Gun Hill Mussoorie in Hindi

गन हिल मसूरी – Gun Hill Mussoorie in Hindi – Best Place to Visit in Mussoorie

Gun Hill Mussoorie in Hindi : गन हिल मसूरी में स्थित उत्तराखंड राज्य का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो चारो तरफ से हरे भरे जंगलो और पहाड़ो से घिरा होने के कारण एक अद्भुत प्रकिर्तिक नजारा प्रस्तुत करता है। मसूरी का नाम सुनते ही लोगो के मन में हिमालय की बर्फीली चोटियां, खूबसूरत झरनो, नदी, पहाड़, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और बहुत से पर्यटक आकर्षक स्थानों की याद आ जाती है। मसूरी में कई खूबसूरत हिल स्टेशन और झरने होने के कारण मसूरी को “पहाड़ो की रानी” भी बुलाया जाता है। गन हिल Uttarakhand Tourism के साथ साथ मसूरी के खूबसूरत पर्यटन स्थलो की सूची में एक विशेष स्थान रखता है।

गन हिल में पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मानाने और बोटिंग, ट्रैकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनन्द लेने आते है। अगर आप भी यहाँ घूमने का प्लान बना रहे है तो आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते है गन हिल कहां स्थित है?, गन हिल घूमने कब जाना चाहिए? गन हिल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए? गन हिल कैसे पहुंचे? के साथ साथ गन हिल के बारे में अन्य जानकारी –

Gun Hill Mussoorie in Hindi - गन हिल मसूरी - Best Place to Visit in Mussoorie
Gun Hill Mussoorie in Hindi – गन हिल मसूरी – Best Place to Visit in Mussoorie

गन हिल मसूरी – Gun Hill Mussoorie in Hindi – Best Place to Visit in Mussoorie

गन हिल मसूरी में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। यह मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई लगभग 2122 मीटर है। इस ऊंचाई से आसपास का दृश्य बहुत ही मनोरम दिखता है जिसकी वजह से यह एक बहुत ही फेमस टूरिस्ट स्पॉट है और यहां पर सालाना हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। गनहिल में आप बर्फ से ढके हुए पेड़, हिमालय पर्वत श्रृंखला, श्रीकांता, पिठवाड़ा, गंगोत्री समूह और दून-घाटी का विहंगम दृश्य का आनंद 400 मीटर लम्बे रोपवे से ले सकते है।

इस पहाड़ी को गन हिल के नाम से क्यों जाना जाता है इसके पीछे कई रोचक कहानियां हैं। सबसे तथ्यपूर्ण कारण यह है की आजादी-पूर्व के वर्षों में गनहिल चोटी पर सूरज की झलक देखकर प्रतिदिन दोपहर गन चलाई जाती थी जिससे यहाँ के लोगो को समय का ज्ञान हो सके। उसी समय से इस हिल को गन हिल कहा जाने लगा। कुछ लोगों का मानना है कि अंग्रेजों के समय में अंग्रेज लोग अपनी बीवियों को घुमाने के लिए लेकर जाते थे, उस समय वे तोप के गोले दागा करते थे ताकि लोग अपने घरों में घुस जाए और उनकी बीवियों को ना देख सके।

गन हिल केवल एक अकेली चोटी नहीं है, यहां पर पहाड़ियों की एक लंबी श्रृंखला है जहां पर आप आनंद ले सकते हैं। अगर आप ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी करना चाहते हैं तो यह पहाड़ियां आपके लिए बहुत ही जबरदस्त रहेंगी। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां पर बहुत से हांटेड हाउस और मैजिक शॉप भी है, जिससे की आपके मनोरंजन में चार चांद लग जाते हैं। पहाड़ी के ऊपर एक फोटोग्राफी पॉइंट भी है जहां पर आपको बहुत से कार्टून करैक्टर मिल जाएंगे जिनके साथ आप फोटो ले सकते हैं।

मसूरी शहर के लिए यह गन हिल इसलिए भी खास है क्योंकि यहां पर एक बहुत बड़ा वाटर टैंक है, जिससे कि मसूरी कि पानी सप्लाई सुगमता से चलती है।

Gun Hill Mussoorie in Hindi - यह मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई लगभग 2122 मीटर है।
Gun Hill Mussoorie in Hindi – यह मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई लगभग 2122 मीटर है।

गन हिल की चोटी पर कैसे पहुंचे? – how to reach top of gun hill point In Hindi

2122 मीटर ऊँची गन हिल की चोटी पर पहुंचने के लिए आपके पास दो विकल्प मौजूद है। इस चोटी तक पहुंचने के लिए आप नीचे बताए हुए किसी भी रास्ते का प्रयोग कर सकते है।

  1. पैदल – पहाड़ी के नीचे से गन हिल पॉइंट तक पहुंचने के लिए एक सुगम मार्ग का निर्माण किया गया है जिसमे आप पैदल चढाई करके गन हिल के चोटी तक पहुंच सकते है। अगर आप ट्रैकिंग करते हुए जाएगे तो रास्ते में आपको हिमालय की ऊंची चोटियों, पर्वत श्रृंखलाएो, हरे भरे पहाड़, अनेक प्रकर के फूल और आस पास के खूबसूरत प्रकिर्तिक नज़ारे आपको मनमोहित कर देंगे।
  2. रोपवे – पहाड़ी के नीचे से गन हिल पॉइंट तक पहुंचने के लिए एक रोपवे का भी निर्माण किया गया है। रोपवे में बैठकर आपको बर्फ से ढके हुए पेड़, हिमालय पर्वत श्रृंखला, श्रीकांता, पिठवाड़ा, गंगोत्री समूह और दून-घाटी का विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। 400 मीटर लम्बे इस रोपवे से आपको गन हिल पॉइंट तक पहुंचने में 4 से 5 मिनट ही लगेंगे। इस रोपवे से जाने और आने का शुल्क 125रु है लेकिन यदि आप सिर्फ एक तरफ का सफर करते है फिर भी आपको 125रु देने पड़ेगे।
Gun Hill Point Ropeway In  Uttarakhand Tourism
Gun Hill Point Ropeway In  Uttarakhand Tourism

गन हिल पॉइंट जाने पर प्रवेश शुल्क कितना है? – entry fee for visiting Gun Hill Point?

गन हिल पॉइंट घूमने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन यदि आप गन हिल की चोटी तक रोपवे के रोमांचक सफर का आनन्द लेना चाहते है तो आपको बता दे कि रोपवे से जाने और आने का शुल्क 125रु है लेकिन यदि आप सिर्फ एक तरफ का सफर करते है फिर भी आपको 125रु देने पड़ेगे। मेरा मानना कि आप जाते समय रोपवे का आंनद ले जिससे आपको चढाई की थकान भी ना हो और वापस आते समय पैदल ही आए जिससे आप रास्ते में दिखने वाले खूबसूरत नजारो को भी मिस न करें।

गन हिल मसूरी में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • गन हिल की चोटी पर जाने के बाद चोटी के किनारो पर जाने से बचना चाहिए।
  • ट्रैकिंग करते समय भाग दौड़ नहीं करना चाहिए।
  • पानी की बोतल ले जाना न भूले।
  • इस खूबसूरत पल को इक्क्ठा करने के लिए एक अच्छा कैमरा जरूर ले जाए।

गन हिल के पास मसूरी में घूमने की जगह – Tourist Places Near Gun Hill Mussoorie In Hindi

Gun Hill - Best Place to Visit in Mussoorie
Gun Hill – Best Place to Visit in Mussoorie

गन हिल मसूरी घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Kempty Falls Mussoorie In Hindi

गन हिल आप साल के किसी भी महीने जा सकते है यहाँ आप हर समय सुखद तापमान, प्राकृतिक दृश्यों, कई ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा ट्रेल्स का आनंद ले सकते है। लेकिन अगर दिन की बात करे तो आपको सूर्योदय या सूर्यास्‍त के समय यहाँ जाना चाहिए। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्‍त के समय पहाड़ो के पीछे सूरज और उनकी लाल किरणो से पहाड़ो की चोटियों का अद्भुत दृश्‍य देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे।

गन हिल मसूरी में भोजनालय और स्थानीय भोजन – Restaurants And Local Food In Gun Hill Mussoorie In Hindi

भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के कारण मसूरी में ढेरों तरह के व्यंजन उपलब्ध होते हैं। कुछ प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को छोड़कर यहां चीनी, तिब्बती, भारतीय, थाई, मोरक्को, इतालवी, गोवा और अन्य दुनिया भर के मशहूर व्यंजन मिलते हैं। यहां आप मफिन के साथ-साथ कई कैफे और कुछ हुक्का बार का भी आनंद भी उठा सकते हैं। गन हिल आने के बाद कप्पा (एक हरी करी), सिसुनक साग (हरी पत्तेदार सब्जियों और कई स्थानीय सामग्रियों से तैयार ), आलू की सब्जी (एक कुमाउनी आलू की डिश), और मोमोज का स्वाद लेना आप कभी न भूलें।

गन हिल कैसे पहुंचे? – How To Reach Gun Hill In Hindi

फ्लाइट से –

यदि आप फ्लाइट से Gun Hill जाते है तो देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से Gun Hill 54 किलोमीटर दूर स्तिथ है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

ट्रेन से –

गन हिल ट्रेन से जाने के लिए आपको देहरादून जंक्सशन पहुंच कर गन हिल के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। देहरादून जंक्सशन से गन हिल लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित है।

बस से –

यदि आप बस से मसूरी और गन हिल जाना चाहते है तो आपको बता दे कि नैनीतालदेहरादूनऋषिकेश, हरिद्वार, रानीखेतदिल्ली, और देश के अन्य हिस्सों से कई राज्य और निजी संचालित बसें मसूरी के लिए उपलब्ध हैं। उत्तराखंड के सभी शहरो से यहाँ पहुंचने के लिए अच्छी सुभीधा उपलभ्ध है।

मसूरी से गन हिल पॉइंट की दूरी कितनी है ?

गन हिल पॉइंट मसूरी से लगभग 5 किमी दूर मॉल रोड पर स्थित है।

गन हिल पॉइंट पर देखने लायक क्या-क्या है ?

समुन्द्र ताल से लगभग 2122 मीटर ऊँचे गनहिल पॉइंट से आप बर्फ से ढके हुए पेड़, हिमालय पर्वत श्रृंखला, श्रीकांता, पिठवाड़ा, गंगोत्री समूह और दून-घाटी का विहंगम दृश्य को देख सकते है।

मसूरी की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?

लाल टिब्बा मसूरी की सबसे ऊँची चोटी है जो समुन्द्र तल से 2,275 मीटर (7,164 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

आशा करता हूँ गन हिल मसूरी (Gun Hill Mussoorie in Hindi) के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। गन हिल मसूरी या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *