Hundru Falls In Hindi

हुंडरू जलप्रपात रांची – Hundru Falls Ranchi In Hindi – Jharkhand Famous Places In Hindi

आज हम जानते है झारखण्ड के सबसे प्रसिद्ध हुंडरू जलप्रपात रांची (Hundru Falls Ranchi In Hindi) के बारे में जो चारो तरफ से हरे भरे जंगलो और पहाड़ो से घिरा होने के कारण एक अद्भुत प्रकिर्तिक नजारा प्रस्तुत करता है। रांची का नाम सुनते ही लोगो के मन में खूबसूरत झरनो, डैम, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और बहुत से पर्यटक आकर्षक स्थानों की याद आ जाती है। रांची में कई खूबसूरत झरने होने के कारण रांची को “झरनों का शहर” भी बुलाया जाता है। इन्ही झरनो में हुंडरू जलप्रपात Jharkhand Tourism और रांची में घूमने वाली जगहो में एक विशेष स्थान रखता है।

हुंडरू जलप्रपात में पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मानाने और बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनन्द लेने आते है। अगर आप भी यहाँ घूमने का प्लान बना रहे है तो आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते है हुंडरू जलप्रपात कहां स्थित है?, हुंडरू जलप्रपात (Hundru Falls) घूमने कब जाना चाहिए? हुंडरू जलप्रपात में क्या सावधानी बरतनी चाहिए? हुंडरू जलप्रपात (Hundru Falls) कैसे पहुंचे? के साथ साथ Hundru Falls के बारे में अन्य जानकारी –

हुंडरू जलप्रपात, रांची, झारखण्ड - Hundru Falls Ranchi In Hindi - Jharkhand Famous Places In Hindi
हुंडरू जलप्रपात, रांची, झारखण्ड – Hundru Falls Ranchi In Hindi – Jharkhand Famous Places In Hindi

हुंडरू जलप्रपात रांची – Hundru Falls Ranchi In Hindi – Hundru Falls Jharkhand Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

हुंडरू जलप्रपात झारखण्ड राज्य के रांची जिले में सुवर्णरेखा नदी पर बने प्रकिर्तिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण खूबसूरत झरनो में से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात मुख्य शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्वर्णरेखा नदी पर बना है। यह जलप्रपात झारखंड का दूसरा और भारत का 34वां सबसे अधिक ऊंचाई से गिरता झरना है। कलकल की मधुर ध्वनि के साथ यहाँ प्रकिर्त आपको यह एहसास दिलाएगी की पर्किर्त से बड़ा को संगीतकार नहीं है। हुंडरू जलप्रपात 320 फीट (98 मीटर) ऊंचाई से गिरता है। यहाँ जाते समय रास्ते के चारो तरफ घने जंगलो, पहाड़ो की प्रकिर्तिक सुंदरता आपको मंत्र्मुघ्ध कर देंगी।

Hundru Waterfall के बिलकुल पास तक जाने के लिए ऊपर पहाड़ी से लगभग 740 सिढ़ियां यहाँ बनी हुई है। इन सीढ़ियों से जब आप नीचे उतरकर आप 320 फीट ऊंचाई से गिरते इस झरने की सुंदरता और पानी के गिरने की मधुर ध्वनि सुनेगे तो निश्चित ही आपका मन प्रसन्न हो जायगा। जब झरने का जल हवा के फुहारे की भाति आपके ऊपर पड़ती है तो सुखद और मनमोहक अनुभूति होती है। नीचे उतरने के बाद आप लगभग 100 फिट नीचे खाई से जलधारा को नीचे गिरते देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा जैसे स्वर्ग से गंगा जी नीचे धरती पर आ रही हो।

झारखण्ड के सबसे प्रसिद्ध जलप्रपातो में से एक हुंडरू जलप्रपात बिजली उत्पादन की दृस्टि से एक प्रमुख जलप्रपात भी है। सिकिदिरी प्रोजेक्ट्स के अन्तर्गत सुवर्णरेखा नदी से बने इस प्राकृतिक झरने से औसतन 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। लेकिन साल में कई बार यहाँ पानी की कमी के कारण बिजली उत्पादन बन्द कर दिया जाता है।

हुंडरू जलप्रपात (Hundru Falls Ranchi) में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर आप हुंडरू जलप्रपात घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां जाने से पहले वहां की कुछ सावधानियों को विशेष रूप से जान लेना चाहिए जो आपकी यात्रा को सुरछित बना देंगे। हुंडरू जलप्रपात बहुत ऊंचाई से गिरता है इसलिए झरने के आसपास काफी खतरनाक गड्ढे बने होते हैं जो चट्टानों के कटने से बनते हैं। पानी से ढके होने के कारण यह गड्ढे दिखाई नहीं पड़ता जो कई बार दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। साथ ही में आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप जलप्रपात के तेज बहाव में न नहाए। झरने के थोड़ा आगे बढ़ने के बाद जहां पानी थोड़ा शांत होता है वहां आप स्नान कर सकते है।

Hundru Falls - Jharkhand Famous Places In Hindi
Hundru Falls – Jharkhand Famous Places In Hindi

हुंडरू जलप्रपात के पास अन्य पर्यटन स्थल – Tourist Places Near Hundru Falls

हुंडरू जलप्रपात घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Hundru Falls In Hindi

यदि आप रांची के पास स्थित खूबसूरत हुंडरू जलप्रपात घूमने के लिए जाना चाहते है तो हम आपको बता दे की यहाँ घूमने के लिए गर्मियों का समय आदर्श माना जाता है। सप्ताह के अंत में इस ग्रीष्मकालीन पिकनिक स्थल पर काफी भीड़ होती है। जनवरी से अप्रेल के बीच यहाँ पानी का स्तर सामान्य रहता है जो देखने में काफी खुबसूरत लगता है। मानसून के मौसम में बारिश के कारण पानी का स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे यह झरना एक भयानक रूप ले लेता है। इस समय 330 मीटर ऊंचाई से झरने से गिरते जलधारा की ध्वनि काफी दूर से आसानी से सुनी जा सकती है।

हुंडरू जलप्रपात कैसे पहुंचे? – How To Reach Hundru Falls In Hindi

फ्लाइट से –

यदि आप फ्लाइट से Hundru Falls जाते है तो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से Hundru Falls लगभग 47 किलोमीटर दूर है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

ट्रेन से –

हुंडरू जलप्रपात ट्रेन से जाने के लिए आपको रांची जंक्सशन पहुंच कर हुंडरू जलप्रपात के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। रांची जंक्सशन से हुंडरू जलप्रपात लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। आप Amazon से किफायती कीमत पर ट्रेन की टिकट बुक कर सकते है।

बस से –

बस से हुंडरू जलप्रपात जाने के लिए आप रांची के बिरसा मुंडा बस टर्मिनल उतर सकते है जो हुंडरू जलप्रपात से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। रांची -पुरलिया मेन रोड से यह जलप्रपात 21km अंदर है।

हुंडरू जलप्रपात रांची, झारखण्ड
हुंडरू जलप्रपात रांची, झारखण्ड | यह जलप्रपात मुख्य शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्वर्णरेखा नदी पर बना है। यह जलप्रपात झारखंड का दूसरा और भारत का 34वां सबसे अधिक ऊंचाई से गिरता झरना है। हुंडरू जलप्रपात 320 फीट (98 मीटर) ऊंचाई से गिरता है।

हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

हुंडरू जलप्रपात सुवर्णरेखा नदी पर स्थित है।

हुंडरू जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है

हुंडरू जलप्रपात 320 फीट (98 मीटर) ऊंचाई से गिरता है।

हुंडरू का जलप्रपात कहाँ है ?

हुंडरू फॉल्स झारखण्ड राज्य के रांची जिले में है।

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *