हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है मैसूर के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Tourist place In Mysore के बारे मे, जहां आप भव्य महल, अनोखे मंदिर और पुराने ज़माने के शाही अंदाज का आंनद ले सकते है। यहाँ जाने के बाद जो सुखद अनुभव आपको प्राप्त होगा वो आपके जीवन का सबसे यादगार पल होगा। तो आइये जानते है भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मैसूर के सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगहों के बारे में
मैसूर के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल – Top 10 tourist places in Mysore In Hindi – Best Place To Visit In Mysore In Hindi
मैसूर दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में दर्शनीय पर्यटन स्थलों का केन्द्र है या शहर ऐतिहासिक महत्त्व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अनेक शाही महलों की वजह से भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यदि आप ऐसे शहर में घूमना चाहते हैं जहां भव्य महल, अनोखे मंदिर, विशाल बगीचे के साथ शाही जमाने का आनंद भी लेना हो तो हो तो आपको मैसूर में ये देखने सब मिलेगा। इसके सिवा मैसूर कला एवं सांस्कृतिक केंद्र होने के साथ साथ रेशम की बुनाई, आयुर्वेद, योग प्रयासों तथा चंदन और धूप के उद्योग के लिए भी जाना जाता है।
मैसूर का प्रमुख पर्यटक स्थल मैसूर पैलेस – Mysore Palace Mysore Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
इंडो सरकेनिक शैली की अद्भुत वास्तुकला में बना मैसूर पैलेस मैसूर का प्रमुख पर्यटन स्थल है ।कर्नाटक राज्य के मैसूर में स्थित मैसूर पैलेस ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस महल की दीवारें सलेटी पत्थरों से और इसका गुम्बद गुलाबी रंग के पत्थरों से बना है। इस महल में एक सोने से बना गुम्बदों वाला दुर्ग भी है जो रोशनी में चमकता रहता है।यहाँ की लाइटिंग इल्यूमिनेशन और साउंड शो बहुत ही लोकप्रिय है। शाम के समय में यह महल 98000 प्रकाश बल्बो के साथ अद्भुत दिखता है ।
मैसूर के तीर्थ स्थल सोमनाथपुरा मंदिर – Somnathpura Temple Mysore Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
कावेरी नदी के तट पर बना सोमनाथपुरा मन्दिर मैसूर का प्राचीन और दर्शनीय धर्मस्थल है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह वैष्णव मंदिर होयसाल वास्तु कला का अद्भुत उदाहरण है। मुस्लिम हमलावरों द्वारा इसे तोड़ दिए जाने के कारण यहां पूजा नहीं होती फिर भी इस मन्दिर के आकर्षक बनावट की वजह से लोग इसे देखने आते हैं। इस मंदिर के चबूतरे सितार के आकार के बने हैं। यह मन्दिर मैसूर में लगभग 35 किमी दूर स्थित है।
मैसूर का प्रसिद्ध वृंदावन गार्डन – Brindavan Gardens famous Mysore Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi
कावेरी नदी पर स्थित वृंदावन गार्डन अपने रंग बिरंगे फूलों, बोटिंग, रंगीन फव्वारे, म्यूजिकल फाउंटेन और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।वृंदावन गार्डन तीन भागो में बना है जिसमें पानी के फ़व्वारे, पेड़, बेलबूटे और फूलों के पौधो को अलग अलग रखा गया हैं। शाम के समय वृंदावन गार्डन में एक लय के साथ जलती हुई रंगबिरंगी रोशनी के बीच संगीत के साथ पानी के फुहारे का नृत्य देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक भारी मात्रा में यहां आते हैं और यहाँ का विहंगम दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते है। मैसूर से 21 किमी दूर यह गार्डन कृष्णा राजा सागर बांध के ठीक नीचे 60 एकड़ में फैला है।
मैसूर का दर्शनीय स्थल रेल संग्रहालय – Railway Museum Mysore Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
मैसूर का यह रेल संग्रहालय दिल्ली के राष्ट्रीय रेल संग्रहालय के बाद भारत का दूसरा अद्भुत संग्रहालय है। लोकोमोटिव के शानदार संग्रह वाले इस संग्रहालय में आप भारतीय रेलवे की यात्रा और उसके विकास को देख सकते हैं। संग्रहालय के मैदान में घूमने के लिए बैटरी से चलने वाली छोटी टॉय ट्रेन है जो इस रेलवे संग्रहालय का मुख्य आकर्षण है। इस संग्रहालय में भारत मे बना पहला भाप इंजन और मैसूर के महाराजा का शाही कोच भी देखना न भूलें।
मैसूर का खूबसूरत जगनमोहन पैलेस – Jaganmohan Palace Mysore Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
जगन मोहन पैलेस मैसूर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की लिस्ट में शामिल है। जगन मोहन पैलेस को अब एक खूबसूरत आर्ट गैलरी बना दिया गया है जिसमें कई अद्भुत और शानदार कलाकृति देखने योग्य हैं। शांति निकेतन और मैसूर शैली के साथ विभिन्न शैलियों को दर्शाती 2000 से भी अधिक पेंटिंग इस गैलरी में मौजूद है। इस पैलेस में जाकर आप शाही भव्यता का आनन्द भी उठा सकते हैं।
मैसूर का प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर – Chamundeshwari Temple Mysore Me Dekhne Layak Jagah In Hindi
मैसूर के पूर्व में स्थित यह मंदिर चामुंडी हिल्स पर 1000 फीट ऊंचाई पर स्थित है। माता दुर्गा को समर्पित इस मन्दिर में नंदी और महिषासुर की मूर्ति भी है। मैसूर का यह मन्दिर माता दुर्गा के 18 महाशक्ति पीठों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरे इस मंदिर की ऊंचाई पर चढ़ने से आपको मैसूर का विहंगम दृश्य दिखाई पड़ता है। द्रविड़ वक्त शैली में बने इस मंदिर मंदिर की संरचना चतुर्भुज आकार में बनाई गई है। यहांकी मां चामुंडेश्वरी स्वर्णिम पालकी और मैसूर का दशहरा भारत में बहुत ही लोकप्रिय है। लोगों का मानना है कि माता चामुंडेश्वरी ने राक्षस महिषासुर का वध इसी स्थान पर किया था।
मैसूर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर – Trinesvaraswamy Temple Best Place To Visit In Mysore In Hindi
द्रविड़ वास्तुकला में बना भगवान शंकर को समर्पित यह मंदिर मैसूर किले के बाहर बना हुआ है। अठारहवीं शताब्दी में इस मन्दिर का गोपुर नष्ट हो गया था लेकिन अपनी सुन्दर बनावट के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मन्दिर के पास ही देवराज सागर भी बना हुआ है जिसकी भव्यता देख देखने लायक है। यह मन्दिर मैसूर स्टेशन से मात्र 3 किमी दूर स्थित है।
मैसूर का आकर्षण स्थल करणजी झील – Karanji Lake Best Place To Visit In Mysore In Hindi
यह झील मैसूर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है। चारों ओर से खूबसूरत नेचर पार्क से घिरे इस पार्क मे मनमोहक वाक थ्रू एविएरी और एक तितली पार्क है। इस तितली पार्क में रंग बिरंगी तितलियों की लगभग 45 प्रजातियां मौजूद हैं। करण जी झील पर पक्षियों की 147 प्रजातियों को देखने पंछी प्रेमी दूर दूर से आते हैं। भारत के सबसे बड़े वाक थ्रू एविएरी में आप मोर, हार्नबिल्स, टर्की और काले हंस देख सकते हैं ।
मैसूर का दर्शनीय स्थल सेंट फिलोमेना चर्च – Philomina Church Best Place To Visit In Mysore In Hindi
मैसूर का यह चर्च सम्पूर्ण एशिया का दूसरा सबसे लम्बा चर्च है। सेंट फिलोमेना को श्रद्धांजलि देने के लिए इस ऐतिहासिक चर्च का निर्माण नव गार्गिक शैली में सन 1936 में किया गया था। इस चर्च में संगमरमर की बनी बेदी और जीसस क्राइस्ट की प्रतिमा बनी है। फिलोमेना चर्च में ईसा मसीह के जन्म से लेकर पुनर्जन्म तक की घटनाओं को ग्लास पर पेंटिंग्स के माध्यम से दर्शाया गया है।
मैसूर का प्रसिद्ध श्री चामराजेंद्र जूलाजिकल गार्डन – Sri Chamarajendra Zoological Garden Best Place To Visit In Mysore In Hindi
मैसूर महल के पास स्थित इस गार्डन को मैसूर चिड़ियाघर भी कहते हैं ।157 एकड़ में फैला यह गार्डन भारत का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन चिड़ियाघर है। हाथियों का घर कहे जाने वाले इस चिड़ियाघर में आपको जिराफ, जेब्रा ,सफ़ेद गैंडे ,बबून और कई प्रकार के दुर्लभ प्रजाति के जानवर देखने को मिल जाएंगे। यहां अनेक बड़ी छोटी बिल्लियाँ, जलीय और स्थलीय पक्षी और प्राइमेट से लेकर सरीसृप तककी लगभग 168 प्रजातियाँ मौजूद हैं।
मैसूर कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Mysore In Hindi
अगर आप मैसूर हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो आपको बैंगलोर हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। बैंगलोर से मैसूर की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 140 किमी है। और यदि आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो मैसूर रेलवे स्टेशन मैसूर शहर के मध्य में स्थित है। आप amazon से किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते है।
मैसूर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Mysore In Hindi
उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले मैसूर में मानसून और सर्दियों के समय मौसम बेहद ही सुखद अवर आरामदायक होता है। इस दौरान में आप यहां की खूबसूरती और दर्शनीय स्थलों को देखकर अपनी टूर को यादगार बना सकते हैं। पहाड़ की ऊंचाइयों पर मंदिरों के होने की वजह से गर्मियों का मौसम यहां की यात्रा के लिए उचित नहीं माना जाता।
मैसूर का स्थानीय भोजन – Mysore Food In Hindi
यदि आप मैसूर घूमने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि मैसूर अपने पर्यटक स्थल के अलावा अपने मशहूर स्वादिष्ट भोजनो के लिए भी प्रसिद्ध है। खाने में आपको यहां पर पूड़ी सागू, बोंडा, खारा बाथ उपमा, उथापम, पूड़ी, शविगे बाथ, पेपर डोसा, ओनियन डोसा, नीर डोसा, ब्राह्मण भोजन, मसाला डोसा और पकोड़े जैसे बहुत से पकवानो का आनंद ले सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “मैसूर के 10 प्रमुख पर्यटक स्थलो की जानकारी- Top 10 Tourist Places In Mysore” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद
Nice
Good knowledge
Very nice explanation.
अब तो मे पक्का जाऊंगा
100%
Best knowledge
Nice place
Moust visit
Nice pick
Nice
Nice
Nice block