Top 10 Tourist Place In Goa

गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें – Top 10 Tourist Place In Goa – Places To Visit In India

Top 10 Tourist place In Goa : गोवा का नाम सुनते ही लोगो के मन में बीचेज़ , खूबसूरत नज़ारे और खूब मस्ती दिमाग में चलने लगती है।तो आज हम बात करते है गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें Top 10 Tourist place In Goa के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमने जाना चाहिए। यहाँ के मनमोहक द्रिश्य आपके गोवा टूर को यादगार बना देंगे। तो आइए जानते है गोवा के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे में जो Places To Visit In India में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

यदि आप गोवा जाने का प्लान बना रहे है तो आपको गोवा में घूमने की जगह, गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय, गोवा कैसे पहुंचे, गोवा में कहां रुके?, गोवा में रेंटल बाइक और कार और उनका किराया, गोवा के बेहतरीन रेस्टोरेंट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए जिससे आपकी यात्रा आसान बन सके।

Top 10 Tourist Place In Goa - Places To Visit In India
Top 10 Tourist Place In Goa – Places To Visit In India

Table of Contents

गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें – Top 10 Tourist Place In Goa – Places To Visit In India

Top 10 Tourist Place In Goa : भारत का एक छोटा सा राज्य गोवा अपने समुद्री बीच और खुले पन के लिए विश्व विख्यात है। यहां देश विदेश से लाखों पर्यटक हर साल घूमने आते हैं। गोवा मे 40 छोटे बडे बीच है जो आपके गोवा टूर यादगार बना देगी। गोवा मे आप बोट राइडिंग, वॉटरफॉल, पैरासीलिंग, सीफूड और प्रकृति का अदभुत दृश्यो का आनंद ले सकते है। गोवा अपने खूबसूरत झरनों और झीलों के लिए भी काफी लोकप्रिय है। गोवा के बैक वॉटर चैनल अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

थोड़ा गोवा के इतिहास पर नजर डालते है। गोवा पर पुर्तगालियों ने 450 सालो तक राज किया और 1961 मे भारत मे समलित हुआ। हरिवंशम और स्कंद पुराण मे गोवा का उल्लेख गोपकपुरी और  गोपकपट्टन के नाम से किया गया है। गोवे, गोवापुरी, गोपकापाटन और गोमंत के अन्य नामो से भी इसे जाना जाता है। तो आइये हम बात करते है गोवा के 10 खूबसूरत जगह के बारे मे

बागा बीच गोवा का लोकप्रिय स्थल – Baga Beach Best Places Visit In Goa In Hindi

बागा बीच गोवा ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में पर्यटकों के लिए घूमने की सबसे प्रिय स्थान है। यह बीच गोवा के उत्तरी भाग की शोभा बढ़ाता है। इस समुद्र तट पर आप नाइट क्लब, बोट राइटिंग, पडल बोर्डिंग, सर्फ बोर्डिंग और पैरालाइडिंग का अनुभव लेना ना भूलें। यहां आपको हमेशा कुछ न कुछ नया रोमांच देखने को मिलता रहेगा। इस बीच पर मिलने वाला सीफूड बहुत ही लोकप्रिय है। यह कदंबा बस अड्डे से 15 किलोमीटर की दूरी पर है।

Baga Beach Best Places Visit In Goa In Hindi
Baga Beach Best Places Visit In Goa In Hindi

पालोलेम बीच गोवा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Palolem Beach Best Places Visit In Goa In Hindi

पालोलम बीच साउथ गोवा के कनाकोना में है। इस बीच के किनारे ताड़ के पेड़ एक खूबसूरत कतार में लगे हैं। यहां पर लकड़ी की बनी झोपड़ियों बहुत ही मनमोहक है। यहां जाने पर आपको शांति माहौल थिरकने में के लिए हेडफोन दिया जाता है जिससे आप यहां प्रकृति के नजारों के साथ खुलकर एन्जॉय कर सकें। यह बीच पणजी से लगभग 71 किलोमीटर दूर है।पणजी से बस, कैब आपको आसानी से मिल जाएगी।

Palolem Beach Best Places Visit In Goa In Hindi
Palolem Beach Best Places Visit In Goa In Hindi

दुधसागर वॉटरफॉल गोवा में घूमने की जगह – Dudhsagar Waterfall Goa Tourist Places In Hindi

यह 320 मीटर ऊंचा और 30 मीटर चौड़ा झरना भारत का सबसे ऊंचा झरना है, जो मांडवी नदी पर बना है। महावीर अभ्यारण्य के अन्दर यह स्थित है।इसके चारो तरफ हरे भरे और घने जंगल है। इसका जल दूध की तरह साफ और सफेद दिखाई पड़ता है। इसमे पानी में तैरती हुई रंग बिरंगी मछलियां साफ दिखाई पड़ती है। जून से सितंबर का समय यहां आने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ट्रैकिंग करने वालों के लिए या जगह स्वर्ग से कम नहीं है। दूधसागर वाटरफॉल पणजी से लगभग 61 किलोमीटर की दूरी पर है।

Dudhsagar Waterfall Goa Tourist Places In Hindi
Dudhsagar Waterfall Goa Tourist Places In Hindi

अगुआडा किला गोवा का प्रमुख आकर्षण – Aguada Fort Best Places Visit In Goa In Hindi

अगुआडा किला उत्तरी गोवा का सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और एतिहासिक स्थानो की सूची मे नं 1 पर है। यहाँ देखने मे अरब सागर और मांडवी नदी आपस मे मिलती नजर आती है। इसका र्निमाण पुर्तगालियों ने मराठाजी से अपनी सुरक्षा के लिए किया था। किले के अन्दर शुध्द और साफ पानी होने के कारण युरोप से आने वाले सभी जहाज यहाँ रुक कर जहाज पर पानी भरते थे। शुध्द व साफ पानी का स्त्रोत अब खत्म हो चुका है। इस किल पर चढकर आप प्राकृति के खूबसूरत नजारो का आनंद ले सकते है। पणजी से इसकी दूरी लगभग 18 किलोमीटर है।

Aguada Fort Best Places Visit In Goa In Hindi
Aguada Fort Best Places Visit In Goa In Hindi

कैलंगुट बीच गोवा में घूमने की जगह – Calangute Beach Goa Me Ghumne ki jagah

उत्तरी गोवा के कलंगुट नामक शहर में स्थित गोवा का यह बीच 4 मील लंबा है। यह बागा बीच और कंडोलिम बीच के मध्य में है। सबसे लंबा समुद्र तट होने के कारण इसे समुद्र तट की रानी भी कहते हैं। नाइटलाइफ यहाँ की खासियत है। दोस्तों और अपने घर वालों के साथ कम समय में घूमने के लिए यह बीच सबसे लोकप्रिय है। यहां आपको करने के लिए पैरासेलिंग वाटर स्केटिंग विंडसर्फिंग और डॉल्फिन ट्रिप जैसे बहुत से आनंदमई वाटर गेम है। नवंबर और दिसंबर यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। यह पणजी से 15 किमी दूर है।

Calangute Beach Goa Me Ghumne ki jagah
Calangute Beach Goa Me Ghumne ki jagah

मीरामर बीच गोवा में देखने वाली खुबसूरत जगह – Miramar Beach Goa Me Ghumne ki jagah

मीरामर बीच गोवा की राजधानी पणजी से मात्र 3 किलोमीटर होने के कारण पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। मीरामर का पुर्तगाली भाषा में अर्थ है समुद्र को निहारना। मीरामार बीच के सुनहरी रेत पर खजूर के पेड़ लाइन से लगे हैं जो देखने में बहुत ही मनमोहक और आकर्षक लगते हैं। लोग यहां शाम को अपना रोमांटिक वक्त बिताने आते हैं। नवंबर से मार्च के बीच यहां अनेक प्रजाति के प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है। मीरामार बीच गोल्डन बीच के नाम से पर्यटकों के बीच मशहूर है।

Miramar Beach Goa Me Ghumne ki jagah
Miramar Beach Goa Me Ghumne ki jagah

बासिलिका ‌‌ऑफ बोम जीजस गोवा में घूमने लायक जगह – Basilica Of Bom Jesus Goa Me Ghumne ki jagah

गोवा में भारत के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा पुराने और ऐतिहासिक चर्च मौजूद है। ओल्ड गोवा में स्थित इस सर्च में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों को रखा गया है। गोवा का यह सबसे पुराना चर्च अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। चर्च में दो बेदियां हैं सोने से और इसका मुखौटा काले ग्रेनाइट इसे बनाया गया है। यह पणजी से 9 किलोमीटर दूर स्थित है जहां आप बस, ऑटो से आसानी से पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े – मैसूर के 10 प्रमुख पर्यटक स्थलो की जानकारी

Basilica Of Bom Jesus Goa Me Ghumne ki jagah
Basilica Of Bom Jesus Goa Me Ghumne ki jagah

श्री मंगेशी मन्दिर गोवा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल – Mangeshi Temple Goa Me Ghumne ki jagah

भगवान शिव का यह खूबसूरत और प्राचीन मंदिर पणजी से 20 किलोमीटर मंगेशी गांव में स्थित है। मंगेशी मंदिर की वास्तुकला बहुत ही खास है। इस मन्दिर के बारे मे लोग कहते है कि यही देवी पार्वती के सामने भगवान शिव बाघ के रूप में प्रकट हुए थे। इस मंदिर में सात मंजिला दीपो का एक टावर बना है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दूर-दूर से लोग सोमवार को यहां की भव्य आरती और भगवान शिव की पालकी देखने आते हैं।

Mangeshi Temple Goa Me Ghumne ki jagah
Mangeshi Temple Goa Me Ghumne ki jagah

चापोरा किला गोवा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Chapora Fort In Goa Tourism In Hindi

यह किला चापोरा नदी के किनारे बना हुआ है। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमने की रूचि रखने वाले लोगों को यहां पहुंचने पर एक अलग ही अनुभव देखने को मिलता है। चापोरा नदी के किनारे बना होने की कारण इस किले से अदभुत और सुंदर प्राकृतिक दृश्य दिखाई पड़ते हैं। यहाँ जाने पर यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त का प्रकृति के मनोरम दृश्य देखना न भूले। यह किला ‘रोम ऑफ द ईस्ट’ के साथ-साथ ‘भारत का मियामी भी कहलाता है।विशेष रूप से लोगों यहाँ मन की शांति के लिए आना पसंद करते है। यह किला पणजी से लगभग 30 किमी दूर है।

Chapora Fort In Goa Tourism In Hindi
Chapora Fort In Goa Tourism In Hindi

अंजुना बीच गोवा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Anjuna Beach Goa tourist Destinations

अंजुना बीच गोवा के उत्तर भाग में और पणजी से लगभग 21 किलोमीटर दूर स्थित है। लाल रेत, मेंगलोर टाइल से बनी खूबसूरत छत और नारियल के वृक्षों से घिरे तट यहाँ की विशेषताओं मे है। अपने दोस्तों और फैमिली के साथ वक्त बिताने का लिए यह सबसे अच्छा और खूबसूरत बीच है, क्योंकि यहां सारी सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। इस बीच का नाइटलाइफ काफी फेमस है।इस समुद्रतट पर बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग और विंडसर्फिंग जैसे शानदार वाटर गेम के साथ आफकी अंजुना बीच की यात्रा यादगार रहेगी।

Anjuna Beach Goa tourist Destinations
Anjuna Beach Goa tourist Destinations

गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit In Goa In Hindi

यदि आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नवंबर से जनवरी तक का समय यहां घूमने के लिए आदर्श माना जाता है। इस समय यहां का मौसम काफी सुहावना होता है क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने यहां भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं। इसके अलावा फरवरी और मार्च जी यहां घूमने के लिए अनुकूल है इस समय यहां औसत भीड़ ही रहती है।

गोवा कैसे पहुंचे – How To Reach Goa In Hindi

यदि आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो दाबोलिम हवाई अड्डा यहां का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह गोवा में 20 किमी दूर पंजिम शहर में स्थित है। यदि आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो मडगांव ,वास्को डी गामा और थिविम यहां के 4 प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं।
सड़क मार्ग से गोवा जाना पसंद करते हैं तो यह बहुत ही अच्छा है। मुंबई ,बैंगलोर ,कोल्हापुर अहमदाबाद, दिल्ली, जैसे बड़े शहरों से गोवा के लिए डायरेक्ट बस सेवा उपलब्ध है।  आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

गोवा में कहां रुके? – where to stay in Goa In Hindi

पूरे भारतवर्ष में वेकेशन के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह गोवा ही है इसीलिए यहां आपको आसानी से 700 से लेकर 1000 तक अच्छे होटल मिल जायेंगे। आप ऑनलाइन या यहां पहुंचकर होटल बुक कर सकते हैं।

गोवा में रेंटल बाइक और कार – Which Bikes and Cars are available for rent in Goa

गोवा में हर मौसम में पर्यटकों की भारी भीड लगी रहती है और सभी पर्यटक बाइक से घूमना पसन्द करते है। जो पर्यटक काफी दूर से वह आते है उनके लिए वहाँ अपनी बाइक ले जाना मुश्किल होता है। लेकिन अब गोवा में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के पास ही बाइक और कार आपको आसानी से किराए पर मिल जायगी। बाइक और कार को किराय पर लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस जैसी कोई भी आईडी कार्ड देना होगा। याद रखे की बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आप गोवा में बाइक नहीं चला सकते।

गोवा में गाड़ियों के 24 घण्टे का किराया

  • गोवा में स्कूटी का 24 घण्टे का किराया 350 – 450 रु
  • गोवा में केटीएम (KTM) का 24 घण्टे का किराया 700-800 रु
  • गोवा में बुलेट और क्लासिक बाइक का 24 घण्टे का किराया 600-700 रु
  • गोवा में कार का 24 घण्टे का किराया 3000 रु तक
  • गोवा में थार का 24 घण्टे का किराया 3000-3500 रु तक

गोवा के बेहतरीन रेस्टोरेंट – Restaurants in Goa

गोवा का नाम सुनते ही सबके मन में बीच, खूबसूरत नज़ारे और दारू ही दिमाग में आता है लेकिन इसके अलवा गोवा अपने खूबसूरत और बेहतरीन रेस्टोरेंट के लिए भी प्रसिद्ध है। जहाँ जाकर आप अलग ही आनन्द का अनुभव करेंगे। इन रेस्टोरेंट की सजावट और इनका स्वादिस्ट पकवान आपके टूर में चार चाँद लगा देगा। इसके अलावा गोवा में स्ट्रीट फूड प्रचुर मात्रा में मिल जाते है और ये गोवा में रेस्तरां में खाने की अपेछा काफी सस्ता भी है। तो आइए जानते है गोवा के कुछ बेहतरीन रेस्टोरेंट के नाम और उनकी खासियत –

  • Vinayak Family Restaurant – स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए फिश थाली के लिए लोकप्रिय
  • Gunpowder – बीफ़, पॉर्क, चिकन, मटन, फ़िश, सी फ़ूड के साथ साथ बेहतरीन सजावट
  • Suzie’s – रोमांटिक डेट और हनीमून कपल की पहली पसंद
  • Ritz Classic – मछली, झींगा, शार्क, मसल्स, सीप, चिकन, मटन जैसी नॉनवेज डिस के लिए प्रसिद्ध
  • Baba Au Rhum – एक फ़्रेंच बेकरी जो अपने इन-हाउस ब्रेड्स मॉर्निंग कॉफ़ी, और फ़्रेश-फ़्रॉम-द-अवन के लिए प्रसिद्ध है।

गोवा घूमने में लगभग कितना खर्च आता है?

एक हफ्ते के लिए गोवा घूमने में लगभग 15000 से 20000 रु का खर्चा आता है। जिसमे लगभग 500 से 600 रु प्रति दिन खाने का 700 से 1000 रु तक रूम रेंट और घूमने के लिए 400 रु के आस पास किराए की बाइक का खर्चा रहेगा।

गोवा में सबसे सस्ती चीज क्या है?

गोवा में सबसे सस्ती बियर और शराब मिलती है।

निष्कर्ष

हैल्लो दोस्तो आज हमने जाना गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें (Top 10 Tourist Place In Goa) के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ आसानी से घूमने का मजा ले सकते हो। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –

1 thought on “गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें – Top 10 Tourist Place In Goa – Places To Visit In India”

  1. आपके द्वारा लिखा गया आर्टिकल गोवा में घूमने की जगह के बारे में काफी अच्छे से लिखा गया है एवं इसमें सभी प्रमुख जगह के बारे में अच्छे से जानकारी दी गयी है | आप ऐसे हीं Valuable Content लिखते रहें. और रोचक जानकारी साझा करते रहें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *