Singalila National Park Darjeeling in Hindi

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग | Singalila National Park Darjeeling in Hindi | Best Places To Visit In Darjeeling

Singalila National Park Darjeeling in Hindi : भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान एक प्राकृतिक आदर्श है जो अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, और जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। यह  पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग शहर से कुछ किलोमीटर दूर है और एक ऐसा स्थल है जो प्राकृतिक चार्म से भरपूर है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के अद्वितीय विशेषताओं, जलवायु, और वन्यजीव के बारे में जानेंगे, और यहाँ कैसे पहुंचा जा सकता है।

Table of Contents

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग | Singalila National Park Darjeeling in Hindi | Best Places To Visit In Darjeeling

सिंगालीला राष्ट्रिय उद्यान समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर दार्जिलिंग के प्रसिद्ध सिंगालीला रेंज में स्थित है। यह अपने उष्णकटिबंधीय आद्र जलवायु घने जंगल, कुंवारी रोडोडेंड्रॉन वनों, अल्पाइन घाटी,पवर्तों और घाटियों से घिरे होने के कारण एक शानदार पर्यटन स्थल हैं। इस राष्ट्रिय उद्यान मे पैंगोलिन, चिंकारा, हिरण, क्लाउडेड तेंदुआ, ब्लैक पैंथर, पैंगोलिन, हिमालयन ब्लैक बीयर जैसी लुप्त प्रजातियों और ऑर्किड की दुर्लभ प्रजातियों को आप देख सकते है। पहाड़ी एक्टिविटी और ट्रेकिंग के लिए यह उद्यान बहुत ही मशहूर है।

लगभग 78 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान 2,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इसे सिंगालीला रिज के नाम से भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान बहुत ही खूबसूरत है तथा जीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान जगह है। इस जगह को अंग्रेजों के जमाने में लगभग 1882 में सिक्किम से खरीदा गया था। सर्व प्रथम कुछ सालों के लिए इसे एक ट्रैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था फिर समय के साथ इस आरक्षित वन क्षेत्र के रूप में टूरिस्ट लोगों के लिए खोल दिया गया।

Singalila National Park | Best Places To Visit In Darjeeling
Singalila National Park | Best Places To Visit In Darjeeling

इस क्षेत्र की अत्यंत सुंदरता के कारण यह बहुत जल्दी प्रसिद्ध हो गया तथा इसे आज के समय में हम सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जानते हैं। यह दार्जिलिंग का बहुत ही भव्य तथा मुख्य राष्ट्रीय उद्यान है जिसे दार्जिलिंग में जाने वाले हर एक टूरिस्ट के लिए लाजवाब ढंग से संजो कर रखा गया है। यहां पर आपको कई अपॉर्चुनिटी मिलती है फोटोग्राफर यहां पर लाजवाब फोटोग्राफी कर सकते हैं तथा जंगल सफारी जैसी एक्टिविटी भी यहां पर करना काफी आसान है।

इसी के साथ ही सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान से कई ट्रैक भी प्रारंभ होते हैं, संदकफू ट्रेक सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान से ही होकर गुजरता है, तथा यह यहां का मुख्य ट्रैक माना जाता है, अगर आप इस इलाके में जा रहे हैं तो आपको सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए, जीव प्रेमियों के लिए यह जगह अत्यंत सुंदर है, तथा पर्यटकों की पहली पसंद सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान होता है।

अगर इस जंगल में पाए जाने वाले पेड़ों की बात करें, तो यहां पर बांस, ओक तथा मैगनोलिया के वृक्ष सबसे अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं, बांस के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, ओक एक प्रकार की झाड़ी होती है, तथा मैगनोलिया भी एक प्रकार का वृक्ष होता है, जिस पर खूबसूरत फूल लगते हैं, इस वन क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता अपनी चरम सीमा पर होती है, अगर आप यहां पर जा रहे हैं तो आपके साथ में कोई लोकल गाइड जरूर होना चाहिए, क्योंकि यहां पर बहुत सी जहरीली चीज भी आपको मिल सकती हैं।

यह वन क्षेत्र खूबसूरत होने के साथ-साथ दुर्गम भी है, यहां पर आपको कोई निवासी नहीं मिलेंगे, हालांकि आगे ट्रैक के क्षेत्र में आपको कुछ गांव मिलेंगे, जहां पर लोग रहते हैं, अगर आप इस ट्रैक पर जा रहे हैं, तो अपने साथ में खाने-पीने की चीज अवश्य ही लेकर जाएं, क्योंकि इस जगह पर आपको कोई फूड स्टॉल देखने को नहीं मिलेगा, हालांकि अत्यधिक पीक टूर सीजन में आपको खाने-पीने की वस्तुएं मिल सकती हैं।

जैसा कि मैंने आपको बताया जीव प्रेमियों के लिए यह पार्क स्वर्ग समान जगह है, आपके यहां पर जरूर जाना चाहिए, इस पार्क में आपको लाल पांडा, तेंदुआ, हिमालय का काला भालू, और कभी-कभी आपको बाग भी भटकते हुए मिल जाएंगे। यहां पर छोटे बड़े कई प्रकार के खूबसूरत जीव जंतु रहते हैं, छोटे जीवों को तो आप टहलते हुए अवश्य ही देख पाएंगे तथा कुछ बड़े जीव आपको किस्मत से ही दिखाई देंगे।

Singalila National Park Darjeeling in Hindi | Best Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Singalila National Park Darjeeling in Hindi | Best Places to Visit in Darjeeling In Hindi

एंट्री फीस –

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान में भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क100 रुपये तथा विदेशियों के लिए 200 रुपये है। वाहन पार्किंग के लिए 100 शुल्क एवं कैमरा के लिए 100 रुपये शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा जीप सफारी के लिए 5,500 प्रति दिन देना पड़ता है।

खुलने और बंद होने का समय –

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के पास दार्जलिंग में घूमने की जगह – Places to visit in Darjeeling near Singalila National Park In Hindi

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है जो दार्जिलिंग शहर के बहुत करीब है। इसके पास बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थित है जहाँ आप घूमने के लिए जा सकते है। तो आइए जानते है सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के पास दार्जलिंग में घूमने की जगह के बारे में –

दार्जिलिंग में घूमने की जगह टाइगर हिल – Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

टाइगर हिल दार्जीलिंग से 12 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 2530 मीटर ऊंचे इस पहाड़ी पर पर्यटक सूर्योदय का खूबसूरत नजारे देखने के लिए आते हैं। सूरज की पहली किरण कंचनजंघा पर पड़ते ही प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस समय चोटी का गुलाबी और ऑरेंज रंग एक मनोरम दृश्य प्रकट होता है।

घूम का शिखर और बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ आप विश्व धरोहर में शामिल भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे का आनंद ले सकते है। सेंचल वन्यजीव अभयारण्य इसी के पास स्थित है।

Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi
Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बतासिया लूप – Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

बतासिया लूप शहर से 5 किमी दूर स्थित एक विशाल प्राकृतिक रूप से हरा-भरा ट्रेन मार्ग है। अपनी बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्य के लिय ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कंचन जंगा की बर्फीली चोटियों का मनमोहक नजारा देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे।

दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे की चढ़ाई को कम करने के लिए इस सर्पिल रेलवे को बनाया गया था। उसका प्रमुख उद्देश दार्जिलिंग को नेविगेशन के लिए आसान बनाना और अन्य शहरो से जोड़ना है। भारत की आज़ादी के बाद गोरखा सैनिकों के बलिदान और उनके साहस के लिए उनकी याद में 1995 में इस लूप के बीच एक वॉर मेमोरियल बनाया गया है।

Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi
Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध एडवेंचर रोपवे – Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग पर्यटन स्थल दुनिया भर में सबसे अधिक हरे भरे और खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय रहा है। दार्जिलिंग में हरे भरे पहाड़, घाटियां, चाय के बागान और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को रोपवे से घूमते हुए देखना हर पर्यटक का सपना होता है। रोपवे में घूमना ज़िंदगी का एक खूबसूरत और यादगार पल आप कैमरे में कैद के सकते है। दार्जिलिंग यात्रा के दौरान यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने के रोपवे का आनंद जरूर उठाए।

Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi
Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग की खूबसूरत जगह हिमालय पर्वतारोहण संस्थान – Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग में सबसे प्रसिद्ध घूमने वाली जगह हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान 4 नवंबर 1954 में लोगो के खेल हितो और रुचि को बढ़ावा देने के व हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता पर लोगों को शिक्षित करने लिए शुरू किया गया था। अपने कौशल को विकसित करने के लिए दुनिया भर से पर्वतारोही इस संस्थान में आकर अपनी प्रतिभा से दुनिया में अलग मुकाम हासिल करते है। इस संस्थान में खोज और बचाव, साहसिक कार्य, अग्रिम व बुनियादी पर्वतारोहण जैसे मुख्य पाठ्यक्रम चलाते है।

Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi
Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग के प्रमुख दर्शनीय स्थल नाइटेंगल पार्क – Nightingale Park Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

नाइटेंगल पार्क दार्जिलिंग में सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध करने वाले हिल स्टेशन में बना है। ‘द श्रॉबरी’ के रूप में यह पार्क ब्रिटिश शासनकाल मे सर थॉमस टार्टन के बंगले के एक निजी आंगन हुवा करता था। अब सार्वजनिक पार्क के रूप में विख्यात इस पार्क से आपको कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का बेहद अद्भुत प्राकृतिक सुंदरताऔर भव्य दृश्यों का नजारा देखने को मिलता है। यह पार्क अपने मनोरम और शांत वातावरण से पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। यहाँ भगवान शंकर एक विशालकाय मूर्ति और साथ ही एक म्यूजिकल फव्वारा भी बना है। 

Nightingale Park Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah
Nightingale Park Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉक गार्डन – Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

रॉक गार्डन पर्यटकों के लिए हरी चाय के बागानों से घिरा एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है जो हिमालय की सुंदर पहाड़ियों के बीच दार्जिलिंग से 10 किलोमीटर की दूर है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है। इसे प्राकृतिक रूप से बारबोटी गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। घाटियों, पहाड़ियों, गार्डन और ढालूदार रास्तों के कारण आस-पास का वातावरण अत्यंत शांत और मन को प्रसन्नचित कर देता है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है।

Rock Garden Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah
Rock Garden Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

इसे पढ़ना ना भूले – शिमला की कुछ खूबसूरत और ठंडी जगह की जानकारी और फोटो

दार्जिलिंग का आकर्षण स्थल संदकफू ट्रेक – Sandakphu Track Places to Visit in Darjeeling In Hindi

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक संदकफू ट्रेक दुनिया की पाँच सबसे ऊँची चोटियों में से चार का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं। समुद्र तल से 3611 मीटर ऊंचे इस ट्रेक पर हरे भरे जंगल , बर्फ से ढकी चोटिया और घाटी के चारो और खिलने वाले फूल के मनमोहक दृश्यों के प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते है। यहाँ घूमने के लिए पार्क और पर्वतीय नजारा पर्यटनो को अपनी और आकर्षित करते है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग में रूचि रखने वालो के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

Sandakphu Track Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Sandakphu Track Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध पदमाजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क – Darjeeling Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Places to Visit in Darjeeling In Hindi

जानवरो के लिए स्वर्ग माना जाने वाला पदमाजा नायडू जूलॉजिकल पार्क पशु प्रेमियों और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए हमेसा से लोकप्रय पर्यटन स्थल रहा है। जवाहर पर्वत पर 7000 फीट (2133.5 मी.) की ऊँचाई पर स्थित यह उद्यान भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे ऊँचा प्राणी उद्यान है। 

पेड़ों की टहनियों पर लेटे हुए स्नो लैपर्ड्स, खेलते रेड पांडों के रोचक नज़ारे,हिमालयन टॉहर, नीली भेंड़, कस्तूरी मृग, याक और घोरॉल जैसे सुन्दर और दुर्लभ प्रजाति के जंतु देखकर आप आनंदित हो जायगे। लाल पांडाओं, तिब्बतन वुल्फ़ और हिम तेंदुआ जैसी संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र भी बनाया गया हैं जिससे इनको संरछित किया जा सके।

Darjeeling Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Darjeeling Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में एडवेंचर के लिए तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग – Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River In Hindi

दार्जलिंग में तीस्ता नदी में राफ्टिंग करना एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहाँ रोमांचक गतिविधियों में से एक है। तीस्ता से नीचे उतरते ही पहाड़ों की ढलान के साथ घने जंगल ,वनस्पति ,कलिम्पोंग पहाड़ी क्षेत्रों ,पानी में तैरत खूबसूरत मछलियां, झाग वाले व्हाइट वाटर और ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राफ्टिंग करना ज़िन्दगी का शानदार अनुभव प्रदान करती है। अक्टूबर से अप्रैल तक ही यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग होती है। जोखिम अधिक होने की वजह से गाइड की निगरानी में ही राफ्टिंग करायी जाती है।

Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River
Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River

दार्जिलिंग का दर्शनीय स्थल घूम मोनेस्ट्री – Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

धूम मोनेस्ट्री दार्जीलिंग से 8 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इगा चोलिंग नामक बौद्धों का प्राचीन मठ दर्शनीय स्थलों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण इस मठ में भगवान बुद्ध की पंद्रह फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। यहां तिब्बती नववर्ष और दलाई लामा की जयंती को होने वाला उत्सव लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ का घूम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है। पर्यटकों का नवीनतम आकर्षण मनोरंजन पार्क गर्ग वर्ल्ड और बालसन घाटी एक भव्य दृश्य दिखने को मिलता है।

Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में कहाँ रुके – Where To Stay In Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में रुकने के लिए कई अच्छे होटल और लॉज का ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। यहां कुछ प्रमुख होटलों का नाम है जिनको आप अपने बजट और आवश्यकताओं के हिसाब से एक होटल चुन सकते हैं और अपने दार्जिलिंग के सैर यात्रा को अधिक सुखद बना सकते हैं। कृपया होटल की वेबसाइट पर जांच करें और यहाँ जाने से पहले रूम का रिजर्वेशन करें।

  • लिटिल तिब्बत रिज़ॉर्ट
  • मेयर्स होटल
  • विक्टोरिया थियेटर
  • मैगनोलिया रेजीडेंसी
  • मायफेयर दार्जिलिंग
  • लिटिल सिंगामरी होमस्टे
  • शांगरी-ला रीजेंसी
  • होटल विला एवरेस्ट
  • ग्लेनरियस वेनू
  • वेलमॉंट सुमिट
  • विंध्यवासिनी

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Singalila National Park Darjeeling In Hindi

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान का जलवायु सुहावना होता है खासतर गर्मियों में। गर्मियों में यहाँ का तापमान 15-25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है और मौसम शांत और मनोहारी होता है। इस समय आप यहाँ पर अपने पर्यटन को अधिक से अधिक आनंद ले सकते हैं और स्थल की खूबसूरती का अधिक आनंद उठा सकते हैं।

इसके अलावा दार्जिलिंग में घूमने के लिए अप्रैल से जून के महीने सबसे सही रहते हैं, देशभर में इस समय पर भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन दार्जिलिंग के इलाकों में तापमान काफी सुहावना होता है, अगर आप अधिक सर्दियों में आते हैं तो आपका घूमना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इस समय इस जगह पर बहुत अधिक ठंड पड़ती है।

सर्दियों में यहां पर तापमान 1 से 2 डिग्री के करीब पहुंच जाता है, लेकिन अगर आप घूमने के सबसे सही समय अप्रैल से जून के बीच में आते हैं तो तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहता है, जो काफी सुहावना होता है, इससे अधिक गर्मी यहां पर पड़ती ही नहीं। बरसात के मौसम में भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण यहां पर्यटकों की संख्या कम रहती है। हनीमून मनाने वाले सैलानियों की भारी भीड़ दिसम्बर से जनवरी तक रहती है।

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन – Singalila National Park Darjeeling Food In Hindi

यदि आप सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान घूमने जा रहे है तो यहाँ के स्वादिस्ट पकवानो का आनन्द लेना न भूले। दार्जिलिंग में आमतौर पर रेस्तरां बंगाल के होते हैं इसके सिवा आपको यहां देश विदेश के प्रसिद्ध व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। यहां का प्रमुख भोजन चावल, नूडल्स, बंगाली थाली ,आलू दम काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा स्नैक्स में मोमोज, पकोड़े, नानवेज मोमोज, स्टफिंग मोमोस काफी लोकप्रिय है।

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Singalila National Park Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग के पास के शहरों से फ्लाइट ट्रेन और बस सुविधा से आप आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। 88 किमी दूर बागडोगरा यहां निकटतम एयरपोर्ट है। बागडोगरा एयरपोर्ट देश के मेट्रो शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा है। यदि आप ट्रेन से सफर करना पसन्द करते हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

यहां से 85 किमी दूर स्थित इस स्टेशन पर उत्तर पूर्वी राज्यों को जाने वाली सभी ट्रेन रुकती हैं। यदि आप बस से दार्जिलिंग जाना चाहते हैं तो सिलीगुड़ी का तेनसिग नोर्गे बस टर्मिनल यहां का सबसे नजदीकी बस अड्डा है यहाँ पहुंचकर आप सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान टैक्सी या ऑटो से आसानी से पहुंच सकते है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

दार्जिलिंग घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के साथ साथ दार्जिलिंग और सिक्किम दोनों जगह घूमने के लिए 6-7 दिन काफी है। जिसमे दार्जलिंग हिल स्टेशन को देखने के लिए 3 – 4 दिन और गंगटोक के लिए 2-3 दिन भी काफी हैं।

दार्जिलिंग घूमने में कितना खर्च होगा?

दार्जिलिंग की एक सप्ताह की यात्रा में आपको 15,000 से 20,000 तक खर्च करना चाहिए जिसमें एक 3 स्टार होटल में आपका आवास, दर्शनीय और पर्यटन स्थल, टैक्सी का किराया और भोजन भी शामिल है।

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग क्षेत्र का एक प्राकृतिक आदर्श है जो आपके पर्यटन का एक अद्वितीय अनुभव प्रदान कर सकता है। इसका प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, और शांत जलवायु आपके दिल को छू सकता है। आशा करता हूँ सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जिलिंग (Singalila National Park Darjeeling in Hindi) के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। दार्जिलिंग या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *