Ranchi Best Tourist Places In Hindi

रांची के 15 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Ranchi Best Tourist Places In Hindi

Ranchi Best Tourist Places In Hindi : झारखंड की राजधानी रांची का नाम सुनते ही लोगो के मन में खूबसूरत झरनो, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और बहुत से पर्यटक आकर्षक स्थानों की याद आ जाती है। रांची में कई खूबसूरत झरने होने के कारण रांची को “झरनों का शहर” भी बुलाया जाता है। संस्कृति विरासत को सजोए हुए रांची अपनी प्राकृतिक संसाधनों, खनिज भंडारो और समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। रांची के प्रमुख आकर्षणों में कई धार्मिक स्थल, पुराने महल, और नेशनल पार्क भी है। ब्रिटिश काल के दौरान रांची को एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में पहचान मिली। रांची समुद्र तल से लगभग 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

Ranchi Best Tourist Places In Hindi
Ranchi Best Tourist Places In Hindi

हरे भरे जंगलों से भरा हुआ रांची अपने शान्त वातावरण, प्राकृतिक हरियाली, खुबसूरत प्रकिर्तिक द्र्श्यो के साथ साथ अपने खनिज भंडरो के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। रांची में भारत के कुछ खनिज का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पाया जाता है। रांची के धार्मिक स्थलो की आकर्षक शिल्पकला यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। रांची में स्थित नेशनल पार्क में कई प्रकार के विलुप्त प्रजातियों को देखा जा सकता है जिन्हे वहाँ संरचित किया गया है। रांची का रोमांचक दृश्य जो चित्त को रोमांचित करती है, उसके अलावा हरे-भरे जंगल, अनूठी वास्तुकला से बने मंदिर, धुंध भरे पहाड़ और शांत वातावरण रांची को एक शानदार पर्यटन स्थल बनाते हैं।

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानते है रांची के 15 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, रांची घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? रांची कैसे पहुंचे? रांची में रुकने के लिए होटल? रांची घूमने में कितना खर्च आएगा? रांची का प्रसिद्ध भोजन? आदि रांची पर्यटन के बारे में जानकारी। तो कृपया पोस्ट को अन्त तक पढ़िएगा।

Table of Contents

रांची झारखण्ड – Ranchi Jharkhand In Hindi

रांची का राज्य झारखण्ड
रांची का जिला मुख्यालय रांची
रांची का क्षेत्रफल 7974 वर्ग किमी
रांची का राजकीय पशु हाथी
रांची का जकीय पक्षीकोयल
रांची का राजकीय वृक्षसाल
रांची का राजकीय फूलपलाश
रांची की भाषाएँमुंदरी, कुरुख, खोरठा, नकपुरिआ, सदरी, खरिया,
पंचपरगनिया, हो, माल्टो, करमाली, बांग्ला, हिंदी, उर्दू, संथाली
रांची की आधिकारिक वेबसाइटwww.jharkhand.gov.in or ranchi.nic.in
रांची GPO का पिनकोड 834001
रांची की नदियाँ स्वर्णरेखा नदी, दामोदर
Credit – hindi.mapsofindia.com

रांची के 15 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Ranchi Tourism In Hindi

Ranchi Best Tourist Places In Hindi : झारखंड के प्रमुख और लोकप्रिय आकर्षणों में से एक पर्यटन स्थल रांची जिसे “झरनों का शहर” भी कहा जाता है। रांची में घूमने के लिए विकल्पों की एक लम्बी सूची है जो रांची को झारखंड के साथ साथ पूरे भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते है। रांची के झरनों का मनोरम दृश्य और वहाँ का प्रकिर्तिक सौंदर्य पर्यटकों को लुभाता है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको रांची के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों को बतायेगे। तो आइए रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलो के बारे में –

रांची लेक रांची का प्रमुख पर्यटन स्थल – Ranchi Lake Ranchi Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

झारखंड की सबसे लोकप्रिय झील रांची लेक राजसी पहाड़ी पर स्थित एक खूबसूरत और प्रकिर्तिक सुंदरता से परिपूर्ण झील है। इस झील का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 1842 में किया गया था। रांची शहर के बीच में स्थित इस झील में आप बोटिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। इस लेक के आस पास कई खूबसूरत पार्क, उद्यान है जो इस झील को इक आदर्श पिकनिक स्पॉट के रूप में लोकप्रिय बनाते है। रांची लेक के किनारे पर भगवान शंकर की समर्पित एक मंदिर भी बना हुवा है जो इस लेक की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

Ranchi Lake Ranchi Best Tourist Places
Ranchi Lake Ranchi Best Tourist Places

पतरातू घाटी रांची में घूमने वाली जगह – Patratu Valley Ranchi Best Tourist Places In Hindi

झारखण्ड की शान कहा जाने वाला पतरातू घाटी अपने हरे भरे वातावरण, पहाड़ी सुंदरता, और बांध के लिए प्रसिद्ध है। यह घाटी चरो तरफ से पहाड़ो घिरे पतरातू नामक गांव में स्थित है। इस खूबसूरत और घुमावदार वैली का निर्माण इन पहाड़ो को काटकर किया गया है। दूर से देखने पर यह घाटी किसी सांप की तरह दिखाई देता है। इस घाटी के पास एक जलाशय भी बना हुवा है जिसमे आप स्पीड बोट, पेडल बोट जैसे वाटर एक्टिविटी का आनद प्रकिर्तिक सुंदरता के साथ कर सकते है। समुद्रतल से लगभग 1300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पतरातू घाटी रांची में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है।

Patratu Valley Ranchi Me Ghumne Ki Jagah
Patratu Valley Ranchi Me Ghumne Ki Jagah

सूर्य मंदिर रांची का धार्मिक स्थल – Sun Temple Ranchi Ka Dharmik Sthal In Hindi

भारत के सबसे बड़े सूर्य मंदिरों में से एक रांची के इस सूर्य मंदिर का निर्माण 1979 में हुआ था। इस मंदिर में दिनभर की प्रगति को दर्शाता भगवान सूर्य देव की एक प्रतिमा स्थापित है जिसकी वास्तुकला अत्यंत ही सुंदर है। इसके अलावा मंदिर में 18 पहियों वाला एक रथ जिसे 7 घोड़े खींचते हुए दिखाय गए है उसकी भी प्रतिमा बनाई गई है। इस रथ को सूर्य देव का वाहन माना जाता है। इस मंदिर के अंदर एक पवित्र तालाब भी स्थित है इसके अलावा इस मंदिर के पास झरने और खूबसूरत उद्यान भी स्थित है।

Sun Temple Ranchi Best Tourist Places
Sun Temple Ranchi Best Tourist Places

बिरसा जूलॉजिकल पार्क रांची टूरिज्म में घूमने लायक जगह – Birsa Zoological Park Ranchi Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

रांची में स्थित बिरसा जूलॉजिकल पार्क झारखंड के सबसे बड़े वनस्पति उद्यानों में से एक है। इस उद्यान में कई प्रजातियों के पौधों, जानवरों, पक्षियों और कई अन्य वन्य जीव जन्तुओ को संरछित किया गया है। भालू, चीता, सिंह, हाथी, जंगली सुअर, हिरण, नीलगाय जैसे जानवरो को इस उद्यान में आसानी से देख सकते है। इसके अलावा इस उद्यान में आप भारत के सबसे बड़े पेड़ “सल” और कई अद्भुत प्रजाति के फूलो और प्राचीन वृक्षों को भी देख सकते है। बिरसा जैविक उद्यान के नाम से भी इस पार्क को जाना जाता है।

Birsa Zoological Park Ranchi Best Tourist Places
Birsa Zoological Park Ranchi Best Tourist Places

तोपचांची झील रांची का फेमस टूरिस्ट प्लेस – Topchanchi Lake Ranchi Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

अपने शांत वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए तोपचांची झील रांची के सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है। समुद्रतल से लगभग 2000 फीट की ऊँचाई पर स्थित तोपचांची झील में आप बोटिंग के साथ साथ अन्य वाटर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते है। इस झील का निर्माण मुख्य रूप से रांची के उपनगरों में पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था। इस झील के आस पास स्थित हरे भरे जंगलो, प्राचीन मंदिर और पारसनाथ पहाड़ की खूबसूरती के कारण वर्ष भर पर्यटक यहाँ आते रहते है। यहाँ आकर आप स्वस्थ जीवनशैली का अनुभव कर सकते है।


Topchanchi Lake In Ranchi Tourism
Topchanchi Lake In Ranchi Tourism

अंगराबादी मंदिर रांची का दर्शनीय स्थल – Angrabadi Temple Ranchi Me Ghumne Ki Jagah In Hindi

17वीं शताब्दी में बना अंगराबादी मंदिर रांची का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो सर्व धर्म सम्भाव का समर्थन करता है। इस मंदिर को बनाने में मुगल कालीन शैली, राजस्थानी शैली और स्थानीय शैली का प्रयोग किया गया है। इस मंदिर चार भवन हैं जिसमे भगवान गणेश को समर्पित मंदिर को प्रमुख माना जाता है। भगवान गणेश के आलावा इस मंदिर में भगवान राम – माता सीता, हनुमान जी और भगवान शंकर की मूर्तिया भी स्थापित है। इस मंदिर के पास एक सभागार भी बना हुवा है जहाँ समय समय पर धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है।

Angrabadi Temple In Ranchi Tourism
Angrabadi Temple In Ranchi Tourism

टैगोर हिल रांची में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल – Tagore Hill Ranchi Tourism In Hindi

समुन्द्र तल से लगभग 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित टैगोर हिल अपने आकर्षक प्राकृतिक सौंदर्य के लिए रांची का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। रांची के सबसे ऊँचे इस स्थान से आप रांची के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों, झरनों और हरे भरे जंगलो को देख सकते है। भारत के राष्ट्रवादी कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर के नाम पर इस पहाड़ी का नाम रखा गया है लोगो का मानना है कि वो इस शान्त और खूबसूरत जगह पर अपनी कविताए लिखने के लिए आते थे। इस पहाड़ी पर एक मंदिर भी बना हुवा है जिसकी वास्तुकला आपको भारतीय समृद्ध कला का एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी।

Tagore Hill In Ranchi Tourism
Tagore Hill In Ranchi Tourism

दशम जलप्रपात रांची का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल – Dasham Falls Ranchi Tourism In Hindi

झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करने पर दशम जलप्रपात का सौंदर्य और उसकी चर्चा अवश्य आ जाती है। पिकनिक डेस्टिनेशन के लिए मशहूर यह वाटरफॉल पर्यटकों मै बेहद पसंदीदा स्थल है। यह वाटरफॉल सुवर्णरेखा नदी की सहायक नदी पर तैमारा गांव के निकट स्थित है जो रांची जिले का एक छोटा सा गांव है। लगभग डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से गिरने से इस जलप्रपात का निर्माण होता है। झारखंड के पहाड़ों की आकर्षिता देखनी है तो यह जगह सबसे अच्छी है। हिमालय की घाटियों का सा अनुभव कराने वाला यह स्थल चारों तरफ से जंगल की सुंदरता से घिरा हुआ बेहद रमणीय दृश्य प्रस्तुत करता है।

Dasham Falls In Ranchi Tourism
Dasham Falls In Ranchi Tourism

हुंडरू फॉल्स रांची में देखने लायक जगह – Hundru Falls Ranchi Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

प्रकिर्तिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हुंडरू फॉल्स रांची के सुवर्णरेखा नदी पर बने खूबसूरत झरनो में से एक है। 320 फिट ऊंचाई से गिरते जल और पानी से कटे पत्थरो पर आकर्षक सौंदर्य इस झरने को रांची का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते है जहा भारी संख्या में पर्यटक और फोटोग्राफी के शौकीन आते रहते है। आस पास फैले जंगलो की वजह से हुंडरू फॉल्स का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। गर्मियों के दौरान यह एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है जहा लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का आनंद ले सकते हैं। हुंडरू फॉल्स में जाने के लिए आपको पैदल ट्रैकिंग करके ही जाना पड़ेगा।

Hundru Falls In Ranchi Tourism
Hundru Falls In Ranchi Tourism

नक्षत्र वन रांची में घूमने की जगह – Nakshatra Van Ranchi Best Tourist Places In Hindi

सन 2003 में झारखण्ड वन विभाग द्वारा बनवाया गया नक्षत्र वन रांची का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। नक्षत्र वन में बच्चो के लिए पार्क, कृतिम पहाड़ी, वाटर फॉल और म्यूजिकल फव्वारे बनाए गए है। इस पार्क में स्थित एक उद्यान में लगभग 40 से आधिक् दुर्लभ औषधीय पौधे को लगाया गया है। यहाँ पर कई सारे नक्षत्र, राशि चक्र और खगोलीय पिंड को आपस में जुड़ा हुवा देख सकते है। इस पार्क के हर एक रास्ते पर अनेक प्रजाति के खूबसूरत फूलो को लगया गया है। शाम के समय इन रास्तो पर म्यूजिकल फव्वारे की धुन को सुनते हुए घूमना पर्यटकों को एक अलग ही शांति प्रदान करता है।

Nakshatra Van Ranchi
Nakshatra Van Ranchi

पंच घाघ वाटरफॉल रांची का प्रसिद्ध वाटर फाल्स – Panch Gagh Falls Famous Waterfall Ranchi Tourism In Hindi

जैसा नाम से ही प्रतीत होता है पर्किर्त की गोद बसा पंच घाघ वाटरफॉल बनई नदी से निकलने वाले पांच झरनो से मिलकर बना है। पास स्थित छोटी छोटी पहाड़ी, प्रकिर्तिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण यहाँ पर्यटक साल भर घूमने के लिए आते रहते है। साल, बांस और पलाश के हरे भरे जंगलो के बीच बने इस वाटर फॉल की धाराए बहुत ही धीमी रफ़्तार से बहती है जिसमे स्नान करना भी सुरछित होता है। धार्मिक मान्यतानुसार पांडवों ने निर्वासन के समय में यहाँ पर शरण ली थी।

Panch Gagh Falls Ranchi
Panch Gagh Falls Ranchi

जगन्नाथ मंदिर रांची का प्रमुख दर्शनीय स्थल – Jagannath Temple Ranchi Me Ghumne Ki Jagah In Hindi

सन 1691 में निर्मित भगवान जगन्नाथ मंदिर रांची के प्रमुख दर्शनीय स्थल की सूची में प्रमुख स्थान रखता है। रांची के इस मंदिर का निर्माण उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर की तरह और उसी स्थापत्य शैली में किया गया है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर बनाया गया है जहाँ से आस पास का खूबसूरत प्रकिर्तिक नजारा देखने में काफी मनमोहक होता है। इस मंदिर की ऊंचाई 80-90 मीटर है और मंदिर परिसर में घने पेड़ भी मौजूद है जो इस मंदिर के वातावरण को साफ और शांत बनाते है।

Jagannath Temple Ranchi
Jagannath Temple Ranchi

फन कैसल वाटर पार्क रांची झारखण्ड – Fun Castle Water Park Ranchi Jharkhand In Hindi

रांची शहर के रातू में स्थित यह फन कैसल वाटर पार्क रांची में वाटर एक्टिविटी के लिए एक प्रसिद्ध वाटर पार्क है जहाँ रोमाँचक अनुभव के लिए भारी संख्या में लोग आते है। इस पार्क में आपको प्लेग्राउंड, आरामदेह चेंचिग रूम, भोजन जैसी सुभीधा भी मिल जाती है। इसमें आपको 3hr के लिए प्रति वयस्क 200 रु और बच्चो के लिए 100 रु चार्ज देना पड़ता है।

Fun Castle Water Park Ranchi Jharkhand
Fun Castle Water Park Ranchi Jharkhand

रॉक गार्डन रांची झारखण्ड – Ranchi Popular Rock Garden Ranchi Jharkhand In Hindi

रांची का यह रॉक गार्डन प्रकृति प्रेमियों को प्रमुखता से अपनी ओर आकर्षित करता है। इस गार्डन को गोंडा हिल के पत्थरो से बनाया गया था जिसमे आपको मूर्ति कला, खूबसूरत झरने की झलक देखने को मिलेगी। इस गार्डन के पास ही कंक बांध की झील स्थित है जिस कारण इस उद्यान की प्रकिर्तिक सुंदरता और लोकप्रियता काफी बढ़ जाती है।

Rock Garden Ranchi Jharkhand
Rock Garden Ranchi Jharkhand

लोध जलप्रपात रांची में घूमने वाली जगह – Lodh Falls Ranchi Best Tourist Places In Hindi

रांची शहर से लगभग 190 किमी दूर स्थित यह जलप्रपात रांची के साथ साथ झारखंड का सबसे बड़ा झरना है जो बूढ़ा घाघ जलप्रपात के नाम से भी प्रसिद्ध है। 143 मीटर ऊँचा यह झरना भारत का 21वा सबसे ऊँचा झरना है। हरे भरे जंगलो और खूबसूरत पहाड़ो से घिरा यह झरना कोयल नदी की सहायक बूढ़ा नदी में स्थित है। इतनी ऊंचाई से जल के गिरने की गड़गड़ाहट बहुत दूर से आसानी से सुनी जा सकती है।

Lodh Falls Ranchi Jharkhand Tourism
Lodh Falls Ranchi Jharkhand Tourism

रांची घूमने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Ranchi Tourism In Hindi

रांची की यात्रा के लिए सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस समय आप यहां की यात्रा बिना किसी परेशानी के आराम से कर सकते हैं। इस समय का मौसम पर्यटन के अनुकूल और ठंडा रहता है, जो पर्यटन के लिए काफी सुहावना होता है।

रांची का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Ranchi In Hindi

अपनी खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा रांची अपने स्वादिष्ट भोजन के लिए भी प्रसिद्ध है। रांची के प्रमुख और स्थानीय भोजन में दाल, रोटी, चावल, तरकारी, मिठाइयां, अरसा रोटी, मीठा खाजा, ठेकुआ, लिट्टी चोखा, धुस्का के अलावा मुख्य रूप से चिलका रोटी, हंडिया, लिकर आफ झारखंड, झारखंड का मालपुआ, पीठा धनिए की चटनी मशहूर व्यंजन है। यहां के स्वादिष्ट भोजन ओर मिठाइयों का स्वाद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

रांची में रुकने के लिए होटल – Where To Stay In Ranchi In Hindi

रांची अपने पर्यटन स्थल और झारखण्ड की राजधानी होने की वजह से काफी भीड़ भाड़ वाला शहर है इसलिय यहां रुकने के लिए भी बहुत से विकल्प मौजूद है। झारखण्ड के इस खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल रांची में पर्यटक पूरे साल भारी मात्रा में घूमने के लिए आते रहते है। आप अपने बजट के अनुसार यहाँ होटल ले सकते है। कुछ साफ और अच्छे होटलो की सूची नीचे दी गई है।

  • चाणक्य बीएनआर होटल रांची
  • होटल कैपिटल हिल
  • होटल मेपल वूड
  • द रॉयल रिट्रीट
  • ग्रीन होराइजन होटल
  • Hotel AVN Grand
  • Hotel Element
  • Hotel Churuwala Inn
  • Hotel The Raso

रांची कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Ranchi In Hindi

रांची झारखण्ड की राजधानी के साथ साथ अपने खनिज प्रदार्थो और लोकप्रिय पर्यटन स्थल के होने के कारण यहाँ पहुंचने के लिए साधन आसानी से मिल जाते है। रांची की यात्रा के लिए आइए जानते हैं यहां के मार्गों के बारे में जिनके द्वारा आप यहां पर पहुंच सकते है। रांची पहुंचने के लिए आप तीनों मार्ग में से अपनी सुविधा अनुसार किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं।

फ्लाइट से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Flight In Hindi

यदि आप रांची आने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो बता दे कि यहां के सबसे पास का हवाई बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है जो रांची शहर में ही स्थित है। रांची के इस हवाई अड्डा से नियमित उड़ाने मौजूद है। रांची का यह बिरसा मुंडा हवाई अड्डा देश के सभी सभी प्रमुख हवाई अड्डो से जुड़ा हुवा है।

ट्रेन से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Train In Hindi

रेल मार्ग द्वारा रांची पहुंचने के लिए आपको रांची रेलवे स्टेशन आना पड़ेगा जो शहर के बीच में ही स्थित है। रांची रेलवे स्टेशन से देश के सभी प्रमुख स्टेशनो के लिए ट्रेन उपलभ्ध है।

बस से रांची कैसे पहुंचे – How To Reach Ranchi By Bus In Hindi

सड़क मार्ग रांची तक का पहुंचने का सबसे आसान और शुभम रास्ता है। यहां पर सड़क मार्ग से आने के लिए कई सरकारी तथा निजी बसें चलती हैं जिनके माध्यम से आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।  दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और झारखंड के सभी शहरों से रांची के लिए अच्छी और सस्ती बसे रेड बस के माध्यम से भी उपलभ्ध है।

रांची क्यू प्रसिद्ध है?

हरे भरे जंगलों से भरा हुआ रांची अपने शान्त वातावरण, खूबसूरत झरनो, धार्मिक स्थल, प्राकृतिक हरियाली, खुबसूरत प्रकिर्तिक द्र्श्यो के साथ साथ अपने खनिज भंडरो के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।

रांची का सबसे खूबसूरत झरना कौन सा है?

हुदरू फॉल्स, जोनसील झरना और दशम झरना रांची के सबसे खूबसूरत झरनो में एक माना जाता है जहाँ साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

रांची में कुल कितने झरने है?

हुदरू फॉल्स, जोनसील झरना, हिरणी झरना, धोबनी झरना, दसमा झरना, पंच घाग झरना, हुटुमल झरना, दुधनी झरना, बीती हवेली झरना, गणपति झरना, कालीबाड़ी झरना, कोने झरना, टुड़ू झरना, मचलीघाट झरना, मदवाल झरना, नाग्झर झरना और बहुत से झरने रांची में स्तिथ है। झरनो की अधिकता के कारण ही रांची को झरनो का शहर भी कहा जाता है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “रांची के 15 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Ranchi Best Tourist Places In Hindi” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *