Ranchi Lake Ranchi Ka Pramukh Paryatan Sthal

रांची लेक झारखण्ड – Ranchi Lake Jharkhand In Hindi – Ranchi Lake Information in Hindi – Ranchi me ghumne ki Famous jagah

आज हम Ranchi Lake Jharkhand In Hindi पोस्ट के माध्यम से प्रकिर्तिक सम्पदा से परिपूर्ण झारखण्ड राज्य की शान कहे जाने वाले रांची के लोकप्रिय पिकनिक स्थल रांची लेक के बारे में बतायंगे। यदि आप रांची लेक झारखण्ड घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको रांची लेक कहां स्थित है?, रांची लेक घूमने कब जाना चाहिए? रांची लेक कैसे पहुंचे? रांची लेक में प्रवेश शुल्क क्या है? और रांची लेक के पास होटल आदि की जानकारी आपकी यात्रा को आसान बना देगी। तो आइए जानते है रांची लेक झारखण्ड के बारे में जो Jharkhand Tourism में एक विशेष स्थान रखता है।

रांची लेक झारखण्ड - Ranchi Lake Jharkhand In Hindi - Ranchi Lake Information in Hindi - Ranchi me ghumne ki jagah - Places to visit in Ranchi in hindi
रांची लेक झारखण्ड – Ranchi Lake Jharkhand In Hindi – Ranchi Lake Information in Hindi – Ranchi me ghumne ki Famous jagah – Places to visit in Ranchi in hindi

रांची लेक झारखण्ड – Ranchi Lake Jharkhand In Hindi – Ranchi Lake Information in Hindi – Ranchi me ghumne ki Famous jagah

झारखंड की सबसे लोकप्रिय झील रांची लेक राजसी पहाड़ी पर स्थित एक खूबसूरत और प्रकिर्तिक सुंदरता से परिपूर्ण झील है। इस झील का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 1842 में किया गया था। रांची शहर के बीच में स्थित इस झील में आप बोटिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। इस लेक के आस पास कई खूबसूरत पार्क, उद्यान है जो इस झील को इक आदर्श पिकनिक स्पॉट के रूप में लोकप्रिय बनाते है। रांची लेक के किनारे पर भगवान शंकर की समर्पित एक मंदिर भी बना हुवा है जो इस लेक की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

रांची लेक जिसे बड़ा तालाब के नाम से भी जानते हैं, अब पर्यटकों के लिए खुल चुकी है। यह अंग्रेजों के जमाने की बहुत ही खूबसूरत मानव निर्मित झील है। साल 2022 में रांची के नगर निगम ने इस झील के सौंदर्यकरण में करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, ताकि शहर के कचरे को झील से निकाला जा सके और यहां पर बहुत सी टूरिस्ट अट्रैक्शन भी बनाई गई है जिससे यहां पर दोबारा पर्यटक घूमने के लिए आ सकें। यहां पर झील को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है जिससे कि रात में झील का दृश्य बेहद ही मनोरम प्रतीत होता है। शहर के कचरे से भरी रहने वाली झील अब दोबारा पर्यटकों के लिए खुल चुकी है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह मानव निर्मित झील पिछले बहुत वर्षों से शहर का कूड़ा कचरा संभाल रही थी। शहर की नालियां आकर इस झील में गिरती थी जिसके कारण यहां का पानी बहुत ही खराब हो चुका था और इससे झील के जीव-जंतुओं को भी भारी नुकसान हुआ था। लेकिन अब झील का कायापलट कर दिया गया है, अभी यहां पर आप बहुत सी वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं और अपने परिवार के साथ घूम कर आनंद ले सकते हैं। इस लेक के मध्य में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा भी लगी हुई है और उसके आस पास बैठने के लिए कुर्सियां भी बनाई गई है।

रांची लेक में आप बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पर लगभग 2 किलोमीटर का एक पाथवे भी बनाया गया है जिससे कि आप झील के चारों और घूम कर इसकी सुंदरता को निहार सकते हैं। इसी के साथ साथ यहां पर एक ट्रैकवे, ओपन एयर थिएटर, खूबसूरत गार्डन और लैंड स्केपिंग भी तैयार हो चुका है। अब आप यहां पर जाकर पिकनिक भी मना सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूम कर झील का आनंद ले सकते हैं। 2023 से यहां पर लोकल लोगों के साथ-साथ बाहरी टूरिस्ट भी आने शुरू हो चुके हैं।

रांची लेक झारखण्ड में प्रवेश शुल्क – Ranchi Lake Jharkhand entry fee

प्रकिर्तिक सुंदरता से ओत प्रोत झारखण्ड के इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रांची लेक की खूबसूरती को निहारने का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता।

Ranchi Lake Jharkhand In Hindi
Ranchi Lake Jharkhand In Hindi

रांची लेक झारखण्ड के पास अन्य पर्यटन स्थल – Ranchi me ghumne ki jagah Near Ranchi Lake In Hindi

रांची लेक झारखण्ड घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Ranchi Lake Jharkhand In Hindi

रांची की यात्रा के लिए सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस समय आप यहां की यात्रा बिना किसी परेशानी के आराम से कर सकते हैं। इस समय का मौसम पर्यटन के अनुकूल और ठंडा रहता है, जो पर्यटन के लिए काफी सुहावना होता है। लेकिन आप यदि रांची लेक घूमने जा रहे है तो आप सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जाए। इस समय झील के पीछे दीखता सूर्य और झील के जल में गिरती सूरज की लाल किरणे एक बहुत ही अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए यहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की भीड़ लगी रहती है।

रांची लेक कैसे पहुंचे? – How To Reach Ranchi Lake In Hindi

फ्लाइट से –

यदि आप फ्लाइट से Rock Garden जाते है तो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से रॉक गार्डन लगभग 15 किलोमीटर दूर है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

ट्रेन से –

रॉक गार्डन ट्रेन से जाने के लिए आपको रांची जंक्सशन पहुंच कर रॉक गार्डन के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। रांची जंक्सशन से रॉक गार्डन लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित है।

बस से –

बस से रॉक गार्डन जाने के लिए आप रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड उतर सकते है जो रॉक गार्डन से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

Ranchi Lake Information in Hindi - Ranchi me ghumne ki jagah
Ranchi Lake Information in Hindi – Ranchi me ghumne ki Famous jagah

झारखंड की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

रांची झील झारखंड की सबसे बड़ी झील है।

रांची झील कहां स्थित है?

रांची झील झारखण्ड राज्य के रांची शहर के केंद्र में स्थित है। इस झील में आप बोटिंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

रांची झील का निर्माण कब हुवा था?

रांची झील का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 1842 में किया गया था।

आशा करता हूँ रांची लेक झारखण्ड – Ranchi Lake Jharkhand In Hindi के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। रांची लेक झारखण्ड या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *