Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand

जुबली झील जमशेदपुर झारखंड – Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand – Famous Jubilee Park In Jharkhand Tourism In Hindi

आज हम Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand पोस्ट के माध्यम से प्रकिर्तिक सम्पदा से परिपूर्ण झारखण्ड राज्य की शान, स्टील सिटी के नाम से विश्वविख्यात जमशेदपुर के पास लोकप्रिय पिकनिक स्थल जुबली झील के बारे में बतायंगे। यदि आप जुबली झील जमशेदपुर झारखंड घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको जुबली झील कहां स्थित है?, जुबली झील घूमने कब जाना चाहिए? जुबली झील कैसे पहुंचे? जुबली झील में प्रवेश शुल्क क्या है? और जुबली झील के पास होटल आदि की जानकारी आपकी यात्रा को आसान बना देगी। तो आइए जानते है जुबली झील जमशेदपुर झारखंड के बारे में जो Jharkhand Tourism में एक विशेष स्थान रखता है।

Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand
Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand

जुबली झील जमशेदपुर झारखंड – Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand – Jubilee Park In Jharkhand Tourism In Hindi

जुबली झील झारखंड में स्थित जमशेदपुर शहर के करीब बेहद सुंदर झील है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कृत्रिम फव्वारों और कई प्रकार के दर्शनीय स्थलों के कारण मशहूर है। यहां पर बहुत से लोकल पर्यटक और पूरे देश भर से यात्री मनोरंजन के लिए आते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए इस झील को एक आदर्श पर्यटन स्थल माना जाता है। अगर आप भी जमशेदपुर के इस इलाके में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको जुबली झील पर जरूर जाना चाहिए। यहां पर आप कई प्रकार की वाटर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं और कई प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

हरे-भरे पेड़ों से घिरे हुए इस झील सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जाए। इस समय झील के पीछे दीखता सूर्य और झील के जल में गिरती सूरज की लाल किरणे एक बहुत ही अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए यहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की भीड़ लगी रहती है।

जुबली झील में एक लेजर लाइट ऑडिटोरियम है जो कि रात के समय बहुत मनमोहक प्रतीत होता है। यहां पर एक छोटा चिड़ियाघर भी है जोकि जुबली झील की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा है। अगर आप मछली पकड़ने के दीवाने हैं तो आपके लिए यह जगह बेहद सही रहेगी। यहां पर अलग से मछली पकड़ने के लिए स्थान दिया गया है। जुबली झील के चारों तरफ एक ट्रैकवे बनाया गया है जिस पर आप पैदल घूम सकते हैं और झील के नजारे का आनंद ले सकते हैं।

जुबली झील का जयंती सरोवर

यहां पर जयंती सरोवर का निर्माण 1956 में किया गया था। जयंती सरोवर एक खूबसूरत तालाब है जिसके अंदर आपको कई प्रकार के खूबसूरत कमल और गुलाब के पौधे देखने को मिल जाएंगे। मुख्यता यह तालाब अपने खूबसूरत हो कमल के पौधों के लिए ही जाना जाता है।

जयंती सरोवर भी यहां पर  बेहद खूबसूरत स्थान है। अगर आप जुबली झील में जा रहे हैं तो पास में आपको जुबली झील का जयंती सरोवर भी मिल जाएगा। यह एक तरह से साथ में अटैच एक जगह है। जयंती सरोवर के पास आपको एक खूबसूरत बिल्डिंग भी दिखाई देगी जो कि सफेद रंग में बनी हुई है, और अंग्रेजों के समय की बिल्डिंग है, आप इसके अंदर भी टहल सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।

Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand
Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand

जुबली पार्क का इतिहास – History of Jubilee park

जुबली झील के संस्थापन सर जमशेदजी नुसरवानजी टाटा जी ने अगस्त 1958 में किया। जमशेदपुर के नागरिकों के लिए उन्होंने 37.75 एकड़ का पार्क अपनी स्वर्ण जयंती पर भेंट किया। इस झील का खरखाव और संचालन टाटा ग्रुप द्वारा किया जाता है।

जुबली पार्क झारखण्ड में प्रवेश शुल्क – Jubilee park Jharkhand entry fee

जुबली झील में बच्चो के पार्क के साथ ही हर लॉन और बगीचे पूरी तरह से नि:शुल्क है। जुलाजिकल पार्क और कुछ स्पेशल सेक्सशन में कुछ मामुली शुल्क देना पड़ता है।

जुबली झील झारखण्ड के पास अन्य पर्यटन स्थल – Jamshedpur me ghumne ki jagah Near Jubilee Lake In Hindi

  • जूलॉजिकल पार्क
  • दलमा वन्य जीव अभ्यारण
  • हुडको झील
  • प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर
  • गोल पहाड़ी मंदिर
  • डिमना लेक
  • जयंती सरोवर

जुबली झील झारखण्ड घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Jubilee Lake Jharkhand In Hindi

जुबली झील जमशेदपुर की यात्रा के लिए सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इसके अलावा आप इस पार्क के संस्थापक सर जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती 3 मार्च को जा सकते है। इस समय दूर-दूर से लोग दुल्हन की तरह सजे इस पार्क को देखने आते है। 2 मार्च से 5 मार्च तक यह पार्क सजा रहता है।

आप यदि जुबली झील घूमने जा रहे है तो आप सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जाए। इस समय झील के पीछे दीखता सूर्य और झील के जल में गिरती सूरज की लाल किरणे एक बहुत ही अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए यहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की भीड़ लगी रहती है।

जुबली झील पर कैसे जाएं?

जमशेदपुर से जुबली झील केवल 8 मिनट की दूरी पर है। यह लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इलाका है। अगर आप जमशेदपुर जाना चाहते हैं तो जमशेदपुर टाटा नगरी में आपको हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन दोनों मिल जाएंगे। यह बहुत मशहूर शहर है और यहां पर पूरे देश से डोमेस्टिक फ्लाइट आती है। यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और झारखंड से अच्छी तरह जुड़ा हुवा है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

इसी के साथ साथ आप चाहे तो ट्रेन के माध्यम से भी जमशेदपुर आ सकते हैं। जमशेदपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन शहर के निकट ही स्थित है। अगर आप ट्रेन या फ्लाइट से जमशेदपुर आ रहे हैं तो आप जुबली झील पर जाने के लिए टैक्सी की सहायता ले सकते हैं या आप चाहे तो पैदल भी जा सकते हैं। अगर आप पैदल जाना चाहेंगे तो यह केवल 20 मिनट की दूरी पर होगा।

यहां का इलाका बेहद ही खूबसूरत है इसलिए आप पैदल सफर करते हुए भी पहुंच सकते हैं आपकी यात्रा बहुत सुहानी होगी। हरियाली के बीच में चलने का आनंद ही कुछ अलग होता है। इसके अलावा आप चाहे तो यहां पर हाईवे की मदद से भी आ सकते हैं, जमशेदपुर बाकी देश के साथ बहुत जबरदस्त हाईवे कनेक्टिविटी रखता है।

जमशेदपुर का पुराना नाम क्या है?

जमशेदपुर का पुराना नाम साकची है जिसे 1919 में भारत के उद्दोगपति सर जमशेदजी नुसरवानजी टाटा के नाम पर ‘जमशेदपुर’ कर दिया गया। और साथ ही कालीमाटी स्टेशन का नाम बदलकर ‘टाटानगर’ कर दिया गया।

जमशेदपुर का प्रसिद्ध क्या है?

प्रकिर्तिक सुंदरता के साथ साथ जमशेदपुर स्टील सिटी और टाटा सिटी के नाम से भी जाना जाता है। क्यू की यह शहर टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों का घर है और भारत का एक बड़ा आद्योगिक नगर है।

आशा करता हूँ जुबली झील जमशेदपुर झारखंड (Jubilee Lake Jamshedpur Jharkhand) के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। जुबली झील जमशेदपुर झारखंड या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *