जयपुर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Top 10 Tourist Places In Jaipur

हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है के जयपुर 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल Top 10 Tourist place In Jaipur के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमना चाहिए। तो आइये जानते है जयपुर के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में

Table of Contents

जयपुर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Top 10 Tourist Places In Jaipur In Hindi

जयपुर राजा महाराजाओं की भूमि कहा जाने वाला जयपुर बेहद भारत का खूबसूरत शहर है। यहां की अद्भुत इमारतें, समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व और यहां का राजसी अंदाज जो कि पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर आपको घूमने का शौक है और आप जयपुर नहीं गए तो आपने भारत की सबसे खूबसूरत जगह तो देखी ही नहीं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें गुलाबी रंग की हैं जिनकी वजह से इस शहर का नाम पिंक सिटी पड़ा। यहां की वास्तुकला और सुंदरता आपको आकर्षित करेगी जो आप कभी भूल नहीं सकेंगे। जुलाई 2019 में जयपुर को यूनिस्को द्वारा विश्व धरोहर घोसित किया गया।

Pink City Structure Rajasthan Jaipur India

जयपुर का इतिहास – Jaipur History In Hindi

सत्रहवीं शताब्दी में जिसका निर्माण राजा जयसिंह द्वितीय ने सन 1727 में अपना राज्य को सँभालने और सुचारु राजकाज संचालन के लिये कराया था। बाद में इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में महाराजा रामसिंह (द्वितीय) के आदेश पर पूरे शहर को गुलाबी रंग के जादुई आकर्षण से सजा दिया था तभी से इसका नाम पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी पड़ा।

गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से बना और सात प्रवेशद्वार वाला यह शहर चारो तरफ से दीवारों अवर किलो से घिरा हुवा है। तो आइए जानते है कुछ शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में जो राजस्थान की राजधानी जयपुर में है।

इसे भी देखे – ऊटी में घूमने वाली ठंडी और खूबसूरत स्थान

जयपुर का प्रमुख पर्यटक स्थल आमेर का किला -Jaipur most popular tourist place Amber Fort In Hindi

आप अगर जयपुर आना चाहते हैं तो ‘चील का टीला’ नामक पहाड़ी के ऊपर स्थित अम्बेर किले को घूमना न भूलें। वास्तुकला का प्रत्यक्ष उदाहरण यह किला संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर का बना एक शानदार किला है जो जयपुर से लगभग 11 किमी दूर स्थित है। राजा मान सिंह द्वारा 1592 में बनवाया गया यह किला जो बाद में जयपुर के संस्थापक राजा जयसिंह द्वितीय के द्वारा आकर्षक रूप दिया गया।

यह किला 4 भागों में बना है जिसे शीश महल ,दीवान ए आम ,केसर क्यारी और सुखमन्दिर के नाम से जाना जाता है। इस किले में प्रवेश के लिए पर्यटकों को सूर्य द्वार से करना होगा जिसे सूरज पोल भी कहते हैं। इसके अलावा भी 3 और द्वार है। यह किला सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक खुला रहता है ।

Amber Fort, Jaipur

जयपुर में घूमने वाली जगह हवा महल –Famous tourist places in Jaipur Hawa Mahal In Hindi

सारी दुनिया से आने वाले पर्यटकों की सूची में ये जो एक नाम जरूर रहता है वो है हवा महल। सबसे विख्यात स्थलों में एक यह जगह जो महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में बनवाया। इस महल की निर्माणकला और तकनीकी बेमिसाल है लाल व गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया यह किला जिसमें हवा के प्रवेश के लिए 953 छोटी खिड़कियां बनाई गई है। मुकुट जैसा दिखने वाला एक पिरामिड संरचना राजपूत स्थापत्य शैली का उत्क्रिस्ट उदाहरण पेस करती है।

इस किले की तकनीकी कौशल और शिल्प कला आपका मन मोह लेगी। 5 मंजिला इस इमारत में कोई भी सीढ़ियां नहीं है सिर्फ ढलान के सहारे हम दूसरी मंजिल पर प्रवेश करेंगे और सबसे ऊपर पहुँचकर अब सिटी पैलेस जंतर मंतर और जयपुर शहर का मन को आनंदित करने वाला दृश्य दिखाई देता है। यह महल सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक खुला रहता है।

Hawa Mahal, Jaipur

जयपुर में घूमने वाली जगह नाहरगढ़ किला – Nahargarh Fort In Jaipur In Hindi

वहीं किला है जहां “रंग दे बसंती’ और “शुद्ध देसी रोमांस ‘की शूटिंग भी हो चुकी है। अमिर किले का जयगढ़ किले के साथ मिलकर बनाया गया यह किला जो जयपुर के चारों तरफ से एक रक्षा कवच की तरह सुरक्षित करता है। इसे इंडो यूरोपियन तरीके से बनाया गया है यह पर्यटकों के मनोरंजन का केन्द्र है। इसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1734 में कराया गया और शुरू में इसे सुदर्शनगढ़ नाम दिया गया।

अरावली पर्वतों में बने इस किले से पूरा जयपुर का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। कहते है कि स्थानीय लोगों के कहने के अनुसार निर्माण होने के समय राजा नाहर सिंह की आत्मा किले में घूमती थी इसीलिए इसका नाम नाहरगढ़ रख दिया गया। यह किला 9:30 से शाम 5:30 तक खुला रहता है। विस्तारित दीवार, लुभावने दृश्यों और अपने बायोलॉजिकल पार्क के लिए भी यह लोकप्रिय है।

Nahargarh Fort, Jaipur

जयपुर का प्रसिद्ध सिटी पैलेस – Famous tourist places in Jaipur City Palace In Hindi

यह प्रसिद्ध स्थल भी राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 1729 से 1732 के बीच बनवाया गया। इसे जयपुर का दिल भी कहा जाता है। इसमें प्रवेश करने के बाद ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। यहां अंदर परिसर में गोविन्द देव जी मन्दिर, चन्द्रमहल ,दीवाने खास महारानी पैलेस, दीवान ए आम, प्रीतम निवास चौक दिखाई देगा। मुगल और राजपूत वास्तुकला से बना यह महल सटीक पेचीदगियों से सुसज्जित है। जो सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

City Palace, Jaipur

जयपुर का आकर्षण स्थल जंतर मंतर – Jaipur Attraction Place Jantar Mantar In Hindi

सन 1734 में बनी यह वेधशाला जिसे यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल किया गया है। जो जयपुर राजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा ही बनवाया गया जिसका निर्माण मुख्य रूप से खगोल शास्त्र की सहायता से समय का अनुमान और अंतरिक्ष की जानकारी एकत्रित करना था। स्वयं में एक अद्भुत और आश्चर्यजनक स्थल जो यह बताता है कि बिना विकसित तकनीकी के भी पहले समय में ऐसी आश्चर्य चकित करने वाली कलाकृति बनाई गई थी।

राजा जयसिंह द्वारा जयपुर के अलावा वाराणसी, मथुरा ,दिल्ली और उज्जैन में भी जंतर मंतर का निर्माण कराया गया था। जयपुर में आपके देखने की यह जगह एक सुखद और अविश्वसनीय अनुभव होगी। यह सुबह 9 बजे से शाम 4:30 तक खुला रहता है।

Jantar Mantar, Jaipur

जयपुर का प्रसिद्ध जयगढ़ किला – Jaigarh Fort In Jaipur In Hindi

ईगल की पहाड़ी और मावता झील के ऊपर बने जयगढ़ किले को जीत का दुर्ग भी कहा जाता है। आमेर दुर्ग और महल परिसर की सुरक्षा हेतु राजा जयसिंह दुतीय ने इसका निर्माण 1667 ई में करवाया था। विश्व की सबसे बड़ी तोप इसी किले की सोभा बढ़ा रही है।

मुगल और राजपूत शैली की वास्तुकला के संयोजन से बना जयगढ़ किला जयपुर के तीनों किलों में सबसे मजबूत और सबसे सुंदर है। शहर के समृद्ध अतीत को दर्शाता यह किला अपने विशाल खजाने और भव्य संरचना के लिए विश्वप्रसिद्ध है। 9 बजे से शाम 4:50 बजे तक तक खुला रहता है।

Jaigarh Fort, Jaipur

जयपुर का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल जलमहल -Tourist Places In Jaipur Jal Mahal In Hindi

जलमहल जयपुर के मानसागर झील के मध्य में स्थित एक ऐतिहासिक महल है। ‘आई बॉल’ और ‘रोमांटिक महल’ कहा जाने वाला यह महल अरावली पहाड़ियों के बीच में स्थित झील के बीचो बीच स्थित है। झील पूरी भरने पर पांच मंजिला इस महल का सबसे ऊपर की मंजिल ही दिखाई पड़ती हैं।

चांदनी रात में झील के पानी में महल से पहाड़ और झील का ख़ूबसूरत नज़ारा बेहद आकर्षक होता है। अब पक्षी अभ्‍यारण के रूप में जल महल के नर्सरी में 1 लाख से ज्‍यादा वृक्ष मौजूद हैं। यहाँ अरावली प्‍लांट, ऑरनामेंटल प्‍लांट, शर्ब, हेज और क्रिपर की हजारों विभिन्नताएँ को ट्रांसप्‍लांट किया गया है।

Jal Mahal, Jaipur

जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल संग्रहालय – Tourist Places In Jaipur Albert Hall Museum In Hindi

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जयपुर के राम निवास उद्यान में स्थित राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है जिसका अलग ही एतिहासिक महत्तव है। “भारत-अरबी शैली” में बने इस संग्रहालय का नाम प्रिंस ऑफ व्हेल्स, अल्बर्ट एडवर्ड के नाम से प्रेरित है। 1887 में इसे पब्लिक संग्रहालय के रूप में खोला गया था।

दुनिया के से लाए गए कलाकृतियों का एक अद्भुत संग्रह को सरकारी केंद्रीय संग्रहालय भी कहते है। इस संग्रहालय में आपको महंगे आभुषण, प्राचीन सिक्के, संगमरमर की कला, मिट्टी के बर्तनों, कालीनों हाथी दांत के बने हुए सामान, चित्र, मुर्तियाऔर विशेष रूप से मिस्र की ममी इतिहास के शौकीनों और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Albert Hall Museum, Jaipur

जयपुर का तीर्थ स्थल गलताजी मंदिर – Famous pilgrimage site in Jaipur Galtaji Temple In Hindi

गलताजी मंदिर जयपुर के रीगल शहर के बाहरी इलाके में स्थित पुराना हिन्दू तीर्थ स्थल हैं। गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से बना यह मंदिर पहाड़ी इलाके में स्थित एक बहुत विशाल मंदिर है। इस मन्दिर में बने छोटे मंदिर, प्राकर्तिक झरने, मंडप, पवित्र कुंड के साथ हरियाली युक्त प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते है।

दीवारो पर नक्काशी और चित्रों से सुशोभित एक पारंपरिक एक भव्य महल या ‘हवेली’ की तरह दिखता है। सात पवित्र ‘कुंडो में कभी न सूखने वाला ’गलता कुंड’ सबसे पवित्र और प्रख्यात है।

Galtaji Temple, Jaipur

जयपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल रामबाग महल – Tourist Places In Jaipur Rambagh Mahal In Hindi

जयपुर के महाराजा ने ऐसे मुलता जंगल में शिकार खेलने के बाद आराम करने के लिए घने जंगल के बिच में बनवाया था। शानदार वास्तुकला में बना यह महल जयपुर के बेहतरीन और खूबसूरत महलों में एक है। इस महल को टाटा कंपनी की इकाई ताज द्वारा शानदार सुविधाओं के साथ एक लक्जरी विरासत स्थल में बदल दिया गया है।

Rambagh Mahal, Jaipur

जयपुर के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – More Jaipur Tourist Places in Hindi

मंदिर-
  • गोविंद देव जी मंदिर
  • मोती डूंगरी मंदिर
  • अक्षरधाम मंदिर

म्यूजियम (संग्रहालय)

  • अक्षरधाम मंदिर
  • जयपुर मोम म्यूजियम
  • डॉल म्यूजियम
  • अनोखी म्यूजियम

पार्क

  • सिसोदिया रानी का बाग़
  • कनक वृन्दावन बगीचा
  • राम निवास बगीचा
  • सेंट्रल पार्क

चिड़ियाघर/फार्म-

  • जयपुर चिड़ियाघर
  • एलिफेटासस्टिक फार्म (हथियो का फार्म)

जयपुर कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Jaipur In Hindi

आप जयपुर फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग किसी से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। जयपुर का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल मुख्य शहर से 10 किमी दूर स्थित है यह हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरो के साथ-साथ विदेशों से भी जुड़ा हुआ है।

अगर आप ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं तो जयपुर भारत के दिल्ली, मुंबई अहमदाबाद, कोलकाता ,हरिद्वार, भोपाल जैसे सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। कुछ लंबी दूरी की ट्रेन जो मैसूर ,बेंगलुरु ,सूरत लखनऊ, पटना जैसे बड़े शहरों से आती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 8, 11 और 12 के माध्यम से जयपुर भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

बस बुक करके पैसा बचाएंअभीबस

जयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jaipur In Hindi

जयपुर और राजस्थान के अन्य पर्यटक स्थल को घूमने के लिए सर्दियां (नवम्बर-मार्च )सबसे अच्छी रहेगी। गर्मियां और बरसात में यहां की यात्रा का अच्छा अनुभव नहीं होता। सर्दियों में यहाँ पतंग महोत्सव, साहित्य महोत्सव व होली से 1 दिन पहले मनाया जाने वाला हाथी उत्सव अत्यधिक उत्साह और जोश में मनाया जाता है।

जयपुर का स्थानीय भोजन – Jaipur Food In Hindi

खाने के शौकीन लोगों के लिए जयपुर लोकप्रिय स्थलों में से 1 है। यहां दाल बाटी चूरमा ,इमरती,घेवर जैसी पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां मशहूर है। जयपुर में आपको स्वादिष्ट व्यंजनों के बहुत से विकल्प मिल जाएंगे फिर भी सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का आनंद लेना न भूलें ।

जयपुर की कुछ लोकल फोटो – Jaipur Image

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *