भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 12 Tourist place In India

हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है भारत के 12 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Top 12 Tourist place In India के बारे मे, जहां आपको इक बार जरूर घूमना चाहिए। तो आइये जानते है भारत के 12 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में

Table of Contents

भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- Top 12 Tourist place In India

Top 12 Tourist place In India : भारत एक विशाल और बहुत से Tourist Place वाला देश है। यहां विभिन्न भाषाएं, क‌ई धर्म और अनेक प्रकार के व्यंजन मौजूद हैं। भारतीय इतिहास और संस्कृति की सुन्दरता का अनुभव करने के लिए इन जगहो ‌‌पर जाना चाहिए।

“सैर कर दुनियाँ की गाफिल, जिन्दगानी फिर कहाँ?
जिन्दगी गर कुछ रही तो नौजवानी फिर कहाँ ? इस्माइल मेरठी

आगरा भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Agra Beautiful Places To Visit In India in Hindi

आगरा दिल्ली से 200km की दूरी पर यमुना नदी के तट पर स्थित है। आगरा मे बहुत से मुगल कालीन स्मारक और पर्यटन स्थल है । यहां भारत की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक ताजमहल सूची में सबसे ऊपर है। सफेद संगमरमर से बनी यह स्मारक वास्तुकला का एक बढ़िया उदाहरण है। इसको प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। इसे Persian भाषा मे THE CROWN OF PALACES भी कहते है।

Beautiful Places To Visit In India in Hindi
Tajmahel, Beautiful Places To Visit In India in Hindi

यहां यूनेस्को की विश्व धरोहर Agra Fort ,फतेहपुर सीकरी का 54 मीटर ऊंचा बुलंद दरवाजा , हिंदू-मुस्लिम के भाईचारे को दर्शता जोधा बाई का महल ,दीवान-ए-आम और उसके नीचे बना सिंहासन कक्ष ,अंगूरी बाग,यमुना नदी के किनारे स्थित मेहताब बाग ,सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य और विभिन्न रंगों की टाईल्स और कला-कृति से बना चीनी का रौज़ा मुख्य पर्यटक स्थल है।

आगरा का पंछी पेठा, मुगलई पराठा और बेडई देश विदेश से आने वाले पर्यटको के बीच हमेसा से लोकप्रिय रहा है। यदि आप खरीदारी के शौकीन है तो आपको यहां की किनारी बाजार, सदर बाजार, सुभाष बाजार जरूर देखना चाहिए जहां हस्तशिल्प के बेजोड कला-कृति से बने कपडे, गहने, कालीन, बैग, रंग बिरंगा गलीचा और बहुत खूबसूरत सामान कम कीमत पर मिल जाते है।

आगरा के प्रमुख पर्यटक स्थल – Tourist Place In Agra in Hindi

  • ताजमहल Tajmahel
  • आगरा का किला Agra Fort
  • फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाज़ा Buland Darwaza
  • अकबर का मकबरा Akbar’s Tomb
  • मेहताब बाग Mehtab Bag
  • इत्माद- उद -दौला का मकबरा Itmad-ud-Daulahh’s Tomb
  • जामा मस्जिद Jama Masjid
  • चीनी का रोजा Chini ka Rauja
  • अंगूरी बाग Anguri Bagh
  • ताज संग्रहालय Taj Museum

गोवा भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Goa Beautiful Places To Visit In India in Hindi

गोवा अपने मनमोहक समुद्र के किनारे और मसहूर स्थापत्य के लिए दुनिया भर मे मसहूर है। यहां देश विदेश से शांतिप्रिय पर्यटक और प्रकृति प्रेमी घूमने के लिए आते है। यहां लगभग 40 समुद्री तट है जो प्रकृति के अदभुत नजारो के लिए प्रसिद्ध है। मांडवी नदी मे रिवर क्रूज पर हो रहे संगीत और नृत्य से यहां की संस्कृति का आनंद मिलता है।

पालोलेम बीच, गोवा - Top 12 Tourist place In India
पालोलेम बीच, गोवा – Top 12 Tourist place In India

यहां आप बोट राइडिंग के लिए मसहूर पालोलेम बीच ,पैरासीलिंग के लिए मसहूर बागा बीच , दुधसागर वॉटरफॉल,अगुआडा किला, सीफूड के लिए मसहूर मार्टिन कॉर्नर ,सबसे पुराना समुद्रतट अंजुना बीच और प्रकृति का अदभुत दृश्यो से भरपूर चोराओ द्वीप घूमने का आनंद ले सकते है। यहां कुछ बहुत ही दर्शनीय मन्दिर भी है जिनमें श्री कामाक्षी मंदिर, सप्तकेटेश् मंन्दिर, शांतादुर्ग मंदिर, महालसा नारायणी मंदिर, और महालक्ष्मी माता मंदिर प्रमुख है।

गोवा के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Place In Goa

जयपुर भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Jaipur Beautiful Places To Visit In India in Hindi

गुलाबी धौलपुरिया पत्थरो से बने महलो और किलो के लिए जयपुर को गुलाबी शहर भी कहते है। जयपुर शहर के चारो तरफ गुलाबी पत्थर से दीवार बनी है। यहां आपको राजसी ठाठ और उनके गौरवशील इतिहास की झलक देखने को मिलेगा। इसे यूनेस्को के द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज की सूची मे 2019 रखा गया है।यहां की भवन निर्माण की कला और सरस-संस्कृति आपका मन मोह लेगी।

आमेर फोर्ट जयपुर

जयपुर मे आप 953 छोटी खिड़कियो से बना हवामहल, इंडो-यूरोपियन स्टाइल से बना नाहरगढ़ किला,लाल बलुआ पत्थर से बना आमेर का किला,जयपुर का दिल कहा जाने वाला सिटी पैलेस,कलाकृति से भरा जंतर-मंतर,अरावली श्रंख्लाओ मे बना जयगढ़ किला,पानी मे बना पाँच मंजिला जल महल, घने जंगलों के बीच बना राम बाग महल और इतिहास को दर्शता अल्बर्ट हॉल व संग्रहालय घूम सकते है।

ऊटी भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Ooty Beautiful Places To Visit In India in Hindi

ऊटी या उदगमंडलम तमिलनाडु राज्य मे है जो कि एक हिल स्टेशन क नाम से विश्व विख्यात है। ऊटी नीलगिरी पहाड़ी से चारो तरफ से घिरा है इसलिए इसे पहाड़ों की रानी भी कहते है।। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली का भरपूर आनंद ले सकते है। ऊटी मे आपको ब्रिटिश संस्कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। गर्मियों में भी यहां का तापमान 15 से 30 के बीच ही रहता है।

चाय के बगीचे, ऊटी

ऊटी मे आपको हरे पर्वतों से घिरी ऊटी झील ,चाय के बगीचो और सुंदर जंगल के बिच नीलगिरी माउंटेन रेलवे, अदभुत संग्रहालय बोटैनिकल गार्डन, मैग्नोलिया जैसे फूलों की अवालांचे झील,गॉड ऑफ वार का मुरूगन मंदिर, डाल्फिंस के नाथ जैसी दिखने वाली विशाल पर्वत, हिरणों का घर कहा जाने वाला डियर पार्क,चारों तरफ से चाय के बागान उसे खेरा एमराल्ड झील,20हजार गुलाब की किस्म वाला रोज गार्डन और पायकारा बांध से नीचे बहने वाला पायकारा झरना देखने को मिल जायेगा।

भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैसूर – Mysore In India Tourism In Hindi

पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाने वाला मैसूर कर्नाटक राज्य में है। अपने खूबसूरत महलों की श्रंखला के कारण यह महलों का शहर भी कहलाता है। यहां आपको अनोखे मन्दिर दूर-दूर तक फैले फूलों के बगीचे वास्तुकला का बेजोड नमूना पेश करते महल और पुराने जमाने का एहसास देखने को मिल जाएगा। भारत में ताजमहल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा वाला आकर्षण का केंद्र मैसूर पैलेस या महाराजा पैलेस मैसूर में ही है।

मैसूर पैलेस, मैसूर

सबसे प्रसिद्ध जूलॉजिकल गार्डन मे सुमार श्री चमराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन और कावेरी नदी पर बना वृंदावन गार्डन, कलाकृतियों का संग्रहालय जगनमोहन पैलेस, संपूर्ण एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा चर्च सैंट फिलोमिना चर्च,भारतीय रेलवे के विकास को बतलाता रेल संग्रहालय और भगवान शंकर के तीन आंख प्रतिमा वाला ‌‌‌‌त्रिनेश्रर स्वामी मन्दिर मैसूर मे आकर्षण के केंद्र है।

भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल आलेप्पी – Alleppey In India Tourism In Hindi

केरल के लक्षद्वीप के किनारे बसा आलेप्पी एक शांति परिवेश और खूबसूरत पर्यटक स्थल है। मनमोहक बैकवॉटर, लैगून और समुद्री बीच के कारण इसे पूर्व का वेनिस भी कहते हैं। आप यहां नावो की रेस, समुद्री उत्पादों और प्रसिद्ध कोइस उधोग का अनुभव ले सकते हैं। हाउसबोट परिभ्रमण के लिए एलेप्पी दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुवा है।

बैकवॉटर, आलेप्पी

यहां ताड़ के पेड़ों से घिरा अल्लेप्पी बीच आपको रोमांचित कर देगा। झीलों की भूलभुलैया वाला एलेप्पी बैकवाटर्स, दुर्लभ और पक्षियों की अनेक प्रजाति वाला कुमारकोम पक्षी अभ्यारण, चावल के कटोरे के नाम से विख्यात कुट्टनाद पर्यटन स्थल,वेम्बनाड झील, 100 फीट से लंबी डोंगी जैसी नाव वाला नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस, भगवान श्री कृष्ण को समर्पित अम्बालापुझा श्री कृष्ण मंदिर और सर्व धर्म समभाव को दर्शता रेवी करुणाकरण संग्रहालय यहां के कुछ मुख्य पर्यटक स्थल है।

भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल शिमला – Shimla In India Tourism In Hindi

शिमला हिल स्टेशन के रूप मे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सुरम्य पहाड़ी वाला यह क्षेत्र हिमांचल प्रदेश मे है। ‘समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान पर देश और विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। ब्रिटिश वास्तु-कला शैली को दर्शती प्राचीन इमारतें यहां की खूबसूरती को चार चांद लगाती हैं। खुले क्षेत्र में रेसिंग, माउंटेन बाइकिंग,आइस स्केटिंग और पोलो जैसे खेलो का आनंद ले सकते है। शिमला का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। सर्दियों के मौसम में लोग यहां पर तो बर्फबारी का आनंद लेने आते है।

ट्रॉय ट्रेन, शिमला

शिमला का मशहूर द रिज समर फेस्टिवल में पर्यटन गतिविधियों के लिए सबसे अच्छी जगह है।मनमोहक अल्पाइन के वृक्षों से घिरा और भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा वाला मंदिर जाखू हिल स्टेशन यहां का प्रमुख पर्यटक स्थल है।आपको यहां ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च, काली माता को समर्पित कालीबाड़ी मंदिर, फिल्मी सितारों की स्टेचू वाला जानी वैक्स म्यूजियम और हरे-भरे पहाड़ों के बीच से गुजरती ट्रॉय ट्रेन की सवारी आपके शिमला टूर को यादगार बना देगी।

अमृतसर भारत का लोकप्रिय दर्शनीय स्थल – Amritsar popular tourist places in india

सिक्ख धर्म के लोगो के लिए सबसे पवित्र नगरी उन अमृतसर भारत के पंजाब मे राज्य के गर्व की गाथा को दर्शता है। अमृतसर भारतीय इतिहास के लिए हमेशा से गौरवगाली रहा है। अमृतसर को पाकिस्तानी पर्यटको का प्रवेश द्वार भी करते है।

सुवर्ण मंदिर, अमृतसर

चारो तरफ से दीवारो से घिरा हुआ और 20 प्रवेश द्वार वाला अमृतसर शहर घूमने पर आपको भारतिय इतिहास और संस्कृति की वर्षों पुरानी याद ताजा हो जाएगी।अमृतसर के पंजाबी जूते,आभूषण, फुलकारी वाले कपडे और पारंपरिक डिजाइन यहां की खासियत है।

अंग्रेजों द्वारा क्रांतिकारियों की हत्या की गवाही देता जलियांवाला बाग में अमृतसर में ही है।हम भारत और पाकिस्तान के बीच कई प्रसिद्ध बाघा बॉर्डर,गोविंदगढ़ किला,और देवी दुर्गा को समर्पित हिंदुओं का प्रसिद्ध मंदिर दुर्गियाना मन्दिर यहां का दर्शनीय स्थल है।

भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल लद्दाख – Ladakh most beautiful place in india

लद्दाख भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक ऐसा पर्यटन स्थल जहां पर बड़ी बड़ी झीलें,खूबसूरत नदियां ,बर्फीला वातावरण, शांत पर्यावरण और बर्फ से ढंकी ऊंची पहाड़ियों यहां आने वाले पर्यटको का मन मोह लेगी।

लद्दाख

लद्दाख अपने पुराने मठों, धार्मिक स्थलों , रॉयल्टी , अनेक गोमपास ,ऊची ऊची पर्वत चोटियों , वन्यजीव सफारी , साहसिक गतिविधि और समावेशी के कारण पर्यटको के बिच लोकप्रिय रहा है। यहां आने के लिए आपको परमिट बनवाना पडेगा। भारी बर्फबारी होने के कारण नवंबर से मार्च के बीच इसके रास्ते को बन्द कर दिया जाता है।

लद्दाख मे लोगो के लिए रहस्य बना मैग्नेटिक हिल, मंजिला ऊँचा महल लेह महल, खारे पानी कीपांगोंग त्सो झील,बौद्ध धर्म का प्राचीन धार्मिक स्थल शांति स्तूप, हेमिस मठ, स्टॉक पैलेस और ऐतिहासिक युद्ध का प्रतीक कारगिल पर्यटक स्थल है।

भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल दार्जिलिंग – Darjeeling most beautiful place in india

अपनी चाय के लिए विश्व भर प्रसिद्ध और मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य, खूबसूरत सुबह, दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी और माउंट कंचनजंगा, दार्जिलिंग को पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती है।अप्रैल से जून के महीने में जाकर आप यहां के खुशनुमा मौसम का लुफ्त उठा सकते है। दार्जिलिंग को ‘ब्रज का स्थान’ भी कहते है।

सिंगला की हसीन वादियां, दार्जिलिंग

सिंगला की हसीन वादियां ,मजितार का बेहद शांत और सुकून भरा वातावरण, जापानी मंदिर,40 एकड़ में फैले इस लायड वनस्पति उध्यान,नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय,हिमालय पर्वतारोहण संस्था,सबसे लंबी रोपवे,श्रवरि, गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क, तादाख और सुखिया पोखरी, यहां आपके पर्यटन को यादगार बना देगी।

भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी – Mussoorie most beautiful place in india

मसूरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य का पहाड़ों के बीचो बीच स्थित एक पर्वतीय नगर है, जिसे पर्वतों की रानी भी कहते है। यह पर्वतीय पर्यटन स्थल हिमालय पर्वतमाला के मध्य हिमालय श्रेणी में मसूरी की खूबसूरत वादियों और पहाड़ों की सुंदरता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। गंगोत्री का प्रवेश द्वार, मसूरी जिसकी सुंदरता और यहाँ के हरे भरे पहाड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं और यहाँ की प्रकिर्तिक सुंदरता उनको मंत्रमुग्ध क्र देती है।

लोगो का मानना है कि यहां बहुतायत में उगने वाले एक पौधे ”’मंसूर”’ के कारण इसका नाम मसूरी पड़ा। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ किसी पहाड़ी क्षेत्र में घूमने की योजना बनारहे हे तो यह लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल आपको बेहद खूबसूरत और आश्चर्यचकित के देगा।

मसूरी में रैनकोट और छाता जरूर साथ रखे क्योकि मसूरी में बारिश कभी भी हो सकती है।

नैनीताल भारत की सबसे खूबसूरत जगह – Nainital most beautiful place in india

झीलों का शहर कहा जाने वाला नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र का मुख्य पर्यटन स्थल है। नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां आप हरे भरे पहाड़ों और चारों तरफ से झीलों से घिरे सुन्दर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ बर्फ से ढके पहाड़ और उनके सुंदर परिवेश को देखकर हर कोई मन्त्र मुग्ध हो जाता है।

यहां झीलों से गिरती जलधारा ,ताजी हवा, चारों तरफ देवदार जैसे पेड़ों से घिरे घने जंगल पर्वत चोटियों से सूर्योदय का अद्भुत दृश्य का लुत्फ उठाने भारी संख्या में पर्यटक साल भर आते रहते हैं। प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक वातावरण में भरपूर विनम्र स्वभाव के स्थानीय लोग मिलेंगे जिनकी शब्दों की मिठास और खातिरदारी आपको पल भर में दीवाना बना देगी।

कुमाऊं पर अधिकार जमाने के लिए सन 1814 से 1816 के बीच ईस्ट इंडिया कम्पनी और नेपाल की गोरखा फोर्स के बीच युद्ध हुआ। नेपाल की हार के कारण कुमाऊं पर ब्रिटिश सरकार का अधिकार हो गया और यहां की खूबसूरत वातावरण के कारण अंग्रेजों द्वारा बस्तियां बसाये जाने लगीं। नैनी झील के आस पास इन बस्तियों के होने के कारण इस शहर को अंग्रेजों द्वारा नैनीताल नाम दिया गया।

रेड बस से अभी टिकट बुक करे और पैसे बचाए।

हैल्लो दोस्तो आज हमने जाना भारत के 12 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। इस पोस्ट के बारे में कुछ और जानकारी चाहते है तो कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे पढ़ना ना भूले

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *