दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places In Darjeeling In Hindi

हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Top 10 Tourist Places In Darjeeling In Hindi) के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमना चाहिए। यदि आप दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके मन में दार्जिलिंग कहां स्थित है?, दार्जिलिंग घूमने कब जाना चाहिए? दार्जिलिंग कैसे पहुंचे? दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन? आदि जैसे कुछ सवाल जरूर होंगे। तो इस पोस्ट को अन्त तक पढ़िएगा जो आपकी यात्रा को आसान बना देंगे।

Table of Contents

दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places In Darjeeling In Hindi | Best Places to Visit in Darjeeling In Hindi

भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल ‘दार्जीलिंग’ पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा पर्वत श्रेणी के बीच में बसा है। यह समुद्र तल से 2134 मीटर ऊंचाई पर अपने मनमोहक वातावरण , हरे भरे पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। दार्जिलिंग को “ब्रज का स्थान ‘भी कहा जाता है। मौसम में परिवर्तन के बावजूद आप यहाँ अल्पाइन, साल व ओक के पेड़ों से लैश हरे भरे जंगल को देख सकते है।

दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल - Top 10 Tourist Places In Darjeeling In Hindi
दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places In Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग का इतिहास – Darjeeling History In Hindi

दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियां ब्रिटिश शासनकाल से ही देश विदेश से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 1835 में अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया यह हिल स्टेशन ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा अधिग्रहण से पहले सिक्किम में शामिल हुआ करता था। अंग्रेजों ने यहां चाय की खेती और दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे को शुरू किया था और तब से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर दार्जीलिंग की चाय मशहूर है। दार्जिलिंग की चाय भारतीय का पहला उत्पाद है जिसे भौगोलिक संकेत टैग {2004 में} मिला।

दार्जिलिंग में घूमने की जगह टाइगर हिल – Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

टाइगर हिल दार्जीलिंग से 12 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से 2530 मीटर ऊंचे इस पहाड़ी पर पर्यटक सूर्योदय का खूबसूरत नजारे देखने के लिए आते हैं। सूरज की पहली किरण कंचनजंघा पर पड़ते ही प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस समय चोटी का गुलाबी और ऑरेंज रंग एक मनोरम दृश्य प्रकट होता है।

घूम का शिखर और बर्फ से ढंकी हुई पहाड़ियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ आप विश्व धरोहर में शामिल भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे का आनंद ले सकते है। सेंचल वन्यजीव अभयारण्य इसी के पास स्थित है।

Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi
Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बतासिया लूप – Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

बतासिया लूप शहर से 5 किमी दूर स्थित एक विशाल प्राकृतिक रूप से हरा-भरा ट्रेन मार्ग है। अपनी बेजोड़ प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्य के लिय ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कंचन जंगा की बर्फीली चोटियों का मनमोहक नजारा देख आप मंत्रमुग्ध हो जायगे।

दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे की चढ़ाई को कम करने के लिए इस सर्पिल रेलवे को बनाया गया था। उसका प्रमुख उद्देश दार्जिलिंग को नेविगेशन के लिए आसान बनाना और अन्य शहरो से जोड़ना है। भारत की आज़ादी के बाद गोरखा सैनिकों के बलिदान और उनके साहस के लिए उनकी याद में 1995 में इस लूप के बीच एक वॉर मेमोरियल बनाया गया है।

Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi
Batasia Loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध एडवेंचर रोपवे – Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग पर्यटन स्थल दुनिया भर में सबसे अधिक हरे भरे और खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में पर्यटकों का सबसे लोकप्रिय रहा है। दार्जिलिंग में हरे भरे पहाड़, घाटियां, चाय के बागान और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को रोपवे से घूमते हुए देखना हर पर्यटक का सपना होता है। रोपवे में घूमना ज़िंदगी का एक खूबसूरत और यादगार पल आप कैमरे में कैद के सकते है। दार्जिलिंग यात्रा के दौरान यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने के रोपवे का आनंद जरूर उठाए।

Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi
Ropeway Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग की खूबसूरत जगह हिमालय पर्वतारोहण संस्थान – Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग में सबसे प्रसिद्ध घूमने वाली जगह हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान 4 नवंबर 1954 में लोगो के खेल हितो और रुचि को बढ़ावा देने के व हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता पर लोगों को शिक्षित करने लिए शुरू किया गया था। अपने कौशल को विकसित करने के लिए दुनिया भर से पर्वतारोही इस संस्थान में आकर अपनी प्रतिभा से दुनिया में अलग मुकाम हासिल करते है। इस संस्थान में खोज और बचाव, साहसिक कार्य, अग्रिम व बुनियादी पर्वतारोहण जैसे मुख्य पाठ्यक्रम चलाते है।

Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi
Himalayan Mountaineering Institute Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग के प्रमुख दर्शनीय स्थल नाइटेंगल पार्क – Nightingale Park Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

नाइटेंगल पार्क दार्जिलिंग में सबसे आकर्षक और मंत्रमुग्ध करने वाले हिल स्टेशन में बना है। ‘द श्रॉबरी’ के रूप में यह पार्क ब्रिटिश शासनकाल मे सर थॉमस टार्टन के बंगले के एक निजी आंगन हुवा करता था। अब सार्वजनिक पार्क के रूप में विख्यात इस पार्क से आपको कंचनजंगा पर्वत श्रंखला का बेहद अद्भुत प्राकृतिक सुंदरताऔर भव्य दृश्यों का नजारा देखने को मिलता है। यह पार्क अपने मनोरम और शांत वातावरण से पर्यटकों को रोमांचित कर देता है। यहाँ भगवान शंकर एक विशालकाय मूर्ति और साथ ही एक म्यूजिकल फव्वारा भी बना है। 

Nightingale Park Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah
Nightingale Park Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉक गार्डन – Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

रॉक गार्डन पर्यटकों के लिए हरी चाय के बागानों से घिरा एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट है जो हिमालय की सुंदर पहाड़ियों के बीच दार्जिलिंग से 10 किलोमीटर की दूर है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है। इसे प्राकृतिक रूप से बारबोटी गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। घाटियों, पहाड़ियों, गार्डन और ढालूदार रास्तों के कारण आस-पास का वातावरण अत्यंत शांत और मन को प्रसन्नचित कर देता है। रॉक गार्डन मे आश्चर्यजनक रॉक झरना और एक खूबसूरत झील है।

Rock Garden Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah
Rock Garden Rock Garden Darjeeling Me Ghumne Ki Jagah

इसे पढ़ना ना भूले – शिमला की कुछ खूबसूरत और ठंडी जगह की जानकारी और फोटो

दार्जिलिंग पर्यटन का मशहूर सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान – Darjeeling Singalila National Park Best Places to Visit in Darjeeling In Hindi

सिंगालीला राष्ट्रिय उद्यान समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर दार्जिलिंग के प्रसिद्ध सिंगालीला रेंज में स्थित है। यह अपने उष्णकटिबंधीय आद्र जलवायु घने जंगल, कुंवारी रोडोडेंड्रॉन वनों, अल्पाइन घाटी,पवर्तों और घाटियों से घिरे होने के कारण एक शानदार पर्यटन स्थल हैं।

इस राष्ट्रिय उद्यान मे पैंगोलिन, चिंकारा, हिरण, क्लाउडेड तेंदुआ, ब्लैक पैंथर, पैंगोलिन, हिमालयन ब्लैक बीयर जैसी लुप्त प्रजातियों और ऑर्किड की दुर्लभ प्रजातियों को आप देख सकते है। पहाड़ी एक्टिविटी और ट्रेकिंग के लिए यह उद्यान बहुत ही मशहूर है।

Darjeeling Singalila National Park Best Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Darjeeling Singalila National Park Best Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग का आकर्षण स्थल संदकफू ट्रेक – Sandakphu Track Places to Visit in Darjeeling In Hindi

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक संदकफू ट्रेक दुनिया की पाँच सबसे ऊँची चोटियों में से चार का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं। समुद्र तल से 3611 मीटर ऊंचे इस ट्रेक पर हरे भरे जंगल , बर्फ से ढकी चोटिया और घाटी के चारो और खिलने वाले फूल के मनमोहक दृश्यों के प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते है। यहाँ घूमने के लिए पार्क और पर्वतीय नजारा पर्यटनो को अपनी और आकर्षित करते है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग में रूचि रखने वालो के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

Sandakphu Track Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Sandakphu Track Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग का प्रसिद्ध पदमाजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क – Darjeeling Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Places to Visit in Darjeeling In Hindi

जानवरो के लिए स्वर्ग माना जाने वाला पदमाजा नायडू जूलॉजिकल पार्क पशु प्रेमियों और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए हमेसा से लोकप्रय पर्यटन स्थल रहा है। जवाहर पर्वत पर 7000 फीट (2133.5 मी.) की ऊँचाई पर स्थित यह उद्यान भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे ऊँचा प्राणी उद्यान है। 

पेड़ों की टहनियों पर लेटे हुए स्नो लैपर्ड्स, खेलते रेड पांडों के रोचक नज़ारे,हिमालयन टॉहर, नीली भेंड़, कस्तूरी मृग, याक और घोरॉल जैसे सुन्दर और दुर्लभ प्रजाति के जंतु देखकर आप आनंदित हो जायगे। लाल पांडाओं, तिब्बतन वुल्फ़ और हिम तेंदुआ जैसी संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए प्रजनन केंद्र भी बनाया गया हैं जिससे इनको संरछित किया जा सके।

Darjeeling Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Darjeeling Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग में एडवेंचर के लिए तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग – Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River In Hindi

दार्जलिंग में तीस्ता नदी में राफ्टिंग करना एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहाँ रोमांचक गतिविधियों में से एक है। तीस्ता से नीचे उतरते ही पहाड़ों की ढलान के साथ घने जंगल ,वनस्पति ,कलिम्पोंग पहाड़ी क्षेत्रों ,पानी में तैरत खूबसूरत मछलियां, झाग वाले व्हाइट वाटर और ऊंची-ऊंची लहरों के साथ राफ्टिंग करना ज़िन्दगी का शानदार अनुभव प्रदान करती है। अक्टूबर से अप्रैल तक ही यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग होती है। जोखिम अधिक होने की वजह से गाइड की निगरानी में ही राफ्टिंग करायी जाती है।

Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River
Adventures In Darjeeling River Rafting in Teesta River

दार्जिलिंग का दर्शनीय स्थल घूम मोनेस्ट्री – Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

धूम मोनेस्ट्री दार्जीलिंग से 8 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इगा चोलिंग नामक बौद्धों का प्राचीन मठ दर्शनीय स्थलों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण इस मठ में भगवान बुद्ध की पंद्रह फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। यहां तिब्बती नववर्ष और दलाई लामा की जयंती को होने वाला उत्सव लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ का घूम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है। पर्यटकों का नवीनतम आकर्षण मनोरंजन पार्क गर्ग वर्ल्ड और बालसन घाटी एक भव्य दृश्य दिखने को मिलता है।

Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi
Ghum Monastery Places to Visit in Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Darjeeling In Hindi

दार्जिलिंग के पास के शहरों से फ्लाइट ट्रेन और बस सुविधा से आप आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। 88 किमी दूर बागडोगरा यहां निकटतम एयरपोर्ट है। बागडोगरा एयरपोर्ट देश के मेट्रो शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा है। यदि आप ट्रेन से सफर करना पसन्द करते हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

यहां से 85 किमी दूर स्थित इस स्टेशन पर उत्तर पूर्वी राज्यों को जाने वाली सभी ट्रेन रुकती हैं। यदि आप बस से दार्जिलिंग जाना चाहते हैं तो सिलीगुड़ी का तेनसिग नोर्गे बस टर्मिनल यहां का सबसे नजदीकी बस अड्डा है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Darjeeling In Hindi

अप्रैल से जून का समय दार्जिलिंग घूमने के लिए आदर्श माना जाता है। इस समय में जब पूरे भारत में खूब गर्मी पड़ती है उस समय यहां का तापमान 14 से 18 डिग्री के बीच रहता है। यदि आप ठंडे मौसम में घूमना पसंद करते हैं तो ठंड में 6 डिग्री से गिरकर 1 डिग्री तक पहुंच जाता है। बरसात के मौसम में भूस्खलन और भारी वर्षा के कारण यहां पर्यटकों की संख्या कम रहती है। हनीमून मनाने वाले सैलानियों की भारी भीड़ दिसम्बर से जनवरी तक रहती है।

दार्जिलिंग का स्थानीय भोजन – Darjeeling Food In Hindi

दार्जिलिंग में आमतौर पर रेस्तरां बंगाल के होते हैं इसके सिवा आपको यहां देश विदेश के प्रसिद्ध व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। यहां का प्रमुख भोजन चावल, नूडल्स, बंगाली थाली ,आलू दम काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा स्नैक्स में मोमोज, पकोड़े, नानवेज मोमोज, स्टफिंग मोमोस काफी लोकप्रिय है।

दार्जिलिंग की कुछ लोकल फोटो – Darjeeling Image

दार्जिलिंग का वह कौन सा भारतीय उत्पाद है जिसे पहला भौगोलिक संकेत टैग मिला ?

दार्जिलिंग की चाय {2004 में}

दार्जिलिंग का क्या अर्थ है ?

तिब्बती शब्द ‘दोर्जी’ से लिया गया नाम जिसका शाब्दिक अर्थ है अनमोल पत्थर।

आशा करता हूँ दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places In Darjeeling के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। दार्जिलिंग या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

5 thoughts on “दार्जिलिंग के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places In Darjeeling In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *