Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi

हैल्लो दोस्तो, आइये जानते हैं भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल देवभूमि हिमाचल प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जहाँ पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने जा सकते है। अपने प्रकिर्तिक सुंदरता और हिमालय की अद्भुत खूबसूरती के साथ साथ हिमाचल प्रदेश अपने तीर्थ स्थलों के लिए भी लोकप्रिय है। आपको बता दें की आप हिमाचल प्रदेश परिवार के साथ साथ हनीमून में यहाँ आकर पहाड़ों पर चढंकर बहुत सारी पिक्चर क्लिक करके इस खास ट्रिप को ज़िन्दगी का खूबसूरत यादगार पल बना सकते है।

Table of Contents

हिमाचल प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi – Places To Visit In India

Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi : भारत का एक बेहद ही खूबसूरत प्रदेश हिमाचल, जिसका आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों के लिए एक अनुपम और सुखद अनुभूति प्रदान करता है। ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा हुआ हिमाचल प्रदेश बेहद ही सुखद प्राकृतिक दृश्य और यहां की झीलें तथा मंदिर पर्यटकों का मन मोह लेती है। हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां का वातावरण बेहद ही सुखद है।

Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi
Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे ऊंचे पहाड़ तथा प्राचीन मंदिर बेहद ही आकर्षक है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाते हैं। इस प्रदेश की अनुपम सुंदरता तथा शांति यहां पर आनेवाले लोगों को बहुत ही शान्ति की अनुभूति प्रदान करता है जिस कारण पर्यटक यहां पर आकर अपना कीमती वक्त व्यतीत करते हैं और यहां के प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भरपूर आनंद लेते हैं। यहां के सहासिक खेल, दार्शनिक स्थल तथा यहां पर विभिन्न प्रकार के त्यौहार तथा मेलों का आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है।

हिमाचल प्रदेश में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ-साथ यहां के रोमांचक साहसिक खेल तथा यहां पर मनाए जाने वाले त्योहार बेहद ही खास हैं। यहां पर कई प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं जहाँ पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ भी देखी जाती है जिस कारण से हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों के लिए भी एक बेहद ही प्रमुख स्थल है।

हिमाचल प्रदेश – About Himachal Pradesh India

हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस 25 जनवरी सं1971
हिमाचल प्रदेश की राजधानीशिमला
हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशुहिम तेंदुआ
हिमाचल प्रदेश का राजकीय पक्षीपश्चिमी ट्रागोपन पक्षी
हिमाचल प्रदेश का राजकीय वृक्षदेवदार का वृक्ष
हिमाचल प्रदेश का राजकीय फूलगुलाबी बुरांस का फूल
हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल55,673 वर्ग कि.मी.
हिमाचल प्रदेश का आधिकारिक वेबसाइटwww.himachal.gov.in
हिमाचल प्रदेश में जिलो की संख्या 12 जिला
हिमाचल प्रदेश में कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश में कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र4 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश में नदियाँरावी नदी, सतलुज नदी, ब्यास नदी, यमुना नदी, चिनाब नदी
हिमाचल प्रदेश की भाषाएँहिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, किन्नौरी, डोगरी, कांगड़ी, पहाड़ी
हिमाचल प्रदेश में वन एवं राष्ट्रीय उद्यानरेणुका वन्यजीव अभयारण्य, पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान, कालाटोप खजियार वन्यजीव अभयारण्य, ग्रेटर हिमालय नेशनल पार्क, चैल वन्यजीव अभयारण्य
संशोधन : जुलाई 2018

हिमाचल प्रदेश का इतिहास – Himachal Pradesh History In Hindi

हिमाचल प्रदेश की पूर्वी सीमा जहां पर उत्तरांचल से लगी हुई है वहां पर पश्चिम में पंजाब से सटी हुई है। हिमाचल के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है जम्मू कश्मीर तथा इसके दक्षिण का भाग उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है। ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ यह खूबसूरत स्थल जिसके लगभग 65% भाग जंगल से घिरा हुआ है। उत्तर भारत से मिलता-जुलता हिमाचल प्रदेश का भी खूबसूरत इतिहास रहा है। यह सिंधु घाटी सभ्यता के काल का एक महत्वपूर्ण स्थान था जिसे प्रागैतिहासिक मनुष्य के द्वारा बसाया गया था।

Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi
Himachal Tourism in hindi

इस खूबसूरत और सुखद वातावरण वाले स्थल पर अंग्रेज भी यहां आकर रुकते थे। अंग्रेजों के पहले यहां पर मौर्य वंश, हर्ष वंश तथा दिल्ली सल्तनत ने भी यहां पर शासन किया तथा यहां पर रहने के लिए उन्होंने इस स्थान पर घर बनवाएं। यहां के सुंदर वातावरण और सुखद परिदृश्य के कारण मुगल शासकों ने भी यहां पर निर्माण कराए।

भारत के स्वतंत्र होने के बाद 1950 के संविधान लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश को एक राज्य बना दिया गया जो अब एक बेहद ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। हिमाचल हमारे भारत देश का जिसका आकर्षण देखने के लिए पर्यटक को के साथ-साथ भारी मात्रा में तीर्थयात्री भी आते रहते हैं।

हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे खास पर्यटन स्थल – Top 10 Himachal Pradesh Tourist Places In Hindi

हिमाचल प्रदेश एक बेहद ही विख्यात और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जो निश्चित ही आपकी यात्रा को सुखद और यादगार यात्रा बना देंगे।

हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह शिमला – Shimla Hill Station Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी, शिमला एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। शिमला को ‘समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है। शिमला नाम ‘माँ काली’ के दूसरे नाम ‘श्यामला’ को समर्पित है। जाखू, प्रॉस्पैक्ट,ऑव्सर्वेटरी, एलीसियम और समर पहाड़ियाँ, शिमला में पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में एक है। खुबसूरत प्रकिर्तिक दृश्यों और टेड़े मेढ़े पहाड़ी रास्तो के बीच से गुजरने वाली शिमला की Toy Train की सवारी विश्व प्रसिद्ध है।

Shimla Himachal Pradesh
Shimla Himachal Pradesh

आजादी के बाद शिमला कुछ समय तक पंजाब की राजधानी भी थी। शिमला में आप फैले हुए खुले क्षेत्र, पर्वत श्रुंखला के लुभावने दृश्य को देखकर आनंदित हो जायगे। सर्दियों (दिसंबर से जनवरी) में पर्यटक यहाँ जमीन पर गिरती प्राकृतिक बर्फ, स्केटिंग और ट्रैकिंग का आनंद लेने आते है। गर्मियों में आप यहाँ माउंटेन बाइकिंग, राफ्टिंग और एक सुखद जलवायु का आनंद भी ले सकते हैं। यहां पर आपको ऐसे ऐतिहासिक मंदिर तथा कालका शिमला टॉय ट्रेन, क्राइस्टचर्च, जाखू हिल, रिज माल रोड जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल यहां पर आपको बार-बार आने के लिए मजबूर कर देते हैं।

Top 10 Tourist Place In Shimla –

  • समर हिल्स
  • जाखू हिल
  • कुफरी हिल स्टेशन
  • माल रोड
  • दी स्कैंडल पॉइंट
  • जॉनी वैक्स म्यूजियम
  • काली बाड़ी मंदिर
  • क्राइस्ट चर्च
  • द रिज
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज
  • दी शिमला स्टेट म्यूजियम
  • अन्नान्दाले
  • नालदेहरा एंड शैली पीक
  • चाडविक फॉल
  • चैल
  • दरानघाटी अभयारण्य
  • तारा देवी मंदिर

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल मनाली – Manali Hill Station Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मनाली पीर पंजाल और धौलागिरी पर्वत माला की बर्फ से ढकी हुई चोटियों के बीच स्थित एक खुबसूरत हिल स्टेशन है। हरे-भरे जंगल, रंग बिरंगे फूलों तथा घास के मैदान के साथ मनाली अपने अप्रतिम सौंदर्य के लिए विश्वप्रसिद्ध है जो यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग के समान प्रतीत होता है।

Manali Hill Station Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi
Manali Hill Station Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

मनाली में पर्यटक स्केटिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रैकिंग जैसे कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग तथा नदी का रोमांच और यहां के हिल स्टेशन तथा संग्रहालय का आनंद पर्यटको को मंत्र्मुघ्ध कर देता हैं। मनाली का अद्भुत सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है जिस कारण यह हिमांचल का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है।

Best Tourist Places In Manali In Hindi

  • सोलंग वैली
  • हिडिम्बा मंदिर
  • वशिष्ठ कुण्ड
  • मणिकरण
  • बौद्ध मठ
  • रोहतांग दर्रा
  • व्यास कुंड
  • ओल्ड मनाली
  • जोगनी झरना
  • मनु मंदिर
  • अर्जुन गुफा

हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय जगह कुल्लू – Kullu Himachal Pradesh Tourist Places In Hindi

मनाली से लगा हुआ था कुल्लू जो यहां का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्य तथा देवदार के पेड़ों और खूबसूरत पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। कुल्लू समुन्द्र तल से लगभग 1230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की हरियाली तथा नदियों का अद्भुत वातावरण इस स्थान को बेहद ही खास बनाता है। विज नदी के तट पर बसा कुल्लू अपने मनाये जाने वाले रंगबिरंगे दशहरा के लिए विश्वप्रसिद्ध है।

Kullu Himachal Pradesh Tourist Places In Hindi
Kullu Himachal Pradesh Tourist Places In Hindi

गर्मी के मौसम में कुल्लू पर्यटकों का एक मनपसंद स्थान है जहाँ जाकर पर्यटक गर्मी में भी ठण्ड का आनंद लेते है। मनाली आने वाले पर्यटक कुल्लू की यात्रा को मिलाकर कुल्लू मनाली का सफर कहते हैं। यहां आकर राफ्टिंग, ट्रैकिंग तथा पर्वतारोहण जैसे खूबसूरत और रोमांचक साहसिक खेलों का आनंद लेते हैं। यहां पर कुल्लू का प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर और जगन्नाथ की देवी मंदिर स्थित है यहां आने वाले पर्यटक के स्थान पर दर्शन जरूर करते हैं।

Best Tourist Places In Kullu In Hindi

  • खीर गंगा
  • बिजली महादेव मंदिर
  • नग्गर
  • तीर्थन घाटी
  • पार्वती घाटी
  • मणिकरण साहिब
  • कैसरधर
  • हनोगी माता मंदिर
  • चंद्रखनी पास
  • फ्रेंडशिप पीक
  • पार्वती घाटी ट्रेक
  • वैष्णो देवी मंदिर कुल्लू

कसौली हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह – Kasauli Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक प्रमुख पर्यटन स्थल कसौली जो चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते में एक खूबसूरत और आकर्षक पहाड़ी शहर है। यह स्थान अपने खूबसूरत देवदार के वृक्षों के जंगलों के लिए तथा यहां पर अंग्रेजो के द्वारा बनवाई गई विक्टोरियन इमारत के लिए बहुत ही विख्यात है। इस खूबसूरत जंगल में कई विलुप्त प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

Kasauli Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi
Kasauli Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

कसौली का सुंदर और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन है जो लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है यहां का शुद्ध वातावरण साफ हवा के कारण भी मरीजों को यहां पर समय बिताने के लिए सलाह दी जाती हैं।

Best Tourist Places In Kasauli In Hindi

  • क्राइस्ट चर्च
  • मंकी पॉइंट
  • गोरखा किला
  • टिम्बर ट्रेल रिजोर्ट
  • सनसेट पॉइंट
  • कृष्ण भवन मंदिर
  • श्री बाबा बालक नाथ मंदिर
  • श्री गुरु नानजी गुरुद्वारा

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Dharmshala Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल धर्मशाला बर्फीली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। देवदार के घने जंगल धर्मशाला के वातावरण को साफ और शुद्ध बनाते हैं। यह खूबसूरत स्थान पर्यटकों के लिए बहुत ही लोकप्रिय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। धर्मशाला को दलाई लामा के निवास स्थान के रूप में भी माना जाता है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख स्थान है जहां पर बौद्ध धर्म तथा तिब्बती संस्कृति को सीखने का मौका मिलता है।धर्मशाला को दो डिवीजन में बांटा गया है ऊपरी हिस्से को मैकलोडगंज के नाम से जाना जाता है निचले हिस्से में धर्मशाला शहर स्थित है।

Dharmshala Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi
Dharmshala Himachal Pradesh Ka Pramukh Paryatan Sthal in hindi

Best Tourist Places In Dharamshala In Hindi

किन्नौर हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Kinnaur Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

हिमाचल का एक बेहद खूबसूरत स्थान किन्नौर जिसे लैंड ऑफ गॉड के रूप में भी जाना जाता है। हरे-भरे जंगल तथा पहाड़ों के बीच में स्थित खूबसूरत स्थान जिसे हिंदू और बौद्ध के आपसी भाईचारे का प्रतीक है। किन्नौर अलग-अलग संस्कृतियों के अस्तित्व को समेटे हुए बेहद ही प्रमुख पर्यटन स्थल है। किन्नौर सतलुज, बसपा और स्पीति नदी के बीच में स्थित एक खूबसूरत स्थान है। जहां पर प्रसिद्ध किन्नर कैलाश कि पर्यटन के लिए यहां पर आने वाले पर्यटक आवश्यक जाते हैं जिसका संबंध पांडवों से भी बताया जाता है। किन्नौर में कई प्राचीन बौद्ध मठ तथा प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं।

Kinnaur Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
Kinnaur Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

Best Tourist Places In Kinnaur In Hindi

  • नाकों विलेज
  • चितकुल विलेज
  • कामरू फोर्ट
  • बेरिंग नाग मंदिर
  • रकछम विलेज
  • बाटसेरी गांव
  • सांगला घाटी
  • कल्पा

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Spiti Valley Himachal Pradesh Me Ghumne Ki Jagah In Hindi

हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल स्पीति घाटी जो हिमालय से चारों तरफ से घिरा हुआ है। समुद्र तल से लगभग 1250 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा स्थान है जहां पर वर्ष भर में 250 दिन ही धूप मिलती है।स्पीति घाटी को देश का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। यह स्थान वर्ष भर में लगभग 6 महीने तक मोटी बर्फ की चादर से ढका हुआ होता है।

Spiti Valley Himachal Pradesh Me Ghumne Ki Jagah In Hindi
Spiti Valley Himachal Pradesh Me Ghumne Ki Jagah In Hindi

स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान, बर्फ से ढके हुए पहाड़ा, यहां के खूबसूरत सुंदर आकर्षक घाटियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यह स्थान ट्रैकिंग करने वालों के लिए सबसे पसंदीदा स्थल है। स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम स्थानों में से एक प्रमुख स्थान है इस कारण से यह ट्रैकर्स के लिए एक खास और प्रमुख स्थान है।

Best Tourist Places In Spiti Valley In Hindi

बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय जगह – Bir Billing Adventures Of Himachal Pradesh In Hindi

रोमांचक तथा साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी एक प्रमुख पर्यटन स्थल जो हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है। बीर बिलिंग घाटी दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। यहां पर हर वर्ष वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप आयोजित किया जाता है। इस खेल में टेकऑफ साइट को बिलिंग कहा जाता है और लाइनिंग साइट को बीर कहते हैं जिस कारण से इस स्थान को बीरबिलिंग भी कहा जाता है।

Bir Billing Adventures Of Himachal Pradesh In Hindi
Bir Billing Adventures Of Himachal Pradesh In Hindi

बिलिंग घाटी शहर को मेडिटेशन तथा ट्रैक लवर्स के लिए भी एक प्रमुख स्थान माना जाता है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश का एक बेहद ही रोमांचक और खूबसूरत शहर है जो अपनी पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यदि आप रोमांचक गतिविधियों के शौकीन हैं तो यह स्थान आपके लिए भी एक प्रमुख स्थान हो सकता है।

Best Tourist Places In Billing Valley In Hindi

पालमपुर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगह – Palampur Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

धौलाधार रेंज के बीच में स्थिति खूबसूरत शहर पालमपुर खूबसूरत देवदार के जंगलो और चाय के बागान से घिरा हुआ एक आकर्षक हिल स्टेशन है। इस शहर में कई नदियां बहती हुई दिखाई देती हैं जिस कारण हरियाली और पानी का अद्भुत संगम इस स्थान को बेहद ही आकर्षक बनाता है। पालमपुर अपनी अच्छी चाय की गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में ‘टी सिटी’ के नाम से प्रसिद्ध है। पहली बार अंग्रेजो के द्वारा इस स्थान को देखा गया था तथा उनके द्वारा इस स्थान को व्यापार और वाणिज्य के केंद्र के रूप में बदल दिया गया।

Palampur Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
Palampur Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

पालमपुर में चाय के बागान के साथ साथ नदियां, बर्फीली पहाड़ियां, सुहावना मौसम, हरी भरी घाटियां, झरने, और सर्पीली सड़कें यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करते हैं। पालमपुर में एक तरफ तो वर्ष भर बर्फ से ढकी धौलाधार पहाड़ियां और दूसरी तरफ हरे भरे जंगल और मैदान है। यहां पर आपको विक्टोरियन शैली की हवेली तथा खूबसूरत महल के नजारे भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां का प्राकृतिक वातावरण और खूबसूरत सौंदर्य आपको यहां और समय रोकने के लिए मजबूर कर देता है। हिमांचल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल पालमपुर को हार्ट ऑफ़ हिमांचल भी कहा जाता है।

Best Tourist Places In Palampur In Hindi

हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन कुफरी – Kufri Hill Station Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक स्थान है कुफरी जहां पर सबसे ज्यादा पर्यटक छुट्टी में अपना कीमती समय बिताने के लिए आते हैं। यह शिमला से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थान है तथा यहां पर आपको यहां पर काफी भीड़ दिखाई देती है। कुफरी में स्थित भारत के सबसे बड़े हिमालयन नेचर पार्क में पक्षियों की 180 से ज्यादा प्रजातिया देखने जाती है। इसके साथ-साथ कुफरी के कुछ गतिविधियों के कारण यहां पर पर्यटक पर्यटन के लिए खींचे चले आते हैं।

Kufri Hill Station Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
Kufri Hill Station Himachal Pradesh Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इस स्थान से दिखाई देने वाले बेहद खूबसूरत नजारे और प्रकिर्तिक दृश्य बेहद ही रोमांचक और अद्भुत लगता है। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान यहां से देखने पर हर तरफ बस की सफेद चादर दिखाई देती है। इस स्थान की सुंदरता तथा यहां पर स्थित मंदिर इस स्थान को बेहद ही प्रमुख स्थान बनाते हैं। गर्मियों में भारत के कोने कोने से पर्यटक यहाँ पिकनिक मानाने आते है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है जहां पर प्रकृति प्रेमी तथा सहासिक लोगों के लिए यह स्थान एक वरदान है।

Best Tourist Places In Kufri In Hindi

  • ग्रीन वैली
  • फन वर्ल्ड
  • महासू पीक
  • हिमालयन नेचर पार्क
  • फागू
  • कुफरी चिड़ियाघर
  • द रिट्रीट बिल्डिंग
  • Shimla Water Catchment Wildlife Sanctuary
  • चीनी बांग्ला
  • रूपिन दर्रा
  • इंदिरा टूरिस्ट पार्क

हिमाचल घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? – Best Time To Visit Himachal Pradesh In Hindi

यदि आप हिमाचल की यात्रा का मन बना रहे हैं तो यहां पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय के बारे में भी जानना जरूरी है तो आइए जानते हैं कि यहां पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा होता है। वैसे तो मानसून को छोड़कर पर्यटक पूरे वर्ष यहाँ घूमने के लिए आते है। लेकिन हिमाचल प्रदेश की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च महीने से जून के महीने तक का माना जाता है जो पिकनिक के लिए बहुत ही आदर्श समय हे।

इस समय मैं यहां पर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग, हॉट एयर बैलूनिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का भरपूर आनंद ले सकते हैं जिस कारण से गर्मियों के दौरान यहां पर यात्रा करना एक अच्छा समय माना जाता है। गर्मियों के दौरान आप यहां की सबसे अच्छी जगह जैसे शिमला ,कुल्लू ,मनाली जैसे ठन्डे स्थानों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

हिमाचल में पैराग्लाइडिंग
हिमाचल में पैराग्लाइडिंग

अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते है और बर्फ में होने वाले सभी साहसिक एक्टिविटी का मजा लेना चाहते है तो आपको हिमाचल प्रदेश की यात्रा नवंबर महीने से लेकर जनवरी महीने के बीच करनी चाहिए। मानसून के समय यहाँ भूस्खलन और पहाड़ो के टूटने के खतरे अधिक रहते है इसलिय बरसात में हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने से बचना चाहिए।

हिमाचल में कहां रुके – Himachal Pradesh Hotels Price in Hindi

यदि आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं तो यहां पर रुकने के लिए आप होटल ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से बुक करा सकते हैं। यहां पर आपको अपने बजट के अनुसार सस्ते से लेकर महंगे होटल उपलब्ध है। यहां पर रुकने के लिए आपको होटल, घर तथा रिजॉर्ट तथा बंगले तथा कई गेस्ट हाउस मिल जाएंगे जो आपके लक्जरियस बजट से लेकर उचित कीमत तक के बजट में उपलब्ध हो जाता है। यहां पर ठहरने के लिए विस्तृत श्रृंखला है तथा अपने बजट के अनुसार इसका चयन आप कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भोजन – Famous & Local Food Of Himachal Pradesh In Hindi

हिमाचल के प्रमुख व्यंजनों में से लाल मांस और गेहूं की रोटी प्रमुख व्यंजन है। सुगंधित मसालों के साथ मोटी और रिच ग्रेवी का यहां पर बहुतायत में प्रयोग किया जाता है। यहां पर आपको खाने के लिए दाल, शोरबा, चावल, सब्जियां तथा ब्रेड भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं परंतु यहां पर मांसाहारी भोजन को ज्यादा पसंद किया जाता है जिस कारण में आपको यहां पर अधिक संख्या में मांसाहारी व्यंजन दिखाई दे जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे? – How To Reach Himachal Pradesh In Hindi

यदि आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा का मन बना रहे हैं तो आइए जानते हैं यहां पर पहुंचने के मार्गों के बारे में – हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन तथा रहस्यमई खूबसूरती से भरा हुआ एक प्रसिद्ध राज्य है। जहां पर वर्ष भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पहाड़ी इलाकों तथा बदलती जलवायु के बावजूद भी यहां के पहुंचने के मार्ग बहुत ही अच्छे तरह से जुड़े हुए हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं।

यहां पर पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधा के अनुसार सड़क मार्ग, वायु मार्ग या रेल मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। यह इन तीनों मार्गों के द्वारा बहुत ही अच्छे से जुड़ा हुआ है जिसके माध्यम से आप यहां पर पहुंचकर यहां की यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

हवाई जहाज द्वारा हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे? – How To Reach Himachal Pradesh By Flight In Hindi

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा, शिमला में भुंतर हवाई अड्डा तथा कांगड़ा में गग्गल हवाई अड्डा स्थित है। जहां पर देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़ और बेंगलुरु जैसे शहर से उड़ाने उपलब्ध है जिसके द्वारा आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे? – How To Reach Himachal Pradesh By Train In Hindi

रेल मार्ग द्वारा हिमाचल पहुंचने का सबसे अच्छा विकल्प कालका रेलवे स्टेशन है जो शिमला से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित है। पहाड़ी क्षेत्र का ऊंचे ऊंचे पर्वतों के कारण हिमाचल में कोई बड़ा रेलवे स्टेशन नहीं है। कालका स्टेशन पहुंचकर आप यहां से सड़क मार्ग द्वारा आगे की यात्रा का सफर तय कर सकते हैं या फिर यहां के पर्वतीय स्थलों में टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं जिसके द्वारा आप यहां का रोमांचक सफर तय कर सकते हैं।

Toy Train Himachal Pradesh
Toy Train Himachal Pradesh

सड़क मार्ग द्वारा हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे? – How To Reach Himachal Pradesh By Bus In Hindi

सड़क मार्ग का विकल्प सबसे अच्छा विकल्प है जिसके द्वारा आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा का सफर आसानी से और सुविधा पूर्वक तय कर सकते हैं। सड़क मार्ग द्वारा हिमाचल प्रदेश देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है जिसके द्वारा आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए सरकारी बस की सेवाएं भी उपलब्ध है या फिर आप अपने प्राइवेट वाहन द्वारा भी यहां पर आसानी से पहुंच सकते है। दिल्ली, चंडीगढ़, कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सभी शहरों से हिमाचल प्रदेश के लिए अच्छी बस सेवा उपलभ्ध है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

हिमाचल प्रदेश किस लिए प्रसिद्ध है?

अपने प्रकिर्तिक सुंदरता, झील और हिमालय की अद्भुत खूबसूरती के साथ साथ हिमाचल प्रदेश अपने तीर्थ स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?

पहाड़ो के बीच बसा खूबसूरत शहर शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है जो अपनी प्रकिर्तिक सुंदरता के लिए विश्वप्रसिद्ध है।

हिमाचल प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन सा है?

शिमला, कुल्लू, मनाली, पालमपुर और धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

हिमाचल प्रदेश में कौन कौन से प्रसिद्ध मंदिर है?

मणिमहेश मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बैजनाथ मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर, हडिम्बा देवी मंदिर, शक्ति देवी मंदिर, बिजली महादेव मंदिर, वशिष्ठ मंदिर, जामलू मंदिर, जाखू मंदिर जैसे अनेक प्राचीन मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर है।

बैजनाथ मंदिर का निर्माण कब और किसने करवाया था?

शिखर शैली में बने भगवान शिव को समर्पित बैजनाथ मंदिर का निर्माण 1204 ई में दो स्थानीय व्यापारियी अहुका और मन्युका ने करवाया था।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी कब होती है?

दिसम्बर से मार्च के बीच में हिमाचल प्रदेश में शिमला बर्फबारी होती है। वही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे कुफरी और नारकंडा में दिसम्बर के अंत में बर्फबारी में संभावना रहती है।

निष्कर्ष –

शिमला, कुल्लू, मनाली, पालमपुर, कुफरी, बिलिंग घाटी, मणिमहेश मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बैजनाथ मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर और धर्मशाला जैसे आध्यत्म और प्रकिर्तिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आज हमने जाना हिमाचल प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट की जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

5 thoughts on “हिमाचल प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places Himachal Pradesh In Hindi”

  1. हिमाचल के बारे में आपने काफी अच्छी जानकारी दी है ऐसा लगता है हिमाचल के सारे जगह आपके इस ब्लॉग के माध्यम से घूम लिए | यह आर्टिकल हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए काफी मददगार है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *