Topchanchi Lake Jharkhand Tourism

तोपचांची झील झारखण्ड – Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi – Famous Topchanchi Lake Information in Hindi

आज हम Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi पोस्ट के माध्यम से प्रकिर्तिक सम्पदा से परिपूर्ण झारखण्ड राज्य की शान कहे जाने वाले रांची के पास लोकप्रिय पिकनिक स्थल तोपचांची झील के बारे में बतायंगे। यदि आप तोपचांची झील झारखण्ड घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको तोपचांची झील कहां स्थित है?, तोपचांची झील घूमने कब जाना चाहिए? तोपचांची झील कैसे पहुंचे? तोपचांची झील में प्रवेश शुल्क क्या है? और तोपचांची झील के पास होटल आदि की जानकारी आपकी यात्रा को आसान बना देगी। तो आइए जानते है तोपचांची झील झारखण्ड के बारे में जो Jharkhand Tourism में एक विशेष स्थान रखता है।

तोपचांची झील झारखण्ड – Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi – Famous Topchanchi Lake Information in Hindi

Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi : तोपचांची झील झारखंड के धनबाद जिले में स्थित बेहद ही खूबसूरत झील है। यह झारखंड की सबसे मशहूर झीलों में से एक है। यहां पर बहुत से टूरिस्ट घूमने के लिए और पिकनिक के लिए आते हैं। यह झील धनबाद रेलवे स्टेशन से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग 214 एकड़ में फैले इस लेख मे आप अपने परिवार और दोस्तों के संग यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं और आनंद ले सकते हैं।

तोपचांची झील झारखण्ड - Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi - Topchanchi Lake Information in Hindi
तोपचांची झील झारखण्ड – Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi – Famous Topchanchi Lake Information in Hindi

अपने शांत वातावरण और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए तोपचांची झील रांची के सबसे लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है। समुद्रतल से लगभग 2000 फीट की ऊँचाई पर स्थित तोपचांची झील में आप बोटिंग के साथ साथ अन्य वाटर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते है। इस झील का निर्माण मुख्य रूप से रांची के उपनगरों में पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था। इस झील के आस पास स्थित हरे भरे जंगलो, प्राचीन मंदिर और पारसनाथ पहाड़ की खूबसूरती के कारण वर्ष भर पर्यटक यहाँ आते रहते है। यहाँ आकर आप स्वस्थ जीवनशैली का अनुभव कर सकते है।

यहां पर पास में पारसनाथ नाम की पहाड़ी भी है और पास में तोपचांची नाम का एक वन्य जीव अभ्यारण भी हैं। पहाड़ी और आसपास के इलाकों पर बेहद ही खूबसूरत जीव-जंतु भी रहते हैं और इनमें से कोई भी जीव हानिकारक नहीं है।वन्य जीव अभ्यारण में आप घूम कर खूबसूरत पक्षियों को देख सकते है। यह एक कृत्रिम झील है लेकिन इसकी खूबसूरती को देखकर प्राकृतिक प्रतीत होती है। झील के पास बहुत से साइबेरियन पक्षी भी रहते हैं आप पक्षियों की मनोरम प्रजातियों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

बहुत से लोकल निर्देशकों ने यहां पर काफी फिल्में भी सूट की है और गानों की शूटिंग भी यहां पर होती है। आप यहां पर जाकर किश्ती भी चला सकते हैं और झील का आनंद ले सकते हैं। झील के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता भी बहुत अधिक है आप चाहे तो पास की पहाड़ियों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। झील के आसपास बहुत से हरे-भरे जंगल है जो की झील की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं।

अगर आप हरी-भरी प्रकृति के बीच में रहना पसंद करते हैं तो आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए। यहां पर एक रस्ता बनाया गया है जो कि झील के अंदर तक जाता है। जिससे कि आप झील के बीच में खड़े होकर आसपास के मनोरम दृश्य के साक्षी हो सकते हैं।

तोपचांची झील का इतिहास – History of Topchanchi Lake

ब्रिटिश काल के दौरान गवर्नर हेनरी वीलर के द्वारा जलापूर्ति के लिए इस झील की नीव साल 1924 में रखी गई। इस लेख में इकठ्ठे पानी से बिहार-ओडिशा के छेत्रों में पानी की कमी को पूरा किया जाता था। उसके बाद 2007 से यहाँ नौकाविहार की सुभीधा भी शुरू की गई।

तोपचांची झील झारखण्ड में प्रवेश शुल्क – Topchanchi Lake Jharkhand entry fee

प्रकिर्तिक सुंदरता से ओत प्रोत झारखण्ड के इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तोपचांची झील की खूबसूरती को निहारने का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता।

तोपचांची झील झारखण्ड के पास अन्य पर्यटन स्थल – Jharkhand me ghumne ki jagah Near Topchanchi Lake In Hindi

Jharkhand me ghumne ki jagah – Topchanchi Lake

तोपचांची झील झारखण्ड घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Topchanchi Lake Jharkhand In Hindi

रांची की यात्रा के लिए सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस समय आप यहां की यात्रा बिना किसी परेशानी के आराम से कर सकते हैं। इस समय का मौसम पर्यटन के अनुकूल और ठंडा रहता है, जो पर्यटन के लिए काफी सुहावना होता है। लेकिन आप यदि तोपचांची झील घूमने जा रहे है तो आप सूर्योदय या सूर्यास्त के समय जाए। इस समय झील के पीछे दीखता सूर्य और झील के जल में गिरती सूरज की लाल किरणे एक बहुत ही अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है। इस खूबसूरत नज़ारे को देखने के लिए यहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगो की भीड़ लगी रहती है।

तोपचांची झील कैसे पहुंचे? – How To Reach Topchanchi Lake In Hindi

फ्लाइट से –

यदि आप फ्लाइट से Topchanchi Lake जाते है तो रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचकर वहाँ से टैक्सी द्वारा पहुंच सकते है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से तोपचांची झील लगभग 145 किलोमीटर दूर है। यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और झारखंड से अच्छी तरह जुड़ा हुवा है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

ट्रेन से –

तोपचांची झील ट्रेन से जाने के लिए आपको धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंच कर तोपचांची झील के लिए टैक्सी या बस लेनी होगी। Dhanbad to Topchanchi Lake distance लगभग 37 किलोमीटर है। वही तोपचांची झील के सबसे पास का गोमो रेलवे स्टेशन है जो यहाँ से 8 किलोमीटर दूर है।

बस से –

बस से तोपचांची झील जाने के लिए आप रांची के धनबाद बस स्टैंड उतर सकते है जो तोपचांची झील से लगभग 35 किलोमीटर दूर है।

Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi

तोपचांची झील और अभ्यारण की स्थापना कब हुई थी?

तोपचांची झील और अभ्यारण की स्थापना 15 नवंबर 1924 को गवर्नर हेनरी वीलर के द्वारा की गई थी।

तोपचांची झील और तोपचांची वन्यजीव अभयारण्य कितनी दूरी में फैला है?

तोपचांची झील लगभग 214 एकड़ में फैला हुवा है। और लगभग 8.75 वर्ग किमी दूरी में तोपचांची वन्यजीव अभयारण्य स्थित है।

आशा करता हूँ तोपचांची झील झारखण्ड – Topchanchi Lake Jharkhand Tourism In Hindi के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से इस पोस्ट को साझा करे। तोपचांची झील झारखण्ड या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए या मेरी इस पोस्ट में आपको कुछ गलती दिखे तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद

इसे भी देखे –  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *