राजस्थान के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Place In Rajasthan In Hindi

हैल्लो दोस्तो आज हम बात करते है के राजस्थान के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Top 10 Tourist Place In Rajasthan In Hindi)के बारे मे, जहां घूमकर आपको भारत के समृद्ध और ग़ौरोशाली इतिहास के साथ साथ प्राचीन मंदिरो का अदुतीय दृश्य देखने को मिलेगा। तो आइये जानते है राजस्थान के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में जो आपको अपना दीवाना बना लेंगी।

Table of Contents

राजस्थान के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Place In Rajasthan In Hindi

वीर भूमी के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान भारत के दर्शनीय पर्यटन स्थलों का केन्द्र है। यह राज्य अपने ऐतिहासिक महत्त्व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत अनेक शाही महलों की वजह से भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राजा महाराजाओं की भूमि कहा जाने वाला राजस्थान बेहद भारत का खूबसूरत राज्य है।

यहां की अद्भुत इमारतें, समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व और यहां का राजसी अंदाज जो कि पूरी दुनिया में मशहूर है। तो आइए जानते हैं राजस्थान के कुछ खास और मशहूर जगह के बारे में जहां वर्ष भर लाखों लोग पर्यटन करने आते हैं।

Top 10 Tourist Place In Rajasthan In Hindi
Top 10 Tourist Place In Rajasthan In Hindi

राजस्थान का प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू – Mount Abu Famous Hill Station in Rajasthan In Hindi

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों में लोकप्रिय है। माउंट आबू अरावली पर्वत श्रृंखला की चोटी पर मौजूद शांत वातावरण और हरे भरे जंगलों से घिरा है। माउंट आबू अपने प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ दिलवाड़ा जैन मन्दिर, आवुर्दा देवी मन्दिर, नक्की झील के किनारे बना 650 वर्ष पुराना श्री रघुनाथ मन्दिर आदि जैसे 7 प्रमुख आस्था के केन्द्र के लिए भी प्रसिद्ध है।

समुद्र तल से 1220 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस परिवेश में कई झरने और खूबसूरत झीलें है जिनमें नौका विहार का आनन्द लेने पर्यटक आते रहते हैं। राजस्थान की गर्मी से राहत महसूस करने लोग ज्यादातर आते रहते हैं क्योंकि गर्मी के दौरान भी यहां का तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच लोगों को सुखद माहौल प्रदान करता है।

Nakki Lake, Mount Abu, Rajasthan

माउंट आबू के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist place In Mount Abu

  • दिलवाड़ा जैन मंदिर
  • गुरु शिखर
  • अलीगढ़
  • नक्की झील
  • सनसेट पॉइंट
  • अचलेश्वर महादेव मंदिर
  • ट्रेवर का टैंक
  • माउंट आबू बाजार
  • माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य
  • टॉड रॉक

राजस्थान का मशहूर शहर जयपुर – Jaipur Best Place to Visit in Rajasthan In Hindi

जयपुर राजा महाराजाओं की भूमि कहा जाने वाला जयपुर बेहद भारत का खूबसूरत शहर है। यहां की अद्भुत इमारतें, समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व और यहां का राजसी अंदाज जो कि पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर आपको घूमने का शौक है और आप जयपुर नहीं गए तो आपने भारत की सबसे खूबसूरत जगह तो देखी ही नहीं।

जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें गुलाबी रंग की हैं जिनकी वजह से इस शहर का नाम पिंक सिटी पड़ा। यहां की वास्तुकला और सुंदरता आपको आकर्षित करेगी जो आप कभी भूल नहीं सकेंगे। जुलाई 2019 में जयपुर को यूनिस्को द्वारा विश्व धरोहर घोसित किया गया।

इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्स युवराज अल्बर्ट के स्वागत में महाराजा रामसिंह (द्वितीय) के आदेश पर पूरे शहर को गुलाबी रंग के जादुई आकर्षण से सजा दिया था तभी से इसका नाम पिंक सिटी अथवा गुलाबी नगरी पड़ा। गुलाबी धौलपुरी पत्थरों से बना और सात प्रवेशद्वार वाला यह शहर चारो तरफ से दीवारों अवर किलो से घिरा हुवा है।

Jaipur Best Place to Visit in Rajasthan

जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Jaipur In Hindi

  • आमेर का किला
  • हवा महल
  • नाहरगढ़ किला
  • सिटी पैलेस
  • जंतर मंतर
  • जयगढ़ किला
  • जलमहल
  • अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
  • गलताजी मंदिर
  • रामबाग महल

राजस्थान का सबसे सुंदर शहर उदयपुर – Udaipur Rajasthan Tourist Places In Hindi

पूर्व के वेनिस के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर अपने खूबसूरत झीलों, महलों, शानदार किलो, मन्दिरों, वन्यजीव अभयारण्यों और अद्भुत संग्रहालयों के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। शानदार झीलों और सुंदर वातावरण के लिए उदय को झीलों का शहर भी कहा जाता है। चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार जो कुंभलगढ़ किले को एक महत्वपूर्ण विरासत के रूप में प्रदर्शित करती है।

उदयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला पर बना मेवाड़ वंश का सज्जनगढ़ पैलेस, पिचोला झील के किनारे अद्भुत मूर्तियों वाला सिटी पैलेस, खूबसूरती की मिसाल फतहसागर झील और अदम्य वास्तुकला से आपको अचम्भित करने वाला 2 मंजिला एकलिंगजी मन्दिर को देखने भारी संख्या में पर्यटक देश विदेश से आते रहते हैं।

City Palace, Udaipur, Rajasthan

उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist place In Udaipur In Hindi

  • सिटी पैलेस
  • पिछोला झील
  • जग मंदिर
  • ताज लेक पैलेस
  • रॉयल विंटेज कार म्यूजियम
  • बागोर की हवेली
  • सहेलियों की बाड़ी
  • जगदीश टेम्पल
  • शिल्पग्राम
  • मोती मगरी
  • सास बहू मंदिर
  • सज्जनगढ़ पैलेस

राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल बीकानेर – Bikaner Rajasthan Tourist Places In Hindi

राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बीकानेर सं 1488 में राजपूत शासक राव बीका द्वारा स्थापित किया गया था। यह शहर अपने लाल रंग के पत्थरो से बने संपन्न किलों और महलों की वजह से सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है। इस शहर के उत्तर पूर्व से दक्षिणी इलाके तक फैले रेत के टीले यहां का अद्भुत नजारा पेश करते हैं।

बीकानेर के अपराजित किले जूनागढ़ किले में ब्रिटिश सेना द्वारा प्रथम विश्व युद्ध में प्रयोग किया जाने वाला विमान का एक दुर्लभ माडल लोगों के बीच एक अजूबा बना हुआ है। जूनागढ़ किले में संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से बने खूबसूरत महल, बालकनियां, खिड़कियां, प्रांगण और छतरीनुमा मंडप राजस्थान की राजपूताना वास्तुकला और सुसमृद्ध को प्रदर्शित करती है। अपने शाही महलों के साथ साथ स्वादिष्ट मिठाइयों और स्नैक्स के लिए भी बीकानेर विश्व प्रसिद्ध है।

Junagarh Fort, Bikaner, Rajasthan

बीकानेर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist place In Bikaner

  • जूनागढ़ किला
  • लालगढ़ पैलेस
  • नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन केमल
  • श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर
  • गंगा सिंह संग्रहालय
  • सादुल सिंह संग्रहालय
  • जैन मंदिर
  • गजनेर झील
  • करणी माता मंदिर

राजस्थान का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोधपुर – Jodhpur Rajasthan Me Ghumne Ki Jagah

राजस्थान में थार रेगिस्तान के किनारे बसा जोधपुर अपने शाही इतिहास, कल्चर और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। ज्यादातर नीले रंग के घरों की वजह से इसे ब्लू सिटी और सूर्य की रोशनी में चमकते रेगिस्तान की वजह से सनसिटी भी कहा जाता है। यहां के महल, किला और भवन अद्भुत छितर के पत्थर के बनाए गए हैं जिसकी खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

1459 में राव जोधा ने इस शहर की स्थापना की और 8 प्रवेश द्वारों के साथ इस शहर के चारों तरफ ऊंची दीवार बनवाएं। जोधपुर का मेहरानगढ़ किला, कायलाना झील, मसूरिया हिल, उमेद पैलेस, आरना झरना और बालसमंद झील पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। अगर आप खरीदारी के शौकीन हैं तो आप हस्तशिल्पों से बने रेशम की बनी दरिया, संगमरमर से निर्मित स्मृति चिह्न और मखमल आदि की जूतियां यादगार के तौर पर खरीद सकते हैं।

Mandore Gardens, Jodhpur, Rajasthan

जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist place In Jodhpur In Hindi

  • मेहरानगढ़ किला
  • उम्मेद भवन पैलेस
  • खेजड़ला किला
  • महामंदिर मंदिर
  • चामुंडा माता मंदिर
  • ओम बन्ना मंदिर
  • मंडोर गार्डन 
  • बालसमंद झील
  • मोती महल
  • राय का बाग पैलेस

राजस्थान का पर्यटन स्थल चित्तौड़गढ़ – Chittorgarh Rajasthan Tourism in Hindi

त्याग और वीरता के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता चित्तौड़गढ़ अपने राजशाही अंदाज, अद्भुत विरासत और प्राचीन स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। पहाड़ों की 180 मीटर ऊंचाई पर बना चित्तौड़गढ़ का किला शहर का मुख्य आकर्षण है जहां रानी पद्मिनी ने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जौहर किया था।

राजपूतों के गर्व के प्रतीक इस किले में हिन्दू देवी देवताओं के चित्रों से सुसज्जित 9 मंजिला विजय स्तंभ, अद्भुत मानव आकृतियों के साथ कीर्ति स्तंभ और रत्नेश्वर झील के किनारे अद्भुत राजपूतानी वास्तुकला, विशाल दीवारों और भव्य परिवेश वाला रतनसिंह पैलेस देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में रुचि रखने वाले लोगों के लिए चित्तौड़गढ़ किसी खजाने से कम नहीं है।

Chittorgarh Fort, Chittorgarh, Rajasthan

चित्तौड़गढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Chittorgarh In Hindi

  • मीरा मंदिर
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • कलिका माता मंदिर
  • विजय स्तंभ
  • पद्मनी महल
  • बस्सी वन्यजीव अभयारण्य
  • गौमुख जलाशय

राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अजमेर – Ajmer Famous Religious Places of Rajasthan In Hindi

अजमेर शहर अरावली पर्वत माला से घिरा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ साथ हिन्दू और मुस्लिमों दोनों समुदाय के लिए एक तीर्थ स्थल भी है। अजमेर में राजस्थान वास्तु कला का उत्कृष्ट नमूना पेश करता तारागढ़ फोर्ट, इंडो इस्लामी वास्तुकला से बना अढ़ाई दिन का झोपड़ा, महान सूफी संत ख्वाजा चिश्ती का अंतिम विश्राम स्थल और संगमरमर शहर कहा जाने वाला व नवग्रहों को समर्पित दुनिया का इकलौता मन्दिर वाला किशनगढ़ किला देख कर आप राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत सांस्कृतिक और समृद्ध की झलक देख सकते हैं। तीर्थ स्थलों और किलो के साथ साथ प्रकृति के शानदार दृश्य वाला फ़ाय सागर झील और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा पेश करती आनासागर झील देखना न भूलें।

Taragarh fort, Ajmer, Rajasthan

अजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Ajmer In Hindi

  • अजमेर शरीफ दरगाह
  • नारेली जैन मंदिर
  • फॉय सागर लेक
  • तारागढ़ फोर्ट
  • अढ़ाई दिन का झोपड़ा
  • किशनगढ़ किला
  • साईं बाबा मंदिर
  • आनासागर लेक
  • सोनीजी की नसियां

राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल जैसलमेर – Jaisalmer Best Places to Visit in Rajasthan In Hindi

राजस्थान में थार के मरुस्थल में बसा जैसलमेर शहर जो अपने कई ऐतिहासिक पर्यटन आकर्षणों की वजह से राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। सूरज की रोशनी में सुनहरे रंग के दिखने वाले टीलों की वजह से इसे द गोल्डन सिटी (सुनहरा शहर) भी कहा जाता है।

यह शहर अपने नक्काशीदार हवेलियों, प्राचीन जैन मंदिरों, सकरी आकर्सक गलियों, स्थापत्य कला की बेजोड़ मिसाल पेस करते महलो, उत्सवों और मेलो के लिए प्रसिद्ध है। जैसलमेर में पीले बलुआ पत्थर से बना जैसलमेर का भव्य किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में स्थान मिला है। डेजर्ट और जीप सफारी का आनंद लेने के लिए सबसे आदर्ष पर्यटन स्थल माना जाता है।

Jaisalmer, Rajasthan

जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Jaisalmer In Hindi

  • जैसलमेर का किला
  • गडीसर झील
  • सैम सैंड ड्यून्स
  • पटवों की हवेली
  • नथमल की हवेली
  • अमर सागर झील
  • डेजर्ट नेशनल पार्क
  • डेजर्ट कल्चर सेंटर एंड म्यूजियम
  • ताज़िया टॉवर
  • बादल महल

राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पुष्कर – Pushkar Famous Religious Place Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर अजमेर से 14 किमी दूर स्थित है। यहां प्रतिवर्ष लगने वाला पुष्कर मेला देखने लोग देश विदेश से आते रहते हैं। अरावली श्रेणी के सुन्दर घाटी में बसे पुष्कर में परमपिता ब्रह्मा जी का एकलौता मन्दिर है। भगवान् शंकर के आंसुओं से निर्मित पुष्कर झील के किनारे बसे इस शहर को तीर्थ स्थलों का राजा भी कहते है।

गुलाब उद्यान के रूप में जाना जाने वाला पुष्कर की संस्कृति और बुद्धि का शहर भी माना जाता है। पुष्कर अपने 50 से भी अधिक घाट प्राचीन मन्दिरों मनमोहक जेलों अद्भुत कला कृतियों से बने किलो और संगमरमर के खदानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

Sunset view of the Pushkar Lake, Pushkar, Rajasthan

पुष्कर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Pushkar In Hindi

  • पुष्कर झील
  • ब्रह्मा मंदिर
  • सावित्री मंदिर
  • आपेश्वर मंदिर
  • वराह मंदिर
  • रंगजी मंदिर
  • मन महल

राजस्थान का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सवाई माधोपुर – Sawai Madhopur Historical Tourist Place of Rajasthan In Hindi

अरावली और सिंध के बीच बसा सवाई माधोपुर इतिहास और प्राकृत प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग के समान है। यहां का रणथंभौर किला यूनेस्को की विश्व धरोहर और सवाई माधोपुर (रणथंभौर) के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करता है। यह किला रणथंभौर और नेशनल पार्क की खूबसूरत और हरे भरे जंगलों के बीच बना है।

इसके अलावा यहां भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में अंतिम घुश्मेश्वर मन्दिर को देखने पर्यटक भारी संख्या में आते है। यहाँ उपस्थित रणथंभौर नेशनल पार्क को 1980 में राष्ट्रीय उद्यान घोसित कर दिया गया।

Ranthambore Fort, Madhopur, Rajasthan

सवाई माधोपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places In Madhopur In Hindi

  • रणथंभौर किला
  • रणथंभौर नेशनल पार्क
  • घुश्मेश्वर मंदिर
  • सुनहरी कोठी
  • जामा मस्जिद
  • कैला देवी मंदिर
  • श्री महावीर जी मंदिर

राजस्थान घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rajasthan In Hindi

गर्मियों में अप्रैल से जून राजस्थान का औसत तापमान 45 डिग्री तक रहता है इसीलिए इस समय राजस्थान घूमने से बचना चाहिए। मानसून के समय यहां घूमने के लिए सबसे आदर्श माना जाता है। बरसात में झीलों का शहर कहा जाने वाला उदयपुर अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता प्रदर्शित करता है। सर्दियों में भी आप जयपुर जैसलमेर बीकानेर जोधपुर जैसे पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं।

राजस्थान कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Rajasthan In Hindi

आप राजस्थान फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग किसी से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। राजस्थान का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल जयपुर के मुख्य शहर से 10 किमी दूर स्थित है यह हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरो के साथ-साथ विदेशों से भी जुड़ा हुआ है। आप amazon से किफायती कीमत पर टिकट बुक कर सकते है।

अगर आप ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं तो राजस्थान भारत के दिल्ली, मुंबई अहमदाबाद, कोलकाता ,हरिद्वार, भोपाल जैसे सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। कुछ लंबी दूरी की ट्रेन जो मैसूर ,बेंगलुरु ,सूरत लखनऊ, पटना जैसे बड़े शहरों से आती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 8, 11 और 12 के माध्यम से राजस्थान भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

राजस्थान का स्थानीय भोजन – Rajasthan Food In Hindi

खाने के शौकीन लोगों के लिए राजस्थान लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां दाल बाटी चूरमा, इमरती, घेवर जैसी पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां मशहूर है। राजस्थान में आपको स्वादिष्ट व्यंजनों के बहुत से विकल्प मिल जाएंगे फिर भी सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का आनंद लेना न भूलें।

राजस्थान में कितने पर्यटन स्थल हैं?

“गोल्डन ट्रायंगल” का हिस्शा होने के कारण राजस्थान में कई ऐतिहासिक और पर्यटक स्थल है। पर्यटन के आधार पर राजस्थान को दस भागो में बाटा गया है।

राजस्थान पर्यटन की प्रसिद्ध थीम क्या है?

पधारो म्हारे देश राजस्थान पर्यटन की प्रसिद्ध थीम है जो यहाँ की संस्कृति और परम्परा से जुड़ा हुवा है।

राजस्थान का राज्य नृत्य कौन सा है?

राजस्थान का राज्य नृत्य घूमर है? .

राजस्थान का प्रतीक चिन्ह क्या है?

राजस्थान का प्रतीक चिन्ह चिंकारा है।

राजस्थान का राजकीय फूल कौन सा है?

राजस्थान का राजकीय फूल रोहिड़ा या टेकोमेला उण्डुलता है।

राजस्थान का दूसरा बड़ा पठार कौन सा है?

राजस्थान का दूसरा बड़ा पठार आबू पठार है।

राजस्थान पर्यटक दिवस कब मनाया जाता है?

राजस्थान पर्यटक दिवस 27 सितम्बर को मनाया जाता है

राजस्थान का राजकीय खेल कौन सा है?

राजस्थान का राजकीय खेल बास्केटबाल है।

राजस्थान की फोटो गैलरी- Rajasthan Images

हैल्लो दोस्तो आज हमने जाना राजस्थान के 10 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। आपको ये जानकारी कैसी लगी ?कृपया कमेंट करे। धन्यवाद

इसे भी देखे –

6 thoughts on “राजस्थान के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Place In Rajasthan In Hindi”

  1. राजस्थान यात्रा और प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में काफी अच्छी जानकारी आपने दी है ये आर्टिकल काफी अच्छा लगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *