पश्चिम बंगाल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – West Bengal Tourist Places In Hindi

West Bengal Tourist Places In Hindi : हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है पश्चिम बंगाल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे मे, जहां जो सुखद अनुभव आपको प्राप्त होगा वो आपके जीवन का सबसे यादगार पल होगा। तो आइये जानते है भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगहों के बारे में।

Table of Contents

पश्चिम बंगाल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – West Bengal Tourist Places In Hindi – Best Places To Visit In India

West Bengal Tourist Places In Hindi : पश्चिम बंगाल को दुनिया भर में अपने अथाह सुंदरता और प्राकृति के सुन्दरता के लिए जाना जाता है। और आप पश्चिम बंगाल के सुन्दरबन को तो हर हाल में देखना चाहते होंगे, पर पश्चिम बंगाल में इसके अलावा कई ऐसे टूरिस्ट प्लेसेस है जहाँ जाने पर आपको लार्जर -देन -लाइफ और उनसे निकालनी वाली पीसफुल औरा को फील कर सकेंगे।

हालाँकि इन चीजों के अलावा पश्चिम बंगाल में आपको हर तरह के टूरिस्ट प्लेसेस प्रोवाइड करता है, यहाँ  आपको ऐतिहासिक महल, चाय के बागान, म्यूजियम, बीचेस के साथ पश्चिम बंगाल आपको अपने सुंदरता में डुबाने का काम करता है। तो आज हम इस आर्टिकल में पश्चिम बंगाल के टॉप 10 टूरिस्ट प्लेसेस को बताएँगे, जिससे आप उन जगहों पर जाने से पहले उनके बारे में सभी बातों को जान सकेंगे और आप आराम से उन जगहों को सेलेक्ट भी कर पाएंगे।    

दार्जलिंग पश्चिम बंगाल का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल – Darjeeling West Bengal Tourist Places In Hindi

दार्जीलिंग भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित एक स्टेट है जो हिमालय के पैरों में बसा हुआ है। दार्जीलिंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है जो की कभी सबसे अमीर ब्रिटिशों के लिए समर वेकेशन के लिए भी  जाना जाता था।

DARJEELING - West Bengal Tourist Places In Hindi
DARJEELING – West Bengal Tourist Places In Hindi

दार्जलिंग एक हिल स्टेशन है जो की हिमालय से सटा हुआ है जो की वास्तव में हिमालय की पहाड़ियाँ ही हैं। उसके साथ ही ये नेपाल, तिब्बत और भूटान के बीच में स्थित है। हिमालयन पहाड़ों के साथ ही दार्जलिंग 4,000 से अधिक अनेक तरह के फूलों और लगभग 300 से ज्यादा तरीकों के अलग -अलग फर्न पाए जाते हैं, जो दार्जलिंग को एक एनिमल हब भी बनाता है। हालाँकि आप इन जानवरों को ” पद्मजा नायडू हिमालयन जू ” में  नजदीकी से देख सकते है, दार्जलिंग इस जू के चलते भी काफी प्रसिद्ध है। 

दार्जलिंग हिमालयन रेलमार्ग का “टॉय ट्रेन” 1880 के दशक में ब्रिटिशों द्वारा शुरू किया गया था, जिसे 1999 में UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित कर दिया। लेकिन अगर आप आज (2022) में भी वहाँ जाओगे तो आप 1880 से चलती आ रही ट्रेन का शफर का सकते हो। ब्रिटेन ने 1757 में ही दार्जलिंग को हथिया लिया था और भारत के आजादी तक दार्जलिंग के धरोहरों को लूटा और उसके नजारों के मजे लेते रहें। आज भी दार्जलिंग के चाय बागानों में ब्रिटिश विला, शहर में ब्रिटिशों के दिए गए घाव नजर आते हैं।   

दार्जलिंग की चाय अपने आप में ही एक कला से काम काम नहीं है, यहाँ हर साल लगभग 10 से 11 टन चाय का उत्पादन किया जाता है। जो कि दार्जलिंग की सुंदरता और अर्थव्यवस्था को भी मेन-टेन रखने का काम करता है। और दार्जलिंग में इनके शानदार केबल कार रोपवे, हिंदी (ENGLISH, नेपाली) और बंगाली बोलने वाले लोग, अनेक मंदिर, चर्च के साथ अनेक धर्मों मॉन्यूमेंट्स देखने को मिलते हैं। 

दार्जलिंग के प्रमुख पर्यटन स्थल – West Bengal Tourism In Hindi

कोलकाता पश्चिम बंगाल में घूमने की जगह – KOLKATA West Bengal Tourism In Hindi

कोलकाता को हम पश्चिम बंगाल की राजधानी के रूप में तो जानते ही हैं, पर आपको जानकार ये आश्चर्य नहीं होना चाहिए की कलकत्ता जोकि अभी कोलकाता है वो आधीन भारत की राजधानी हुआ करती थी। दरअसल ब्रिटिशों  ने 1773 – 1911 तक कलकत्ता ( कोलकाता ) को पूरे आधीन भारत की राजधानी  बना राखी थी, जिसका खरोच हम आज भी वहाँ की गलियों में देख सकते हैं। कोलकाता अपने भव्य कलाकृत्यों और कल्चरल फेस्टिवल्स के लिए जाना जाता है, उसके साथ ही कोलकाता कई तरह की सुंदरता से भरपूर है जिनको आप नीचे बताये गए पॉइंट्स में जानेंगे। 

KOLKATA West Bengal Tourism In Hindi
KOLKATA West Bengal Tourism In Hindi

‘विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन ( VYBK ) को भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम मन जाता है, इसमें फुटबॉल और क्रिकेट के मैच हुआ करते हैं। ‘अगर आपको किताबे पढ़ना काफी पसंद है और आप ऐसे जगह जाना चाहते हैं जहाँ किताबों का सबसे बड़ी बाजार लगती है, तो कॉलेज स्ट्रीट आपके लिए एक पर्फेक्ट जगह है। यहाँ आपको पुरानी से पुरानी और नई से नई किताब आराम से मिल जाएगी, इसी लिए कोलकाता के इस जगह को कॉलेज स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है। 

‘1857 में स्थापित इस कलकत्ता विश्वविद्यालय पूरे एशिया की पहली वेस्टर्न स्टाइल इंस्टीटूशन था, जिसमे हमारे देश की जानी- मानी हस्तियाँ पढ़ी हुयी हैं। जिनमे शहीद शुभाष चंद्र बोस, राजेंद्र प्रसाद, स्वामी विवेकानंद, जगदीश चंद्र बोस, पंडित मदन मोहन मालवीय, S. D. बर्मन, मोहम्मद हामिद अंसारी, सुनील छेत्री, सौरव गांगुली, प्रफुल्ला चंद्र रे, कुमार सानू, प्रनब मुखर्जी, ममता बनर्जी, बंकिम चंद्र चटर्जी और सत्येंद्र नाथ बोस के जैसे कई हस्तियाँ शामिल है। 

इसके अलावा कोलकाता सबसे पुराने और बड़े बरगद के पेड़ के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुका है, यहाँ हर साल दुनिया का सबसे बड़ा बुक फेयर लगता है जो की एक बार और बुक लवर्स के लिए हैवन का काम करता है। बहरहाल कोलकाता की भव्यता की एक किताब लिखी जा सकती है, पर आपको हिस्ट्री की कई चीजें असल में देखने को मिलेगी जिन्हे अपने किसी हिस्ट्री बुक में पढ़ा होगा। 

कोलकाता में घूमने लायक आकर्षण स्थल  West Bengal Tourism In Hindi

  • हावड़ा ब्रिज
  • विक्टोरिया मेमोरियल
  • साइंस सिटी
  • पार्क स्ट्रीट
  • न्यूमार्केट
  • प्रिंसेप घाट
  • साल्ट लेक सिटी
  • सेंट पॉल कैथेड्रल
  • भारतीय संग्रहालय
  • दक्षिणेश्वर मंदिर
  • बेलूर मठ
  • जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी
  • कुमारतुली
  • बिड़ला तारामंडल
  • अलीपुर चिड़ियाघर

सुंदरबन पश्चिम बंगाल की सबसे खूबसूरत जगह – SUNDARBAN West Bengal me ghumne ki jagah

SUNDARBAN West Bengal me ghumne ki jagah
SUNDARBAN West Bengal me ghumne ki jagah

अगर आप पश्चिम बंगाल में टूरिस्ट प्लेस के बारे में सर्च करेगे तो सुंदरबन का नाम आना लाजमी है। सुन्दरबन एक हराभरा जंगल ही नहीं है बल्कि एक खूबसूरत डेल्टा भी है। सुन्दरबन हुगली नदी से बांग्लादेश के बालेश्वर नदी तक फैला हुआ है। यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। इसका नाम सुंदरबन इस जंगल में मिलने वाले मैन्ग्रोव पौधों से इंस्पायर्ड है और ये दुनिया के सबसे बड़े डेल्टा का हिस्सा है जो गंगा नदी से बना हुआ है। 

आप सुन्दरबन में आज भी कई शिव मंदिरों को देख सकते हैं जो की कई सदियों के होने के कारन खंडहर में बदल गए हैं। सुंदरबन में अनेक प्रकर के जानवर और दुर्लभ जीव देखने को मिल जाते हैं जोकि सुंदरबन को और भी ज्यादा मत्वपूर्ण बना देता है। 

खैर अगर सुंदरबन जाने की सोच रहे हैं तो ये जान लें की यहाँ का मौषम अप्रैल-जून के दौरान 30-45 डिग्री सेल्सियस तक और चिलचिलाती धूप से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। इसलिए सुंदरबन जाने का अनुकूल समय सितम्बर-मार्च के बीच को ही माना जाता है, क्योंकि इस समय में सुंदरबन पूरी तरह से स्वर्ग और पीस प्रोवाइड कराता है।

सुंदरबन के मशहूर पर्यटन स्थल – west Bengal Tourism In Hindi

  • नेतिधोपानी
  • सुधान्याखाली वाच टावर
  • कनक
  • हॉलिडे आइलैंड
  • कटका सुंदरवन
  • कपिलमुनि मंदिर
  • सजनेखली पक्षी अभयारण्य
  • भारत सेवाश्रम संघ मंदिर
  • हिरण पॉइंट
  • क्रोकोडाइल सेंचुरी
  • लोथियन द्वीप पक्षी अभयारण्य
  • पियाली नदी
  • डब्लर चार द्वीप
  • टिन कोना द्वीप

हुगली पश्चिम बंगाल का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल – HOOGHLY Places To Visit In West Bengal In Hindi

HOOGHLY Places To Visit In West Bengal In Hindi
HOOGHLY Places To Visit In West Bengal In Hindi

अगर आप पश्चिम बंगाल में टूरिस्ट प्लेस के बारे में सर्च करेगे तो सुंदरबन की तरह ही हुगली का नाम आना काफी कॉमन सा है। हुगली शहर का नाम हुगली नदी के तट पर होने पर पड़ा है, जिसमे भारत की 5 नदियाँ ( गंगा, दामोदर, द्वारकेश्वर, मुंडेश्वरी और सरस्वती ) आके शामिल होती है। 

हुगली कोलकाता से सिर्फ 40 किलो-मीटर की दूरी पर पड़ता है, जोकि पश्चिम बंगाल की राजधानी के पास होने से यहाँ आपको हर सुविधा मिल जाती है। यहां आपको कई एतिहासिक बिल्डिंग्स और धार्मिक भवन और अन्य कई सुन्दर मॉन्यूमेंट्स देखने को मिल जाते हैं, इसके साथ ही आपको कई शॉपिंग लेन भी मिल जाते हैं। अगर टूरिस्ट प्लेसेस की बात करे तो हुगली मोहसिन कॉलेज, शांडेश्वर शिव मन्दिर, तारकेश्वर, बनबिथी पार्क के साथ मॉल और भी अन्य प्लेस पाए जाते हैं। और अगर आप हॉली जाने की सोच भी रहें है तो हम बता दें की, हुगली जाने का अनुकूल समय अक्टूबर-मार्च का माना जाता है। 

  • हुगली इमामबाड़ा 
  • हल्दापुकुर टैंक
  • हिरन का उद्यान
  • चंदननगर संग्रहालय
  • चिनसुराह डच कब्रिस्तान
  • दामोदर नदी
  • गढ़ मंदारन पार्क
  • दरगाह इस्माइल गुजी तीर्थ
  • तारकेश्वर मंदिर
  • श्री रामकृष्ण मठ
  • बंदेल चर्च
  • हंगसेस्वरी मंदिर

कलिम्पोंग पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध हिल स्टेशन – KALIMPONG tourist places in west Bengal

KALIMPONG tourist places in west Bengal
KALIMPONG tourist places in west Bengal

अगर आपका दार्जलिंग जाने का प्लान बन रहा है तो कलिम्पोंग के बारे में भी जानते जाईये, क्योंकि दार्जलिंग और कलिम्पोंग दोनों शहर एक दूसरे के काफी नजदीक है। तो आपको इस बात का पता नहीं होगा पर कलिपोंग को दार्जलिंग के पहले से शाही हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता था, पर दार्जलिंग के बाद से अब कलिम्पोंग को पूर्व शाही हिल स्टेशन के नाम से जाना जाता है। 

इसका इस्तेमाल प्राचीन और मशहूर सिल्क रुट के लिए भी हो चुका है, बहरहाल उसके कॉम्पोंग पश्चिम बँगाल के दार्जलिंग की तरह ही बहुत खूबसूरत जगहों में से एक है। घनी पहाड़ियाँ, हरे-भरे खेत, और अन्य प्रकार के पशु-पंछी शामिल हैं। 

यहाँ पे 18वीं शताब्दी की धर्मोदय विहार नेपाली मंदिर है जिसमे कई ऐसी दुर्लभ बौद्ध धर्म की ग्रन्थों को संभाल के रखा हुआ है, जो आज के समय पर दुनिया से बिल्कुल विलुप्त सी हो रखी हैं। कलिम्पोंग अपने सदाबहरता और सुंदरता की तरह यहाँ का तापमान पूरे साल काफी सुहावना भरा रहता है, यहां तक की जून के समय में भी यहाँ का पारा 20-25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। तो इसी लिए आप कलिम्पोंग किसी भी मौषम में जा सकते हैं।

KALIMPONG me ghumne ki Jagah In west Bengal Tourism

  • डरपिन दारा हिल कलिम्पोंग
  • थारपा चोलिंग मठ कलिम्पोंग
  • मॉर्गन हाउस कलिम्पोंग
  • फूल नर्सरी कलिम्पोंग
  • देओलो हिल कलिम्पोंग
  • ज़ोंग डॉग पालरी फ़ॉ ब्रोंग मठ कलिम्पोंग
  • मंगल धाम मंदिर कलिम्पोंग
  • मैकफारलेन मेमोरियल चर्च कलिम्पोंग
  • नीरा वैली नेशनल पार्क, कलिम्पोंग
  • नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर कलिम्पोंग
  • क्रॉकिटी कलिम्पोंग
  • शाहिद पार्क कलिम्पोंग
  • जेलेप्ला व्यूपॉइंट कलिम्पोंग
  • सेंट टेरेसा कैथोलिक चर्च कलिम्पोंग
  • लेप्चा संग्रहालय कलिम्पोंग
  • ऋषि बंकिम चंद्र पार्क कलिम्पोंग
  • आर्ट केफे कलिम्पोंग

जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल में घूमने की जगह – JALPAIGURI tourist places in west Bengal

JALPAIGURI tourist places in west Bengal
JALPAIGURI tourist places in west Bengal

भारत का ये जलपाईगुड़ी जिला (बांग्लादेश और भूटान ) दो देशों से अपनी सीमा को साझा करता है, और बटवारे के समय इस जिले का एक हिस्सा बांग्लादेश में बाँट दिया गया था जो की उस समय का पूर्वी पाकिस्तान हुआ करता था। जलपाईगुड़ी अपने शांत नदी के किनारो, चाय बागानों और अन्य प्राकृतिक सुंदरतों के लिए जाना जाता है,  यहाँ की सुंदरता को अगर सच में तुला जाये तो ये पश्चिम-बंगाल के 2 नंबर पे आएगा। 

यहाँ जाने के लिए आपको कई ट्रेन्स, एयर-प्लेन्स तक मिलते हैं, जोकि आपको सीधा जलपाईगुड़ी पहुंचने का काम करती है। और मई आपको याद दिलाता चलूँ की अगर आप यहना जाने की सोच रहें हैं तो आप अक्टूबर – मार्च के समयकाल में ही जाएँ, क्योंकि यहाँ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे का जाता है।

जलपाईगुड़ी में घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थल – west Bengal Tourism In Hindi

  • डुआर्स
  • गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान
  • जयंती वन
  • गाजोलडोबा
  • पंजहोरा नदी
  • बक्सा टाइगर रिजर्व
  • जयंती महाकाल गुफा लाटागुड़ी
  • जुबली पार्क
  • तीस्ता उद्यान
  • लैम पोकरी अरितार
  • सनटेले स्ट्रीम सैम्सिंग
  • चेंजी झरना अरितार
  • चिलपाटा वन्यजीव अभयारण्य बीरपारा

सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल का शीर्ष पर्यटन स्थल – SILIGURI tourist places in west Bengal

SILIGURI tourist places in west Bengal
SILIGURI tourist places in west Bengal

सिलीगुड़ी हिमिलाय के तलहटी में बसा एक ऐसा शहर है, जहाँ आपको सिलीगुड़ी संस्कृति और सिलीगुड़ी के अनोखे सुंदरता का बेजोड़ मेल देखने को मिलता है। पहाड़ों में होने के कारण यहाँ चाय की खेती की जाती है, जो की इस जिले के लिए आर्थिक और सुंदरता को बढ़ाने में मदद करती है।सिलीगुड़ी पहाड़ों में होने के कारण कई दुर्लभ जीवों से भरपूर है, जिसे आप वहाँ के वनयजीव सफारी सुविधाओं से नजदीकी से देख सकते हैं।

यहाँ एक प्रमुख पर्यटक सालूगरा मठ है, जिसमे तबत्ती बौद्ध भिछुओं के जरिये 100 फीट के मूर्ती को बनाया। यहाँ भगवान श्री कृष्णा को शानदार इस्कान और काली मंदिर भी मिल जाता है।यहाँ जाने के लिए आपको कई ट्रेन्स, एयर-प्लेन्स तक मिलते हैं, जोकि आपको सीधा सिलीगुड़ी पहुंचने का काम करती है। तो अगर आप दार्जलिंग जा रहे हो तो आप सिलीगुड़ी जंक्शन – दार्जलिंग हिमालयन जंक्शन जाने के लिए वर्ल्ड फेमस टॉय का मजा लेते हुए जा सकते हैं।

सिलीगुड़ी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलwest Bengal Tourism In Hindi

  • महानंदा वियर वन्यजीव अभ्यारण्य
  • दुधिया
  • चिलपटा वन
  • इस्कॉन मंदिर
  • सविन किंगडम
  • सालूगरा मठ
  • बंगाल सफारी पार्क
  • सिपाही धुरा चाय बागान
  • कोरोनेशन ब्रिज
  • उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र
  • सेवक काली मंदिर
  • हांगकांग बाजार
  • कंचनजंगा स्टेडियम
  • लोकनाथ मंदिर
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के धार्मिक स्थल – MURSHIDABAD Of Bengal tour

MURSHIDABAD Of Bengal tour
MURSHIDABAD tourist places in west Bengal

मुर्शिदाबाद शहर में कई छोटी-छोटी झीलें और उनमे आपको कई दुर्लभ तरह के प्रवासी पक्षियों का आकर्षण केंद्र देखा जाता है। ये पश्चिम बंगाल के हुगली नदी के तट पर स्थित है, जिसके वजह से प्राचीन काल में मुर्शिदाबाद का इस्तेमाल बँगाल के नवाबों द्वारा घूमने हेतु किया जाता था। जिसके कारण यहाँ आज भी कई  प्राचीन कलाओं का प्रदर्शन और मॉन्यूमेंट्स को देखा जा सकता है, जिनमे अधिकतर इस्लामिक स्थल ही हैं।  

मुर्शिदाबाद अपने सिल्क की साड़ियों के लिए काफी प्रसिद्ध है, जोकि बेलमपुर बाजार से जाना जाता है। और अगर आप यह जाना चाहते है तो ये जानते जाये की, यहाँ जाने का अनुकूल समय काल अक्टूबर-नवम्बर का माना  जाता है 

MURSHIDABAD Mein Ghumne Ki Jagah – west Bengal Tourism In Hindi

  • हज़ार्डियरी पैलेस
  • निज़ामत इमामबाड़ा
  • मोती झील
  • फौती मस्जिद
  • खोश बाग
  • वासिफ मंजिल
  • मुर्शिदाबाद जिला संग्रहालय
  • मदीना
  • कठगोला
  • बेलमपोर मार्केट
  • कटरा मस्जिद
  • जहान कोशा तोप

लतागुरी पश्चिम बंगाल पर्यटन स्थल – LATAGURI tourist places in west Bengal

JALDAPARA NATIONAL PARK tourist places in west Bengal
JALDAPARA NATIONAL PARK tourist places in west Bengal

दरअसल लतागुरी, “जलपाईगुड़ी” जिले में ही स्थित है, जो की गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान के बाहर है। लतागुरी उन लोगों के लिए है जो नेचर के करीब और शांति भरा समय का अनुभव करना चाहते हैं। यहाँ भारतीय गैंडे, बंगाल टाइगर, ब्राह्मणी बतख, सुस्त भालू के साथ अन्य कई दुर्लभ पशु-पक्षी, घांस और पौधों के कारण अति-आनंदक माहौल बना रहता है। यहाँ आप जंगल सफारी और अलग-अलग वनस्पतियों के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं, और उसके अलावा आपको यहाँ हमारे ससंकृति से जुड़े कई खण्डहर भी देखने को मिलते हैं।  

और अगर आप लतागुरी जाने का सोच रहें हैं तो मई आपको बताते चालू की, यहाँ घूमने का अनुकूल समय काल नवम्बर-फरवरी को मन जाता है क्योंकि इस समय लतागुरी का मौषम मनमोहक रहता है।

लतागुरी में घूमने के लिए बेस्ट पर्यटन स्थलwest Bengal Tourism In Hindi

  • गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान
  • लेपचक्का गांव
  • मोंगपोंग
  • झालोंग
  • चपरामारी वन्यजीव अभयारण्य 
  • मूर्ति नदी
  • जयंती महाकाल गुफाएँ
  • बक्सा टाइगर रिजर्व
  • बक्सा किला
  • जलढाका और बिंदु

जलदापाड़ा नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल का प्रमुख पर्यटन स्थल – JALDAPARA NATIONAL PARK tourist places in west Bengal

दरअसल जलदापाड़ा नेशनल पार्क, “अलीपुरद्वार” जिले में ही स्थित है, जो की तोरसा नदी के किनारे और पूर्वी हिमालयन तलहटी में पड़ता है। जलदापाड़ा नेशनल पार्क ‘पश्चिम बंगाल की सबसे हरे-भरे टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है, यहाँ के लगातार पेड़ों के जंगल, घांस और अलग-अलग दुर्लभ वन्सपतियाँ पायी जाती है। 

आप जलदापाड़ा नेशनल पार्क में जीप और हाथियों पर सवारी करके जंगल सफारी का आनंद भी उठा सकते हैं, जो की आपको पूरे जंगल के उस पार तक घुमाने का काम करता है। जिसमे आपको भारतीय सींघ वाले गैंडे की दूसरी सबसे बड़ी जनसँख्या देखने को मिलती है, उसके अलावा रॉयल बंगाल टाइगर्स, तेंदुए, चित्तीदार हिरन, जंगली सूअर, कोबरा इत्यादि  दुर्लभ जानवर शामिल हैं। 

बहरहाल अगर आप जलदापाड़ा नेशनल पार्क की सफर में जाने का प्लान बनाये तो इस बात का ध्यान रखें की, यहाँ जाने का अनुकूल समय सितम्बर-मार्च को माना जाता है। 

पश्चिम बंगाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Visit West Bengal In Hindi

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च महीने के बीच सर्दियों का मौसम आदर्श माना जाता है। इस समय यहाँ का मौसम खुशनुमा और ठंढा रहता है जो यहाँ स्थित हिल स्टेशनो के साथ साथ समुन्द्र तटों और जंगलो में घूमने के अनुकूल होता है। गर्मियों में पश्चिम बंगाल में बहुत भयानक गर्मी पड़ती है जो आपके लिए थोड़ा रुकावट और परेशानी खड़ी कर सकती है। इसके अलावा आप मानसून के मौसम में भी पश्चिम बंगाल घूमने जा सकते है और हरे भरे जंगलो में पिकनिक का आनन्द ले सकते है।

पश्चिम बंगाल का खान पान – Local Food Of West Bengal In Hindi

भारत का पश्चिम बंगाल राज्य पर्यटन के साथ साथ कला, साहित्य, और संस्कृति का केंद्र भी है। पश्चिम बंगाल का भोजन पूरी दुनिया में बंगाली भोजन के नाम से प्रसिद्ध है। बता दे यहाँ का सबसे प्रसिद्ध भोजन दाल, चावल और मछली है। ये भोजन निगेला, सौंफ, सरसों के बीज, मेथी और जीरा जैसे 5 मसालों के साथ अद्भुत रेस्पी से बनाते है।

इसके अलावा मैकचेर झोल, बेगुन भज्जा, चिंगरी मलाई करी, अंबोले, पिथा, और सुकोतो कुछ अन्य प्रसिद्ध भोजन है। बंगाली खाना बिना किसी मीठे के अधूरी मानी जाती है। बंगाल की लगभग सभी मिठाई छेना से बनाई जाती है जिनमे रसमलाई, चमचम, रोशोगोला और शोंदेश पूरे भारत में लोकप्रिय है।

पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचें – How To Reach West Bengal In Hindi

भारत के प्रसिद्ध पर्यटन होने के कारण पश्चिम बंगाल पहुंचने के लिए आप हवाईजहाज, रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा है। तो आइए जानते है इन रास्तो से पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचें –

हवाईजहाज से पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचें – How To Reach West Bengal By Flight In Hindi

यदि आप पश्चिम बंगाल जाने के लिए हवाईजहाज का चयन करते है तो आपको बता दे की यहाँ नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता और बागडोगरा हवाई अड्डा बागडोगरा दो हवाई अड्डे हैं। यहाँ से भारत के बड़े शहरो के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए नियमित उड़ाने मिल जायगी। हवाई अड्डे से आप पश्चिम बंगाल के हर शहर के लिए बस और ट्रेन आसानी से ले सकते है। Amazon से आप किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते है।

रेल द्वारा पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचें – How To Reach West Bengal By Train In Hindi

पश्चिम बंगाल भारत के सभी शहरो के साथ अच्छी रेल कनेक्टिविटी से जुड़ा हुवा है। पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन और सियालदह रेलवे स्टेशन दो मुख्य रेलवे स्टेशन है जो राजधानी कोलकाता में स्थित है। इसके बाद सिलीगुड़ी के पास स्थित न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन भी अन्य शहरो से अच्छी तरह जुड़ा हुवा है। इसके अलावा हिल स्टेशन दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है जिसका आनन्द लेना न भूले।

रास्ते से पश्चिम बंगाल कैसे पहुंचें – How To Reach West Bengal By Road In Hindi

पश्चिम बंगाल को सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जोड़ा गया है। राज्य राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों से पश्चिम बंगाल भारत के सभी बड़े शहरो से अच्छी तरह जुड़ा हुवा है। जहाँ से आप बस के माध्यम से पश्चिम बंगाल के कोने कोने में आसानी से घूम सकते है।

पश्चिम बंगाल में क्या प्रसिद्ध है?

ऐतिहासिक महल, चाय के बागान, म्यूजियम, समुन्द्र तटों के साथ साथ पश्चिम बंगाल अपने संस्कृति, त्योहारों और व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है।

पश्चिम बंगाल का नृत्य कौन सा है?

पश्चिम बंगाल का नृत्य गम्भीरा है बंगाली संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार क्या है?

पश्चिम बंगाल का मुख्य त्योहार नवरात्रि दुर्गा पूजा है जिसे देखने भारत ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी आते है।

निष्कर्ष 

हमने आज आपको पश्चिम बंगाल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (West Bengal Tourist Places In Hindi) के बारे में जानकारी दी है, जो की आपको एक ओवरव्यू दिखाता है की आप किन-किन जगहों पर अपने ट्रिप को करने जा सकते हैं। हालाँकि पश्चिम बंगाल में कई और जगहें भी हैं, लेकिन इन 10 जगहों को आपको जाना ही चाहिए।

इसे भी देखे –

2 thoughts on “पश्चिम बंगाल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – West Bengal Tourist Places In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *