दार्जिलिंग में नेचर लवर्स के लिए जन्नत है टाइगर हिल | Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में नेचर लवर्स के लिए जन्नत है टाइगर हिल | Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi : दार्जिलिंग, भारत का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है हिमालय की गोद में स्थित है और यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है। दार्जिलिंग के पर्वतीय दृश्य, हरी भरी भूमि, और शांत व ठंडा मौसम इसे पूरी दुनिया में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक बनता है। यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन करने के लिए एक आदर्श जगह है और इसका एक बहुत ही खूबसूरत हिस्सा टाइगर हिल है।

यदि आप टाइगर हिल दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके मन में टाइगर हिल पार्क कहां स्थित है?, टाइगर हिल घूमने कब जाना चाहिए? टाइगर हिल दार्जिलिंग कैसे पहुंचे? टाइगर हिल दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन? आदि जैसे कुछ सवाल जरूर होंगे। तो इस पोस्ट को अन्त तक पढ़िएगा जो आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

Table of Contents

दार्जिलिंग में नेचर लवर्स के लिए जन्नत है टाइगर हिल | Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

टाइगर हिल दार्जिलिंग से 12 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 2530 मीटर ऊंचाई पर स्थित है भारत के सबसे उंचे रेलवे स्टेशन के पास में स्थित है। इस पहाड़ी पर पर्यटक सूर्योदय का खूबसूरत नजारे देखने के लिए आते हैं। सूरज की पहली किरण कंचनजंघा पर पड़ते ही प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस समय चोटी का गुलाबी और ऑरेंज रंग एक मनोरम दृश्य प्रकट होता है। घूम का शिखर और बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ आप विश्व धरोहर में शामिल भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे का आनंद ले सकते है।

टूरिस्ट यहां पर आसपास के बर्फ से ढके हुए खूबसूरत पहाड़ों का दृश्य देखने के लिए आते हैं जिसमे खासकर यहां से माउंट एवरेस्ट का दृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। कपास के समान खूबसूरत बादलों के बीच से दिखती हुई कंचनजंगा की चोटियां शानदार नजारा समेटे हुए हैं जो इस स्थान को फोटोग्राफी के लिए एक आदर्श स्थान बनती है। अगर आप दार्जिलिंग में घूमने गए हुए हैं तो आपको टाइगर हिल पर जरूर आना चाहिए।

टाइगर हिल से आपको कंचनजंगा तथा माउंट एवरेस्ट की चोटियां भी बिल्कुल साफ दिखाई देती है अगर आप प्रकृति का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं तो आपको टाइगर हिल में जरूर आना चाहिए, यह दार्जिलिंग की सबसे लोकप्रिय जगह में से एक है, तथा आपके यहां पर जाने के लिए अधिक मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि यह रेलवे स्टेशन के पास में ही स्थित जगह है।

Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi
Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi

टाइगर हिल दार्जिलिंग के पास कहाँ रुकें – Where to stay near Tiger Hill Darjeeling In Hindi

यहां पर पास में पहाड़ियों के बीच कई खूबसूरत होटल है जहां से व्यू प्वाइंट बहुत ही खूबसूरत होता है। यहाँ स्थित हर एक होटल में आपको लाजवाब व्यू पॉइंट मिल जाता है तथा सुबह-सुबह व्यू प्वाइंट पर खड़े होकर कंचनजंघा की खूबसूरत पहाड़ियों को देखने का नजारा ही कुछ अलग होता है। सूर्योदय से पहले आसमान में लालिमा छा जाती है तथा पहाड़ियों के पीछे से निकलता हुआ सूर्य काफी मन को मोह लेने वाला प्रतीत होता है।

जब आप आसपास की जगह में रहेंगे तो आप पायेंगे कि लोग सुबह-सुबह टाइगर हिल की तरफ सूर्योदय का नजारा देखने के लिए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर सूर्यास्त का नजारा भी काफी लाजवाब रहता है लेकिन सर्दियों में धुंध की वजह से आसपास की पहाड़ियां सूर्यास्त के समय दिखाई नहीं देती। यहां पर आपको रुकने की जगह के लिए अधिक कठिनाई का सामना नहीं करनी पड़ेगा क्योंकि यहां पर आसपास कहीं खूबसूरत होटल है जिनमें आप आसानी से ठहर सकते हैं।

टाइगर हिल दार्जिलिंग में करने योग्य एक्टिविटी – Activities to do in Tiger Hill Darjeeling In Hindi

परिवार तथा दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए यह जगह लाजवाब है, टाइगर हिल पर खूबसूरत नजारे के साथ-साथ आप कई प्रकार की एक्टिविटी में शामिल भी हो सकते हैं, सर्दियों में जब यहां पर बर्फ पड़ जाती है, तो आप बर्फ में खेले जाने वाले विभिन्न प्रकार के खेलों में शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा कई निचले इलाकों में आसपास आपको बाग बगीचे भी मिल जाएंगे, जिन में आप शेर कर पाएंगे।

बहुत से नए नवेले जोड़े यहां पर हनीमून मनाने के लिए भी आते हैं, हनीमून के लिए भी यह जगह लाजवाब है, अगर आप दार्जिलिंग में हनीमून मनाने के लिए गए हुए हैं, तो आपको दार्जिलिंग के टाइगर हिल पर जरूर आना चाहिए, यहां पर बहुत ही रोमांटिक नजारा दिखता है तथा प्रेमी जोड़ों का मन मोहित हो जाता है।

टाइगर हिल | Tiger Hill | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
टाइगर हिल | Tiger Hill | Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

टाइगर हिल दार्जिलिंग खुलने और बंद होने का समय – Tiger Hill Darjeeling Timing In Hindi

पर्किर्त के अद्भुत नजारो से भरपूर दार्जलिंग के इस खूबसूरत टाइगर हिल में आप सुबह 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक घूम सकते है। हलाकि आप कोसिस करे की सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जाए क्यू कि इस समय यहाँ का नजारा बेहद ही मनमोहक होता है।

दार्जिलिंग के टाइगर हिल में प्रवेश शुल्क – Tiger Hill Darjeeling Entry Fees In Hindi

दार्जिलिंग के टाइगर हिल वेधशाला में प्रवेश के शुल्क अलग अलग तीन स्तर के आधार पर निर्धारित किया गया है। जिसमे सबसे निचले स्तर पर प्रवेश के लिए 20 रूपये प्रति व्यक्ति , पहली मंजिल पर प्रवेश के लिए 30 रूपये/व्यक्ति और ऊपरी मंजिल पर प्रवेश के लिए 40 रूपये/व्यक्ति का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रवेश शुल्क समय और पीक सीजन के साथ थोड़ा बदल जाती है।

टाइगर हिल के पास दार्जलिंग में घूमने की जगह – Places to visit in Darjeeling near Tiger Hill In Hindi

टाइगर हिल दार्जिलिंग के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है जो दार्जिलिंग शहर के बहुत करीब है। इसके पास बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थित है जहाँ आप घूमने के लिए जा सकते है। तो आइए जानते है टाइगर हिल के पास दार्जलिंग में घूमने की जगह के बारे में –

बतासिया लूप दार्जलिंग – Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

बतासिया लूप शहर से 5 किमी दूर स्थित एक विशाल प्राकृतिक रूप से हरा-भरा ट्रेन मार्ग है। अपनी बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्य के लिय ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कंचन जंगा की बर्फीली चोटियों का मनमोहक नजारा देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे।

दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे की चढ़ाई को कम करने के लिए इस सर्पिल रेलवे को बनाया गया था। उसका प्रमुख उद्देश दार्जिलिंग को नेविगेशन के लिए आसान बनाना और अन्य शहरो से जोड़ना है। भारत की आज़ादी के बाद गोरखा सैनिकों के बलिदान और उनके साहस के लिए उनकी याद में 1995 में इस लूप के बीच एक वॉर मेमोरियल बनाया गया है।

Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi
Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध एडवेंचर रोपवे – Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग पर्यटन स्थल दुनिया भर में सबसे अधिक हरे भरे और खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय रहा है। दार्जिलिंग में हरे भरे पहाड़, घाटियां, चाय के बागान और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को रोपवे से घूमते हुए देखना हर पर्यटक का सपना होता है। रोपवे में घूमना ज़िंदगी का एक खूबसूरत और यादगार पल आप कैमरे में कैद के सकते है। दार्जिलिंग यात्रा के दौरान यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने के रोपवे का आनंद जरूर उठाए।

Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi
Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जलिंग – Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग में सबसे प्रसिद्ध घूमने वाली जगह हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान 4 नवंबर 1954 में लोगो के खेल हितो और रुचि को बढ़ावा देने के व हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता पर लोगों को शिक्षित करने लिए शुरू किया गया था। अपने कौशल को विकसित करने के लिए दुनिया भर से पर्वतारोही इस संस्थान में आकर अपनी प्रतिभा से दुनिया में अलग मुकाम हासिल करते है। इस संस्थान में खोज और बचाव, साहसिक कार्य, अग्रिम व बुनियादी पर्वतारोहण जैसे मुख्य पाठ्यक्रम चलाते है।

Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling In Hindi
Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourism In Hindi

नाइटेंगल पार्क दार्जलिंग – Nightingale Park Darjeeling

नाइटेंगल पार्क दार्जिलिंग में सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध करने वाले हिल स्टेशन में बना है। ‘द श्रॉबरी’ के रूप में यह पार्क ब्रिटिश शासनकाल मे सर थॉमस टार्टन के बंगले के एक निजी आंगन हुवा करता था। अब सार्वजनिक पार्क के रूप में विख्यात इस पार्क से आपको कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का बेहद अद्भुत प्राकृतिक सुंदरताऔर भव्य दृश्यों का नजारा देखने को मिलता है। यह पार्क अपने मनोरम और शांत वातावरण से पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। यहाँ भगवान शंकर एक विशालकाय मूर्ति और साथ ही एक म्यूजिकल फव्वारा भी बना है। 

Nightingale Park Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
Nightingale Park Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

रॉक गार्डन दार्जलिंग – Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

रॉक गार्डन पर्यटकों के लिए हरी चाय के बागानों से घिरा एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है जो हिमालय की सुंदर पहाड़ियों के बीच दार्जिलिंग से 10 किलोमीटर की दूर है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है। इसे प्राकृतिक रूप से बारबोटी गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। घाटियों, पहाड़ियों, गार्डन और ढालूदार रास्तों के कारण आस-पास का वातावरण अत्यंत शांत और मन को प्रसन्नचित कर देता है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है।

Rock Garden Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi
Rock Garden Best Tourist Places In Darjeeling In Hindi

इसे पढ़ना ना भूले – शिमला की कुछ खूबसूरत और ठंडी जगह की जानकारी और फोटो

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान दार्जलिंग – Singalila National Park Darjeeling In Hindi

सिंगालीला राष्ट्रिय उद्यान समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर दार्जिलिंग के प्रसिद्ध सिंगालीला रेंज में स्थित है। यह अपने उष्णकटिबंधीय आद्र जलवायु घने जंगल, कुंवारी रोडोडेंड्रॉन वनों, अल्पाइन घाटी,पवर्तों और घाटियों से घिरे होने के कारण एक शानदार पर्यटन स्थल हैं।

इस राष्ट्रिय उद्यान मे पैंगोलिन, चिंकारा, हिरण, क्लाउडेड तेंदुआ, ब्लैक पैंथर, पैंगोलिन, हिमालयन ब्लैक बीयर जैसी लुप्त प्रजातियों और ऑर्किड की दुर्लभ प्रजातियों को आप देख सकते है। पहाड़ी एक्टिविटी और ट्रेकिंग के लिए यह उद्यान बहुत ही मशहूर है।

Singalila National Park Darjeeling Tourism In Hindi
Singalila National Park Darjeeling Tourism In Hindi

संदकफू ट्रेक दार्जलिंग – Sandakphu Track Darjeeling In Hindi

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक संदकफू ट्रेक दुनिया की पाँच सबसे ऊँची चोटियों में से चार का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं। समुद्र तल से 3611 मीटर ऊंचे इस ट्रेक पर हरे भरे जंगल , बर्फ से ढकी चोटिया और घाटी के चारो और खिलने वाले फूल के मनमोहक दृश्यों के प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते है। यहाँ घूमने के लिए पार्क और पर्वतीय नजारा पर्यटनो को अपनी और आकर्षित करते है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग में रूचि रखने वालो के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

Sandakphu Track Darjeeling Tourism In Hindi
Sandakphu Track Darjeeling Tourism In Hindi

पदमाजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क दार्जलिंग –

जानवरो के लिए स्वर्ग माना जाने वाला पदमाजा नायडू जूलॉजिकल पार्क पशु प्रेमियों और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए हमेसा से लोकप्रय पर्यटन स्थल रहा है। जवाहर पर्वत पर 7000 फीट (2133.5 मी.) की ऊँचाई पर स्थित यह उद्यान भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे ऊँचा प्राणी उद्यान है। 

पेड़ों की टहनियों पर लेटे हुए स्नो लैपर्ड्स, खेलते रेड पांडों के रोचक नज़ारे,हिमालयन टॉहर, नीली भेंड़, कस्तूरी मृग, याक और घोरॉल जैसे सुन्दर और दुर्लभ प्रजाति के जंतु देखकर आप आनंदित हो जायगे। लाल पांडाओं, तिब्बतन वुल्फ़ और हिम तेंदुआ जैसी संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र भी बनाया गया हैं जिससे इनको संरछित किया जा सके।

Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Darjeeling Tourism In Hindi
Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Darjeeling Tourism In Hindi

तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग

दार्जलिंग में तीस्ता नदी में राफ्टिंग करना एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहाँ रोमांचक गतिविधियों में से एक है। तीस्ता से नीचे उतरते ही पहाड़ों की ढलान के साथ घने जंगल ,वनस्पति ,कलिम्पोंग पहाड़ी क्षेत्रों ,पानी में तैरत खूबसूरत मछलियां, झाग वाले व्हाइट वाटर और ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राफ्टिंग करना ज़िन्दगी का शानदार अनुभव प्रदान करती है। अक्टूबर से अप्रैल तक ही यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग होती है। जोखिम अधिक होने की वजह से गाइड की निगरानी में ही राफ्टिंग करायी जाती है।

Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River
Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River

दार्जिलिंग का दर्शनीय स्थल घूम मोनेस्ट्री – Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

धूम मोनेस्ट्री दार्जीलिंग से 8 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इगा चोलिंग नामक बौद्धों का प्राचीन मठ दर्शनीय स्थलों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण इस मठ में भगवान बुद्ध की पंद्रह फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। यहां तिब्बती नववर्ष और दलाई लामा की जयंती को होने वाला उत्सव लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ का घूम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है। पर्यटकों का नवीनतम आकर्षण मनोरंजन पार्क गर्ग वर्ल्ड और बालसन घाटी एक भव्य दृश्य दिखने को मिलता है।

Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

टाइगर हिल दार्जिलिंग कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Tiger Hill Darjeeling In Hindi

टाइगर हिल दार्जिलिंग के पास के शहरों से फ्लाइट ट्रेन और बस सुविधा से आप आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। 88 किमी दूर बागडोगरा यहां निकटतम एयरपोर्ट है। बागडोगरा एयरपोर्ट देश के मेट्रो शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा है। यदि आप ट्रेन से सफर करना पसन्द करते हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

यहां से 85 किमी दूर स्थित इस स्टेशन पर उत्तर पूर्वी राज्यों को जाने वाली सभी ट्रेन रुकती हैं। यदि आप बस से दार्जिलिंग जाना चाहते हैं तो सिलीगुड़ी का तेनसिग नोर्गे बस टर्मिनल यहां का सबसे नजदीकी बस अड्डा है। दार्जलिंग पहुंचकर आप आसानी से टैक्सी या ऑटो से Tiger Hill पहुंच सकते है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

टाइगर हिल दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Tiger Hill Darjeeling In Hindi

अप्रैल से जून का समय टाइगर हिल के साथ दार्जिलिंग में घूमने के लिए आदर्श माना जाता है। इस समय में जब पूरे भारत में खूब गर्मी पड़ती है उस समय यहां का तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रहता है। यदि आप ठंडे मौसम में घूमना पसंद करते हैं तो ठंड में 6 डिग्री से गिरकर 1 डिग्री तक पहुंच जाता है। बरसात के मौसम में भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण यहां पर्यटकों की संख्या कम रहती है। हनीमून मनाने वाले सैलानियों की भारी भीड़ दिसम्बर से जनवरी तक रहती है।

टाइगर हिल दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन – Tiger Hill Darjeeling Food In Hindi

दार्जिलिंग में आमतौर पर रेस्तरां बंगाल के होते हैं इसके सिवा आपको यहां देश विदेश के प्रसिद्ध व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। यहां का प्रमुख भोजन चावल, नूडल्स, बंगाली थाली ,आलू दम काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा स्नैक्स में मोमोज, पकोड़े, नानवेज मोमोज, स्टफिंग मोमोस काफी लोकप्रिय है।

निष्कर्ष –

टाइगर हिल दार्जिलिंग का एक प्राकृतिक आदर्श है जो प्राकृतिक सौंदर्य, शांतिपूर्णता, और आरामदायकता का प्रतीक है। यह एक ऐसा स्थल है जो हर यात्री के दर्शन करने और सुनने के लिए अपने प्राकृतिक चर्म को देख सकता है। आशा करता हूँ टाइगर हिल दार्जिलिंग, नेचर लवर्स के लिए जन्नत (Tiger Hill Darjeeling Information in Hindi के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। दार्जिलिंग या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *