Robber's Cave Dehradun Information in Hindi

रॉबर केव देहरादून – गुच्चुपानी देहरादून – Robber’s Cave Dehradun Information in Hindi – Guchhupani Dehradun In Hindi

Robber’s Cave Dehradun Information in Hindi : हरी-भरी वादियां, पहाड़ों सुंदरता तथा झीलों के आकर्षण के साथ उत्तराखंड का खूबसूरत शहर देहरादून पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां के प्राकृतिक झरने और गुफाएं जो की पहाड़ियों से घिरी हुई हैं, अत्यंत लुभावनी लगती हैं। रॉबर्स गुफा एक प्राचीन पर अद्भुत आकर्षण समेटे हुए एक विख्यात गुफा है जो देहरादून से लगभग 9 किलोमीटर दूर पर स्थित है। यह गुफा अपनी अनोखी प्राकृतिक घटनाओं के लिए विख्यात है। किवंदतियों के अनुसार यह जगह लुटेरे अपनी छुपने के लिए उपयोग करते थे। यह स्थान देहरादून में पर्यटकों के लोकप्रिय स्थलों में से एक है।

Table of Contents

रॉबर केव देहरादून – गुच्चुपानी देहरादून – Robber’s Cave Dehradun Information in Hindi – Guchhupani Dehradun In Hindi

रॉबर केव को हिंदी में “डाकू की गुफा” भी कहा जाता है और यहाँ के लोकल भाषा में गुच्चुपानी कहा जाता है। यह एक प्राकृतिक गुफा है जो की उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून जिले से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 600 मीटर लम्बी यह गुफा पहाड़ों के बीच में प्राकृतिक रूप से बनी हुए एक दरार है जिसमें टूरिस्ट टहल सकते हैं। रोमांचकारी एक्टिविटी पसंद लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग समान है। यहां पर लोकल और बाहर के टूरिस्ट भारी मात्रा में आते हैं।

रॉबर केव की सबसे मुख्य अट्रैक्शन यहां पर बहती हुई नदी है। पहाड़ों के बीच स्थित रॉबर केव में साल के कुछ महीनों में पानी भी बहता रहता है। यह कुछ इस प्रकार की गुफा है जैसा कि आपने फिल्मों में देखा होगा जहां डाकू अपना खजाना रखते हैं। बिल्कुल जमीन के नीचे पहाड़ों के बीच और पानी को क्रॉस करके बनी हुई एक गुफा। यहां के बेहद ही खूबसूरत नजारे को देखने देहरादून में आने वाले लगभग हर टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं।

रॉबर की गुफा तक जाने के लिए पर्यटकों को जंगल के एक खूबसूरत ट्रैक से होते हुए जाना पड़ता है, ट्रेकिंग पसंद लोगों के लिए यह जगह लाजवाब है, जब आप ट्रैकिंग करते हुए इस जगह तक जाएंगे, तो आसपास की हरियाली आप का मन मोह लेगी, यहां का पहाड़ी इलाका लाजवाब है, रास्ते में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, और कई प्रकार के नेचुरल रोक फॉरमेशन भी देखने को मिलेंगे।

Robber's Cave Dehradun Information in Hindi
Robber’s Cave Dehradun Information in Hindi

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) का इतिहास – History of Robber’s Cave Dehradun in Hindi

किवंदतियों के अनुसार अंग्रेजो के समय में डाकू सुल्ताना उनका सामान लूटकर वापस इसी गुफा में छिप जाता था, काफी लम्बी और अँधेरी गुफा होने के कारण अंग्रजी सेना भी इस गुफा में प्रवेश नहीं करती थी। इस गुफा को आजादी से पहले डाकू सुल्ताना और उनके दल का घर माना जाता था।

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) का एंट्री टिकट – Robber’s Cave (Guchhupani) entry ticket in Hindi

प्राकिर्त की खूबसूरत जगह रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में घूमने के लिए आपको बच्चो को छोड़कर 35 रु प्रति व्यक्ति का प्रवेश शुल्क भी देना पड़ेगा। पहले इस गुफा में घूमने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता था लेकिन इसके पर्यटन स्थल के रूप विकसित होने के बाद यहाँ प्रवेश शुल्क लगाया गया।

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) जाते समय ध्यान देने योग्य बातें –

  • रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में आपको बहते पानी के बीच चलना होगा इसिलिय जूते पहनकर न जाए। हलाकि यहाँ चप्पल भी किराए पर मिल जाती है।
  • रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में वैसे तो पानी हमेसा घुटनो के नीचे ही रहता है लेकिन झरनो के पास यह घुटनो से ऊपर आ जाता है इसिलिय हो सके तो हाफ पैंट में ही घूमने जाए या साथ में एक्स्ट्रा कपडे लेकर जाए।
  • गुफा में पानी के नीचे के पत्थर काफी चिकने होते है जिसमे आप फिसल भी सकते है इसलिय आराम से चले।
  • अपने मोबाईल पर्स आदि सामान को प्लास्टिक में रखें जिससे अदि आप फिसलते है तो आपके सामान भीगे नहीं।
Guchhupani Dehradun In Hindi - रॉबर केव देहरादून
Guchhupani Dehradun In Hindi – रॉबर केव देहरादून

रॉबर केव (गुच्चुपानी) रास्ते की चुनौतियां और धार्मिक मान्यता

यहां पर घूमने का सबसे सही समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच रहता है, इस समय यहां पर बेहतरीन हरियाली होती है, जिससे कि वातावरण खुशहाल हो जाता है। यहां पर जाते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि ट्रैकिंग वाले जूते पहन कर जाइए और अपने संगठन के साथ एक लोकल व्यक्ति जरूर रखिए, जो कि आपको गुफा का रास्ता सही से बता सके।

आज के समय में बहुत से लोकल साधु-संतों का निवास स्थान होने के कारण रॉबर केव की धार्मिक मान्यता भी आसपास के लोगों में अत्यधिक है, हालांकि दूरदराज के टूरिस्ट और लोग इसके विषय में अधिक नहीं जानते, लेकिन देहरादून के लोकल लोग यहां पर पूजा अर्चना और धार्मिक यात्रा के तौर पर भी आते हैं।

रॉबर केव (गुच्चुपानी) के पास में घूमने की जगह – Dehradun Me ghumne ki Jagah Near Robber’s Cave Dehradun

  • सहस्त्रधारा
  • व्यू प्वाइंट
  • मिन्ड्रोलिंग मठ
  • हर की दून
  • फन वैली
  • मालसी डियर पार्क
  • टपकेश्वर मंदिर
  • जोनल म्यूजियम
  • तपोवन मंदिर
  • बुद्धा टेंपल

रॉबर केव (गुच्चुपानी) घूमने का अच्छा समय – Best time to visit Robber’s Cave Dehradun In Hindi

वैसे तो वर्ष भर सैलानी रॉबर केव आते रहते हैं, पर मार्च से जून तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में ना तो ज्यादा ठंड होती है और ना बारिश, इस दौरान यहां तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। मानसून के समय अचानक से जलस्तर बढ़ सकता है और परेशानी में आ सकते है इसलिय मानसून में यहाँ जाने से बचना चाहिए। सर्दियों के समय इस गुफा का जल बहुत ही ठंढा हो जाता है इसलिय आप सर्दियों में भी नहीं जा सकते। इसिलिय मार्च से जून के बीच का समय रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में घूमने के लिए सबसे आदर्श माना जाता है।

रॉबर केव देहरादून - गुच्चुपानी देहरादून
रॉबर केव देहरादून – गुच्चुपानी देहरादून

रॉबर केव (गुच्चुपानी) कैसे पहुंचे? – How to reach Robber’s Cave Dehradun In Hindi

रॉबर केव आने के लिए आपको सबसे पहले देहरादून में आना होगा, अगर आप कहीं दूर दराज के इलाकों में रहते हैं तो आपको बता दूँ कि देहरादून में आने के लिए आप फ्लाइट बुक करवा सकते हैं, देहरादून का एयरपोर्ट शहर से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर है, यहां पर आने के बाद आप टैक्सी या बस की सहायता से शहर जा सकते हैं, देहरादून से रॉबर केव की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

आप चाहे तो ट्रेन की सहायता से भी देहरादून आ सकते हैं, देहरादून का अपना रेलवे स्टेशन है जो कि देश के बड़े शहरों से बहुत ही जबरदस्त कनेक्टिविटी रखता है, इसके अलावा आप चाहे तो बाय रोड भी देहरादून आ सकते हैं।

देहरादून से रॉबर केव तक जाने के लिए आपको साधन मिल जाएगा, रॉबर केव के पास जाने के लिए एक छोटा रास्ता है, जिस से होते हुए आपको गुफा के पास जाना है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

FAQ –

रॉबर केव (गुच्चुपानी) में पानी कहां से आता है?

चूना पत्थर से घिरी हुई इस गुफा के बीच से एक छोटी नदी गुजरती है उसी का जल इस गुफा में रहता है।

रॉबर केव कितनी गहरी है?

रॉबर केव लगभग 40 मीटर गहरी है जो इसे एक बड़े घड़े के सामान बनती है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा “रॉबर केव देहरादून (Robber’s Cave Dehradun Information in Hindi)” के विषय में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में आप बताना ना भूलें। धन्यवाद

इसे भी देखे –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *