ऊटी के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist place In Ooty

हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है ऊटी के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Tourist place In Ooty के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमना चाहिए। तो आइये जानते है ऊटी के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में

Table of Contents

ऊटी के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist place In Ooty In Hindi – Ooty Hill Station Information In Hindi

भारत के तमिलनाडु राज्य में मनोहर नीलगिरी की पहाडि़यों में बसा एक बहुत खूबसूरत और विख्यात पर्यटन स्थल ऊटी भारत के पर्यटन स्थल का केंद्र है। लगभग 2240 मीटर की ऊंचाई ( समुद्र तल से ) पर बसे इस शहर मे प्रकृति का बेहद शानदार और अनुपम सौन्दर्य दिखाई देता है। कुदरत की ऐसी सुंदरता जहां पर खूबसूरत झील, हरी भरी मनमोहक घाटिया, घास के मैदान और घुमावदार पहाड़ियाँ जो कि अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। यहां भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आने वाले सैलानियों की भीड़ साल भर चलती रहती है।

ऊटी का तापमान 25 डिग्री से ऊपर गर्मियों मे भी नहीं जाता ,जिससे यहां का मौसम बेहद सुहाना रहता है। जिससे यहां की सुंदरता हर मौसम में अपने सौन्दर्य का जादू बिखेरता रहता है। इस शहर को प्राकृतिक का उपहार मिला है जिसके फलस्वरूप यहां पर कई खूबसूरत स्थल है जो पर्यटकों को बार बार आकर्षित करता है। इसी वजह से ऊटी भारत का सबसे अधिक यात्रा वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। यदि आप को प्रकृति का सुन्दर और शांत मनोरम नजारा देखना है जहां पर खूबसूरत झरने हरी भरी पहाड़ियां चोटियां और रंग बिरंगे फूलों से घिरी है तो आप ऊटी जरूर जाए।

ऊटी की सबसे खूबसूरत ऊटी झील – Ooty Lake Beautiful Place Of Ooty In Hindi

हरे भरे पहाड़ों के बिच स्तिथ ऊटी झील पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। रंग बिरंगे फूलों और यूकेलिप्टस के पेड़ों से घिरी हुई ऊटी झील लगभग 64 एकड़ में फैली हुई है। नौका विहार के लिए लोकप्रिय यह झील 1824 में मछली पकड़ने के उद्देश्य से बनाई गई थी। पैडल बोट, मोटरबोट, और बोथहाउस ऊटी झील का मुख्य आकर्षण है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आपके लिए ऊटी झील एक आदर्ष जगह है। आप झील के किनारे घुड़सवारी का सुखद अनुभव कर सकते है।

Top 10 Tourist place In Ooty - Ooty Lake Beautiful Place Of Ooty
Top 10 Tourist place In Ooty – Ooty Lake Beautiful Place Of Ooty

ऊटी में घूमने की प्रसिद्ध जगह नीलगिरी पर्वत रेलवे – Ooty Me Ghumne Ki Jagah Nilgiri Mountains Railway In Hindi

अंग्रेजों के द्वारा बनाये गये नीलगिरी माउंटेन रेलवे लाइन जिसे इंजीनियरिंग का चमत्कार कहा जाता है। यह एक टॉय ट्रेन ट्रैक है जिसे ड्यूटी से मेट्टुपालम के बीच चलाया जाता है। यह 5 घंटे का सफर है जहां पर आपको हरे भरे जंगल, चाय बागान और सुन्दर पहाड़ के बीच से गुजरती हुई ट्रेन एक सपनों की सवारी का अनुभव देता है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह सफर किसी शवर्ग से कम नहीं है।

इसे भी देखे – गोवा के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल

Ooty Me Ghumne Ki Jagah Nilgiri Mountains Railway
Ooty Me Ghumne Ki Jagah Nilgiri Mountains Railway

ऊटी की खूबसूरत जगह बोटैनिकल गार्डन – Beautiful Place Of Ooty Botanical Garden in Hindi

डोड्डाबेट्टा चोटी की ढलान पर बने फूलों और पेड़ों के एक अनूठे संग्रह वाले बोटैनिकल गार्डन ऊटी में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलो में से एक है।  55 से अधिक एकड़ के क्षेत्रफल में फैले इस गार्डन मे जड़ी बूटियाँ, झाड़ियाँ, विदेशी पेड़, बोन्साई पौधे, फर्न्स और अनेक प्रकार पौधों और फूलों की 600 से अधिक प्रजातियों की खेती देखने को मिलती है। प्रकिर्त प्रेमियों के बीच ऊटी का खूबसूरत बोटैनिकल गार्डन हमेसा से लोकप्रिय रहा है।

 Beautiful Place Of Ooty Botanical Garden
Beautiful Place Of Ooty Botanical Garden

ऊटी का फेमस पर्यटन स्थल अवालांचे झील – Beautiful Place Of Ooty Avalanche lake in Hindi

नीलगिरी पर्वत श्रृंखला मे स्थित यह झील प्रकृति का अद्भुत नजारा प्रदर्शित करती है। 1823 में विशाल हिमस्खलन के कारण बना यह प्राकृतिक झील सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है। अनेक प्रजाति के फूलों , हरे भरे मैदानों के साथ रोडोडेंड्रोन और मैगनोलिया जैसे मनमोहक फूल आपको झील के आसपास दिखाई देंगे। प्रकिर्त प्रेमी और हनीमून पर जाने वाले कपल्स के लिए यहाँ का टूर ज़िन्दगी भर के लिए यादगार बना देता है।

Beautiful Place Of Ooty Avalanche lake
Beautiful Place Of Ooty Avalanche lake

ऊटी का दर्शनीय स्थल मुरुगन मंदिर – Murugan Temple Ooty Tourist Places in Hindi

पहाड़ी पर बना यह हिन्दू मन्दिर जो योद्धा के देवता भगवान मुरुगन को समर्पित ऊटी का एक मशहूर तीर्थ स्थल है। 40 फीट की भगवान मुरुगन की मूर्ति जो मन्दिर के बाहर खड़ी ,दूर से ही लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा यहाँ आपको भगवान शिव, भगवान गणेश, देवी शक्ति, नव कनिका, नवग्रह आदि भारतीय शैली में बनी अद्भुत दर्शनीय मूर्तियाँ देखने को मिल जायगी। यह आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत मिश्रण दिखाने मिलता है।

Murugan Temple Ooty Tourist Places
Murugan Temple Ooty Tourist Places

ऊटी का सबसे खूबसूरत पाइकारा झरना – Best Places to Visit in Ooty Pykara Waterfalls in Hindi

एक बेहद सुन्दर पिकनिक स्थल जो ऊटी से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नमूना है। मुकुर्ती की चट्टानों से निकलकर यह झरना पहले कुंड में गिरता फिर शानदार पाइकारा झील में मिल जाता है। इसकी पायकारा बांध के नीचे को बहती धाराओं का एक सुन्दर समूह और इसके आस पास की हरियाली प्राकृतिक सुंदरता का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है। मानसून के समय यह झरना ऐसा सुन्दर और मनोरम लगता है कि लोग इसकी ओर खिंचे चले आते हैं। विद्युत उत्पादन के लिए इस पर एक बाँध बनाया गया है।

Best Places to Visit in Ooty Pykara Waterfalls
Best Places to Visit in Ooty Pykara Waterfalls

ऊटी का खूबसूरत पर्यटन स्थल रोज गार्डन – Best Places to Visit in Ooty Rose Garden in Hindi

10 एकड़ में फैला रोज गार्डन भारत के सबसे बड़े गुलाब के बगीचों में से एक है जिसमे 20 हजार से भी अधिक गुलाब की प्रजातियां पाई जाती हैं। लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाला और मनमोहक दृश्यो वाला यह बगीचा ऊटी शहर ठीक के बीच में स्थित है। विजयनगरम में पहाड़ी की ढलानों पर स्थित रोज़ गार्डन को दक्षिण एशिया का सबसे उत्कृष्टता का पुरस्कार मिल चूका है।

Best Places to Visit in Ooty Rose Garden
Best Places to Visit in Ooty Rose Garden

ऊटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैथरीन फाल्स – Ooty Me Ghumne Ki Jagah Catherine Falls In Hindi

ऊटी से लगभग 38 किलोमीटर दूर स्थित यह एक खूबसूरत और आश्चर्यजनक झरना है। इसके चारों तरफ नीलगिरि के घने जंगल और चाय के बागानो का सुन्दर मनोरम दृश्य मंत्रमुग्ध कर देता है। 250 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी इसको एक अलग रूप देता है। यह पर्यटकों का पसंदीदा और नीलगिरी का दूसरा सबसे बड़ा झरना है। आप यहाँ रोप क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसे खेलो का आंनद ले सकते है।

Ooty Me Ghumne Ki Jagah Catherine Falls
Ooty Me Ghumne Ki Jagah Catherine Falls

ऊटी का प्रमुख आकर्षण स्थल कामराज सागर झील – Ooty Me Ghumne Ki Jagah Kamaraj Sagar Lake in Hindi 

पहाड़ियों से घिरी एक शांत जगह, एक मशहूर यात्रा स्थल कामराज सागर बांध जो सैंडिनलाह के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर्यटक अपना मूल्यवान वक़्त आराम से बिताते हैं। यह ऊटी का बहुत ही लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यहां का सुन्दरता वातावरण और पूर्ण शान्ति वाला माहौल पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाता है। जो लोग काफी समय के बाद आराम चाहते हैं उनके लिए बेस्ट जगह है ।

Ooty Me Ghumne Ki Jagah Kamaraj Sagar Lake
Ooty Me Ghumne Ki Jagah Kamaraj Sagar Lake

ऊटी का खूबसूरत झरना कलहट्टी जलप्रपात – Ooty Me Ghumne Ki Jagah Kalhatti Falls in Hindi

ऊटी यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की एक पसंदीदा जगह यह जलप्रपात है जो लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यहां समृद्ध एवियन जीवों और अनेक प्रकार के पहाड़ी पंछियों को भी देखा जा सकता है। लोगो की मान्यता हे की महान हिंदू संत अगस्त्य भी यही रहा करते थे। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे छुट्टियां बिताने के लिए अच्छा स्थान बनाते हैं यह पर्यटकों के लिए आकर्षण जगह है ।

Ooty Me Ghumne Ki Jagah Kalhatti Falls
Ooty Me Ghumne Ki Jagah Kalhatti Falls

ऊटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान – Ooty Tourist Places Mudumalai National Park in Hindi

नीलगिरी पर्वतमाला की तलहटी में स्थित तमिलनाडु में प्रसिद्ध वाच्य जीव अभयारण्यो में एक यह उद्यान ऊटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर बाघ, हाथी, तेंदुआ, जंगली कुत्ते और हिरण आदि कई जीव जो विलुप्त प्राय है उनको यहां देखा जा सकता है। 200 से ज़्यादा पक्षी की दुर्लभ प्रजातियां भी यहां है। वन्य जियो से लगाव रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण जगह मृदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान है ।

Ooty Tourist Places Mudumalai National Park
Ooty Tourist Places Mudumalai National Park

ऊटी का प्रसिद्ध कोटागिरी हिल – Tourist Places in Ooty Kotagiri Hill in Hindi

सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन जो ऊटी से 30 किलोमीटर दूर पहाडि़यों में बसा हुवा हे। यह एक शांत पहाड़ी शहर है जो गर्मियों में अंग्रेजों का रिजार्ट हुआ करता था।चाय के बागानों, पहाड़ों के शानदार दृश्य, ठंडी जलवायु, शानदार दृश्य और मंत्रमुग्ध करने वाली प्राकृतिक सौन्दर्य यहाँ के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है।

Tourist Places in Ooty Kotagiri Hill
Tourist Places in Ooty Kotagiri Hill


ऊटी घूमने का अच्छा समय – Best Time to Visit Ooty in Hindi

ऊटी भारत का एक शहर जो नीलगिरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है ऐसा शानदार पर्वतीय शहर जो हर मौसम में अपनी खूबसूरती का रमणीय छटा बिखेरता रहता है। ऊटी में पूरे वर्ष कभी भी यात्रा की जा सकती है लेकिन अक्टूबर से जून तक यहां का तापमान 24 डिग्री के आसपास रहता है जिसके लिहाज से ये समय ज्यादा अच्छा माना जाता है ।

ऊटी कैसे पहुंचे? – How to Reach Ooty in Hindi

ऊटी का सबसे पास का हवाई अड्डा कोयम्बटूर हवाई अड्डा है। यहा से लगभग 85 किलोमीटर दूर स्थित यह हवाई अड्डा चेन्नई, मुम्बई, बेंगलुरु   दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लखनऊझारखंडऔर हैदराबाद और कई शहर से जुड़ा हुआ है। लगभग 50 किलोमीटर दूर रेलवे स्टेशन है यहां के लिए बेंगलुरु, चेन्नई और कोयंबटूर से नियमित ट्रेन सुविधा उपलब्ध है। ऊटी सड़क मार्ग से पूरी तरह जुड़ा है अतः बस से भी ऊटी पहुंच सकते हैं। यहां पर टैक्सी ऑटो रिक्शा और सिटी बस भी लोकल ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध है। आप amazon से किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते है।

निष्कर्ष –

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “ऊटी के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Famous Tourist Place In Ooty” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –  

7 thoughts on “ऊटी के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist place In Ooty”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *