नैनीताल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi – Nainital Famous Tourist Places In Hindi

हैल्लो दोस्तो, आइये जानते हैं भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीताल में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह (Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi) के बारे में जहाँ पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने जा सकते है। आपको बता दें, की नैनीताल परिवार के साथ साथ हनीमून में यहाँ आकर पहाड़ों पर चढंकर बहुत सारी पिक्चर क्लिक करके इस खास ट्रिप को ज़िन्दगी का खूबसूरत यादगार पल बना सकते है।

Table of Contents

नैनीताल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi – Nainital Famous Tourist Places In Hindi

झीलों का शहर कहा जाने वाला नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र का मुख्य पर्यटन स्थल है। नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां आप हरे भरे पहाड़ों और चारों तरफ से झीलों से घिरे सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ बर्फ से ढके पहाड़ और उनके सुंदर परिवेश को देखकर हर कोई मन्त्र मुग्ध हो जाता है।

यहां झीलों से गिरती जलधारा ,ताजी हवा, चारों तरफ देवदार जैसे पेड़ों से घिरे घने जंगल पर्वत चोटियों से सूर्योदय का अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पर्यटक साल भर आते रहते हैं। प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक वातावरण में भरपूर विनम्र स्वभाव के स्थानीय लोग मिलेंगे जिनकी शब्दों की मिठास और खातिरदारी आपको पल भर में दीवाना बना देगी। के आस पास घूमने के लिए पर्यटकों के लिए मसूरी, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेशरानीखेत जैसे अनेकों खूबसूरत स्थल मौजूद है।

Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi- Nainital Famous Tourist Places In Hindi
Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi – Nainital Famous Tourist Places In Hindi

नैनीताल का इतिहास – History Of Nainital In Hindi

कुमाऊं पर अधिकार जमाने के लिए सन 1814 से 1816 के बीच ईस्ट इंडिया कम्पनी और नेपाल की गोरखा फोर्स के बीच युद्ध हुआ। नेपाल की हार के कारण कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का अधिकार हो गया और यहां की खूबसूरत वातावरण के कारण अंग्रेजों द्वारा बस्तियां बसाये जाने लगीं। नैनी झील के आस पास इन बस्तियों के होने के कारण इस शहर को अंग्रेजों द्वारा नैनीताल नाम दिया गया।

नैनीताल का मुख्य पर्यटन स्थल नैनी झील – Naini Lake Nainital Famous Tourist Places In Hindi

झीलों का शहर कहे जाने वाले नैनीताल में 50 से अधिक झीलें हैं परन्तु इन सभी झीलों में सबसे सुंदर झील नैनी झील है यहां इस झील की सुंदरता और यहाँ मनोहर वातावरण में छुट्टियां बिताने देश विदेश से पर्यटक उत्तराखंड आते हैं यहां के सुहावने मौसम से हरे भरे पहाड़ों से घिरी इस झील में नौका विहार का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

64 शक्तिपीठों में से एक इस झील के बाद में मान्यता है कि जब भगवान शंकर माता सती को लेकर कैलाश जा रहे थे तब माता सती का एक नयन (आँख )यहां गिर गया और उससे इस झील का निर्माण हुआ। आंख से इस झील का निर्माण होने के कारण इसका नाम नैनी झील पड़ा और पहाड़ की चोटियों से देखने पर यह झील आंख के आकार की ही दिखती है।

Naini Lake Nainital Famous Tourist Places
Naini Lake Nainital Famous Tourist Places

नैनीताल में घूमने की जगह स्नो व्यू प्वाइंट – Snow view Point Nainital me ghumne ki jagah

स्नो व्यू प्वाइंट हिमालय के खूबसूरत व आकर्षक नजारों के कारण देश व विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। समुद्र तल से 2270 भी की ऊंचाई पर स्थित इस प्वाइंट पर रोप वे की सहायता से भी जा सकते हैं। इस प्वाइंट से हिमाचल छादित हिमालय नंदाकोट नंदादेवी और त्रिशूल चोटियों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को यहां लगे दूरबीन की सहायता से देख सकते हैं।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य काफी मनमोहक और अद्भुत होता है। अक्टूबर और नवम्बर में जब पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ होता है उस समय स्नो व्यू प्वाइंट किसी 2 वर्ग की भांति प्रतीत होता है। यहां हिन्दू देवी मुंडी को समर्पित मार्बल का खूबसूरत मंदिर भी है। जिसमें माता दुर्गा ,शिव और राम दरबार की मूर्तियां भी स्थापित है।

Snow view Point Nainital Tourist Places
Snow view Point Nainital Tourist Places
यह भी पढ़े – ऊटी में घूमने के कुछ प्रसिद्ध स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी

नैनीताल में देखने वाली जगह इको केव गार्डन – Eco Cave Garden Nainital Uttarakhand In Hindi

इको केव गार्डन कई गुफाओं का आपस में जुड़ा एक नेटवर्क है जो नैनीताल जिले के फेमस माल रोड के निकट बना हुआ है। इसके अन्दर म्यूजिकल फाउंटेन के साथ जमीन के अन्दर रहस्यमयी गुफाओं का रोमांचकारी सौन्दर्य आपको आश्चर्य चकित कर देगा।

फांसी वाले बागो का समूह और आपस में जुड़े गुफाओं के इस समूह में जंगली जानवरों के नाम पर 6 भूमिगत गुफाएं हैं जो सुरंगों के द्वारा आपस में जुड़ी हुई हैं। इनमें कुछ सुरंगें थोड़ी सकरी हैं जिनसे निकलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन फिर भी आप को रोमांचक और साहसिक कार्य का लुत्फ भी मिलेगा। यहां पर्यटकों को टाइगर गुफा, पैंथर गुफा, चमगादड़ गुफा, गिलहरी गुफा, फाक्स गुफा और एपिस गुफा के द्वारा हिमालय में रहने वाले वन्य जीवन और प्राकृतिक आवास की झलक देखने को मिलती है।

Eco Cave Garden Nainital Tourist Places
Eco Cave Garden Nainital Tourist Places

नैनीताल का प्रमुख आकर्षण केंद्र पं. बल्लभ पंत चिड़ियाघर – P. B. Pant Zoo places To visit In Nainital In Hindi

पी बी पंत चिड़ियाघर तल्लीताल क्षेत्र में शेर का डंडा पर्वत पर बना उत्तराखण्ड का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध चिड़ियाघर है। समुद्र तल से 2100 मीटर ऊंचाई पर 1984 में बने इस चिड़ियाघर को सबसे ऊँचा चिड़ियाघर भी कहते हैं। करीब 11 एकड़ में फैला इस चिड़ियाघर का नाम भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी गोबिंद बल्लभ पंत की याद में रखा गया है।

यहां आपको रॉयल बंगाल टाइगर, तिब्बती भेड़िया, हिमालयन भालू ,वाकिंग हिरण ,तेंदुए, तितली,सांभर जापानी मकाक और रेड पांडा जैसे अनेक जंगली जानवर जो आज विलुप्त होने की कगार पर हैं। यहां आसानी से देखने को मिल जाएंगे जीबी पंत चिड़ियाघर में कुछ अलग लुप्तप्राय पक्षियों जैसे सुनहरा तीतर, रेडजंगल फाउल ,कालिज तीतर और रोज रिंग्ड पैराकीट को भी आप देख देख सकते हैं। गुरूवार को छोड़कर आप सप्ताह के सभी दिन 200 रूपया इंट्री फीस देकर आप यहाँ विजिट कर सकते हैं।

P. B. Pant Zoo places To visit In Nainital
P. B. Pant Zoo places To visit In Nainital

नैनीताल का प्रमुख पर्यटन स्थल टिफिन टॉप – Tiffin Top Nainital In Hindi

नैनीताल में पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण टीफिन टॉप से आपको पूरे नैनीताल का खूबसूरत दृश्य दिखाई पड़ेगा। यह स्थान चारों तरफ से देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। इसी वजह से प्राकृतिक प्रेमियों, एडवेंचर और फोटोग्राफरों के लिए यह जगह आनन्दमयी और रोमांचक पैदा करती है। यह का खुशनुमा और शांत वातावरण आपको एक सुखद और यादगार पल प्रदान करेगा। यहाँ कैंपिंग और पर्वतारोहण जैसे साहसिक कार्य भी कर सकते हैं।

समुद्र तल से 7520 फीट ऊंचाई पर स्थित इस स्थान से हिमालय पर्वतमाला के अद्भुत दृश्य को भी देख सकते हैं। अथारपट्टा पीक पर स्थित यह स्थान डोरोथी की सीट के नाम से भी प्रसिद्ध है। एक अंग्रेजी महिला पेंटर केलेट डोरोथी के नाम पर इसको डोरोथी की सीट नाम रखा गया था।

Tiffin Top places To visit In Nainital
Tiffin Top places To visit In Nainital

नैनीताल में घूमने वाली जगह द माल रोड – The Mall Road Nainital Tourism In Hindi

मल्लीताल और तल्लीताल के बीच नैनी झील के किनारे बनी यह सड़क बनी हुई है। यहां आपको पारम्परिक स्वादिष्ट व्यंजन के साथ उत्तराखंडी सांस्कृतिक का मिश्रण देखने को मिलेगा। खरीदारी के शौकीन लोगों के लिए यह एक अच्छा स्थान है। आपको यहां गर्म कपड़ों की अच्छी क्वालिटी काफी सस्ते दामों में मिल जाएगी।

नैनी झील के पास में होने के कारण आपको इस पूरे रोड पर ठंडी और मनमोहक हवाएं थकान का अनुभव नहीं होने देती। अभी हाल ही में माल रोड का नाम बदलकर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत मार्ग कर दिया गया है। शाम के समय टहलने के लिए किसी भी प्रकार की गाडि़यों को ले जाने पर रोक लगा दी गई है जिससे पर्यटक आसानी से यहां घूम सके।

Mall Road, Nainital

नैनीताल में घूमने की जगह नैना पीक -Naina Peak Nainital Tourist Places In Hindi

समुद्र तल से 2615 मीटर ऊंचाई पर स्थित नैनापीक नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है जिसे चाइना पीक भी कहते है। पहाड़ों पर हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ यह स्थान वर्ष भर भर बर्फ की चादर से ढका रहता है। हाईकरो, फोटोग्राफरों और ट्रैकिंग में रूचि रखने वाले सैलानियों के बीच यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। यहां का प्रमुख आकर्षण सूर्योदय और सूर्यास्त का प्रभावशाली और अद्भुत दृश्य देखने पूरे वर्ष पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।

Naina Peak Nainital Uttarakhand
Naina Peak Nainital Uttarakhand

नैनीताल का प्रमुख पर्यटन स्थल पंगोट – Pangot tourist places In Nainital in Hindi

नैनीताल से 15 किमी दूर समुद्र तल से 6300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पंगोट एक छोटा खूबसूरत गांव है। पंगोट अपने पक्षियों और जंगलों के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। इस दूरस्थ हिमालयी गांव में एक चिड़ियाघर भी है। जिसके आस पास पक्षियों की लगभग 250 प्रजातियां पाई जाती है। सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके पर्वत शिखर को देखने दुनिया भर के पर्यटक यहाँ आते हैं।

यह स्थान पहाड़ वाइकिंग, ट्रैकिंग और हाइकिंग ट्रेल्स जैसे साहसिक गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय जगह है। यहां के हरे भरे जंगलों में नीली प‌ख वाली में मिनला, खलीज किसान, हिमालयी गिफान और लैमरगेयर जैसे रंग बिरंगे पक्षियों के को देखा जा सकता हैं।प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह शवर्ग जैसी प्रतीत होती है।

Pangot Nainital Uttarakhand
Pangot Nainital Uttarakhand

नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ज्योलिकोट – Jeolikote Nainital Famous Hill Station In Hindi

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में समुद्र तल से 1219 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ज्योलिकोट एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। कुमाऊंनी पहाडि़यों पर स्थित इस स्थान को नैनी झील का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां आपको नाशपाती, आड़ू, आलू बुखारा जैसे तरोताजा फलों के पौधे प्राकिर्त के प्रति आपको आकर्षित करेगी। आप यहां रंग बिरंगी तितलियों के बीच तस्वीरें खींच कर अपने टूर का लुत्फ उठा सकते हैं और इसे यादगार बना सकते हैं। पर्यटक यहां गांवों के उत्सवो का आनन्द लेने आते रहते हैं। कुमाऊं की झील रानीखेत, बिनसर कौसानी और कार्बेट नेशनल पार्क यहां से कुछ ही दूर पर स्थित है।

Jeolikote Hill Station Nainital Uttarakhand
Jeolikote Hill Station Nainital Uttarakhand

नैनीताल का ऐतिहासिक स्थल राजभवन – Rajbhawan historic palace of Nainital In Hindi

समुद्रतल से 6785 फीट ऊंचाई पर बना यह राजभवन ब्रिटिश शासन की विरासत के तौर पर उपस्थित है। भारत के इतिहास की घटनाओं की गवाह यह भवन गौथिक वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। चारों तरफ हरियाली, शांत वादियां और ठंडी आबो हवा के बीच यह खूबसूरत प्राकृतिक स्थान पर बना यह राजभवन देश के प्रमुख राजभवनो में शामिल है। तीखी ढलान वाली छत बड़ी गुम्बदनुमा बनावट और घुमावदार सीढ़ियों वाला या राजभवन दूर से देखने पर अंग्रेजी के E जैसा प्रतीत होता है।

220 एकड़ में फैले इस राजभवन में 113 कमरे और 18 होल वाला एक गोल्फ कोर्स भी है। इसके परिसर में एक संग्रहालय भी है जिसमें दुर्लभ और एटिक फर्नीचर, सुल्ताना डाकू के हथियार और पुराने समय के बर्तन लोगों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के गवर्नर यहां निवास करते हैं इसीलिए इसे गवर्नर हाउस भी कहते हैं।

Rajbhawan Nainital me ghumne ki jagah
Rajbhawan Nainital me ghumne ki jagah

नैनीताल घूमने कब जाए – Best Time To Visit Nainital In Hindi

साल भर पर्यटकों को आकर्षित करता नैनीताल में घूमने के लिए पूरे साल पर्यटक आते रहते है। गर्मियों के मौसम में जब देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है तब यहाँ का मौसम काफी खुशनुमा रहता है। गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर पर्यटक नैनीताल गर्मियों में आना पसंद करते है। अगर आप बर्फीला वातावरण देखना पसंद करते हे तो नवंबर के अंत से फरवरी तक यहाँ आना आदर्श माना जाता है।

नैनीताल कैसे पहुंचे – How To Reach Nainital In Hindi

नैनीताल के लिए सड़क मार्ग को छोड़कर सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। यदि आप हवाई जहाज से जाना चाहते है तो लगभग 65 किमी दूर यहाँ का सबसे निकटम हवाई अड्डा पंतनगर में है। यहाँ से आप रेडियो टैक्सी या टैक्सी की सुविधा से नैनीताल आसानी से पहुंच सकते है। अगर आप ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं तो नैनीताल के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन है जो भारत के दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता ,हरिद्वार, भोपाल जैसे सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

रेड बस से अभी टिकट बुक करे और पैसे बचाए।

नैनीताल का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Nainital In Hindi

कई पकवानों से बनी एक डिश रास नैनीताल का प्रसिद्ध भोजन है। अरसा मिठाई, स्वीट स्नैक गुलगुला, बावड़ी भट्ट की चुरानी और आलू के गुटके जैसे स्वादिष्ट व्यंजन नैनीताल के सबसे प्रसिद्ध भोजन है। नैनीताल यात्रा के दौरान नैनीताल में कई तरह के भारतीय व्यंजनो के स्वाद का लुप्त उठाना न भूले।

Food Of Nainital uttarakhand
Food Of Nainital uttarakhand

नैनीताल के प्रसिद्ध मार्केट – Best Shoping Market In Nainital In Hindi

नैनीताल के सबसे प्रसिद्ध बाजारो में बारा बाजार, तिब्बती बाज़ार, भोटिया बाजार और मॉल रोड प्रमुख है। यदि आप यात्रा के दौरान खरीददारी करना चाहते हैं तो यहाँ दुपट्टे, महिलाओं के कपड़ों और शॉल आदि की खरीददारी के लिए इन बाजारों का विजिट कर सकते है।

नैनीताल में बर्फबारी कब होती है? – When does it snow in Nainital In Hindi

नैनीताल में पहली बर्फबारी लगभग दिसंबर माह में होती है। दिसंबर से लेकर फरवरी तक यहां पर्यटक स्नोफॉल और बर्फ से ढकी पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में यहां का तापमान 0 डिग्री तक हो जाता है और उस समय चारों तरफ से पहाड़ों को घेरे हुए धुंध बहुत ही खूबसूरत दिखती है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

snowfall In Nainital uttarakhand
snowfall In Nainital uttarakhand

नैनीताल घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं – How Many Days Are Sufficient For Nainital In Hindi

दो दिन और एक रात रुककर आप नैनीताल के साथ भीमताल के खूबसूरत नजरो का आनंद लेने के लिए पर्याप्त है। अगर आप प्रकृति के अद्भुत दृश्यों से भरपूर नैनीताल के आसपास के टूरिस्ट प्लेसो का विजिट करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2 दिन की आवश्यकता और होगी।


नैनीताल की प्रसिद्ध चीज क्या है?

नैनीताल झीलों से गिरती जलधारा ,ताजी हवा, चारों तरफ देवदार जैसे पेड़ों से घिरे घने जंगल पर्वत चोटियों से सूर्योदय का अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठाने के लिए विश्वप्रसिद्ध है। नैनीताल में झीलों की संख्या बहुत अधिक है इसिलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है।


नैनीताल घूमने में कितना खर्चा आएगा?

यदि आप नैनीताल घूमने के लिए 2 से 3 दिन का टूर प्लान बनाते है तो रहना, खाना और कुछ एक्टिविटी मिलाकर आपको लगभग 5000 का खर्चा आएगा। इसके अलावा यदि आप पीक सीजन (गर्मियों में) में जायँगे तो आपको लगभग 2000 रु और खर्चा करना पड़ सकता है क्यूकी इस समय यहाँ पर्यटक भारी संख्या में आते है।

नैनीताल की फोटो गैलरी – Nainital Images

निष्कर्ष –

पंगोट, नैनी झील, इको केव गार्डन, स्नो व्यू प्वाइंट, पं. बल्लभ पंत चिड़ियाघर ज्योलिकोट और नैना पीक जैसे आध्यत्म और प्रकिर्तिक सौंदर्य से परिपूर्ण नैनीताल उत्तराखंड ही भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल है। आज हमने जाना नैनीताल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi) के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट की जानकारी कैसी लगी कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

3 thoughts on “नैनीताल के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places in Nainital In Hindi – Nainital Famous Tourist Places In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *