंदरता तथा पहाड़ों और गुफाओं की खूबसूरती की सुंदरता में खोना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक उत्तम स्थान है। गुफाओं और पहाड़ियों की एक श्रृंखला के रूप में यह स्थान तपोवन झारखंड में देवघर शहर का एक मुख्य स्थल में से एक है जो देवघर शहर के बाहर के इलाके में स्थित है। सैलानियों के बीच यह ट्रैकिंग तथा पिकनिक स्पॉट के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

यहां की खूबसूरत पहाड़ी चोटियों पर आप लगभग आधे घंटे की ट्रैकिंग करके पहुंच सकते हैं। जहां से दिखने वाला अद्भुत और मनोरम दृश्य निश्चित ही मंत्रमुग्ध कर देता है यहां से आप प्रकृति की सुंदरता तथा पर्वतों के चोटियों का अद्भुत रूप देखते हैं। यह एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है जहां पर आने की गुफाएं भी स्थित है जहां पर माना जाता है कि प्राचीन काल में योगी तथा ऋषि मुनि इस स्थान पर तपस्या करते थे जिस कारण से इस स्थान को तपोभूमि ही कहा जाता है।

यहां पर स्थित गुफाओं में शिवलिंग भी स्थापित है जिस की मान्यता है कि यहां पर ऋषि वाल्मीकि तपस्या करने के लिए आया करते थे जिस कारण से यह एक आध्यात्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल होने के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता तथा अद्भुत दृश्यों के कारण यह पर्यटकों के लिए एक बेहद ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। जहां पर आप प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ ट्रैकिंग तथा पिकनिक स्पॉट का भी आनंद ले सकते हैं ।

Tapovan Hills and Caves Best Places To Visit In India
Tapovan Hills and Caves Best Places To Visit In India

रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर का प्रमुख संस्थान – Ramakrishna Mission School Deoghar Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi

झारखंड के देवघर में स्थित यह एक शैक्षणिक संस्थान है जो बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध स्थल है। यह स्थान रामकृष्ण मिशन के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है जिसको सन 1922 में स्थापित किया गया था। इस संस्थान की स्थापत्य कला बेहद खूबसूरत है जो रामकृष्ण आदेश के संतों के नियंत्रण में संचालित और मार्गदर्शित है। यह देवघर के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है जो पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। इसको बनाने में की गई कारीगरी बहुत ही खूबसूरत है जिस कारण से यह संस्थान बहुत ही खूबसूरत दिखाई पड़ता है ।

Ramakrishna Mission School Deoghar Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi
Ramakrishna Mission School Deoghar Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi

बासुकीनाथ मंदिर देवघर का प्रसिद्ध मंदिर – Basukeenaath mandir Deoghar ka Prasidh mandir

देवघर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बासुकी नाथ मंदिर दुमका जिले में स्थित है। यह धाम भगवान शिव के दरबार के रूप में जाना जाता है
जिसकी मान्यताएं बहुत ही प्रसिद्ध है। कहते हैं दरबार में आने वाले लोग निराश होकर नहीं जाते हैं तथा न्याय अवश्य पाते हैं। यह मंदिर भगवान शिव तथा पार्वती जी को समर्पित एक बेहद की भव्य मंदिर है जहां पर शिव और पार्वती जी एक दूसरे के ठीक आमने सामने स्थित हैं। इस खूबसूरत तथा भव्य मंदिर के परिसर में अन्य देवी-देवताओं के छोटे-छोटे मंदिर स्थापित हैं।

सावन के महीने में इस मंदिर की भव्यता और भी अधिक हो जाती है जहां पर दर्शनार्थियों की भीड़ काफी मात्रा में देखी जा सकती है। श्रद्धालू यहां पर विशेष तौर से दर्शन के लिए आते हैं तथा गंगाजल अर्पित करते हैं। बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना संपूर्ण करने के बाद ही पता नाथ धाम की यात्रा को पूरा माना जाता है इस कारण से यह देवघर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। और इसिलिय यहां पर सावन के महीने में मंदिर की भव्यता तथा पर्यटकों की भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है।

Basukeenaath mandir Deoghar ka Prasidh mandir
Basukeenaath mandir Deoghar ka Prasidh mandir – Deoghar Mandir image

सत्संग आश्रम देवघर का प्रसिद्ध स्थल – Satsang Aashram Deoghar ka Prasidh sthal

देवघर से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह आश्रम एक पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता है जहां पर श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र के अनुयाई सत्संग तथा पूजा करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से यहां पर एकत्रित होते हैं। यह आश्रम एक विस्तृत तथा भव्य आश्रम है जिसका परिसर बहुत ही बड़ा है जिसमें अनेक धार्मिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। आश्रम की परिसर में चिड़ियाघर तथा संग्रहालय भी स्थित हैं जो यह आश्रम की भव्यता और सुंदरता को और अधिक बढ़ा देता है।

तो यदि आप इस आश्रम में आते हैं तो आपको यहां पर शांति के अनुभव के साथ साथ संग्रहालय तथा चिड़ियाघर का भी आनंद मिलता है। बेहद ही खूबसूरती से बनाया गया यह आश्रम यहां का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पर्यटक आश्रम में शांति तथा आध्यात्मिक के ज्ञान के अलावा संग्रहालय में विभिन्न प्रकार की संग्रह देख सकते हैं तथा चिड़ियाघर में अनेकों प्रकार के जीव जंतुओं के भी दर्शन कर सकते हैं जिस कारण से यह देवघर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

Satsang Aashram Deoghar ka Prasidh sthal
Satsang Aashram Deoghar ka Prasidh sthal

नंदन पहाड़ देवघर का प्रमुख पर्यटन स्थल – Nandan Pahar Places To Visit In Deoghar In Hindi

नंदन पहाड़ देवघर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है क्योंकि यह पहाड़ी चोटी पर बना हुआ एक खूबसूरत मनोरंजन पार्क है जहां पर हर आयु के लोग यहां की गतिविधियों का आनंद लेते हुए यहां की खूबसूरती और अनेकों प्रकार का मजा लेते हैं। इस मनोरंजन पार्क में आप कई प्रकार की राइड का आनंद ले सकते हैं तथा नौका विहार जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं।

शहर के किनारे पर स्थित यह मनोरंजन पार्क पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जहां से बेहद ही खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलता है। इस मनोरंजन पार्क में हर आयु के वर्गों के लोग मनोरंजन करने के लिए आते हैं यह स्थान पर्यटकों में पिकनिक स्पॉट के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। खूबसूरत स्थल से आप सूर्योदय तथा सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं जो यहां से काफी रोमांचक और सुहावना दिखाई देता है।

यहां पर स्थित नंदी मंदिर में आप दर्शन और प्रार्थना भी कर सकते हैं यहां पर आपको घोस्ट हाउस तथा मिरर हाउस जैसे रोमांचक और विस्मृत करने वाली चीजें भी देखने को मिलती है जो निश्चित ही यहां पर आने वाले पर्यटकों को रोमांच से भर देती हैं। यह स्थान देवघर आने वाले हर पल लड़कों के लिए एक बेहद ही अद्भुत और यादगार अनुभव छोड़ता है जो उनकी इस यात्रा का एक कीमती और खूबसूरत पल होता है। तो आपकी देवघर की यात्रा की लिस्ट में इस स्थान को जरूर शामिल कर सकते है।

Nandan Pahar Places To Visit In Deoghar In Hindi
Nandan Pahar Places To Visit In Deoghar In Hindi

रिखियापीठ योग आश्रम देवघर का बेस्ट पर्यटन स्थल – Rikhiyapeeth Yoga Ashram Deoghar Tourist Places In Hindi

देवघर का यह प्रमुख पर्यटन स्थल शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यह स्थान अपने आप में एक प्रमुख स्थान इसलिए रखता है क्योंकि यह स्थल अध्यात्म के प्रकाशमान तथा योग के प्रतिपादक महंत परमहंस सत्यानंद सरस्वती की तपोस्थली भूमि हैं। रिखियापीठ रिखिया गांव में स्थित है जहां पर स्वामी सत्यानंद जी ने 2009 में समाधि लेने के पहले के लगभग 20 साल तक अपना जीवन एक परमहंसी योगी की तरह व्यतीत किया था।

इस लोकप्रिय स्थान पर निस्वार्थ भाव तथा कर्म योग की सिद्धि पर जोर दिया जाता है। यह आश्रम बेहद ही खूबसूरत और शांति स्थल है जहां पर आप एक योग तथा ध्यान कर सकते हैं। सत्यानंद सरस्वती जी के अद्वितीय तथा विशिष्ट योगदान के कारण विश्व प्रसिद्ध है जिस कारण से यह स्थान अपने आप में एक विशिष्ट महत्व रखता है ।

Rikhiyapeeth Yoga Ashram Deoghar Tourist Places In Hindi
Rikhiyapeeth Yoga Ashram Deoghar Tourist Places In Hindi

मयूराक्षी नदी देवघर का प्रमुख दर्शनीय स्थल – Mayurakshi River Deoghar Tourist Places In Hindi

त्रिकूट पर्वत से निकलने वाली यह मयूराक्षी नदी देवघर के सबसे सुंदर और प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस नदी की सुंदरता तथा आसपास के हरे भरे खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों के मनोरम दृश्य को आप इस नदी पर बने हुए मसनजोर बांध के ऊपर से देख सकते हैं। इस नदी पर बना हुआ मसानजोर बांध भारत में कनाडा की सहायता से बनाया जिस कारण से इसे कनाडा बांध भी कहते हैं। इस बांध की ऊंचाई लगभग 155 फीट है तथा यह 2170 फीट लंबा है जिसमें 30 द्वार बने हुए हैं।

यह आकर्षक बांध 16650 एकड़ में फैला हुआ एक सुंदर बांध है जिसे पियरसन बांध के नाम से भी जाना जाता है। यहां से आप नदी के सुंदर कल कल करते जल तथा हरे भरे पहाड़ियों के साथ-साथ खूबसूरत घने जंगलों के दृश्य का अद्भुत रूप देख सकते हैं। इस स्थान से सूर्यास्त का नजारा बेहद ही आनंद और सुखद अनुभव देता है यहां पर आप वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

अपनी खूबसूरती और आकर्षक स्थल तथा दृश्यों के कारण यह एक खूबसूरत पिकनिक स्थल भी है जिस कारण से यह पर्यटकों में काफी लोकप्रिय स्थान है। यह स्थान देवघर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक स्थल है जहां पर आपको भारी मात्रा में पर्यटक की की संख्या दिखाई पड़ जाएगी। तो आप अपने लिस्ट में इस स्थान को भी अवश्य शामिल करें क्योंकि यहां से दिखने वाला अद्भुत नजारा तथा खूबसूरत दृश्य अवश्य ही आपको रोमांचित करेगा ।

Mayurakshi River Deoghar Tourist Places In Hindi
Mayurakshi River Deoghar Tourist Places In Hindi

देवघर के पर्यटन के लिए सबसे अच्छा समय – Best time to visit Deoghar In Hindi

यदि आप देवघर की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि देवघर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों का समय माना जाता है। यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय यात्रा के लिए काफी अनुकूल होता है लेकिन यह एक पवित्र तीर्थ स्थल होने के कारण सावन के महीने में कावड़ यात्रा के लिए काफी प्रसिद्धि प्राप्त है। तो यदि आपको कावड़ यात्रा का आनंद लेना है तो सावन के महीने मतलब जुलाई से अगस्त के बीच भी यहां की यात्रा का मन बना सकते हैं। परन्तु बारिश के मौसम में यहां पर आपको कठिनाइयों का अनुभव करना पड़ सकता है।

देवघर में रुकने की जगह – Hotel In Deoghar Jharkhand In Hindi

झारखण्ड का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण देवघर में साफ सुथरे होटलो की संख्या बहुत अधिक है। यहाँ आप अपने बजट के हिसाब से यह होटल ले सकते है। इन होटलो में महादेव पैलेस, गीतांजलि और वैश्णवी क्लार्क ज्यादा प्रसिद्ध है।

देवघर का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Deoghar In Hindi

अपनी खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा झारखण्ड का देवघर जिला अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। देवघर के प्रमुख और स्थानीय भोजन में दाल, रोटी, चावल, तरकारी, मिठाइयां, अरसा रोटी, मीठा खाजा, ठेकुआ, लिट्टी, धुस्का के अलावा मुख्य रूप से चिलका रोटी, हंडिया, लिकर आफ झारखंड, झारखंड का मालपुआ, पीठा धनिए की चटनी मशहूर व्यंजन है। यहां के स्वादिष्ट भोजन ओर मिठाइयों का स्वाद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

देवघर कैसे पहुंचे – How to reach Deoghar In Hindi

आपको बता दें यदि आप देवघर की यात्रा करना चाहते हैं तो यहां पर पहुंचने के लिए आप रेल मार्ग के द्वारा सड़क मार्ग के साथ-साथ हवाई जहाज के द्वारा भी यहां की यात्रा के लिए आ सकते हैं। यह स्थान तीनों मार्गो से अच्छे से जुड़ा हुआ है जहां पर आप अपनी सुविधा के अनुसार पहुंच सकते हैं। तो आइए जानते हैं यहां पर पहुंचने की तीनों मार्गों के बारे में –

सड़क मार्ग द्वारा देवघर कैसे पहुंचे – How to reach Deoghar by road In Hindi

यदि आपके देवघर आने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव करते हैं तो बता दे कि सड़क मार्ग से आने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ झारखण्ड सभी शहरों से बस सेवा आसानी से उपलब्ध हैं। जिनके द्वारा आप आसानी से देवघर बस स्टैण्ड किसी भी समय पर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप टैक्सी के द्वारा तथा अपने निजी वाहन के द्वारा भी यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से पहुंचना है यहां का एक अच्छा और काफी सुगम मार्ग है।

रेल मार्ग द्वारा देवघर कैसे पहुंचे – How to reach Deoghar by Train In Hindi

यदि आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो बता दें कि रेलमार्ग के द्वारा आप यहां पर बैजनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर आसानी से पहुंच सकते हैं जो काफी अच्छी तरह से देश के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन यहां का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है जो देवघर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा यह पर एक और रेलवे जंक्शन जसीडीह भी स्थित है जहां पर आप पहुंच सकते हैं और यहां की यात्रा का आनंद ले सकते हैं

यहां पर पहुंचने के लिए रेलवे कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी है जहां पर आपको एक्सप्रेस ट्रेन तथा सुपरफास्ट ट्रेन दोनों प्रकार की ट्रेन आसानी से उपलब्ध हो जाती है इनके द्वारा आप यहां पर पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज द्वारा देवघर कैसे पहुंचे – How to reach Deoghar by Flight In Hindi

यदि आप यहां के सफर के लिए हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो बता दे कि यहां का सबसे पास का हवाई अड्डा लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो यहां से लगभग 230 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां पर पहुंचने के बाद आप आसानी से एक टैक्सी और बस के द्वारा देवघर पहुंच सकते हैं। बता दें कि देवघर में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है यहां के सबसे पास का हवाई अड्डा पटना में स्थित है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

देवघर में कौन कौन सी एडवेंचर एक्टिवटी कर सकते है?

पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, कैनोइंग, रॉक क्लाइम्बिंग, माउंटेन बाइकिंग और कयाकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिवटी के लिए जंगलो और पहाड़ियों से घिरा देवघर एक प्रमुख केंद्र है जहाँ आप इसका आनन्द ले सकते है।

देवघर में कौन सा ज्योतिर्लिंग है?

देवघर में स्थित बैधनाथ मंदिर भगवन शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगो में से एक है। जिसे मनोकामना ज्योतिर्लिंगो भी कहते है।

देवघर का पुराना नाम क्या था?

देवघर का पुराना नाम बाबाधाम और “बैद्यनाथ धाम” था।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Deoghar Best Tourist Places In Hindi) के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –  

2 thoughts on “देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Deoghar Best Tourist Places In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *