कर्नाटक के प्रसिद्ध 10 पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Karnataka in Hindi

Famous Tourist Places of Karnataka in Hindi: भारत के सबसे बेहतरीन तीर्थ स्थल मे से कर्नाटक एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कर्नाटक भारत का एक ऐसा राज्य है जो कई तरह के तीर्थ और धार्मिक स्थलों से समृद्ध है। यहां के धार्मिक स्थल देश के हर कोने से तीर्थ यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अगर आप भी कर्नाटक के तीर्थ स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो हम आपको कर्नाटक के 10 प्रमुख तीर्थ स्थलों की जानकारी दे रहें हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए –

Table of Contents

कर्नाटक के प्रसिद्ध 10 पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places of Karnataka in Hindi – Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

कर्नाटक में मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों और गुरुद्वारों के साथ कई तीर्थ स्थल हैं जहाँ की यात्रा करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। कर्नाटक के इतिहास और कला में ही नहीं बल्कि यहां के धर्म और जाति में भी विविधता है। कर्नाटक राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लेकर खूबसूरत परिदृश्य तक, शानदार भोजन से लेकर शांत समुद्र तट और पर्यटन स्थलों से भरा है। प्राकृतिक आकर्षणों से भरपूर कर्नाटक अपने कूर्ग कॉफी बागानों और चिकमगलूर के खंडहरों के लिए विश्वप्रसिद्ध है।

कर्नाटक का इतिहास – History Of Karnataka In Hindi

बादामी चालुक्य, गंगा, नंद, और मौर्य जैसे राजवंशों के उत्थान व पतन और मराठो द्वारा मुगलों से कर्नाटक पर विजय प्राप्त करने तक की बहुत सारी ऐतिहासिक घटनाए कर्नाटक में घटित हुई है। 1799 और 1818 तक यहाँ टीपू सुल्तान का शासन रहा उसके बाद कर्नाटक पर ब्रिटिश शासन का अधिकार हो गया। 20 क्षेत्रों के को एक साथ मिलाने के लिए यहाँ 1905 से 1920 में काफी संघर्ष हुवा। इसके बाद एकीकृत होने पर कर्नाटक को अपना नाम 1 नवंबर 1973 को मिला।

कर्नाटक का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी के स्मारक – Hampi Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

अगर आपकी रूचि इतिहास को जानने में है और आप ऐसी ही किसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हंपी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कर्नाटक में स्थित हम्पी एक प्राचीन शहर है और इसका जिक्र रामायण में भी किया गया है। यह विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। इसे किष्किन्धा के नाम से बुलाया जाता था। बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्मारकों का यह हम्पी शहर स्थित है।

हम्पी शहर चारो तरफ से अनेक प्रकार और आकर के अद्भुत पत्थरो से घिरा हुवा है। भव्य मंदिर, खंडहरों की संरचना तथा चट्टानों से घिरा हुआ यह बेहद ही आकर्षक स्थल है। जहां का पर्यटन हर सैलानी के लिए एक विस्मृत न होने वाली तथा एक अमित छाप छोड़ने वाली यादगार यात्रा का अनुभव देती है जिसका आकर्षण यहां पर बार बार आने की इच्छा उत्पन्न करती है। इतिहासकारो के अनुसार 15वी शताब्दी तक बीजिंग के बाद हम्पी – विजयनगर दुनिया का दूसरा और भारत का सबसे बड़ा और समृद्ध शहर था। 1565 में मुस्लिम सल्तनतों ने इसपर आक्रमण कर लूट लिया और नष्ट कर दिया। उसके बाद से हम्पी एकमात्र खण्डहर बनकर रह गया।

यह यूनेस्को का विश्व विरासत स्थल भी है। यहां सैलानियों के देखने लायक 500 से भी अधिक स्थान हैं। आइए हम आपको बताते हैं यहां की उन खास जगहों के बारे में जिन्हें देखना आप जरूर पसंद करेंगे।

Hampi Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
Hampi Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

हम्पी में घूमने की जगह – Best Tourist Places In Hampi In Hindi      

  • विजयाविट्ठल मंदिर
  • श्री विरूपाक्ष मंदिर
  • हनुमान मंदिर
  • हेमकुंटा हिम मंदिर परिसर
  • लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर हम्पी
  • कमल महल

हम्पी जाने का अच्छा समय – Karnataka Tourism In Hindi

अक्टूबर से फरवरी तक का समय हम्पी पर्यटन के लिए अच्छा माना जाता है। बरसात के मौसम में पहाड़ियों और पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बहुत होती है इसलिय इस समय पर्यटक यहाँ कम आते है।

श्रीरंगपटनम कर्नाटक का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Shrirangpatna Best Place To Visit In Karnataka In Hindi

कावेरी नदी के बीच कर्नाटक के मंड्या जिले में श्रीरंगपट्टन एक अंडे के आकार का द्वीप शहर है जो मैसूर से लगभग 18 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस द्वीप पर बना स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर कर्नाटक एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जो हजारों भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जो भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा मंदिर है।

एक बार हैदर अली और टीपू सुलतान की राजधानी रहा, यह शहर कई ऐतिहासिक स्थलों का घर भी है। मंदिरों, मकबरों, सैन्य गोदामों और महलों जैसे पर्यटकों के आकर्षण के अपने दिलचस्प मिश्रण के साथ श्रीरंगपटना का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी है। अगर आप कर्नाटक में किसी ऐतिहासिक और धार्मिक जगह की तलाश में हैं तो आपको यहां की यात्रा अवश्य करना चाहिए |

Shrirangpatna Best Place To Visit In Karnataka In Hindi
Shrirangpatna Best Place To Visit In Karnataka In Hindi

श्रीरंगपटना का किला – Karnataka Tourism In Hindi

रंगपटना किला श्रीरंगपटना शहर में स्थित है, जो मैसूर से लगभग 23 किमी दूर बैंगलोर-मैसूर राजमार्ग पर स्थित है। अगर आप इस किले की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि आप यहां पर सड़क, ट्रेन और वायु मार्ग से पहुंच सकते हैं। यह शहर कावेरी नदी से घिरा हुआ है, और एक पुल द्वारा मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ है।

श्रीरंगपटना जाने का अच्छा समय-

अगर आप श्रीरंगपटना किले की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो बता दें कि यहां आने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम है। अक्टूबर – मार्च के महीने यहां की यात्रा के लिए बहुत अच्छे हैं। ग्रीष्मकाल का समय यहां की यात्रा करने के लिए कम उचित है, मानसून के मौसम में यहाँ भारी वर्षा होती है इसलिए इस मौसम में श्रीरंगपटना की यात्रा करने से बचें।

मैसूर कर्नाटक का फेमस टूरिस्ट प्लेस – Mysore Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

मैसूर कर्नाटक के मैसूर राज्य का इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक रहा है क्योंकि यह सात शताब्दियों तक वोडेयार शासकों का घर हुआ करता था। इसे हर साल 2.5 मिलियन से अधिक पर्यटकों द्वारा देखा जाता है। ललिता महलजगमोहन पैलेसबृंदावन गार्डन और मैसूर चिड़ियाघर जैसे देखने के लिए मैसूर में आपके लिए असंख्य आकर्षण हैं।

आप शहर में खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं और खादी कपास, अगरबत्ती, चंदन उत्पाद आदि जैसे प्रसिद्ध स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं। अपनी यात्रा पर विश्व प्रसिद्ध मैसूर पाक को आज़माना न भूलें। Mysore

Mysore Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
Mysore Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

मैसूर में घूमने की जगह – Karnataka Tourism In Hindi

  • मैसूर पैलेस
  • ललिता महल
  • जगमोहन पैलेस
  • करंजी झील
  • मेलोडी वर्ल्ड वैक्स म्यूजियम
  • रेलवे म्यूजियम

मैसूर जाने का अच्छा समय

जुलाई से फरवरी

शिमोगा कर्नाटक का दर्शनीय स्थल – Shimoga Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

कर्नाटक में स्थित शिमोगा शहर घूमने के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यह शहर पौराणिक समय में भी कई राजाओं की पहली पसंद हुआ करती थी। यहां पर स्थित पौराणिक मंदिर, हरे-भरे अभ्यारण और प्राकृतिक झरने शिमोगा की प्रमुखता को और बढ़ा देती है।

कर्नाटक में स्थित शिमोगा एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो कि अपने प्राकृतिक द्र्श्यो से भरा शांत वातावरण के लिए प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर स्थित बहुत सारी ऐसी अविश्वनीय जगह है, जहां जाने के बाद जल्द वापस आने का मन नहीं करता है।

शिमोगा में घूमने की जगह – Karnataka Tourism In Hindi

  • जोग फाल्स
  • गुदावी बर्ड सेंचुअरी 
  • कोडाचाद्री
  • अगुम्बे 
  • कुंदाद्री 
  • अमृतपुरा
  • सकरेबैलू 
  • होन्नेमराडू 
Shimoga Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
Shimoga Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

शिमोगा जाने का अच्छा समय-

राज्य कर्नाटक में स्थित शिमोगा को घूमने के बारे में अगर आप विचार बना रहे हैं, तो आपको बता दे कि यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को यहाँ पर जाने का उचित समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें, यहां पर आप पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं।

बैंगलोर कर्नाटक टूरिज्म में घूमने लायक जगह – Bangalore Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

भारत की सिलिकॉन वैली बनने से पहले, यह पहले से ही कर्नाटक में राजनीति, वाणिज्य और व्यापार का केंद्र बिंदु था। कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थान की सूची में बैंगलोर का एक और उल्लेखनीय उल्लेख है और इसमें महल, किला और बहुत से अन्य स्थान हैं। बैंगलोर इस क्षेत्र के राजनीतिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक और धार्मिक इतिहास की एक झलक पेश करता है। एक दिलचस्प इतिहास होने के अलावा, बैंगलोर में घूमने लायक जगह आधुनिक और शहरी जीवन का एक स्थान भी हैं।

Bangalore Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
Bangalore Karnataka Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

बैंगलोर में घूमने की जगह – Karnataka Tourism In Hindi

  •  बैंगलोर पैलेस
  • टीपू सुल्तान का समर पैलेस
  • नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट
  • विधान सौधा

बैंगलोर जाने का अच्छा समय –

 बैंगलोर का मौसम तो पुरे साल सुहाना रहता है लेकिन सितंबर से मार्च का समय यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

बादामी कर्नाटक में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल – Badami Karnataka Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal In Hindi

बादामी किला कर्नाटक के अनोखे ऐतिहासिक स्थानों में से एक है जहां आपको उत्कृष्ट मंदिर और ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे। महापाषाण डोलमेन्स इस बात का प्रमाण है कि यह शहर प्रागैतिहासिक काल में बसा था। महाकुटा के अद्वितीय रॉक-कट मंदिर मुख्य कारण हैं कि लोग इस स्थान पर जाने के लिए आते हैं। लाल बलुआ पत्थर की चट्टानें, बादामी किला और अगस्त्य झील बादामी गुफा के अन्य प्रमुख आकर्षण हैं। रॉक क्लाइंबिंग साहसिक उत्साही लोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध गतिविधियों में से एक है।

बादामी में घूमने की जगह – Karnataka Tourism In Hindi

  • भव्य बादामी गुफा मंदिर
  • आकर्षक भूतनाथ मंदिर समूह
  • पारंपरिक मल्लिकार्जुन मंदिर समूह
  • मंत्रमुग्ध कर देने वाला बादामी किला
Badami Karnataka Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal In Hindi
Badami Karnataka Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal In Hindi

बादामी जाने का अच्छा समय

बादामी जाने का अच्छा समय जुलाई से मार्च

एहोल का दुर्गा मन्दिर कर्नाटक का धार्मिक स्थल – Ehole ka Durga Mandir Karnataka Ka Dharmik Sthal In Hindi

ऐहोल कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है, जिसे कर्नाटक का मंदिर परिसर भी कहा जाता है। इसमें चालुक्य साम्राज्य के 100 से अधिक नक्काशीदार मंदिर हैं और इस मन्दिर को यूनेस्को के तहत प्रमुख ऐतिहासिक स्थल की सूची में शामिल होने की संभावना सबसे अधिक है।

Ehole ka Durga Mandir Karnataka Ka Dharmik Sthal In Hindi
Ehole ka Durga Mandir Karnataka Ka Dharmik Sthal In Hindi

एहोल का पर्यटक स्थल – Karnataka Tourism In Hindi

मंदिरों और मंदिर परिसरों, पहाड़ी चढ़ाई और अन्य पुरातात्विक स्थान

एहोल जाने का अच्छा समय-

अक्टूबर से मार्च तक का समय ऐहोल घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

श्रृंगेरी में घूमने की अच्छी जगह – Sringeri Best Place To Visit In Karnataka In Hindi

स्थानीय रूप से श्री क्षेत्र श्रृंगेरी कहा जाता है, यह एक छोटा पहाड़ी शहर है जो कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में स्थित है। इसे तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है जिसे 9वीं शताब्दी के दौरान आदि शंकराचार्य ने बनवाया था। अभिलेखों के अनुसार, ऐसा बीदर किलामाना जाता है कि आदि शंकराचार्य यहां 12 वर्षों तक रहे और अपने शिष्यों को पढ़ाया। इसके साथ ही कई मंदिर और ऐतिहासिक अवशेष भी हैं जिन्हें खोजा जा सकता है। छोटे से श्रृंगेरी नगर में ४० से अधिक मंदिर हैं।

Sringeri Best Place To Visit In Karnataka In Hindi
Sringeri Best Place To Visit In Karnataka In Hindi

श्रृंगेरी में घूमने की जगह – Karnataka Tourism In Hindi

  • श्रृंगेरी का शारदम्बा मंदिर
  • विद्याशंकर मंदिर
  • मलहणिकरेश्वर मंदिर
  • पार्श्वनाथ जैन बसदी

श्रृंगेरी में घूमने का समय

श्रृंगेरी जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मार्च

बीदर का सबसे कर्नाटक आकर्षक पर्यटन स्थल – Bidar Karnataka Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi

अपनी ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति को समेटे हुए, बीदर दक्षिण भारत का एक ऐतिसासिक शहर है जो अपनी आकर्षक दिलचस्प इतिहास वास्तुकला, और प्राचीन कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध हैं। बीदर कभी चालुक्यों, अलाउद्दीन खिलजी और मुहम्मद बिन तुगलक जैसे कई महान राज्यों के लिए सत्ता का केंद्र था, जिनमें से सभी ने बीदर के लिए एक समृद्ध विरासत के साथ एक महान इतिहास की विरासत छोड़ी थी।

कई मंदिरों, मस्जिदों और मकबरों की उपस्थिति इस शहर में हर साल बहुत सारे पर्यटकों को लाती है। बीदर पूर्वी तरफ तेलंगाना के निजामाबाद और मेदक जिलों, पश्चिमी तरफ महाराष्ट्र के लातूर और उस्मानाबाद जिलों, उत्तरी तरफ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले और दक्षिणी तरफ गुलबर्गा जिले से घिरा हुआ है। बीदर के पास ऐतिहासिक महत्व है, और यह कर्नाटक में महत्वपूर्ण विरासत स्थलों में से एक है।

Bidar Karnataka Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi
Bidar Karnataka Ka Sabse Aakarshak Paryatan Sthal In Hindi

बीदर में घूमने की जगह – Karnataka Tourism In Hindi

  • बीदर का किला
  • महमूद गवन मदरसा
  • रंगीन महल
  • सोलह खंबा मस्जिद 
  • तरकश महल
  • हजरत खलीलुल्लाह की चौखंडी 
  • गुरूद्वारा गुरूनानक झीरा साहिब
  • नरसिम्हा झीरा गुफा मंदिर

बीदर जाने का अच्छा समय

अक्टूबर से मार्च तक का समय बीदर घूमने का सबसे अच्छा समय मन जाता है।

सोमनाथपुर कर्नाटक का धार्मिक स्थल – Somnathpura Best Place To Visit In Karnataka In Hindi

कावेरी नदी के तट पर स्थित सोमनाथपुरा को खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यह स्थान होयसल की सुंदर वास्तुकला को संरक्षित करने के लिए प्रसिद्ध है जिसे प्रसन्ना चेन्नाकेसेवा मंदिर या केशव मंदिर भी कहा जाता है। यह वर्ष 1258 सीई के दौरान बनाया गया था और यह एक वैष्णव हिंदू मंदिर है जहां भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।

यह मंदिर उन 1500 मंदिरों में से एक है, जिन्हें होयसल साम्राज्य के राजाओं ने बनवाया था। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामांकित, यह स्थान कर्नाटक के प्रसिद्ध मंदिर में से एक का घर है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के इस प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं एवं भगवान सोमनाथ की आराधना से भक्तो के कोढ़ रोग व क्षय रोग ठीक हो जाते हैं।

Somnathpura Best Place To Visit In Karnataka In Hindi
Somnathpura Best Place To Visit In Karnataka In Hindi

सोमनाथपुर मंदिर – Karnataka Tourism In Hindi

करीब 10 किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में यह मंदिर फैला हुआ है, जिसमें लगभग 42 प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां पर तीन नदियां सरस्वती, हिरण,और कपिला का अद्बुत संगम का दृश्य देखने को मिलता है, जहां भक्तजन आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस मंदिर में पार्वती, लक्ष्मी, गंगा, सरस्वती, और नंदी की मूर्तियां विराजित हैं। इस पवित्र तीर्थस्थल के ऊपरी भाग में शिवलिंग से ऊपर अहल्येश्वर भगवान की अलौकिक प्रतिमा स्थापित है।

मंदिर के परिसर में ही गणेश जी का एक बेहद खूबसूरत मंदिर बना हुवा है साथ ही उत्तर द्धार के बाहर भगवान शिव के अघोरलिंग के स्वरुप की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। गौरीकुण्ड नामक सरोवर हिन्दुओं के इस पवित्र तीर्थस्थल में बना हुआ है जिसके के पास एक प्राचीन शिवलिंग स्थापित है।

सोमनाथपुर जाने का अच्छा समय

सोमनाथपुर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर-मार्च

कर्नाटक कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Karnataka In Hindi

यदि आप भी कर्नाटक घूमने की योजना बना रहे हैं तो यहां आप भारत के प्रमुख शहरों से पहुंच सकते हैं। कर्नाटक की यात्रा पर्यटक हवाई, रेल और सड़क मार्ग द्वारा आसानी से कर सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा कर्नाटक कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Karnataka By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जाहज से यात्रा करना पसंद करते हे तो हम आपको बता दे कि बैंगलोर, मैंगलोर, हम्पी के साथ यहाँ कुल 6 प्रमुख हवाई अड्डे उपलभ्द हैं जो भारत के सभी प्रमुख शहरो के साथ साथ विदेशो से भी अच्छी तरह जुड़े हुए है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट और ट्रेन की टिकट बुक कर सकते है।

रेल मार्ग द्वारा कर्नाटक कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Karnataka By Tran In Hindi

अगर आप ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हे तो हम आपको बता दे कि कर्नाटक व्यापक रेल नेटवर्क के द्वारा से देश के सभी बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा है। कर्नाटक के लिए देश के प्रमुख शहरों से कई सुपरफ़ास्ट ट्रेन भी उपलब्ध हैं।

सड़क मार्ग द्वारा कर्नाटक कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Karnataka By Road In Hindi

गर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते है तो हम आपको बता दे कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के द्वारा अन्य राज्यों से जोड़ा गया है। इसके अलावा NEKRTC और NWKRTC द्वारा दूरदराज के इलाकों से यात्रा को सुलभ बनाया गया है।

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन – Local Food Of Karnataka In Hindi

यहाँ के व्यंजन कनाड़ा संस्कृति के सबसे प्राचीन व्यंजनों में से एक है। यहां चावल, दाल, गेहूं / ज्वार से बनी रोटी और मसालेदार करी मुख्य भोजन में शामिल है। कर्नाटक का भोजन अपने पड़ोसी से भी मेल खाता है जिनमे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के पकवान परोसे जाते हैं। इडली-वड़ा सांभर, अक्की रोटी यहाँ के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों में शामिल हैं। मसाला डोसा और विभिन्न प्रकार की इडली, रवा डोसा और मेडु वड़ा, उडुपी यहाँ प्रमुख व्यंजनों का हिस्सा हैं।

मैसूर पाक, धारवाड़ का पेड़ा, होलीगे और सज्जि जैसे मीठे व्यंजनों का स्वाद लेना न भूले। कापी या कॉफी को छान लें; पागल; इडली, भाजी, वड़ा पाव, मैंगलोर बन्स, मैसूर पाक, मसाला डोसा, और दाल ओब्बट्टू कुछ शाकाहारी व्यंजन हैं और कोरी गस्सी, केन रवा फ्राई कर्नाटक में खाने के लिए सबसे प्रसिद्ध मांसाहारी व्यंजन हैं।

कर्नाटक घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Karnataka In Hindi

अगर आप कर्नाटक घूमने जा रहे है तो तो बता दू अक्टूबर और अप्रैल के बीच कर्नाटक की यात्रा करने के लिए आदर्श समय माना जाता है। बरसात के मौसम में कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में बरसात बहुत होती है, जबकि यहाँ का तापमान अधिक होता है। इसलिए कर्नाटक के पर्यटन स्थलों का आनंद सर्दियों के दौरान करना अच्छा रहेगा। अगर आप झरने या ट्रेकिंग देखने नहीं जाना चाहते तो बरसात में भी आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

कर्नाटक सर्वाधिक प्रसिद्ध किस लिए है?

कर्नाटक में कई ऐतिहासिक स्थान हैं जो छठी और सातवीं शताब्दी के हैं। कर्नाटक कई राजवंशों और साम्राज्यों का एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है और यहां देखने के लिए कई ऐतिहासिक स्थान हैं।

कर्नाटक में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?

कर्नाटक में मैसूर, बादामी, ऐहोल, श्रीरंगपटना, बैंगलोर, हम्पी, हलेबिडु, शिमोगा और दांडेली ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं।

कर्नाटक में कौन सा मकबरा है?

टीपू सुल्तान का ग्रीष्मकालीन महल बैंगलोर में स्थित है जो एक प्रतिष्ठित ऐतिहासिक आकर्षण है और हर साल हजारों लोग यहां आते हैं। और यही पास में ही टीपू सुल्तान का मकबरा भी बना है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा कर्नाटक के प्रसिद्ध 10 पर्यटन स्थल (Famous Tourist Places of Karnataka in Hindi) के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *