महाराष्ट्र के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist Place In Maharashtra In Hindi

हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है महाराष्ट्र के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Tourist place In Maharashtra In Hindi के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमना चाहिए। यहाँ जाने के बाद जो सुखद अनुभव आपको प्राप्त होगा वो आपके जीवन का सबसे यादगार पल होगा। तो आइये जानते है  भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलो में एक महाराष्ट्र के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में महाराष्ट्र घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है, महाराष्ट्र कैसे पहुँचें, महाराष्ट्र का प्रसिद्ध भोजन आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ।

Table of Contents

महाराष्ट्र के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist place In Maharashtra In Hindi – Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

भारत के सबसे बड़े राज्यों में तीसरा स्थान रखने वाला राज्य महाराष्ट्र जो खुद मे अविस्मरणीय प्राकृतिक सुंदरता समेटे हुए है। यहाँ एक तरफ है दक्कन का खूबसूरत पठार और दूसरी तरफ कोंकड़ की तटीय पट्टी जहां आपको रमणीय और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता दिखाई देगी। यहां पर आपको ऐसे बहुत से स्थान मिल जाएंगे जो यहां आने वाले पर्यटकों को मनोच्छादित कर देती है और जहां पर्यटन के लिए लोगों की भीड़ खुद आकर्षित होकर खिंची चली आती है।

महाराष्ट्र के अद्भुत और आकर्षक नजारे अविस्मरणीय होते हैं। वैसे तो यहां का बॉलीवुड का आकर्षण और सब आकर्षणों को फीका कर देता है इसके अलावा भी यहां और ऐसे कई स्थान हैं जो आपको अवश्य ही आकर्षित करेगी। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जो आपकी यात्रा को और अविस्मरणीय और शानदार यात्रा बना देंगे।

Top 10 Tourist place In Maharashtra In Hindi
Top 10 Tourist place In Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुंबई – Mumbai Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

मुंबई जिसे माया नगरी भी कहते हैं यह फिल्म सिटी होने के साथ-साथपर्यटन स्थलों के लिए भी विख्यात है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को सपनों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। सात छोटे-छोटे द्वीपों से गठित मुंबई का नाम कोल जनजाति की कुलदेवी मुंबादेवी के नाम पर रख गया है मुम्बा (माता का नाम)+आई (माँ)।

यहाँ की तीन विरासत को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। बॉलीवुड का घर होने के अलावा गेटवे ऑफ इंडिया जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं। मरीन ड्राइव जहां लोगों की भीड़ पुरे साल रहती है जो की समुद्र के पास होने की वजह से पर्यटक यहाँ खुशनुमा वातावरण और वाटर स्पोर्ट का आनंद उठाते हैं।

Juhu Beach In Mumbai - Mumbai Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi
Juhu Beach In Mumbai – Mumbai Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

मुंबई के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best 10 Tourist Places In Mumbai In Hindi

  • गेटवे ऑफ़ इंडिया
  • जुहू बीच
  • एलीफैंटा केव्स
  • मरीन ड्राइव
  • हाजी अली दरगाह
  • हैंगिंग गार्डन्स ऑफ़ मुंबई
  • ग्लोबल विपस्सना पैगोडा
  • पोवई झील
इसे भी देखे – ऊटी में घूमने वाली ठंडी और खूबसूरत स्थान

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर – Mahabaleshwar Hill Station Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

यह सातारा जिले में स्थित एक शानदार विख्यात हिल स्टेशन है। इसे पांच नदियों की भूमि भी कहा जाता है जिसका अर्थ है महान शक्ति के देवता। महाबलेश्वर में 30 से अधिक खूबसूरत स्थल मौजूद है जहां पर आप यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं। यह लगभग 450 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 150 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

गर्मी के मौसम में यहां की हरी भरी घाटिया, मनमोहक झरने, जंगलो का प्राकृतिक खुशनुमा वातावरण पर्यटकों की सारी थकान को दूर कर देते हैं। महाबलेश्वर में सावित्री, गायत्री, कोएना, वीणा और कृष्णा नाम की पांच नदियां बहती हैं।

महाबालेश्वर के पास ही 3 किलोमीटर दूर स्थित प्रकृति के अद्भत उपहार के रूप में मिला धोबी जलप्रपात शान्ति और साहस का एक समायोजन है जो हरे-भरे मैदान के बीच स्थित है। इस झील में बनता इंद्रधनुष अत्यंत ही रोमांचक लगता है जो रोमांच के शौकीन लोगो के लिए इसे एक शानदार पर्यटन स्थल बनाता है।

Mahabaleshwar Hill Station Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi
Mahabaleshwar Hill Station Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

महाबलेश्वर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best 10 Tourist Places In Mahabaleshwar In Hindi

  • चाइनामैन फॉल
  • एलीफेंट हेड पॉइंट
  • आर्थर सीट
  • वेन्ना झील
  • महाबलेश्वर मंदिर
  • पंचगनी
  • तपोला
  • एल्फिन्स्टन पॉइंट
  • प्रतापगढ़ किला ट्रेक
  • लौडविक पॉइंट

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औरंगाबाद – Aurangabad Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

औरंगाबाद महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है यहां देश विदेश से लोग पर्यटन के लिए आते हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक रुचि रखने वाले यहां पर प्रमुखता से आते हैं क्योंकि यहां के ऐतिहासिक स्थल विश्व विख्यात हैं। यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत का दर्जा प्राप्त अजंता और एलोरा की गुफाओ के नक्काशी दार खंभे, आश्चर्यजनक नक्काशी और कलाकृति को देखने पर्यटक देश विदेश से आते रहते है।

इसके अलावा यहां का दौलताबाद किला जिसकी अद्भुत वास्तुकला मन मोह लेती है। अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए औरंगाबाद का एक विशेष स्थान है। औरंगाबाद में हिन्दुओ का प्रमुख धार्मिक स्थल घृष्णेश्वर मंदिर स्थापित है जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। औरंगाबाद हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध राजवंशों के द्वारा शासित किया गया इस वजह से यहां की अद्भुत वस्तु कला लोगों को आकर्षित करती है। यहां पर आपको मंदिर और दरगाह एक साथ खड़े दिखाई देंगे।

Ajanta Caves In Aurangabad - Aurangabad Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi
Ajanta Caves In Aurangabad – Aurangabad Best Places to Visit in Maharashtra In Hindi

औरंगाबाद के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best 10 Tourist Places In Aurangabad In Hindi

  • घृष्णेश्वर मन्दिर
  • बीबी का मकबरा
  • अजंता की गुफाएं
  • एलोरा की गुफाएं
  • दौलताबाद किला
  • औरंगाबाद गुफाएं
  • सिद्धार्थ गार्डन
  • गुल मंडी
  • बानी बेगम गार्डन
  • औरंगजेब का मकबरा

महाराष्ट्र में घूमने की खूबसूरत जगह नासिक – Nashik Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah

महाराष्ट्र का एक ऐसा धार्मिक हिंदू शहर जो गोदावरी नदी के तट पर स्थित होकर कुम्भ मेले की 12 साल में एक बार मेजबानी करता है। नासिक के धार्मिक स्थल में भगवान शिव को समर्पित त्र्यंबकेश्वर मंदिर स्थित है जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

मंदिरो के अलावा नासिक अपने झरने, किले, गुफाएं और अंगूर के बागो के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। अंगूर से बने आदर्श वाइन को चखने के लिए नासिक बेहद खास जगह है। यहां पर सैलानी सावन के मौसम में आना बहुत पसंद करते हैं इस समय में वातावरण हर्षानुभूति करवाता है इस मौसम में पर्यटक मंत्रमुग्ध से हो जाते हैं।

महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नासिक सह्याद्री पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसा एक शांत और खूबसूरत शहर है जिसका आकर्षण पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। नासिक भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहीं पर 12 वर्षों में लगने वाला कुंभ मेला लगता है जो विश्व विख्यात है। सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ यह एक अद्भुत शहर जो एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित है जहां पर कई शानदार पर्यटन स्थल स्थित हैं।

Pandav Caves In Nashik - Nashik Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah
Pandav Caves In Nashik – Nashik Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah

नासिक के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best 10 Tourist Places In Nashik In Hindi

  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर
  • पाण्डव लेनी गुफा
  • सुला वाइनयार्ड नासिक
  • अंजनेरी पर्वत
  • सीता गुफा
  • सप्तश्रृंगी
  • पंचवटी सिक्का
  • कालाराम मंदिर
  • आर्टिलरी सेंटर ( तोपखाना केंद्र )
  • रामकुंड

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुणे – Pune Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah

पूर्व का ऑक्सफोर्ड कहा जाने वाला महाराष्ट्र का चहल-पहल वाला महानगर पुणे समृद्ध इतिहास और आधुनिकता को समेटे हुए है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, वास्तुकला कला और आश्रमों के लिए विश्व स्तर पर विख्यात है।

पुणे में घने जंगल, लुभावनी घाटियां, पहाड़, फूलों की विस्तृत श्रृंखला, प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक किले, संग्रहालय और सह्याद्रि पहाड़ियों पर बने सिंहगढ़ किले को देखकर पर्यटक मन्त्रमुग्ध हो जाते है। साफ समुद्र तटों और बहते हुए झरनो के लिए यह शहर एक आदर्श पिकनिक स्थल माना जाता है। यहां के प्राचीन मंदिरो की रमणीय भव्यता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Western Ghats In Pune - Pune Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah
Western Ghats In Pune – Pune Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah

पुणे के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places Of Pune Tourism

  • शिवनेरी किला
  • पश्चिमी घाट
  • राजगढ़ का किला
  • आगा खान पैलेस
  • पार्वती हिल
  • लाल महल
  • केलकर संग्रहालय
  • सिंहगढ़ किला
  • खंडाला
  • मुलशी बांध और झील

महाराष्ट्र में घूमने की लोकप्रिय जगह रत्नागिरी – Ratnagiri Tourist Place In Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल रत्नागिरी, सह्याद्री की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा है। रत्नागिरी के अनेक पर्यटक स्थलों में इतिहास की झांकियां और उसकी प्राचीनता सहज ही दिखाई देती है। अरब सागर तट पर बसा यह शहर अपने शांत मंदिरों, खूबसूरत समुद्र तटों और ऐतिहासिक स्मारकों के रूप में विविध आकर्षण प्रदान करने वाला लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

हालांकि सूर्यास्त के समय अद्भुत दृश्यो के साथ मांडवी बीच रत्नागिरी के सभी पर्यटक आकर्षण स्थलों पर हावी है। यहाँ खुले समुद्र और खाड़ी का मनोरम दृश्य दिखाता ऐतिहासिक जयगढ़ लाइट हाउस पर्यटको का मन मोह लेती है। यह शहर अपने बेहद स्वादिस्ट अल्फांसो आमों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।

Ratnagiri Tourist Place In Maharashtra In Hindi
Mandvi Beach In Ratnagiri – Ratnagiri Tourist Place In Maharashtra In Hindi

रत्नागिरी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल- Best Tourist Places In Ratnagiri In Hindi

  • मांडवी बीच
  • जयगढ़ लाइट हाउस
  • थिबॉ पॉइंट
  • स्वयंभू गणपति मंदिर
  • रत्नादुर्ग का किला
  • गणेशघुले बीच
  • गेटवे आफ रत्नागिरी
  • धूतपापेश्वर मंदिर
  • तिलक अली संग्रहालय
  • मारलेश्वर मंदिर और झरना

महाराष्ट्र का प्रमुख धार्मिक स्थल शिरडी – Shirdi Famous Pilgrimage Site of Maharashtra Shirdi In Hindi

महाराष्ट्र के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक यह धार्मिक स्थल शिरडी इसे साईं बाबा की भूमि कहा जाता है। यहाँ प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर के साथ साथ और भी ऐतिहासिक स्थल और मंदिर बने हैं। शिरडी के पास स्थित शनी शिगनापुर मंदिर का वास्तु शिल्प अप्रतिम सुंदर है जो शनिदेव को समर्पित है।

शिरडी का दिल कहा जाने वाला शिरडी का द्वारकामाई मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है जो मस्जिद में स्थित है। गुरुवार का पालकी जुलूस जैसे अनेक आनंदित करने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के वजह से शिरडी एक छोटा शहर होने के बाद भी पर्यटको में काफी लोकप्रिय स्थान है इसलिए यह महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

Saibaba temple In Shirdi - Shirdi In Maharashtra Tourism in Hindi
Saibaba temple In Shirdi – Shirdi In Maharashtra Tourism in Hindi

शिरडी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist place In Shirdi

  • श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर
  • शनि शिंगनापुर
  • द्वारकामाई
  • समाधि मंदिर
  • गुरुस्थान
  • चावड़ी
  • खंडोबा
  • वेट एन जॉय वाटरपार्क
  • गुरुवार पालकी जुलूस
  • सिटी शॉपिंग

महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन लोनावाला – Lonavala Hill Station In Maharashtra Tourism in Hindi

खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक लोनावला हिल स्टेशन पुणे जिले में स्थित एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। सह्याद्रि पर्वतमाला पर 622 मीटर की ऊंचाई पर स्थित और 38 वर्ग किलोमीटर में फैला यह हिल स्टेशन पहाड़ो के ऊपर बादल, उचें उचें पहाड़, पहाड़ी वादियों और झरनों के साथ सुन्दर प्राकृतिक दृश्य के लिए यहाँ आने वाले पर्यटकों को स्वर्ग जैसी अनुभूति कराती है।

यदि पक्षी अभयारण्य और पिकनिक स्पॉट मैं इंटरेस्ट रखते हैं तो कर्नला पक्षी अभयारण्य अवश्य जाएं जहां आपको अनेक दुर्लभ प्रजाति के पंछी देखने को जायेगे। यहाँ की 5वी. शताब्दी में बने नक्काशीदार राक कट कार्ला गुफा जो प्राचीन बौद्ध मंदिर भी है इसकी आकर्षक कारीगरी पर्यटकों को लुभाती है। आप डेला एडवेंचर में बंजी जंपिंग करके लाइफ का सबसे रोमांचक और यादगार पल बना सकते है। अगर आप Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah खोज रहे है तो यह आपके लिए सबसे अच्छी जगह साबित होगी।

Lonavala Hill Station In Maharashtra Tourism in Hindi - Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah
Lonavala Hill Station In Maharashtra Tourism in Hindi – Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah

लोनावाला के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Lonavala In Hindi

  • लोनावला झील
  • बुशी डैम
  • खंडाला
  • कार्ला गुफा
  • सनसेट पॉइंट और ड्यूकस नोज प्वाइंट
  • टाइगर पॉइंट या लायन पॉइंट
  • इमेजिका
  • इंटरनेशनल वैक्स म्यूजियम
  • भजा गुफाएं
  • राजमाची पॉइंट

महाराष्ट्र में घूमने की जगह पंचगनी हिल स्टेशन – Panchgani Hill Station Maharashtra Tourist Places In Hindi

महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन स्थल पंचगनी हिल स्टेशन जहां आपको प्रकृति की अनुपम सुंदरता और विविधता झीलों झरनों और घाटियों की अप्रतिम सुंदरता स्वर्ग सी प्रतीत होती है। पंचगनी नाम ही प्रतीत होता है की यह स्थान 5 तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। यहाँ हिल स्टेशन के अलावा यहां टेबल लैंड, सिडनी प्वाइंट, पारसी प्वाइंट, लिंगमाला फॉल्स, राजपुरी की गुफाएं, प्रतापगढ़ किला, कमल गढ़ किला और अन्य शानदार पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे।

यह स्थान अंग्रेजों के समय अंग्रेजों का ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था। नयनों को आनंदित करने वाला यहां का मनोरम दृश्य और सुहावने मौसम की वजह से यह स्थल अंग्रेजों के समय से पसंदीदा स्थल है। यहां पर अन्य कई स्थल भी हैं जिनकी सुन्दरता पर्यटकों को आकर्षित करती है जिससे यह स्थल एक लोकप्रिय और विख्यात पर्यटन स्थल है।

Panchgani Hill Station Maharashtra Tourist Places In Hindi
Panchgani Hill Station Maharashtra Tourist Places In Hindi

पंचगनी के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Panchgani In Hindi

  • कास पठार
  • टेबल लैंड
  • पंचगनी महाबलेश्वर
  • पंचगनी हिल स्टेशन में पैराग्लाइडिंग
  • सिडनी प्वाइंट
  • देवराई पंचगनी
  • भीलर फॉल्स
  • पारसी प्वाइंट
  • राजपुरी गुफाएं
  • केट्स पॉइंट

महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन स्थल नागपुर – Nagpur Maharashtra Tourist Places In Hindi

‘ऑरेंज सिटी’ के रूप में प्रसिद्ध नागपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संतरे की रसदार किस्मों की लिए देश भर में विख्यात है। महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी कहा जाने वाला नागपुर हरे भरे बगीचे, झीलों और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ स्थापत्य सुंदरता का बेजोड़ नमूना पेश करता एशिया का सबसे बड़ा स्तूप दीक्षाभूमि स्तूप स्थित है जो बौद्ध धर्म का पवित्र स्मारक है।

Sitabuldi Fort In Nagpur - Nagpur Maharashtra Tourist Places In Hindi
Sitabuldi Fort In Nagpur – Nagpur Maharashtra Tourist Places In Hindi

नागपुर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Nagpur In Hindi

  • अडासा गणपति मंदिर
  • श्री राम मंदिर
  • दीक्षाभूमि स्तूप
  • सीताबुल्‍दी फोर्ट
  • फुटाला झील
  • ड्रैगन पैलेस
  • महाराज बाग और चिड़ियाघर
  • अक्षरधाम मंदिर
  • जीरो माइल
  • नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य

महाराष्ट्र घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Maharashtra In Hindi

आपको बता दें कि महाराष्ट्र घूमने के लिए आप सालभर कभी भी जा सकते है। यहाँ का मौसम सालभर खुशनुमा और पर्यटन के अनुकूल होता है। हालांकि बरसात के मौसम में यहाँ भारी बारिष होती है इसलिए इस समय यहाँ पर्यटक कम आते है। वही सर्दियों के मौसम में यहाँ देश विदेश से पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Maharashtra In Hindi

महाराष्ट्र के भोजन की बात करते ही सबसे पहले वड़ा पाव, पाव भाजी और कांदा पोहा याद आता है। हालांकि महाराष्ट्र में व्यंजनों की विविधता अन्य राज्यों से कही ज्यादा है जिनमे कोल्हापुरी, माल्वानी और नागपुरी भोजन प्रसिद्ध है। मिसल पाव, साबूदाना खिचड़ी, थाली पीठ, पूरन पोळी, कोल्हापुरी मटन, साबूदाना वडा और भरली वांगी जैसे स्वादिस्ट वयंजन भी काफी लोकप्रिय है। यदि आप Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah पर है तो इन व्यंजनों का स्वाद लेना न भूले।

महाराष्ट्र कैसे पहुँचें – How To Reach Maharashtra In Hindi

यदि आप महाराष्ट्र आना चाह रहे हैं तो बता दें कि आप यहां वायु मार्ग से रेल मार्ग से और सड़क मार्ग से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दो हवाई अड्डा भी है जिसमें एक छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है। जो देश विदेश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह जुड़ा हुवा है।

राज्य का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन मुंबई में स्थित है जहा से बड़ी संख्या में ट्रेनें महाराष्ट्र को अन्य बड़े शहरों और राज्यों से जोड़ती हैं। राज्य का सड़क मार्ग भी बहुत अच्छा है कई राष्ट्रीय राजमार्ग है जो पूरे राज्य में फैले हुए हैं और अन्य शहरों से इसको जोड़ते हैं। भारत के सभी प्रमुख बड़े शहरों से महाराष्ट्र के लिए अच्छी और सस्ती बसे उपलभ्ध है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

महाराष्ट्र की फोटो गैलरी – Maharashtra Images

सिद्दिविनायक मंदिर और श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर शिरडी जैसे और बहुत से पर्यटन स्थलो और धार्मिक स्थलों के साथ महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक पर्यटन वाला राज्य है। आज हमने जाना महाराष्ट्र के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Tourist Place In Maharashtra In Hindi के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah के बारे में इस पोस्ट की जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *