Upper Ghaghri Falls Netarhat In Hindi : नेतरहाट झारखंड का एक प्राकृतिक खूबसूरती से भरा शहर है जिसे उसके प्राकृतिक सौंदर्य और अनूठे प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है। “ऊपरी घाघरी जलप्रपात” नेतरहाट का एक ऐसा स्थल भी है जो प्राकृतिक जलप्रपातों के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। इस पोस्ट में हम आपको ऊपरी घाघरी जलप्रपात के प्राकृतिक सौंदर्य और उसकी विशेषता के बारे में बताएंगे।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात नेतरहाट, झारखण्ड का प्रमुख पर्यटन स्थल | Upper Ghaghri Falls Netarhat In Hindi | Jharkhand Me Ghumne Ki Famous Jagah
झारखण्ड में नेतरहाट से लगभग 4 किलोमीटर दूर ऊपरी घागरी जलप्रपात स्थित है। यह जगह काफी हरी-भरी तथा पिकनिक मनाने के लिए उत्तम स्थानों में गिनी जाती है। इस जगह पर आप अपने परिवार या करीबियों के साथ जाकर मौज मस्ती कर सकते हैं। यहां पर आपको एक बहुत ही शानदार झरना दिखाई देगा जिसमें आप मौज मस्ती कर सकते हैं।
घाघरी जलप्रपात के नाम से मशहूर यह जगह चारों तरफ हरे भरे पेड़ों से घिरी हुई है, ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां से आसपास से का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखाई देता है, यहां पर पत्थरों के बीच से गिरता हुआ पानी काफी मनोरमा दिखाई पड़ता है, आप चाहे तो इस झरने में मौज मस्ती भी कर सकते हैं और नहा भी सकते हैं।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात को कई लोग दुनिया का सबसे छोटा झरना भी मानते हैं, क्योंकि यह आकार में काफी छोटा है, तथा बहुत कम ऊंचाई से यहां पर पानी गिरता है, लेकिन पानी की रफ्तार काफी तेज है, इसलिए यह काफी मनोरम प्रतीत होता है। इसके आगे आपको एक छोटे झील नुमा गड्ढा मिल जाएगा, जिसमें आपको टूरिस्ट नहाते हुए मिल जाएंगे, वैसे यहां पर अधिक टूरिस्ट नहीं आते हैं, इसलिए ज्यादातर समय आपको यह जगह सुनसान ही दिखाई देगी, लेकिन अगर आप अधिक टूरिस्ट के समय आ रहे हैं तो आप यहां पर भीड़भाड़ भी देख पाएंगे।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात का प्राकृतिक सौंदर्य – Natural beauty of Upper Ghaghri Falls In Hindi
ऊपरी घाघरी जलप्रपात को झारखंड में स्थित सबसे खूबसूरत जगहों में गिना जाता है, अगर आप झारखंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको एक ही नहीं बल्कि ऊपर और नीचे की तरफ कई जलप्रपात मिल जाएंगे, जिन्हें घाघरी जलप्रपात के नाम से पहचाना जाता है, जब आप नेतरहाट में आएंगे तो आसपास आप कई घूमने की जगह पाएंगे।
नेतरहाट घूमने की जगह के लिए ही मशहूर है, यहां पर आपको बहुत सी टूरिस्ट डेस्टिनेशन मिल जाएगी, यह एक लाजवाब टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, इसलिए यहां पर आपको रुकने के लिए भी बेहतरीन फैसिलिटी मिल जाती है, यहां पर आपको गेस्ट हाउस और होटल दोनों तरह की सुविधाएं काफी आसानी से मिल जाएंगे, रुकने के अलावा आपको पास में खाने पीने के लिए भी जगह मिल जाएंगी, वैसे आप जिस भी स्थान पर जाएंगे वहां पर आपको फूड स्टॉल लगे हुए मिल ही जाते हैं।
यहां पर ऊपरी घाघरी जलप्रपात के समान निचला घाघरी जलप्रपात भी स्थित है, दोस्तों ऊपर वाले झरने से जो पानी गिरता है वह कुछ दूरी पर नीचे आकर एक और झरने का निर्माण करता है, यह झरना भी काफी खूबसूरत है, यहां पर कई स्टेज में ऊपर नीचे झरने हैं, आप सभी को घूम कर देख सकते हैं, इसमें आपकी ट्रैकिंग भी हो जाएगी और जंगल सफारी भी हो जाएगी, यहां पर काफी घने जंगल है, इसलिए प्रकृति का मनोरम दृश्य दिखाई देता है, चारों तरफ आपको हरियाली दिखाई देगी तथा इसी हरियाली और जंगल के बीच में आपको भीनी-भीनी झरने की खुशबू तथा आवाज सुनाई देगी जो आपको मंत्रमुग्द कर देगी।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात के पास अन्य पर्यटन स्थल – Tourist Places Near Upper Ghaghri Falls In Hindi
- बेतला नेशनल पार्क
- मैगनोलिया सनसेट पॉइंट
- लोअर घाघरी वॉटरफॉल
- चीड़ का जंगल
- सनराइज प्वाइंट
- लोध जलप्रपात (Burha Ghagh Waterfall)
- नाशपाती गार्डन
- नवागढ़ किला
- कोयल व्यू प्वाइंट
- सदनी जलप्रपात
ऊपरी घाघरी जलप्रपात घूमने का अच्छा समय – Best Time To Visit Upper Ghaghri Falls In Hindi
यदि आप भी बना रहे हैं ऊपरी घाघरी जलप्रपात नेतरहाट घूमने का प्लान और जानना चाहते है यहां की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय तो बता दें कि यहां की यात्रा के लिए वर्ष भर आप किसी भी समय यहां पर आ सकते हैं क्योंकि यहां का मौसम पूरे वर्ष सुहावना बना रहता है। नेतरहाट के ऊपरी घाघरी जलप्रपात को घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून के दौरान होता है जो अक्टूबर से मार्च तक चलता है।
मानसून के समय पर्यटक जलप्रपात की अद्भुत वातावरण का आनंद लेते हैं जब जल की धारा अधिक गति से बहती है और प्राकृतिक सौंदर्य अपने पुरे चरम पे होता है। इस समय जलप्रपात के चारों ओर की प्राकृतिक वन्यजीवों की दृश्यता भी अधिक होती है जो प्राकृतिक आदर्श को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। यदि आप शांतिपूर्णता और आत्म-रिफ्लेक्शन का अनुभव करना चाहते हैं तो मानसून के बाद अप्रैल से सितंबर के बीच के समय भी जा सकते हैं। इस समय यहाँ बहुत कम पर्यटक आते हैं।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात कैसे पहुंचे – How to reach Upper Ghaghri Falls In Hindi
नेतरहाट के ऊपरी घाघरी जलप्रपात पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन और फ्लाइट का उपयोग कर सकते है। झारखण्ड का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहाँ पहुंचने के लिए साधन आसानी से मिल जाते है।
बस से –
यदि आप ऊपरी घाघरी जलप्रपात बस से जाना चाहते है तो यहाँ का सबसे पास का बस अड्डा नेतरहाट बस अड्डा है। नेतरहाट के बस स्टॉप से आप एक टैक्सी या ऑटोरिक्शा का सिटी बस से ऊपरी घाघरी जलप्रपात पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से –
यदि आप ऊपरी घाघरी जलप्रपात ट्रेन से जाना चाहते है तो यहाँ का सबसे पास का बस अड्डा रांची रेलवे स्टेशन है। रांची रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी, ऑटोरिक्शा का उपयोग करके ऊपरी घाघरी जलप्रपात पहुंच सकते हैं। इसके आलावा यदि आप झारखण्ड या आस पास के किसी इलाके से आ रहे है तो आप नेतरहाट रेलवे स्टेशन भी आ सकते है।
फ्लाइट से –
यदि आप ऊपरी घाघरी जलप्रपात फ्लाइट से जाना चाहते है तो यहाँ का सबसे पास का हवाई अड्डा बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा उतरकर आप टेक्सी और बस से ऊपरी घाघरी जलप्रपात और नेतरहाट के सभी पर्यटन स्थल तक आसानी से पहुंच सकते है। आप Amazon से किफायती कीमत पर फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते है।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात में प्रवेश शुल्क क्या है?
प्रकिर्तिक सौंदर्य से भरपूर ऊपरी घाघरी जलप्रपात घूमने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है आप यहाँ जाकर पर्किर्त के अद्भुत नजरो का आनंद ले सकते है।
ऊपरी घाघरी जलप्रपात के खुलने का समय क्या है?
ऊपरी घाघरी जलप्रपात पुरे साल 24 घंटे खुले रहते है। आप यहाँ घूमने किसी भी समय जा सकते है।
निष्कर्ष –
ऊपरी घाघरी जलप्रपात नेतरहाट का एक प्रमुख प्राकृतिक आदर्श है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के लिए एक स्वर्ग है। यहां जाने से आप प्राकृतिक शांति का आनंद ले सकते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही उसके पर्यावरणिक महत्व को भी समझ सकते हैं। आशा करता हूँ ऊपरी घाघरी जलप्रपात नेतरहाट, झारखण्ड का प्रमुख पर्यटन स्थल (Upper Ghaghri Falls Netarhat In Hindi) के विषय में इस पोस्ट के माध्यम से जो जानकारी दी गई है वो आपको अच्छी लगी होगी।ऊपरी घाघरी जलप्रपात नेतरहाट या और किसी भी पर्यटन स्थल के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिए तो कृपया कमेंट जरूर करें। – धन्यबाद
इसे भी देखें –
- नेतरहाट पर्यटन: झारखण्ड का अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य | छोटानागपुर की रानी में घूमने की जानकारी
- रांची में घूमने के 15 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
- देवघर के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल
- झारखंड के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best 10 Tourist Places In Jharkhand In Hindi
- हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य झारखण्ड
- दलमा वन्यजीव अभ्यारण झारखंड
- पंच घाघ वाटरफॉल झारखण्ड
- पतरातू घाटी झारखण्ड – Patratu Valley Jharkhand In Hindi