जगन्नाथपुरी औऱ कोणार्क सूर्य मंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध

उड़ीसा के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places In Odisha

Tourist Places In Odisha : इस पोस्ट के माध्यम से आज हम जानेगे जगन्नाथपुरी औऱ कोणार्क सूर्य मंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध उड़ीसा के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Tourist Places In Odisha के बारे में जहाँ पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने जा सकते है।

Table of Contents

उड़ीसा के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places In Odisha In Hindi – Odisha Tourist Places In Hindi – Places To Visit In India

Tourist Places In Odisha : उड़ीसा भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी वास्तुकला और अपने अति सुंदर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको मंदिरों की भव्यता, झील की सुंदरता और प्रकृति का अनुपम नजारा देखने को मिलेगा। ओडिशा का मतलब ही जैसे सुंदरता है। यहां के स्मारक की खूबसूरती और भव्यता पर्यटकों को आकर्षित करती है। स्मारक और मंदिरों की वास्तुकला और शिल्पकला निश्चित ही आपके मन को मोह लेती हैं।

Tourist Places In Odisha - Odisha Tourist Places
Tourist Places In OdishaOdisha Tourist Places

चार धामों में से एक जगन्नाथपुरी ओड़ीसा में ही है जो कि हिंदू धर्म आस्था के लिए एक विशेष महत्व रखता है। यहां पर अनेकों ऐसे विश्व प्रसिद्ध स्थल हैं जहां देश-विदेश से लोग आते रहते हैं। तो आइए जानते हैं यहां पर घूमने के लिए शानदार स्थलों के बारे में जहां पर आप को भव्य मंदिर खूबसूरत स्मारक और झील तथा पर्यावरण का रोमांच आपके लिए एक अविस्मरणीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

पुरी उड़ीसा का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल – Puri Odisha Ka Prasidh Dharmik Sthal In Hindi

ओडिशा राज्य के समुंद्र तट पर स्थित पुरी शहर, भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक है। यह प्राचीन भारतीय शहर भगवान कृष्ण के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक है। पुरी के प्रसिद्ध शहर को कई प्राचीन नामों के रूप में भी जाना जाता है – निलचल, निलगिरी, निलाद्री, और जगन्नाथ धाम।इन सभी नामों के अलावा, इस समय, स्थानीय निवासियों और पुरी उपासक, जगन्नाथपुरी के नाम से पुरी से अधिक परिचित हैं।

यहां पर आपको सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए स्मारक, समुद्री शिल्प और मन्दिर के अलावा और प्रकृति का अप्रतिम नजारा वाले शानदार पर्यटन स्थल भी देखने को मिलेंगे। चारधम यात्रा का हिस्सा होने के नाते, जगन्नाथपुरी की यात्रा से धर्म का महत्व भी तेजी से बढ़ गया।

Puri Odisha Ka Prasidh Dharmik Sthal
Puri Odisha Ka Prasidh Dharmik Sthal

यह माना जाता है कि अगर कोई 3 दिनों और 3 रातों के लिए पुरी में रहता है, तो उस व्यक्ति को उद्धार मिलता है। पुरी भगवान श्री जगन्नाथ मंदिरों के रूप में उपासकों के बीच प्रसिद्ध हैं। पुरी के पास स्थित समुद्र तट को भारत के सबसे साफ समुद्र तटों में से एक माना जाता है। समुद्र तट के अलावा, महल के आसपास कई क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में वन्यजीव भी पाए जाते हैं।

पुरी के पर्यटन स्थल : Puri me ghumne ki Jagah In Odisha Tourism In Hindi

  • जगन्नाथ मंदिर
  • चिलिका वन्यजीव अभयारण्य
  • पुरी बीच
  • गुंडिचा घर मंदिर
  • अथर्नाला ब्रिज
  • पिपिली
  • पुरी रथ यात्रा
  • लोकनाथ मंदिर
  • पंच तीर्थ
  • चक्र तीर्थ मंदिर

भुवनेश्वर उड़ीसा का प्रमुख पर्यटन स्थल – Bhubneshwar Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जिसे भारत के पूर्वी हिस्से की अर्थव्यवस्था और संस्कृति का केंद्र माना जाता है। बहुमूल्य विरासत को संजोए इस शहर को मन्दिरों का शहर भी कहा जाता है। यहां आपको प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर बहुलता से दिखाई देंगे। हिंदू जैन और बौद्ध संस्कृति की एकता को संजोए यह शहर अपने अंदर अनुपम सुन्दरता और असाधारणता संजोए हुए हैं। यहां पर आपको मन्दिरों की अद्भुत कारीगरी के अलावा वन्यजीव अभयारण्य और प्राचीन गुफाएं भी देखने को मिलेंगी।

Bhubneshwar Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal
Bhubneshwar Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal

धौली हिल्स, उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं ,रत्नागिरी बौद्ध उत्खनन, बिंदु सरोवर, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क जैसे शानदार और लोकप्रिय स्थल देखने को मिलेंगे जहां पर आप पर्यटन का पूरा भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर के इस्कान मंदिर, हीराकुंड दामों ,बिंदु सागर झील जैसे और भी दर्शनीय स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं इसलिए यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ी रहती है।

भुवनेश्वर के पर्यटन स्थल : Odisha Tourism In Hindi

  • परशुरामेश्वर मंदिर
  • मुक्तेश्वर मंदिर
  • धौली हिल
  • रामचंडी बीच
  • लिंगराज मंदिर
  • उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं
  • ओडिशा राज्य संग्रहालय
  • इस्कॉन मंदिर भुवनेश्वर
  • नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क
  • चौसठ योगिनी मंदिर

कोणार्क उड़ीसा टूरिज्म में घूमने लायक जगह – Konark Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

सात अजूबों में से एक कोणार्क मंदिर जो सूर्य देव को समर्पित है इसकी नक्काशी और वास्तुकला निसंदेह ही पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां आपको और मंदिरों की अद्भुत शिल्प कला देखने को मिलेगी। इनकी नक्काशी दार दीवारों और इमारतों को देखकर मन रोमांचित हो उठता है देश और विदेश से पर्यटक यहां साल भर आते रहते हैं।

Konark Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal
Konark Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal

चंद्रभागा नदी के तट के पास बसा यह शहर यहां के सूर्य मंदिर के कारण यह शहर विश्व विख्यात है। सूर्य मंदिर के अलावा भी कई विशाल और भव्य मंदिर और स्मारक हैं जिसकी अनुपम और भव्य कला मन को आकर्षित करती है। इसे मूर्तिकला का केंद्र भी कहा जाता है तो आप उड़ीसा जाए तो कोणार्क अवश्य जाएं यहां की वास्तुकला और शिल्प कला आप को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

कोणार्क के पर्यटन स्थल : Odisha Tourism In Hindi

  • सूर्य मंदिर
  • कोणार्क संग्रहालय
  • कोणार्क बीच
  • रामचंडी मंदिर
  • बलूचंद-कोणार्क वन्यजीव अभयारण्य
  • चंद्रभागा बीच
  • एएसआई संग्रहालय
  • नवग्रह श्राइन
  • कोणार्क अर्बन हाट

कटक उड़ीसा का फेमस टूरिस्ट प्लेस – Cuttack Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

सेना की छावनी के रूप में शुरू हुआ यह शहर जिसे अब सिल्वरसिटी और ओड़ीसा के मिलेनियम सिटी के रूप में पहचाना जाता है। उड़ीसा के सबसे पुराने शहरों में से एक कटक अपने प्राचीन स्मारक, हस्तशिल्प, तीर्थ स्‍थल, मंदिर, किले, पहाड़ तथा शिल्प कला के लिए पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है।

Barabati Fort - Cuttack Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal
Barabati Fort – Cuttack Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal

ओड़ीसा का यह खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल जहां पर आप कटका चंडी मंदिर, बाराबती किला ,ललित गिरी, नेताजी जन्म स्थान संग्रहालय, और भी शानदार और आकर्षक पर्यटन स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। कठजोरी और महानदी के डेल्टा पर स्थित कटक बेहद ही सुनियोजित बना हुआ है इसलिए इसे मध्ययुगीन युग मे बनारसी कटक भी कहा जाता था।

कटक के पर्यटन स्थल : Odisha Tourism In Hindi

  • कटका चंडी मंदिर
  • बाराबती किला
  • ललितगिरि
  • नेताजी जन्मस्थान संग्रहालय
  • बाराबती स्टेडियम
  • शाही मस्जिद
  • क़दम-ए-रसूल तीर्थ

चांदीपुर उड़ीसा का दर्शनीय स्थल – Chandipur Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

बेहद ही आकर्षक बीच चांदीपुर जिस के पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में मयूरभंज का क्षेत्र स्थित है। यहाँ रहस्यमयी तरीके से आँखो के सामने समुन्द्र का जल गायब हो जाता है जो रहस्य से कम नहीं है। लगभग 100 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस समुद्रतट के पास कई किलोमीटर तक चलते रहने के बाद भी इसका जल घुटने के ऊपर नहीं पहुंचता।

Chandipur Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal
Chandipur Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal

अकल्पनीय अद्भुत सूर्योदय और सूर्यास्त को देखने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पर्यटकों की भीड़ एकत्र रहती है इस समय का मनोरम दृश्य अविस्मरणीय है। चांदीपुर में सं 1989 में बनी चांदीपुर मिसाइल लॉन्च सेंटर से ही पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल, नाग, और आकाश जैसी मिसाइलो को लॉन्च किया गया था।

चांदीपुर के पर्यटन स्थल : Chandipur me ghumne ki Jagah In Odisha Tourism In Hindi

  • चंदनेश्वर मंदिर
  • चांदीपुर सागर बीच
  • बिचित्रपुर मैंग्रोव अभयारण्य
  • तलसारी
  • खीराचोरा गोपीनाथ मंदिर
  • पंथा निवास
  • लुका-छिपी समुद्र तट
  • अद्भुत सूर्यास्त और सूर्योदय

संबलपुर उड़ीसा में घूमने के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल – Odisha Mein Ghumne Ke jagah Sambalpur In Hindi

व्यापक रूप से संबलपुरी साड़ी के वजह से जाना जाने वाला यह संबलपुर जो कभी हीरे का केंद्र हुआ करता था जिसे हीराकुंड या हीरे की भूमि भी कहा जाता था। संबलपुर अपने विरासत, संस्कृति, कपड़ा, नृत्य और संगीत के लिए उड़ीसा का लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना हुवा है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक वरदान है।

Odisha Mein Ghumne Ke jagah Sambalpur
Odisha Mein Ghumne Ke jagah Sambalpur

संबलपुर कई विपुल नदियां, भव्य पहाड़, खूबसूरत झरनों, और हरे-भरे जंगल, वन्य जीव दिखेंगे जिन्हें देखकर मन उल्लास और हर्ष से भर जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को शॉपिंग के लिए हथकरधा और कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध प्रमुख बाजार गोल बाजार है जहा पर आपको कई विख्यात दुकानें दिखाई देंगी जहां पर्यटक दुकानदारी का लुत्फ उठाते हैं।

Sambalpur me ghumne ki Jagah In Odisha Tourism 

  • हीराकुंड बांध
  • मवेशी द्वीप
  • देबरीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  • समलेश्वरी मंदिर
  • मां घंटेश्वरी मंदिर
  • प्रधान पथ प्रपात
  • हुमा मंदिर
  • उषाकोठी वन्यजीव अभयारण्य
  • गांधी मीनार
  • जीरो प्वाइंट

राउरकेला उड़ीसा का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल – Odisha Mein Ghumne Ke jagah Raurkela In Hindi

सुन्दर प्रकिर्तिक परिवेश से घिरा भव्य शहर राउरकेला, उड़ीसा राज्य का दूसरा ऐसा शहर जो भुवनेश्वर के बाद स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता है। यहाँ के भव्य पहाड़ो, खूबसूरत झीलो, नदी, मनमोहक पार्क, म्यूजियम, अद्भुत वास्तुशिल्प से बने मंदिरो और प्राकृितक सुंदरता राउरकेला में पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Odisha Mein Ghumne Ke jagah Raurkela
Odisha Mein Ghumne Ke jagah Raurkela

यहां पर औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होने के बावजूद यहां का वातावरण बहुत ही शानदार और अच्छा है। यहां की यात्रा के दौरान आपको यहां के व्यंजनों का भी भरपूर स्वाद मिलेगा। हनिया व्यंजन जैसे चूड़ी मलाई ,दही मटका और भिंडी भुन जिसमें आपको साउथ इंडियन और बंगाली स्वाद का असर दिखेगा।

राउरकेला के पर्यटन स्थल : Raurkela In Odisha Tourism In Hindi

  • हनुमान वाटिका 
  • इंदिरा गाँधी पार्क 
  • वेदव्यास शिव मंदिर 
  • ग़ढ़ झरना
  • आमबगान मार्किट 
  • बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम 
  • नेहरू पार्क 
  • सुपर मार्किट 
  • इस्पात संयंत्र
  • खंडाधार वाटर फॉल 

जयपोर उड़ीसा में देखने लायक जगह – Jeypore Odisha Mein Ghumne Ke jagah In Hindi

ऐतिहासिक शहर जयपोर कोरापुट जिले में पूर्वी घाट पर्वत माला और अराकू पहाडियों के बीच में स्थित उड़ीसा के लोकप्रिय स्थानों में से एक प्रमुख स्थान है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं यहां के घने जंगल, धुंध में छिपी हुई घाटियां एक मनोरम दृश्य दर्शाती हैं।

Jeypore Odisha Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal
Jeypore Odisha Mein Ghumne Ke Liye Khubsurat Paryatan Sthal

यहां के खूबसूरत झरने, हरी-भरी घाटियां और दूर तक फैली चट्टानें देशभर से आने वाले सैलानियों को आकर्षित करती हैं। गुप्तेश्वर गुफा, सुनबेड़ा, देवमाली, दूदूमा जलप्रपात, जगन्नाथ सागर, हाथी पत्थर, कोलाब जलप्रपात जयपोर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

जयपोर के पर्यटन स्थल – Jeypore Tourist Places In Odisha Tourism In Hindi

  • कोलाब बॉटनिकल गार्डन
  • गुप्तेश्वर गुफाएं
  • राजा महल
  • देवमाली और गुप्तेश्वर गुफा

खंडगिरि गुफाएं और उदयगिरि गुफाऐ उड़ीसा में घूमने की अच्छी जगह – Udayagiri And Khandagiri Caves In Odisha Tourism In Hindi

उड़ीसा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं जहां की दीवारों में सुंदर नक्काशी और अद्भुत कला चित्र दिखाई देता है। जो की चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं की दीवारों पर देखने को मिलता है। यह स्थान भुनेश्वर से सिर्फ 6 किलोमीटर की दूरी पर है।

Udayagiri And Khandagiri Caves In Odisha Tourism
Udayagiri And Khandagiri Caves In Odisha Tourism

ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करती उदयगिरि की गुफाओ की दीवारों पर मनुष्य और जानवरों की खूबसूरत कलाकृति दिखाई पड़ती है। टूटी हुई पहाड़ी मतलब खांडागिरी में 15 गुफाएं और सूर्यउदय की पहाड़ी मतलब उदयगिरि में 18 गुफाऐ बनी हुई है। यहां की दो मंजिला रानी गुफा सबसे शानदार गुफा है इसकी दीवारों पर आकर्षक नक्काशी की गई है।

तलसारी बीच उड़ीसा का प्रसिद्ध बीच – Talsari Beach Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

भारत के उत्तर पूर्वी तट पर अन्तिम समुद्र तट के रूप में माना जाने वाला तलसारी बीच कम भीड़ भाड़ और प्रदुषण मुक्त अनदेखे बीचों में से एक है। यह तट जहां कई रेत के टीले हैं और उन रेत के टीलों पर खजूर के पेड़, नारियल के पेड़ और ताड के पेड़ दिखते हैं यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटक को का मन आनंदित कर देती है।

Talsari Beach Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal
Talsari Beach Odisha Ka Pramukh Paryatan Sthal

तलसारी बीच का मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सोंदर्य आपको मंत्रमुग्ध करता है। शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर यह शांत वातावरण प्रकृति के अद्भुत नजारे पर्यटको में आकर्षण का केंद्र हैं। तलसारी बीच एक आकर्षक समुद्र तट के बंगाल की खाड़ी में जाकर विलुप्त होने वाली सुबर्नोरखा नदी का किनारा भी है।

टिकरपाड़ा वन्यजीव अभयारण्य उड़ीसा का प्रमुख दर्शनीय स्थल – Tikarpada Wildlife Sanctuary In Odisha Tourism In Hindi

टिकरपाड़ा वन्यजीव अभयारण्य घड़ियाल मगरमच्छ अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है यह अभयारण्य भुवनेश्वर से लगभग 142 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह अभयारण्य महानदी द्वारा बना सतकोसिया राक फार्मेशन से घिरा है। 795.52 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में बाघ, तेंदुआ, चार सींग वाले मृग, गौर, सांप और कछुए जैसे जानवरों, पक्षियों और वनस्पतियों की एक विशाल विविधता देखने को मिलती है।

Tikarpada Wildlife Sanctuary In Odisha Tourism
Tikarpada Wildlife Sanctuary In Odisha Tourism

यह अपनी अद्भुत जंगली परिवेश और वन्य जीवन के लिए विख्यात है। टिकरपाड़ा वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित मगरमच्छ अभयारण्य में घड़ियालों के प्रजनन का स्थल है। वन्य जीव के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत ही अविस्मरणीय है।

उड़ीसा घूमने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit in Odisha in Hindi

अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे की यहाँ घूमने के लिए आदर्श समय नवंबर से मार्च (सर्दियों का ) तक का होता है इस समय में यहाँ का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस होता है जो गुमने के लिए अनुकूल माना जाता है और आप इस समय पूरे दिन घूमकर यहां का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

उड़ीसा कैसे पहुंचे – How To Reach Odisha In Hindi

अगर आप उड़ीसा घूमने जा रहे है तो आप भारत के किसी भी स्थान से उड़ीसा बिना किसी परेशानी के पहुंचा जा सकता है यहां पर आने के लिए तीनों मार्ग उपलब्ध है।

हवाई मार्ग द्वारा उड़ीसा कैसे पहुंचे How To Reach Odisha By Air In Hindi

यदि आप अपना समय बचाना चाहते हैं और हवाई शफर करना चाहते है तो हवाई मार्ग से आप भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं जो भारत के अन्य सभी बड़े राज्यों से जुड़ा हुआ है।  आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।

रेल मार्ग द्वारा उड़ीसा कैसे पहुंचे How To Reach Odisha By Train In Hindi

आप मनोरम दृश्य और रोमांचक यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं तो आप रेल मार्ग से उड़ीसा पहुंच सकते हैं। रेल का सफर आपके लिए आराम देह और अद्भुत दृश्य से परिपूर्ण मिलेगा। बता दें कि भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से देश के सभी बड़े शहरों के लिए लंबी दूरी के ट्रेने बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता जैसे को जोड़ती है।

सड़क मार्ग द्वारा उड़ीसा कैसे पहुंचे How To Reach Odisha By Road In Hindi

सड़क मार्ग भी एक अच्छा विकल्प है। राज्यों के राजमार्ग और राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ा हुआ है राज्य में कई एक्सप्रेसवे और रोड गुजरते हैं जिससे आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। भारत के सभी प्रमुख बड़े शहरों से उड़ीसा के लिए अच्छी और सस्ती बसे उपलभ्ध है।

उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Odisha In Hindi

उड़ीसा खूबसूरत राज्य होने के साथ साथ लजीज डिश के लिए भी लोकप्रय है। यहां का छेंकड़ा, चिंगरी मलाई, दही बैंगन, दही माचा, घुगनी जैसे कई मशहूर व्यंजन है। चुंगड़ी मलाई, स्वादिष्ट मलाईदार नारियल के दूध से बनाया जाता है। मंचा घांत ,यह मछली से बनी एक डिश है जो काफी लोकप्रिय है। पश्चिमी भारत में पानी पूरी कहा जाने वाला यहां पर गुप्चुप खाकर आप उंगलिया चाटते रह जाओगे। छेना पोड़ा जोकि उड़ीसा की एक प्रसिद्ध मिठाई है। लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जी का बना चतुराय पकवान जिनका आनंद आप यहां पर उठा सकते हैं।

उड़ीसा में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन सा है?

हिन्दुओ के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एकजगन्नाथ मंदिर के कारण पूरी उड़ीसा का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके अलावा कोणार्क का सूर्य मंदिर, खंडगिरि गुफाएं और उदयगिरि गुफाऐ भी काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।


उड़ीसा का दूसरा नाम क्या है?

कलिंग, उत्कल, उत्करात, ओड्रदेश, ओड, ओड्रराष्ट्र, त्रिकलिंग, दक्षिण कोशल, कंगोद, तोषाली आदि नामो से उड़ीसा को मध्यकाल तक जाना जाता था।

निस्कर्ष – Conclusion

आज हमने जाना उड़ीसा के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Tourist Place In Odisha के बारे में जहाँ आप अपने घरवालो और दोस्तो के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमे कमेंट्स में जरूर बतायें। धन्यवाद

उड़ीसा की फोटो गैलरी – Odisha Images

इसे भी देखे –  

2 thoughts on “उड़ीसा के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Famous Tourist Places In Odisha”

  1. पुरी काफी अच्चा जगह और यहाँ के कोणार्क मंदिर काफी प्रसिद्ध है जो काफी अद्भुत है | आपने अच्छी जानकारी दी है इस आर्टिकल में |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *