आगरा के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist Place In Agra – Best Place To Visit In Agra In Hindi

प्रिय पाठक आपका हमारे इस नए लेख में प्रेम पूर्वक नमस्कार। आज हम Top 10 Tourist Place In Agra पोस्ट के माध्यम से आगरा के तथा आगरा के आसपास के सभी पर्यटक स्थलो की संपूर्ण जानकारी हम आपको बताएगे। आगरा अद्भुत स्मारकों का समूह है यहां पर आप अपनी छुट्टियों का सदुपयोग कर के अपने इतिहास को जान सकते हैं और अच्छे से लुत्फ भी उठा सकते हैं। आगरा उतना ही अविश्वसनीय है जितना आपने कल्पना की है। तो आइये जानते है आगरा के खूबसूरत और प्रसिद्ध घूमने वाली जगह के बारे में

Top 10 Tourist Place In Agra - आगरा के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल
Top 10 Tourist Place In Agra – आगरा के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल

Table of Contents

आगरा के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist Place In Agra – Best Place To Visit In Agra In Hindi

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। आगरा में ही विश्व की सबसे अद्भुत और आश्चर्यजनक दिखने वाला ताजमहल है। आगरा में ताजमहल के साथ साथ बहुत सारे मुगल कालीन बेहद आकर्षण और अद्भुत इमारते है जिसकी वजह से भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूचि में है। आगरा अपने खान पान के लिए भी पूरे भारत में मशहूर है यहां का पंछी पेठा ,चाट,नमकीन और मुगलई पकवान विश्वप्रसिद्ध है। आप यहाँ दो सुन्दर वन्यजीव परियोजना, आगरा भालू बचाव केंद्र और हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र घूम सकते है।

आगरा का इतिहास – History Of Agra In Hindi

महाभारत के समय में आगरा को अग्रवन कहा जाता था कई इतिहासकारों का इस पर अलग अलग मत हैं। यहां पर कई ऐतिहासिक मंदिर भी है जिसका वर्णन भगवान श्रीकृष्ण के बालवन से जुड़ी कहानियों से जोड़ा जाता है। यहां पर भगवान शंकर की कई प्राचीनतम मन्दिर है जहां पर दूर दूर से लोग अपनी भक्ति भाव और आस्था को लेकर यहां आते हैं और अपनी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। सिकंदर लोदी ने 1504 में यहां की प्राकृतिक भव्यता को देख कर आगरा की स्थापना की और इनकी मृत्यु के बाद 1526 में बाबर ने इसे अपनी राजधानी बनाया। यहाँ मुगलों का ही ज्यादा समय तक बोलबाला रहा है।

आगरा का विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल ताजमहल – Tajmahel Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

पूरे विश्व में प्रसिद्ध ताजमहल आगरा में यमुना नदी के किनारे पर बना हुआ है इसे लोग प्रेम का प्रतीक मानते हैं। इसे मुगल शासक शाहजहां ने 1632 में अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। हाथीदांत और सफ़ेद संगमरमर के अद्भुत वास्तुकला से बने इस मकबरे को दुनिया के 7 अजूबों में से एक माना जाता है। इसे फारसी भाषा में ‘क्राउन आफ पैलेस’ भी कहा जाता है। चांदनी रात में इसकी अलंकृत वास्तुकला ,आकर्षक डिजाइन ,सुंदरता और मनोहर छटा को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। यह शुक्रवार को छोड़कर सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक और रात का दृश्य रात 8:30 बजे से 12:30 बजे देखने को मिलता है।

Tajmahel Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal
Tajmahel Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal
इसे भी देखे – ऊटी में घूमने वाली ठंडी और खूबसूरत स्थान

आगरा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आगरा का किला – Agra Fort Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

आगरा का किला यहां कि दीवान-ए-खास, खास महल जैसे अद्भुत संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है जिसे अकबर ने 1565 में बनवाया था।यह लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है इसकी नक्काशी दिल्ली के लालकिले से काफी मिलती जुलती है। यहां की कारीगरी को देखने के लिए दुनिया भर के लोग यहां आते हैं। यह शहर के बीचों बीच बना हुआ है। यह ताजमहल से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर है। यह प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

Agra Fort Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal
Agra Fort Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal

आगरा में घूमने की जगह बुलंद दरवाज़ा – Buland Darwaza Best Place To Visit In Agra In Hindi

हिन्दू और फारसी स्थापत्य कला का यह अद्भुत उदाहरण विश्व का सबसे बडा़ प्रवेशद्वार है। यह दरवाजा 54 मीटर ऊंचा और 35 मीटर चौड़ा है जिसके नीचे 42 सीढिया भी बनी है। इसे “भव्यता के द्वार” भी खा जाता है।  समअष्टकोणीय आकार वाले इस दरवाजे को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है और गुम्बदों, मीनारों और सफेद संगमरमर  से सजाया गया है। इसके पास ही आपको दीवान ए आम ,इस मीनार पंचमहल ,इबादतखाना, जामा मस्जिद, सलीम चिश्ती की दरगाह जैसी अनोखी कला आपको देखने को मिलेगी।

Buland Darwaza Best Place To Visit In Agra
Buland Darwaza Best Place To Visit In Agra

आगरा में घूमने की जगह अकबर का मकबरा – Akbar’s Tomb Best Place To Visit In Agra In Hindi

इसे अकबर ने खुद ही अपने जीवित रहते बनवाया था जिसे बाद में उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र जहांगीर ने 1613 में इस कार्य को पूर्ण किया। मुगल वास्तुशिल्प और हिन्दू वास्तुशिल्प शैली से बने इस मकबरे को संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इसमें लगे संगमरमर में खूबसूरत नक्काशी बनी हुई है और आभूषणों से इसकी खूबसूरती को सवार गया है। यह अद्भुत वृत्तखंड के आकार में बना है। आगरा के किले से इसकी दूरी महज 13 किलोमीटर है ।

Akbar’s Tomb Best Place To Visit In Agra

आगरा में देखने लायक जगह मेहताब बाग – Mehtab Bag Best Place To Visit In Agra In Hindi

यह ताजमहल से 2.5 किलोमीटर विपरीत दिशा में स्थित है इसका निर्माण मुगल शासक बाबर ने 1528 में करवाया था। शाहजंहा की कब्र के लिए ताजमहल की तरह यहाँ एक कला ताजमहल बनना था परन्तु किसी करणो ये ये पूरा नहीं हो पाया। इस बाघ के बीच में एक बहुत बड़ा अष्टभुजी तालाब है जिसमें ताजमहल का प्रतिबिंब बनता है। जो बहुत ही मनोहर दृश्य है इसीलिए मेहताब बाग को चांद की रोशनी भी कहा जाता है। मेहताब बाग में फूलों और अलग-अलग प्रकार के खूबसूरत पेड़-पौधे देखने को मिल जायँगे।

Mehtab Bag Best Place To Visit In Agra
Mehtab Bag Best Place To Visit In Agra

आगरा में घूमने की जगह अंगूरी बाग – Anguri Bagh Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

अंगूरी बाग को शाहजहां ने 1637 में पूर्ण गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इसे शाही महिलाओं के लिए स्वर्ग जैसा दिखने वाला बनवाया था। अंगूरी बाग के बीच में एक संगमरमर के मंच फव्वारे के साथ खूबसूरत फव्वारा बना हुवा है। बगीचे को कठिन पैटर्न में डिब्बों के रूप में विभाजित किया गया है। यह बाग अपने अंगूर और फूलों की कई सबसे अच्छी किस्मो के लिए प्रसिद्ध है। यह पत्थरों और प्राकृतिक का साझा मिश्रण है जो कि बहुत ही मनोहर और मनमोहक है।

Anguri Bagh Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal
Anguri Bagh Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal

आगरा में देखने की जगह ताज संग्रहालय – Taj Museum Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

यह संग्रहालय ताजमहल के अंदर में ही स्थित है जिसका निर्माण 1982 में हुआ था जिसे जलमहल भी कहा जाता था। एक मुख्य हॉल के साथ दो फ्लोर और तीन गैलरीयो वाले इस संग्रहालय में 120 तरह की प्रदर्शनीयो को प्रस्तुत किया जाता है। जिसमे पांडुलिपियों, लघुचित्र, शाही आदेश, शस्त्र, रसोई के बर्तन, सजावटी नग और मुगल सल्तनत की अनेक धरोहरों को सुसज्जित कर रखा गया है। इस संग्रहालय में शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज की तस्वीर को लकड़ी के फ्रेम में बनाया गया है।

Taj Museum Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal
Taj Museum Agra Ka Pramukh Paryatan Sthal

आगरा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जामा मस्जिद – Jama Masjid Agra Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

यह एक विशाल मस्जिद है जिसका निर्माण शाहजहां की पुत्री जहां आरा बेगम को समर्पित है। यह खूबसूरती नक्काशी और रंगीन टाइलों से सजा हुआ है। यह मस्जिद अपने विषेश प्रकार के लाल बलुआ पत्थर से बने गुम्बद और मीनार की अद्भुत कारीगिरी के लिए आगरा के पर्यटन स्थलों में एक है। 130 फुट लम्बी और 100 फुट चौड़ी इस मस्जिद में प्रवेश के लिए पांच विषेस दरवाजे हैं।

Jama Masjid Agra Me Dekhne Layak Jagah
Jama Masjid Agra Me Dekhne Layak Jagah

आगरा में देखने की जगह चीनी का रोजा – Chini ka Rauja Agra Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

यह मकबरा पारसी प्रभाव को मुगल वास्‍तुशिल्‍प पर दर्शाता बहुत ही खूबसूरत मकबरा है। इस मीनार के चारों तरफ रंगीन टाइल लगा हुआ है। इसमें चमकीले नीले रंग का गुम्बद बहुत ही आकर्षक है जो लोगों को मंत्रमुग्ध करता है। गुंबद की भीतरी छत पर इस्‍लामिक लिखावट में कुराने की कुछ आयतें खुदी हुई हैं। यह आगरा से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Chini ka Rauja Agra Me Dekhne Layak Jagah
Chini ka Rauja Agra Me Dekhne Layak Jagah

आगरा में घूमने की जगह इत्माद- उद -दौला का मकबरा – Itmad-ud-Daulahh’s Tomb Agra Me Dekhne Layak Jagah In Hindi

इस मकबरे को नूरजहां ने बनवाया था। यह सफ़ेद संगमरमर से बना हुआ है इसकी कलाकृति ताजमहल से मिलती जुलती है इसीलिए लोग इसे बेबी ताजमहल के नाम से भी जानते हैं। एशियाई शैली में बना इसके गुंबद की नक्‍काशी ताजमहल से भी खूबसूरत प्रतीत होती है। पूरी तरह सफेद संगमरमर से बने इस मकबरे मे दीवारों पर पेड़ पौधों, जानवरों और पक्षियों के खूबसूरत चित्र बने है। यह ताजमहल से 7 किलोमीटर की दूरी पर है।

Itmad-ud-Daulahh’s Tomb, Agra

आगरा कैसे पहुंचे – How To Reach Agra In Hindi

  • यदि आप आगरा फ्लाइट से आना चाहते हैं तो आगरा में एयर फोर्स द्वारा ऑपरेटिव एक एयरपोर्ट मौजूद है। यदि आपके शहर से आगरा की डायरेक्ट फ्लाइट ना मिले तो आप दिल्ली के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से आगरा की दूरी मात्र 195 किलोमीटर है। दिल्ली से आपको बस और ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। आप amazon से किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते है।
  • यदि आप ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं तो आगरा मे 2 रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट और आगरा कैंट है। ताजमहल से जिनकी दूरी क्रमशा 2.5 और 5 किलोमीटर है। आगरा के ये स्टेशन मुम्बई बंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद जैसे बड़े-बड़े शहरों से जुड़ी हुई है।

आगरा घूमने कब जाये और कहाँ रुके ? – When and where to visit Agra In Hindi

वैसे तो प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने पूरे साल भर देश और विदेशी से पर्यटक भारी संख्या में आते रहते हैं। लेकिन आगरा घूमने का सबसे आदर्श समय सर्दियों का माना जाता है और ज्यादातर विदेशी इसी मौसम में आते है। वैसे तो आगरा में रुकने के लिए भरी संख्या मे होटल हैं लेकिन आप आगरा कैंट के आसपास रुक सकते हैं जिससे आपको यहां घूमने में आसानी होगी। यहां आपको ₹500 से 700 में अच्छे होटल मिल जाते हैं।

आगरा में सबसे ज्यादा क्या प्रसिद्ध है?

आगरा के साथ साथ भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पर्यटन ताजमहल है। हाथीदांत और सफ़ेद संगमरमर के अद्भुत वास्तुकला से बने ताजमहल को दुनिया के 7 अजूबों में से एक माना जाता है।

ताजमहल कौन से दिन बंद रहता है?

हर शुक्रवार के दिन ताजमहल बंद रहता है।

निष्कर्ष –

हैल्लो दोस्तो आज हमने जाना आगरा के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Famous Tourist Place In Agra के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट के बारे में कुछ और जानकारी चाहते है तो कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

2 thoughts on “आगरा के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल – Top 10 Tourist Place In Agra – Best Place To Visit In Agra In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *