Laal Tibba Mussoorie

लाल टिब्बा मसूरी – Laal Tibba Mussoorie in Hindi – Best Place to Visit in Mussoorie

Laal Tibba Mussoorie in Hindi : लाल टिब्बा मसूरी में स्थित उत्तराखंड राज्य का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां सूर्योदय और सूर्यास्‍त के अद्भुत दृश्‍यों को देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे।। मसूरी का नाम सुनते ही लोगो के मन में हिमालय की बर्फीली चोटियां, खूबसूरत झरनो, नदी, पहाड़, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और बहुत से पर्यटक आकर्षक स्थानों की याद आ जाती है। मसूरी में कई खूबसूरत हिल स्टेशन और झरने होने के कारण मसूरी को “पहाड़ो की रानी” भी बुलाया जाता है। लाल टिब्बा Uttarakhand Tourism के साथ साथ मसूरी के खूबसूरत पर्यटन स्थलो की सूची में एक विशेष स्थान रखता है।

लाल टिब्बा में पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मानाने और ट्रैकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनन्द लेने आते है। अगर आप भी यहाँ घूमने का प्लान बना रहे है तो आइए इस पोस्ट के माध्यम से जानते है लाल टिब्बा कहां स्थित है?, लाल टिब्बा घूमने कब जाना चाहिए? लाल टिब्बा में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?  लाल टिब्बा कैसे पहुंचे? के साथ साथ लाल टिब्बा के बारे में अन्य जानकारी –

लाल टिब्बा मसूरी - Laal Tibba Mussoorie in Hindi
लाल टिब्बा मसूरी – Laal Tibba Mussoorie in Hindi

लाल टिब्बा मसूरी – Laal Tibba Mussoorie in Hindi – Best Place to Visit in Mussoorie

मसूरी की सबसे ऊंची चोटी लाल टिब्बा का नाम यहाँ के पहाड़ का रंग लाल होने के कारण पड़ा। इसका दूसरा नाम डिपो हिल भी है। समुद्र तल से 2,275 मीटर (7,164 फीट) की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ दूरबीन की सहायता से हिमालय पर्वत के साथ-साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, नीलकंठ और श्री हेमकुंड साहिब के खूबसूरत और विहंगम दृश्य दिखाई पड़ते है। पहाड़ी के ऊपर भारतीय सैन्‍य सेना का बेस के साथ साथ दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के टावर भी स्थित है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्‍त के अद्भुत दृश्‍यों को देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे।

लाल टिब्बा उत्तराखंड में घूमने की लाजवाब जगहों में से एक है। यह मसूरी की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, लाल टिब्बा नामक इस जगह पर आप अपनी कार लेकर भी जा सकते हैं इसलिए आपको पैदल चढ़ाई नहीं करनी होगी। साल भर में यहां पर हजारों टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। लाल टिब्बा मसूरी नामक इस चोटी के ऊपर एक खूबसूरत होटल भी है, जिसमें आप चाय नाश्ता कर सकते हैं और भोजन कर सकते हैं।

इस ऊंचाई से आसपास के इलाकों को देखना बहुत मनोरम प्रतीत होता है, यहां पर आपको आसपास हरे-भरे वृक्ष दिखाई देंगे और चारों तरफ कोहरा ही कोहरा होगा, गर्मियों के मौसम में आपको दूर-दूर तक नजारे दिखाई देंगे, प्रकृति के इस गजब के संगम को देखकर आप मनमोहित हो जाएंगे, यह जगह हनीमून मनाने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है, और इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए भी यहां पर कई जगह हैं।

लाल टिब्बा मसूरी में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • लाल टिब्बा की चोटी पर जाने के बाद चोटी के किनारो पर जाने से बचना चाहिए।
  • ट्रैकिंग करते समय भाग दौड़ नहीं करना चाहिए।
  • पानी की बोतल ले जाना न भूले।
  • इस खूबसूरत पल को इक्क्ठा करने के लिए एक अच्छा कैमरा जरूर ले जाए।

लाल टिब्बा क्यों प्रसिद्ध है? – Why is Lal Tibba famous

लाल टिब्बा नामक इस चोटी से आसपास की पहाड़ियां काफी खूबसूरत दिखाई देती है, यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए भी प्रसिद्ध है, शाम के समय यहां का मौसम बहुत रोमांटिक हो जाता है, इसलिए यह जगह कपल के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है, अगर आप  हनीमून के तौर पर मसूरी में जा रहे हैं तो आपको लाल टिब्बा नामक इस जगह को मिस नहीं करना चाहिए।

यहां पर कई लंबे और संकरे रास्ते हैं, जिनमें आप घूम सकते हैं, सर्दियों में यहां पर बर्फ बहुत अधिक पड़ती है, और यह इलाका देवदार के वृक्षों के लिए जाना चाहता है, चोटी के ऊपर से आपको चारों तरफ देवदार के खूबसूरत वृक्ष दिखाई देंगे, जब आप चोटी के ऊपर होंगे, तो यह नजारा आपको स्वर्ग से कम नजर नहीं आएगा।

Laal Tibba Mussoorie
Laal Tibba Mussoorie

लाल टिब्बा के पास मसूरी में घूमने की जगह – Mussoorie Tourist Places Near Laal Tibba In Hindi

लाल टिब्बा मसूरी में भोजनालय और स्थानीय भोजन – Restaurants And Local Food In Laal Tibba Mussoorie In Hindi

भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के कारण मसूरी में ढेरों तरह के व्यंजन उपलब्ध होते हैं। कुछ प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों को छोड़कर यहां चीनी, तिब्बती, भारतीय, थाई, मोरक्को, इतालवी, गोवा और अन्य दुनिया भर के मशहूर व्यंजन मिलते हैं। यहां आप मफिन के साथ-साथ कई कैफे और कुछ हुक्का बार का भी आनंद भी उठा सकते हैं। लाल टिब्बा आने के बाद कप्पा (एक हरी करी), सिसुनक साग (हरी पत्तेदार सब्जियों और कई स्थानीय सामग्रियों से तैयार ), आलू की सब्जी (एक कुमाउनी आलू की डिश), और मोमोज का स्वाद लेना आप कभी न भूलें।

लाल टिब्बा मसूरी घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Laal Tibba Mussoorie In Hindi

लाल टिब्बा आप साल के किसी भी महीने जा सकते है यहाँ आप हर समय सुखद तापमान, प्राकृतिक दृश्यों, कई ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा ट्रेल्स का आनंद ले सकते है। सितंबर से जून तक का समय लाल टिब्बा घूमने के लिए आदर्श माना जाता है।

लाल टिब्बा कैसे जाएं? – How To Reach Laal Tibba In Hindi

मसूरी उत्तराखंड के लोकल हाईवे से बहुत जबरदस्त कनेक्टिविटी रखती है, आप उत्तराखंड में पहुंचने पर सड़क मार्ग से आसानी से मसूरी में आ सकते हैं और इसके बाद लाल टिब्बा जाने के लिए भी आप सड़क मार्ग का उपयोग कर सकते हैं, लाल टिब्बा के ऊपर तक सड़क जाती है और यहां ऊपर जो होटल है वहां तक आपको पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएगी।

अगर आप कहीं और से मसूरी में रेलवे मार्ग से आना चाहते हैं, तो आपको बता दूं कि यहां का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है, यहां से मसूरी की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है, आप मसूरी जाने के लिए टैक्सी या लोकल बस की सहायता ले सकते हैं। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

लाल टिब्बा में रुकने के स्थान – Hotel In Laal Tibba Mussoorie In Hindi

लाल टिब्बा घूमने की जगह है, यहां पर रुकने के लिए आपको लिमिटेड जगह ही मिलेगी, आप यहां पर ठहर नहीं सकते आप केवल भोजन कर सकते हैं और चाय नाश्ता करने के लिए भी आपको होटल मिल जाएगा, अगर आप लाल तिब्बा जा रहे हैं और रुकने की जगह देख रहे हैं तो आपको बता दूं कि आप मसूरी में रुक सकते हैं, मसूरी में माल रोड पर आपको कई बेहतरीन होटल मिल जाएंगे।

Laal Tibba - Best Place to Visit in Mussoorie
Laal Tibba – Best Place to Visit in Mussoorie

मसूरी से नैनीताल की दूरी कितनी है ?

मसूरी से नैनीताल की दूरी महज 309 किलोमीटर है।

लाल टिब्बा को लाल टिब्बा क्यों कहा जाता है?

मसूरी की सबसे ऊंची चोटी लाल टिब्बा का नाम यहाँ के पहाड़ का रंग लाल होने के कारण पड़ा।

लाल टिब्बा की ऊंचाई कितनी है?

लाल टिब्बा की ऊंचाई समुद्र तल से 2,275 मीटर (7,164 फीट) है।

आशा करता हूँ लाल टिब्बा मसूरी (Laal Tibba Mussoorie in Hindi) के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। लाल टिब्बा मसूरी या उत्तराखण्ड के और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –

1 thought on “लाल टिब्बा मसूरी – Laal Tibba Mussoorie in Hindi – Best Place to Visit in Mussoorie”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *