Har Ki Doon Trek Information in Hindi

हर की दून देहरादून – Har Ki Doon Trek Information in Hindi – Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand

नमस्कार दोस्तों, आज के हर की दून देहरादून (Har Ki Doon Trek Information in Hindi) आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। इस आर्टिकल में हम ईश्वर की घाटी के नाम से प्रसिद्ध हर की दून ट्रेक के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। इस आर्टिकल में हम हर की दून ट्रेक की डिस्टेंस के बारे में जानेंगे तथा यहां के रोचक तथ्य और धार्मिक मान्यता के बारे में भी जिक्र करेंगे, इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर देखिए क्यू की हर की दून Uttarakhand Tourism के साथ साथ Dehradun Me ghumne ki Jagah में एक विशेष स्थान रखता है।

हर की दून देहरादून – Har Ki Doon Trek Information in Hindi – Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand

Har Ki Doon Trek Information in Hindi : उत्तराखण्ड राज्य में देहरादून शहर में हर की दून भीड़भाड़ से अलग स्थित एक सुंदर स्थान है जिसका सौन्दर्य अतुलनीय है। यह पालने की आकार की एक आकर्षक घाटी है, जिसका सौंदर्य रमणीय है। हर की दून नामक यह घाटी समुद्र तल से लगभग 3566 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। देवताओं की घाटी के रूप में मानी जाने वाली यह घाटी, जहां पर आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का शांत और सुंदर वातावरण शहर से दूर होने के कारण बहुत ही शांत और आकर्षक है, जो मन को एक शांति प्रदान करता है।

Har Ki Doon Trek Information in Hindi - Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand
Har Ki Doon Trek Information in Hindi – Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand

हर की दून का प्राकृतिक सौंदर्य काफी खूबसूरत है। आपको चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई खूबसूरत पहाड़ियां देखने को मिलेगी। हर की दून नामक इस जगह को भारत की सबसे सुंदर जगह में शामिल किया गया है। हर की दून नामक ईश्वर घाटी फतेह नामक एक बड़े पर्वत के क्षेत्र में है जो एक दुर्गम स्थान है जहां पर जाने के लिए आपको अच्छी खासी तैयारी करनी होगी। यहां पर घूमने लायक कई अन्य स्थान भी है, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण गोविंद पशु विहार है, अगर आप जीव प्रेमी हैं तो इस अभ्यारण क्षेत्र में जरूर जाना चाहिए।

यदि आप साहसिक और रोमांचक अनुभव चाहते हैं तो आप यहां जरूर आएं। हिमालय पर्वत और ग्लेशियर के बीच में आप ट्रैकिंग करते हुए ,यहां की बर्फ से ढके हुए पहाड़ों का भव्य और अनुपम नजारा देख सकते हैं, यहां का अद्भुत नजारा बेहद ही आकर्षक है।

हर की दून घाटी का तापमान – Har ki Doon valley temperature

हर की दून घाटी का तापमान हर समय अलग अलग रहता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान दिन में 5°C से 15°C के आस पास और रात के समय में 2°C से 8°C तक रहता है। वही सर्दियों में हर की दून घाटी का तापमान दिन में -2°C से -5°C के आस पास और रात के समय में-5°C से -12°C तक हो जाता है। Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand जाते समय मौसम की जानकारी जरूर रखें।

हर की दून ट्रेक – Har Ki Doon Trek

हर की दून का ट्रैक सांकरी नामक एक छोटे गांव से शुरू होता है। यह गांव देहरादून से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सांकरी हर की दून ट्रैकर्स के लिए बेस कैंप है। हर की दून ट्रैक में आपको लगभग 6 से 7 दिन का समय लग जाता है और आने-जाने की ट्रिप लगभग 54 किलोमीटर की है। यानी कि हम कह सकते हैं कि हर की दून नामक ट्रैक लगभग 27 किलोमीटर लंबा है। रास्ते में आपको कई प्रकार की समस्याओं और बाधाओं को पार करते हुए जाना होगा। अगर आपको रोमांचकारी एक्टिविटी पसंद व्यक्ति है तो आपको इस ट्रैक पर जरूर निकलना चाहिए।

इस ट्रैक में आपको कई परंपरागत गांव से होते हुए निकलना होगा। कई पहाड़ी इलाके हैं जहां पर लोग निवास करते हैं। यहां पर आप लोगों के बेहतरीन कल्चर में शामिल हो सकते हैं और उनके जीने के तरीके को बिल्कुल करीब से महसूस कर सकते हैं। यहां पर बायोडायवर्सिटी काफी अधिक देखने को मिलेगी और आपको कई अलग-अलग प्रकार के पक्षी जानवर और पेड़ पौधे देखने को मिलेंगे।

हर की दून ट्रैक पर यात्रा प्रारंभ करने से पहले आपको एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जो भी यहां पर ट्रैकिंग करना चाहते हैं, उनको उत्तराखंड के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से परमिशन लेनी होती है, यह आप सांकरी नामक बेसकैंप में ले सकते हैं या देहरादून से भी इसकी शुरुआत हो सकती है।

Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand
Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand

हर की दून ट्रेक पर ध्यान रखने योग्य बातें – Things to keep in mind while on Har Ki Doon Trek

हर की दून ट्रेक खुबसूरत ट्रैक में एक माना जाता है। लेकिन यहाँ जाने से पहले कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

  • सर्दियों के मौसम में यहाँ का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है तो इस समय अच्छे गर्म कपडे ले जाना न भूले।
  • गर्मियों में यहाँ जाते समय सामान कम से कम ले जाए जिससे सफर आसान हो।
  • मानसून के मौसम में यहाँ कभी भी अचानक बारिस होने लगती है तो अपने पास छाता और अपने सामान के लिए पॉलीथिन जरूर रखें।
  • Har Ki Doon Dehradun Uttarakhand जाते समय ट्रेक मार्ग, ट्रेक मानचित्र, तापमान, मौसम की स्थिति का पता जरूर रखें।

हर की दून के पास देहरादून में घूमने की जगह – Dehradun Me ghumne ki Jagah Near Har Ki Doon

  • सहस्त्रधारा
  • व्यू प्वाइंट
  • मिन्ड्रोलिंग मठ
  • रॉबर केव
  • फन वैली
  • मालसी डियर पार्क
  • टपकेश्वर मंदिर
  • जोनल म्यूजियम
  • तपोवन मंदिर
  • बुद्धा टेंपल

हर की दून घूमने का अच्छा समय – Best time to visit Har Ki Doon

वैसे तो वर्ष भर सैलानी हर की दून आते रहते हैं, पर मार्च से जून तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में ना तो ज्यादा ठंड होती है और ना बारिश,इस दौरान यहां तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। लेकिन आप अगर राफ्टिंग और जंपिंग जैसा एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तब आपके लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा समय रहता है ।

हर की दून कैसे जाएं? – How to reach Har Ki Doon?

हर की दून नामक ट्रैक पर जाने के लिए आपको देहरादून जाना होगा, देहरादून से यह लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है। देहरादून आने के लिए देहरादून हवाई अड्डा ,जो कि जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है, जो देहरादून से 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जहां आप आसानी से हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से आप प्रकिर्तिक सुंदरता और हरे भरे पहाड़ो के बीच से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से आप देहरादून आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

हर की दून देहरादून
हर की दून देहरादून

देहरादून घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

दो दिन और एक रात रुककर आप देहरादून के साथ उत्तराखंड के अन्य खूबसूरत नजरो का आनंद लेने के लिए पर्याप्त है। अगर आप प्रकृति के अद्भुत दृश्यों से भरपूर देहरादून के आसपास के टूरिस्ट प्लेसो का विजिट करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 3 से 4 दिन की आवश्यकता और होगी।

हरिद्वार से देहरादून कितनी दूर है?

हरिद्वार से देहरादून की दूरी लगभग 54 किलोमीटर है। आप हरिद्वार से बस या ऑटो लेकर आप देहरादून आसानी से पहुंच सकते है।

देहरादून में बर्फबारी कब होती है?

देहरादून में पहली बर्फबारी लगभग दिसंबर माह में होती है। दिसंबर से लेकर फरवरी तक यहां पर्यटक स्नोफॉल और बर्फ से ढकी पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान 0 डिग्री तक हो जाता है और उस समय चारों तरफ से पहाड़ों को घेरे हुए धुंध बहुत ही खूबसूरत दिखती है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “हर की दून देहरादून (Har Ki Doon Trek Information in Hindi)” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *